कुल पाठक

बुधवार, 24 जून 2020

मधुबनी और जयनगर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लेंगे जायजा आज:- CM नीतीश कुमार GS NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा बुधवार को मधुबनी और जयनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम बाढ़ से बचने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे।
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोसी, गंडक, कमला एवं अन्य नदी बेसिन, सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा पिछली बार जहां कटाव हुआ था, उन स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य पूरी तत्परता से करें। बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर शीघ्र पूरा कराएं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिए। 
बाढ़ में भी संचार व्यवस्था बहाल रहे
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि संचार व्यवस्था और सुदृढ़ रखें। बाढ़ की स्थिति में भी संचार व्यवस्था पूरी तरह बहाल रहे, यह सुनिश्चित करें। संभावित बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां पूर्व से ही रखें। बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, मानक संचालन प्रणाली के अनुसार वे सारी तैयारियां की जाएं। ताकि किसी को भी कोई कठिनाई न हो।
कोसी बेसिन में शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए ललबेकिया दायां मार्जिनल बांध एवं कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड/मार्जिनल बांध पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें। कोशी बेसिन में प्रस्तावित 22 कार्यों में से 15 को पूरा करा लिया गया है। 

शेष सात कार्यों को भी शीघ्र पूरा करें। जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि कमला वियर के बायें एवं दायें गाईड बांध का मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य अभी अपूर्ण है। पूर्वी चम्पारण के बेलवा धार में एंटी फ्लड स्लुईस गेट निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें