कुल पाठक

सोमवार, 8 मई 2017

Breaking :चारा घोटाला मामले में लालू को SC से बड़ा झटका, फिर से हो सकती है जेल

पटना

चारा घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है। सीबीआई ने लालू प्रसाद के खिलाफ षड्यंत्र का चार्ज हटाये जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सीबीआई के अपील को स्वीकार करते हुए झारखण्ड हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है।
गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ षड्यंत्र का चार्ज रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लालू के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 और धारा 511 के तहत मामला चलेगा, लेकिन षड्यंत्र का चार्ज रद्द कर दिया था।

अब उनके खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र की धरा 120b के तहत सभी चारो मामले में केस चलेगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सभी केस का ट्रायल अलग-अलग चलेगा। साथ ही कोर्ट ने कहा की मामले की सुनवाई तय सीमा(90 दिन) के अन्दर पूरा किया जाए। अहम् फैसले के बाद लोगो का कहना है कि लालू यादव को फिर से जेल जाना पड़ सकता है।

नवगछिया : कक्षा में शिक्षक हत्या के एक महीनें बाद खुला विद्यालय का ताला ,प्रशासन मुस्तैद

GS:

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कमलाकुंड बाबू  टोला गोपालपुर का ताला  अनुमंडल पदाधिकारी  नवगछिया के साथ शिक्षक समन्वय  समिति  की वार्ता  के अनुरूप प्रखंड विकास  पदाधिकारी गोपालपुर के नेतृत्व में  खुला ।  विधालय शिक्षक  शंभू मंडल कि हत्या  के बाद महीनों दिन  से बंद  था  । विद्यालय  परिसर के वर्ग कक्षा में छात्रों  के बीच शिक्षक की नृशंस हत्या  हुई थी  विद्यालय के शिक्षक  शिक्षक संघ ने छात्र हित में इस प्रकार  का निर्णय  लिया ।  शिक्षकों  को अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा पूर्ण आश्वाशन दिया गया  हैं कि प्रशासन  शिक्षक  के प्रति हमेशा  संवेदनशील  रहेंगे  शिक्षक  निर्भीक होकर  बच्चो  को शिक्षा  दें । सोमवार को  में  विद्यालय  में  प्रार्थना  अभियान गीत के बाद पढ़ाई  आरंभ  हुई उसके बाद बच्चो को मध्याह्न  भोजन  खिलाया गया । मौके पर  पुलिस  प्रशासन  ने हमेशा  शिक्षकों को सहयोग  देने का भरोसा  दिया  चार चौकीदार एवं  दो पुलिस बल विद्यालय  के मुख्य  दरवाजे  पर तैनात  रहेंगे ।  अनुमंडल पदाधिकारी  नवगछिया आज विभागीय कार्य से पटना  सुबह  चले गये  जिसकी जानकारी  शिक्षक  समन्वय समिति  को दिये विद्यालय खुलने  बाद उनके तरफ से धन्यवाद  दिया  गया  संजय कुमार  जिला कार्यक्रम  पदाधिकारी स्थापना भागलपुर ने इस सराहनीय कायॅ के लिए  शिक्षक  शिक्षक संघ  को धन्यवाद  दिये और कहें कि बच्चो  के हित  में  यह कार्य प्रशंसनीय  हैं शिक्षा विभाग  सदैव  आपलोगों  के साथ  हैं । मौके पर  प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालपुर अंचलाधिकारी गोपालपुर थानाअध्यक्ष  गोपालपुर प्रमुख पति मुकेश सिंह  युगेश कुमार  उप प्रधान  सचिव  जिला प्राथमिक शिक्षक संघ  भागलपुर ,सुबोधचंद यादव  सचिव  सह राज्य प्रति निधि  गोपालपुर अनिल  कुमार  राज्य प्रति निधि  गोपाल पुर अनिल कुमार  अनल, अध्यक्ष  पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक  संघ  गोपाल पुर  नीतीश कुमार  नयन सचिव  बिहार पंचायत  नगर  प्रारंभिक शिक्षक  संघ  गोपालपुर  मुखिया कमलाकुनड  मनोज यादव    सरपंच  कमलाकुनड पंचायत  अमर यादव  मुखिया पति शिक्षक  प्रति निधि  वीरेंद्र  यादव  आशुतोष मिश्रा विद्यालय  केशव प्रभारी  प्रधानाधयापक  अरुण  सिंह  निवास  गांधी  दीपक कुमार  टेसू कुमारी  कंचन कुमारी  रविकानत सुमन  समस्त कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

