कुल पाठक

बुधवार, 24 जून 2020

बिहार विधान परिषद के दो सीटों के लिए भाजपा ने की अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा GS NEWS

विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा ने अपने दो उम्मीदवारों, सम्राट सिंह और संजय प्रकाश, के नामों की घोषणा कर दी है। वैसे विधान परिषद की दो सीटों के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार थी। दो दर्जन से अधिक लोग अपनी दावेदारी जता रहे थे, जिसमें से आधा दर्जन अपने आप को उपयुक्त और गंभीर दावेदार का भी दावा कर रहे थे। 
पार्टी के तीन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ है। इन सदस्यों में कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख और राधा मोहन शर्मा हैं। संजय मयूख अभी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी तो राधा मोहन शर्मा प्रदेश संगठन में पदधारक हैं। 
राजद की ओर ये तीन नाम फाइनल

राजद ने विधान परिषद नाव के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. राम बली सिंह, बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह और शिवहर के मो. फारूक का चयन हुआ है। राजद में पहले की चर्चा के अनुसार एक सीट तेजप्रताप के लिए तय माना जा रहा था। पर परिवार के किसी सदस्य को नहीं भेजने का फैसला पार्टी ने लिया।
 उसके बाद तीसरे उम्मीवार के रूप में  फारूक का चयन हुआ। फारूक शरद यादव के करीबी रहे हैं, पर राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे। वह कारोबारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें