कुल पाठक

बुधवार, 3 जून 2020

मजदूरों को प्रवासी कहने पर गुस्साए नीतीश बोले मजदूरों को मुहैया कराएंगे रोजगार, नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्य GS NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग दूसरी जगह काम करने गये थे, वे सेवा करने गये थे. लेकिन दूसरे राज्यों के लोगों व कंपनियों ने मुसीबत में इनका ध्यान नहीं रखा. यह बहुत दुखद है.उन्होंने कहा कि जो लोग यहां रह रहे हैं और जो लोग बाहर से लौटे हैं, सभी के रोजगार के लिए यहीं व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े. अगर कोई अपनी इच्छा से बाहर जाता है, तो वह दूसरी बात है.

मुख्यमंत्री बुधवार को कोरोना उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने त्रि-स्तरीय पंचायती राज और नगर निकायों के प्रतिनिधियों समेत आम नागरिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया. उनके संबोधन को पहली बार फेसबुक समेत अन्य सभी सोशल मीडिया पर भी लाइव किया गया था. करीब 13.5 लाख लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर लाइव सुना. मुख्यमंत्री का राज्य में इतना बड़ा ऑनलाइन संबोधन पहली बार हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली, सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी है. इसके लिए ग्रामीण विकास, नगर विकास एवं आवास समेत अन्य विभागों को खासतौर से निर्देश दिया गया है. ताकि ये अधिक-से-अधिक संख्या में रोजगार मुहैया करा सकें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक परिवार को चार मास्क और साबुन मुफ्त वितरित किये जा रहे हैं. शहर में भी जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का मुफ्त वितरण किया जा रहा है.

एक से दूसरे राज्य जाने वाला प्रवासी नहीं : नीतीश कुमार ने कहा, जब एक देश है, नागरिकता एक है, तो फिर एक से दूसरे राज्य में जाने वाले लोग प्रवासी कैसे हो गये. बाहर जाकर काम करने वाले लोगों को प्रवासी क्यों कहा जाता है? यह गलत है. हम ऐसे लोगों को प्रवासी नहीं कहते हैं. प्रवासी तो तब होगा, जब वह देश से बाहर जायेगा. एक देश में कहीं का कोई कहीं गया, तो वह प्रवासी कैसे हो गया?

आइसोलेशन केंद्रों में बेडों की संख्या बढ़ाकर होगी 40 हजार : मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आइसोलेशन केंद्रों में 13 हजार 496 बेडों की उपलब्धता है, जिन्हें 40 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य है. जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं, उन्हें आइसोलेशन केंद्रों में पर रखा जाये. आइसोलेशन केंद्रों का विस्तार किया गया है. अभी बिना कार्यरत वाले सरकारी भवन के साथ-साथ निजी व्यावसायिक भवनों में आइसोलेशन केंद्र खोले जा रहे हैं.
कोरोना के हल्के लक्षण वालों को रखा जाये अनुमंडल स्तरीय केंद्रों में : मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमित गैर लक्षणों वाले लोगों को आइसोलेशन केंद्रों में रखा जायेगा. जिन्हें हल्के लक्षण हों, उन्हें अनुमंडल स्तर पर बनाये गये कोविड हेल्थ सेंटरों में रखा जायेगा. ज्यादा बीमार लोगों को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में रखा जायेगा. एनएमसीएच, जेएनएमसीएच, व एएनएमएमसीएच को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में िचह्नित गया है. इनमें कोरोना पीड़िताें के लिए 2344 बेड हैं.

नवगछिया के सभी शक्ति केंद्रों पर होगा बिहार जन संवाद कार्यक्रम GS NEWS

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा सात जून को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार जन संवाद रैली का जो आयोजन किया गया है ।भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के द्वारा सभी 75 शक्ति केंद्रों पर करने की तैयारी की जा रही है।।इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने सभी मंडल अध्यक्ष को दिशा निर्देश जारी किया है कि 5 जून को सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, साह प्रमुख ,सप्त ऋषि के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा का तैयारी कर सूचित करें। यह रैली अपने आप में सोशल मीडिया के माध्यम पर एक अद्भुत रैली होने वाले है जो कि नवगछिया भाजपा के द्वारा भी पूरी तैयारी के साथ इस रैली को सफल बनाया जाएगा।

बरौनी - कटिहार रेलखंड के बीच ट्रेन की चपेट आने से गर्भवती महिला की मौत GS NEWS

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच बुधवार को काढ़ागोला एवं बखरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक से एक 35 वर्षीय अज्ञात गर्भवती महिला का शव बरामद किया है। बुधवार को रेलवे ट्रेक पर महिला की शव देख कर स्थानीय लोगों द्वारा नवगछिया जीआरपी को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। महिला की शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। मामले में थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।

नवगछिया में SDPO ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए निर्देश GS NEWS

नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। अपराध गोष्ठी में पुलिस जिले के सभी सर्किल के इंस्पेक्टर   सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में एसडीपीओ ने थानावार कांडो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिन मामलों में भी कमी पाई उन कमियों को दूर करने एवं लंबित कांडो के निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि अपराध गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष को उनके क्षेत्र में हुए आपराधिक घटनाओं का अविलंब निष्पादन करने एवं फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के अपराधी जो जमानत पर बाहर आए हैं। उनकी मोनिटरिंग करने एवं वैसे आपरधी जो जमानत पर बाहर आने के बाद अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं या फिर अपराधी गतिविधियों में उनकी भूमिका पाई जाती है। उन जमानत पर बाहर आए अपराधियों का जमानत रद्द करने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि जेल में बंद अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि दियारा में अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष को निरंतर दियरा क्षेत्र में ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया है। दियरा में शबनम यादव गिरोह के सदस्य गतिविधि करने की बात सामने आ रही है। शबनम यादव एवं उनके गिरोह के सभी सदस्य पुलिस के टॉप टारगेट में है। जल्द ही पुलिस दियरा के अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।

नवगछिया में किसानों ने मुआवजे की भुगतान कर रिंग बांध का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग GS NEWS

नवगछिया के इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तक 33 बनने वाले निर्माण कार्य पूरा नहीं होने एवं रिंग बांध में ली गई किसानों की जमीन के मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं होने से इस्माईलपुर प्रखंड के लोगों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। बुधवार को इस्माईलपुर के सैकड़ो की संख्या में लोग जहजवा घाट के पास  पहुचे। जहां लोगों ने रिंग बांध के निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण होने वाली परेशानी को बताया। लोगो ने कहा कि प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस दिशा में ठोस पहल नहीं किया। जिसके कारण इस्माईलपुर प्रखंड के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिंग बांध का निर्माण कार्य जब शुरू हुआ था तो हम लोगों को लगा कि  अब बाढ़ से निजात मिल जाएगी। किसानों ने कहा कि मार्च वर्ष 2018 में रिंग बांध का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। रिंग बांध का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में ही पूरा होना था। लेकिन प्रशासन द्वारा किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया जिसके कारण अबतक रिंग बांध का निर्माण नहीं हो पाया है। किसानों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इस वर्ष भी हम लोगो को गंगा नदी की बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ सकती है। बाढ़ के कारण सिर्फ एक फसल की ही उपज हो पाती है। बाढ़ के कारण लाखों का नुकसान हम लोगो को उठाना पड़ता है। पिछले वर्ष जिस जगह से गंगा नदी का पानी इस्माईलपुर में फैला। उस जगह पर अबतक मिट्टी भी नही दिलवाया गया है। इधर  जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि रिंग बांध के निर्माण के लिए छह सौ से अधिक किसानों का 101 एकड़ के आसपास लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जमीन अधिग्रहण को लेकर राशि का भी आवंटन हो गया है। जल संसाधन विभाग के द्वारा ही लीज नीति 2014 के तहत किसानों को मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाना है। लेकिन जल संसाधन विभाग के उदासीनता के कारण मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

नवगछिया में दिल्ली से अपने परिवार के साथ आई युवती पाई गई कोरोना पोजेटिव GS NEWS

नवगछिया प्रखंड के कदवा भरोसा सिंह टोला निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना पोजेटिव पाई गई है। युवती की ट्रेवल हिस्ट्री है। युवती का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था। वहीं रहकर वे लोग मजदूरी करते थे। 21 मई को  ही युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से ट्रेन से पहले भागलपुर पहुचीं। इसके बाद बस के माध्यम से नवगछिया पहुचे थे। नवगछिया पहुचने के बाद प्रशासन द्वारा युवती सहित उनके पूरे परिवार के सभी सदस्यों को जीबी कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। क्वॉरेंटाइन सेंटर में चिकित्सक की टीम के द्वारा उसकी स्क्रीनिंग की जा रही थी। सोमवार को युवती में कोरोना के।लक्षण पाते हुए उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को युवती की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ देवरत कुमार ने बताया कि युवती 21 मई को ही दिल्ली से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आई थी । सोमवार को स्क्रीनिंग के दौरान उसमें कोरोना जैसे सिम्टम्स पाए गए तो उसे जांच के लिए मदन अहल्या महिला महाविद्यालय जांच के लिए भेज दिया गया। बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है।

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा में जदयू जिला महासचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन GS NEWS

बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के करारी तीनटंगा में जद यू की एक सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा में सचेतक  गोपाल मंडल ने शिरकत की। बैठक में आगामी विधानसभा के मद्देनजर पार्टी को मजबूत बनाने क निर्णय लिया गया। इसके बाद विधायक गोपाल मंडल के निर्देश पर  नवगछीया जिला जद यू के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी मंडल के द्वारा पारूल कुमार झा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव एवं श्रवण कुमार को रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर गनपत दास  , स्मृति ठाकुर, धर्मेश ठाकुर, बंटी ठाकुर  आदि ने दोनों को बधाई दी है। 

नवगछिया के तेतरी में सड़क पर टहलने निकले वृद्ध को बाइक ने मारा धक्का हुई मौत- पुलिस ने बाइक को किया जब्त, बाइक चालक गिरफ्तार GS NEWS

       मृतक वृद्ध फ़ाइल फ़ोटो 

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर के पीछे ग्रामीण सड़क पर में बुधवार की सुबह 5:30 में टहलने के लिए घर से निकले वृद्ध  तेतरी निवासी 70 वर्षीय सुभाष सिंह को अनियंत्रित बेग से बाइक चला रहे युवक ने धक्का मार दिया। बाइक के जोरदार धक्का लगने के कारण गंभीर चोट आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक पर युवक इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मो इसरुल को पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने दुर्घटना की सूचना नवगछिया पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं जहां स्थानीय लोगो ने बाइक चालक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त हुए बाइक को भी जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सुभाष सिंह रोज के मुताबिक बुधवार को भी सुबह घुमने के लिए निकले थे। जो कि बाइक दुर्घटना में इनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई है। भाई में सबसे बड़े है जो शादी नहीं किए हुए हैं। इधर नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बाइक को जब्त कर लिया गया हैं वहां बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगर नहीं सुधरा गोपालगंज तो छोड़ दूंगा नौकरी : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे GS NEWS

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गोपालगंज मामले पर अपनी सफाई दी है। डीजीपी ने यहां तक कह डाला कि अगर ऐसा ही रहा तो नौकरी छोड़ दूंगा। गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ किया कि मैने आज तक जात-पात के नाम पर किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज सोशल मीडिया पर लाइव हुए और उन्होनें गोपालगंज मामले पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वे राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाये गये आरोपों से खासे आहत दिखे। उन्होनें कहा कि मैं 35 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं। दस जिलों में एसपी और 20 जिलों में बतौर आईजी-डीआईजी काम किया है लेकिन आज तक मुझ जात दल मजहब संप्रदाय के नाम पर कभी भेदभाव करने का आरोप नहीं लगा।

बिहार में फिर मिले 177 नए कोरोना मरीज ,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4273 GS NEWS

बिहार में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 177  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 26 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 177  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4273 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुधवार को पहली अपडेट के मुताबिक पटना से 2, शिवहर से एक, कैमूर से 5, भागलपुर से 4, समस्तीपुर से 12, सीतामढ़ी से 14, बक्सर से 3, मधेपुरा से 2, मुजफ्फरपुर से 6, सहरसा से 4, बेगूसराय से एक, दरभंगा से 8, अररिया से 4, सारण से 3, खगड़िया से 85, सीवान से 2, नवादा से 4, गोपालगंज से 2, कटिहार से 6, जमुई से एक, शेखपुरा से 3, लखीसराय से 5, पूर्वी चंपारण से 2 और किशनगंज से एक नया मामला सामने आया है.