शनिवार, 6 मई 2017

अपनें जन्मस्थान गोसाईं गाँव पहुँचें आर्मी के लेप्टिनेंट जेनरल , ठाकुरबाड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना

GS:
गोसाईं गाँव नवगछिया के गौरव भारत के थल सेना आर्मी के लेप्टिनेंट जेनरल एस० के० झा आज शनिवार को अपनें जन्म स्थल गोसाईं गाँव पहुँचें जहाँ ठाकुरबाड़ी सह शिव मंदिर में अपनें परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । श्री झा जी के साथ सैन्य बल की एक टुकड़ी थी । अपनें गाँव के इस देशभक्त लाल को देखनें हुजूम उमड़ पड़ा , मगर कड़ी सुरक्षा के कारण बहुत ग्रामीण नजदीक नहीं आ सकें । मौके पर पहुँचें गोसाईं गाँव समाचार के संपादक बरुण बाबुल को पहली बार ही देखनें के साथ पहचान गए । गोसाईं गाँव समाचार की उपलब्धि उनोहनें खुद अपनें जुबान से अपनें परिवार जनों को बताया , कांधे पर हाथ रखकर संपादक तथा अपनें पुराने यार मित्रों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई । मौके पर श्री झा जी नें कहा कि गोसाईं गाँव उनका जन्मस्थान हैं तन से अभी भी अपने गाँव अपनें घर की मिट्टी की सुंगध हैं जो कभी जा नहीं सकती । ग्रामीण तथा अपनें परिवार के अभिभावक अजय कृष्ण झा नें कहा कि कार्यक्रम पहलें से तय था मगर सुरक्षा के दृष्टि से इसे गुप्त रखा गया । तक़रीबन 2 घंटे तक समय गाँव में ही बिताया , सामनें आनें वाले सभी अग्रजों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया । मौके पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि बौवा जी गोसाईं गाँव के माटी के वैसे लाल हैं जिनोहनें पुरे देश में गोसाईं गाँव का नाम रौशन किया हैं और करते रहेंगें ।
दोपहर में सबों से आशीष लेकर , अभिवादन कर श्री झा अपनें गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए ।

मौके पर अजय कृष्ण झा , नटवर चंद्र झा , सन्नी झा , कुणाल सिंटू , लड्डू मिश्र , इंदुभूषण मिश्र , सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें ।

नवगछिया : सवारियां सरकार द्वारा अखंड ज्योति पाठ एवं ज्योत भजन का आयोजन

GS:

बैसाख की एकादशी के शुभ अवसर पर भव्य श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ और श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन
06 मई दिन शनिवार को घाट ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ और श्री श्याम भजन और ज्योत का आयोजन किया गया । जिसमे नवगछिया और आस पास की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष अखंड पाठ में भाग लिए । जिसका आयोजन सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा किया गया । श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ प्रबक्ता दरभंगा से आये हुए श्री तरुण मरोडिया द्वारा किया गया । पाठ सुबह 9 .00 बजे से संध्या 5.00बजे तक हुआ । साथ ही संध्या 6.00 बजे से कोलकाता से आये हुए सूरज शर्मा द्वारा श्याम भजनों की गंगा में भक्तों को डुबकी लगाई । बिगड़ी बनाने वाले श्याम हमारा.... जैसे भजनों से भक्तों द्वारा बाबा श्याम को अर्ज लगाई । देर रात तक लोग बिना ढोल मृदंग के भी मस्ती में आनंदित होते दिखे जिसमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। भव्य बाबा का श्रृंगार से एवं इत्र की खुशबू से पूरा वातावरण महक रहा था । छप्पन भोग के साथ भगवान श्याम बाबा को भोग लगाया गया। मंदिर प्रांगण में ही व्रत किये हुए भक्तों के लिए फलाहार एवं अन्य भक्तों के लिए श्याम बाबा को प्रिय खीर, चूरमा, पूड़ी आदि की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में मुख्य शिवम सराफ यश केडिया राहुल यादुका रंजीत जयसवाल मयूर केजरीवाल राज चौधरी गौरव यादुका पिंटू यादुका आदि ने व्यवस्था को सम्हाल रखा था ।

पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त, पदाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल

नवगछिया
पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता थाना की जीप आज सुबह पांच बजे उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जब वह गाडी विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ पर खड़ी थी। सामने से आयी ट्रक ने सीधी टक्कर दे मारी। जिससे गाडी में बैठे एक पदाधिकारी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिये मायागंज लेजाया गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। उक्त गाडी को जब्त कर परवत्ता थाना लाया गया।

अपनें जन्मस्थान गोसाईं गाँव पहुँचें आर्मी के लेप्टिनेंट जेनरल , ठाकुरबाड़ी मंदिर में की पूजा अर्चना

GS:

गोसाईं गाँव नवगछिया के गौरव ,

 भारत के थल सेना आर्मी के लेप्टिनेंट जेनरल एस० के० झा आज शनिवार को अपनें जन्म स्थल गोसाईं गाँव पहुँचें जहाँ ठाकुरबाड़ी सह शिव मंदिर में अपनें परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । श्री झा जी के साथ सैन्य बल की एक टुकड़ी थी । अपनें गाँव के इस देशभक्त लाल को देखनें हुजूम उमड़ पड़ा , मगर कड़ी सुरक्षा के कारण बहुत ग्रामीण नजदीक नहीं आ सकें । मौके पर पहुँचें गोसाईं गाँव समाचार के संपादक बरुण बाबुल को पहली बार ही देखनें के साथ पहचान गए । गोसाईं गाँव समाचार की उपलब्धि उनोहनें खुद अपनें जुबान से अपनें परिवार जनों को बताया , कांधे पर हाथ रखकर संपादक तथा अपनें पुराने यार मित्रों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई । मौके पर श्री झा जी नें कहा कि गोसाईं गाँव उनका जन्मस्थान हैं तन से अभी भी अपने गाँव अपनें घर की मिट्टी की सुंगध हैं जो कभी जा नहीं सकती । ग्रामीण तथा अपनें परिवार के अभिभावक अजय कृष्ण झा नें कहा कि कार्यक्रम पहलें से तय था मगर सुरक्षा के दृष्टि से इसे गुप्त रखा गया । तक़रीबन 2 घंटे तक समय गाँव में ही बिताया , सामनें आनें वाले सभी अग्रजों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया । मौके पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि बौवा जी गोसाईं गाँव के माटी के वैसे लाल हैं जिनोहनें पुरे देश में गोसाईं गाँव का नाम रौशन किया हैं और करते रहेंगें ।
दोपहर में सबों से आशीष लेकर , अभिवादन कर श्री झा अपनें गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए ।

मौके पर अजय कृष्ण झा , नटवर चंद्र झा , सन्नी झा , कुणाल सिंटू , लड्डू मिश्र , इंदुभूषण मिश्र , सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें ।

भागलपुर सांसद हुए 42 वर्ष के जन्मदिवस पर राजद नें काटा42 पाउंड का केक

भागलपुर सांसद बुलो मंडल के 42 वाँ जन्म दिन को राजद ने काटा 24 पाउंड का केक
GS:

बिहार राज्य का सबसे चर्चित भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शनिवार 6 मई को 42 वर्ष के हो गए , उनके पटना आवास पर आज  42 वाँ जन्म दिन को राजद ने विकास दिवस के रूप में मनाया । युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश युवा राजद द्वारा लालटेन नुमा चित्र के समान 42 पौंड का केक बनवाय गया था ।अपने जन्मदिन के शुभ मौके पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने अपने पटना स्थित आवास पर अपने राजद कार्यकर्ताओं के बीच 42 वाँ जन्म दिन केक काट कर मनाया । युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में भागलपुर जिला के सभी जिला से लेकर सभी प्रखंड में राजद और युवा राजद के द्वारा सांसद के 42 वाँ जन्मदिन को धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने पी एच सी में मरीजो के बीच में फल वितरण किया गया और कई जगह राजद कार्यकर्ताओ ने केक काटकर भी जन्मदिन मनाया। सांसद के जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,सहित कई मंत्री,सांसद,विधायक ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है ।मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सौहेब,युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, रणविजय साहू,प्रमोद कुमार सिन्हा,मुकेश यादव,अमरेश कुमार, मनीष गुप्ता,सुजीत कुमार,इंजीनियर प्रभाष कुमार,सुजीत कुमार,आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता थे ।

शुक्रवार, 5 मई 2017

नवगछिया नगर पंचायत में उम्मीदवारों की सूची , चुनाव चिन्ह के साथ

GS:

नवगछिया नगर पंचायत चुनाव 2017 में वार्ड संख्या 1 से 12 ( दूसरे राउंड में 23 तक ) के प्रत्याशियों ने नाम व उनके चुनाव चिन्ह

वार्ड संख्या एक से ज्ञानसक कुमार को पतंग, नागेश्वर प्रसाद सिंह को वायुयान का चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या दो से कुमार नंदलाल को पतंग, जितेंद्र सिंह को वायुयान, दिलीप कुमार सिंह को ताला-चाबी, मंजूमाला देवी को कलम-दवात, माहिल सिंह को मेज, माको सिंह को कप-प्लेट, मिथुन कुमार को नल, सन्नी सुमन को छाता, सिकंदर सिंह को चश्मा, सुनिला देवी को मोतियों की माला, सुनयना देवी को पुल छाप चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या तीन में उमा देवी को पतंग, नीलम देवी को वायुयान, राबो देवी को ताला-चाबी, लालमनी देवी को कलम-दवात, वदंना देवी को मेज, सोनी देवी को कप-प्लेट चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड नबंर चार में आशा देवी को पतंग, सुनिता देवी को वायुयान चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या पांच से अन्नपूर्णा सिंह को पतंग, अन्नपूर्णा देवी को वायुयान, कला देवी को ताला-चाबी, किरण देवी को कलम-दवात, पप्पी देवी को मेज, मीरा देवी को कप-प्लेट, रचना देवी को नल, स्वीटी कुमारी को छाता चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या छह से मो जैनुल बैठा को पतंग, दिलीप मंडल को वायुयान, रंजीत साह को ताला-चाबी, राजीव रंजन को कलम-दवात, रामदेव मंडल को मेज, रोशन खातून को कप-प्लेट, शंकर ठाकुर को नल, संजय कुमार को छाता, चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड नबंर सात से जरीना खातून को पतंग, मंजी खातून को वायुयान, सितारा खातून को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या आठ से मो अजीम साह को पतंग, मो कबीर आलम बैठा को वायुयान, छोटेलाल शर्मा को ताला-चाबी, जावेद अख्तर को कलम-दवात, मो. नौशाद आलम को मेज, बीबी मीखा खातून को कप-प्लेट, मो मंजूर आलम को नल, मो. मोहीउद्दीन को छाता, मो. फरीद को चश्मा, सलाउद्दीन को मोतियों की माला, सेनी खातुन को पुल, हदीसा खातून को कार का चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या नौ से गीता देवी को पतंग, नीलम देवी को वायुयान, पुतुल देवी को ताला-चाबी, मीना देवी को कलम-दवात, रश्मि भारती को मेज, राधा देवी को कप-प्लेट, सरोजनी देवी उर्फ सविता देवी को नल, सुमन माला को छाता, सोनी देवी को चश्मा चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या 10 से कैलाश सिंह को पतंग, तुलसी प्रसाद मंडल को वायुयान, नेपाल मंडल को ताला-चाबी, फूल कुमारी को कलम-दवात, फुलो ठाकुर को मेज, वासदेव ठाकुर को कप-प्लेट, मुलिसा देवी को नल, विवेकानंद मंडल को छाता, विनोद कुमार मंडल को चश्मा, शंकर मंडल को मोतियों की माला, शहेंद्र पंडित को पुल, सुबोध कुमार सुमन को कार, सुभाष सिंह को बल्व चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या 11 से अनिता देवी को पतंग, मनोराम देवी को वायुयान, रेणु देवी को ताला-चाबी, सुमित्र देवी को कलम-दवात चुनाव चिन्ह दिया गया।