बिहार में कोरोना से एक और मौत, अब तक 25 ने तोड़ा दम; 4096 हुए मामले GS NEWS



बिहार के जमुई में कोरोना से एक और मौत हो गई है। इसके एक दिन पहले सीतामढ़ी में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। राज्‍य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 25 हो चुकी है। इस बीच मिले 151 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 4096 हो गई है। हालांकि, इनमें से अब तक 1803 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ऐसे में राज्य में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 2269 है। इनमें 99.9 फीसद प्रवासी श्रमिक हैं।
एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत

बुधवार को जमुई में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वह पहले से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके साथ राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 25 हो गई है। इसके एक दिन पहले मंगलवार को भी सीतामढ़ी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी।
मंगलवार को मिले 151 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पटना के सात मामलों सहित राज्‍य में कुल 151 नए पॉजिटिव मामले मिले। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4096 हो गई है। पटना में मिले सात संक्रमितों में चार बख्तियारपुर के हैं। एक छोटी पहाड़ी से है। जबकि, दो की हिस्ट्री पता की जा रही है। पटना में अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को पटना छोड़ राज्‍य के अन्‍य 27 जिलों में कुल 144 संक्रमित मिले।
मंगलवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मामले, एक नजर

- पूर्णिया: 19

- लखीसराय: 19

- अररिया: 12

- सिवान: 11

- भागलपुर: 8

- मधेपुरा: 8

- पटना: 7

- शेखपुरा: 6

- समस्तीपुर: 6

- मधुबनी: 6

- कैमूर: 5

- गया: 5

- पू. चंपारण: 5

- बांका: 5

- किशनगंज: 4

- खगडिय़ा: 3

- बेगूसराय: 3

- वैशाली: 3

- सुपौल: 2

- सारण: 2

- गोपालगंज: 2

- जहानाबाद: 2

- बक्सर: 1

- मुंगेर: 1

- शिवहर: 1

- जमुई: 1

- नालंदा: 1

- सीतामढ़ी: 1

मंगलवार, 2 जून 2020

बिहार में अब इस तारीख़ से क्वारेंटीन सेंटर बंद, डोर टू डोर स्क्रीनिंग रहेगा जारी GS NEWS

बिहार में दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोग अब क्वारंटीन सेंटरों में नहीं रखे जाएंगे. सरकार की योजना 15 जून से सभी क्वारंटीन सेंटरों को बंद कर देने की है. इस बीच हालांकि डोर टू डोर स्क्रीनिंग जारी रहेगी और रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल कैंप कार्यरत रहेंगे.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अब आपदा राहत केन्द्रों की संख्या कम हो रही हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं. बिहार के विभिन्न शहरों में ठेला वेंडर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के भोजन, आवासन एवं उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए वर्तमान में 53 आपदा राहत केंद्र कार्यरत है, जिससे लगभग 11,789 लोग लाभान्वित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'ब्लॉक क्वारंटीन सेंटर की संख्या अभी 11,581 है, जिसमें 5 लाख 26 हजार 768 लोग रह रहे हैं. अभी तक ब्लॉक क्वारंटीन सेंटर में कुल 14 लाख 3 हजार 576 लोग रह चुके हैं, जिसमें से 8 लाख 76 हजार 808 लोग क्वारंटीन की निर्धारित अवधि पूरी कर अपने घर जा चुके हैं.'
 15 जून से क्वारंटाइन सेंटर बंद करने का 

फैसला'आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी कहते हैं कि बिहार आने वाले अधिकतम लोग वापस आ चुके हैं. 15 जून से क्वारंटाइन सेंटर बंद करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डोर-टू-डोर स्वास्थ्य निगरानी जारी रहेगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में कोरोना को लेकर चिकित्सा सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

बिहार के कई जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना GS NEWS

बिहार के 10 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है  मौसम विभाग की ओर से , इसके अनुसार तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. 


इन जिलों को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, सीवान, छपरा, सीतामढ़ी और शिवहर समेत दस जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. पांच जून तक 28 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेजी से पारा चढ़ेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस के साथ गर्मी होगी. 
 बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार स्ट्रीम लाइन बिहार से छत्तीसगढ़ होते जा रही है और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है. जिसके कारण बिहार में तापमान में वृद्धि हो रही है. अरब सागर में उठने वाले समुद्री तूफान के कारण बिहार के उत्तर-पूर्व और पश्चिम हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.