वार्ड संख्या 12 से रूबी कुमारी को पतंग, शांति देवी को वायुयान, श्यामा देवी को ताला-चाबी, सुशिला देवी को कलम-दवात चुनाव चिन्ह दिया गया।

और पूरे 13 से 23 वार्ड की सूची जल्द ही प्रकाशित ...!!!!

नवगछिया : बूथ विस्तारक को लेकर भाजपा का जिला स्तरीय बैठक : प्रदीप शर्मा

GS: 

नवगछिया कचहरी परिसर में भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों का बैठक जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के अध्यक्षता मे हुई ।
7 मई 2017 को 10:00 बजे से मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। 7 मई को बुथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बांका विधायक रामनारायण मंडल जी नवगछिया जिला प्रभारी रामानंद चौधरी जी भाग लेने पहुंच रहे हैं आज के बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा महामंत्री अजीत कुमार सिंह नगर अध्यक्ष मुकेश राणा उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा वरिष्ठ सदस्य अशोक सिंह वरुण सिंह रवि कुमार रंजन आलोक सिंह नवीन कुमार विजय कुमार यादव अशोक ठाकुर आशीष कुमार पांडे गुलाबी सिंह रवि कुमार साह मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी किशोर झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे 
पटना से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के द्वारा  मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में बुधवार विस्तारक को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अजीबोगरीब : नवगछिया के इस्माईलपुर में चारतर्भुज बच्चे के जन्म से देखनें को उमड़ा सैलाब

गोपालपुर : 

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर के छट्ठू सिंह टोला निवासी अखिलेश ठाकुर पिता गणेश ठाकुर के घर में आज सुबह एक चतुर्भुज बालक के जन्म लेने की खबर है. जिसे देखने वालों की भीड़ लगातार उमड़ रही है.

जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर के छट्ठू सिंह टोला निवासी अखिलेश ठाकुर की पत्नी बिजली देवी ने गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे एक अजूबे बालक को जन्म दिया है.  जिसे चार हाथ और चार पैर बताये जा रहे हैं. जिसके जन्म के साथ ही चतुर्भुज बालक के रूप मे भगवान का अवतार की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैलने लगी. देखते ही देखते बालक रूपी भगवान को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है. वहीं खबर है कि इस चतुर्भुज बालक की दो घंटे बाद ही मौत भी हो गयी. इसके बावजूद उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. वहीं आस पास के लोगों के अनुसार इस चतुर्भुज बालक के जन्म की खबर कई जिलों तक फैल गयी है. साथ ही कई जिलों से दर्शन के लिए लोगों के पहुँचने की खबर है. यह भी बताया जा रहा है कि इस बालक के शव को अभी बर्फ के बीच भी रखा जायेगा. जिससे अधिक से अधिक लोग इसका अंतिम दर्शन कर सके.

भागलपुर : TNB कॉलेज कैम्पस में युवती का ईंट पत्थर से कूच कर हत्या 

GS: 

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज कैम्पस में गुरुवार रात को एक छात्रा की ईंट और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनीता कुमारी (19) के रूप में हुई है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि छुट्टी के दिन किसी परिचित ने सुनीता को मिलने के लिए कॉलेज बुलाया था। परिचित ने बुलाकर की हत्या…

– एसएसपी मनोज कुमार ने कहा- “छात्रा की हत्या गुड फेथ में की गई है। उसे किसी परिचित ने कॉलेज बुलाया और हत्या कर दी।
– “हत्या में एक से ज्यादा अपराधी के शामिल होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके कपड़े पर खून जैसा लाल दाग है। उसके कपड़े की जांच कराई जा रही है, जिससे पता चल सके कि वह ह्यूमन ब्लड है या कुछ और।”

छात्रा की बैग से मिला नया कपड़ा
– सुनीता टीएनबी में बीए पार्ट-वन में पढ़ती थी और अकबरनगर थाने के किशनपुर-फतेहपुर गांव की रहने वाली थी।
– वह गुरुवार सुबह 10 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन रात तक नहीं लौटी।
– शुक्रवार सुबह कॉलेज कैम्पस में मॉर्निंग वाक करने आए लोगों ने छात्रा का शव देख पुलिस को सूचना दी।
– पुलिस ने छात्रा के बैग से नया सलवार शूट और मेकअप का सामान बरामद किया।

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
– पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग में सुनीता हत्या हुई है। परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।
– गुरुवार को कॉलेज में जानकी जयंती की छुट्टी थी, फिर भी छात्रा ने घर से कह कर निकली कि वह कॉलेज जा रही है।
– घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने घटनास्थल की जांच की।

गुरुवार, 4 मई 2017

कटिहार : गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से बैगों में बंद 185 जीवित कछुआ जब्त

कटिहार

रेल पुलिस ने बुधवार की दोपहर अजमेर शरीफ से किशनगंज जानेवाली गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से 185 कछुआ जब्त किया है। चार ट्रॉली बैग एवं चार बोरी में अलग अलग भरकर इस कछुओं को ट्रेन से तस्करी की सूचना कटिहार रेल पुलिस मिली थी।
ट्रेन के कटिहार स्टेशन पहुंचने पर रेल पुलिस ने सामान्य बॉगी में छापा मार कर कुल आठ बैग को जब्त किया गया। सभी में जीवित कछुओ को पैक कर रखा गया था। रेल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर अभय कुमार वर्मा को ट्रेन से जब्त कछुओं को सौंप दिया गया।
वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि जब्त कछुओ को बैग व बोरे से निकालकर नदी में प्रवाहित किया जायेगा। पूर्व भी कटिहार से गुजरनेवाली कई प्रमुख ट्रेनो में सैकड़ों कछुओं की रेल पुलिस द्वारा जब्ती की जा चुकी है। पानी व मिट्टी से दूर रहकर भी कछुए करीब सप्ताह भर तक जीवित रहते हैं।
इस कारण तस्करों द्वारा किये जा रहे पैकिंग में भी इन कछुओं को ट्रेन के सहारे भेज दिया जाता। इस बीच रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद ने इस तरह के प्रतिबंधित वन जीव प्राणी को ढोनेवाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस के सभी ट्रेनों में छापामारी करने का निर्देश दिया है।

बुधवार, 3 मई 2017

गोसाईं गाँव के फ़िल्मकार अमिताभ परासर को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार , गाँव में जश्न

GS

भागलपुर जिले के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव के निवासी अमिताभ पाराशर  को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया ।।

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के गोसाईं गाँव के अमिताभ परासर नें गोसाईं गाँव तथा नवगछिया के नाम को और ऊँचा करनें का काम किया है । श्री परासर  की नई डॉक्यूमेंटरी द आइज ऑफ़ डार्कनेस को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया हैं ।
फ़िल्म आइज ऑफ़ डार्कनेस बताती हैं कि किस तरह भागलपुर अंखफोड़वा कांड के कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक आंख फोड़े जा रहे हैं । महज 54 मिनिट के डॉक्यूमेंट्री फिल्म में 9 - 10 घटनाओं का वर्णन किया गया ।

गोसाईं गाँव के इस लाल की इस उपलब्धि पर पूरा गोसाईं गाँव गर्व कर रहा हैं । बुजुर्गों के मुख से निकल रहा की जुग जुग जियो बब्बू (घरेलू नाम ) , आपनें गाँव के नाम में सितारा जोड़ दिया ।
युवा क्लव गोसाईं गाँव के संयोजक बरुण बाबुल नें बताया कि आगामी जून में अमिताभ पराशर के गोसाईं गाँव आगमन पर उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें कई प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा ।मौके पर अजय कृष्ण झा , भवानंद झा , सुभाष झा , सोमनाथ राहुल , टिंकू यादव , संतोष ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे