कुल पाठक
शनिवार, 11 नवंबर 2017
गोसाईगांव : कलश यात्रा के साथ ही श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ, 7 दिन तक बहेगी भक्ति की गंगा उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017
गोसाईं गाँव : कल 11 नवंबर 2017 से 18 नवंबर तक श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
Gosaingaonsamachar
गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गाँव में 11 नवंबर से 18 नवंबर तक श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसमें वृदांवन से आए टीम के द्वारा लगातार 7 दिनों तक श्री मद भागवत कथा का श्रवण होगा । यज्ञ का आयोजन गोसाईं गाँव के मध्य विधालय के समीप , बजरंगबली मंदिर प्रांगण में होगा । प्रत्येक दिन कथा के साथ साथ कई लीलाएँ भी दिखाई जाएगी , यज्ञ के साथ साथ बच्चों के लिए मेला का भी आयोजन किया गया हैं, जिसके लिए कई तरह के झूले लगाए जा रहें हैं ।
कार्यक्रम के आयोजन हेतु ग्रामीण युवा टिंकू यादव , ब्रजेश यादव, शंभु यादव, सहित दर्जन युवा कार्य में लगे हैं ।
रविवार, 5 नवंबर 2017
नवगछिया: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 11 को जाएंगें केरल
Gosaingaonsamachar
11 नवंबर को वामपंथी हिंसा के खिलाफ होने वाले विशाल रैली के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई में पोस्टर जारी किया गया है। अनुज चौरसिया ने बताया कि देश के दक्षिणी छोर केरल में लगातार राष्ट्रीय विचार के साथ जुड़े लोगों की हत्याएं या हत्या की साजिश की जा रही है उनके विरुद्ध केरल में हिंसा मुक्त-भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए11 नम्बर को पुरे देश भर के विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता केरल के लिए कुच कर रहे हैं और नवगछिया इकाई से भी 10 कार्यकता केरल जा रहें हैं। वहीं मोके पर विनित कलानंद कुमार गौरव कुमार जितेंद्र कुमार गणेश, रंजीत कुमार,लिलोराम, आदि उपस्थित थे ।
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017
नवगछिया की धरती पर दिखा एक आलम , हर धर्म में है कि गुण, जो भारत को महान बनाता हैं ।
अवलोकन :
रूप कुमार , वरिष्ठ पत्रकार
तेरी यही खूबसूरती है भारत तू इसलिए महान है
क्योंकि भारत विविधताओं का देश है संविधान ने इस देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता प्रदान की है कि हर धर्म के लोगों को अपनी पूजा पद्धति से पूजा और इबादत करने का अधिकार मिला है संविधान किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है भले ही राजनीति को लेकर आपसी भाईचारा समय समय पर कमजोर होता दिखा है लेकिन हकीकत आज यह है कि आज भी भारत में हर मजहब के लोग जिस मिठास भरे माहौल में रहते हैं ऐसा नमूना दुनिया में किसी और देश में नहीं है नवगछिया के गौशाला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को ऐसा ही एक वाकया सामने आया जो सदभाव की नजीर बन गया इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी जावेद अहमद ना केवल राधे राधे की धुन पर रमे दिखे वरन उन्होंने अपने गले में इस ऩाम की पट्टी भी लगा रखी थी यह नजारा देख हर कोई दंग था दरअसल ऐसा इसलिए भी था कि ऐसा वाक्य कम ही होता है मैंने जब अधिकारी से पूछा कि धर्म को लेकर उनकी क्या सोच है तो उनका कहना था कि हर धर्म में अच्छाई है और हर धर्म भारत को महान बनाता है उनका यह भाव निश्चित रुप से भाग मिल्लत की मिसाल पेश कर रहा था इस अवसर पर गोशाला कमेटी के चेयर पर्सन के रूप में कार्य कर रहे सचिव राम प्रकाश ऱुगंटा जी की पहल भी सराहनीय थी इसके अलावा वहां पर नवगछिया में बदलाव की बयार फूंकने वाले शहर के कई सामाजिक चेहरे हर मोर्चे पर डटे मिले रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की अच्छी खासी संख्या थी मेले में भीड़ और सत्संग का भाव देख कर लग रहा था नवगछिया आस्था की बयार में डूबा हुआ है बदला समय और बदलती परिस्थिति में नवगछिया खुद को आधुनिक तरीके से बदल रहा है यही कारण है कि आज नवगछिया में अच्छे कार्य की संख्या बढ़ रही है और शहर राज्य के नक्शे पर एक विकसित और विकासशील अनुमंडल के रूप में विकसित हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वहां की गौशाला इसी दुल्हन से कम निखरती और चमकती नहीं दिखी .
नवगछिया की धरती पर दिखा एक आलम , हर धर्म में है कि गुण, जो भारत को महान बनाता हैं ।
अवलोकन :
रूप कुमार , वरिष्ठ पत्रकार
तेरी यही खूबसूरती है भारत तू इसलिए महान है
क्योंकि भारत विविधताओं का देश है संविधान ने इस देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता प्रदान की है कि हर धर्म के लोगों को अपनी पूजा पद्धति से पूजा और इबादत करने का अधिकार मिला है संविधान किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है भले ही राजनीति को लेकर आपसी भाईचारा समय समय पर कमजोर होता दिखा है लेकिन हकीकत आज यह है कि आज भी भारत में हर मजहब के लोग जिस मिठास भरे माहौल में रहते हैं ऐसा नमूना दुनिया में किसी और देश में नहीं है नवगछिया के गौशाला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को ऐसा ही एक वाकया सामने आया जो सदभाव की नजीर बन गया इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी जावेद अहमद ना केवल राधे राधे की धुन पर रमे दिखे वरन उन्होंने अपने गले में इस ऩाम की पट्टी भी लगा रखी थी यह नजारा देख हर कोई दंग था दरअसल ऐसा इसलिए भी था कि ऐसा वाक्य कम ही होता है मैंने जब अधिकारी से पूछा कि धर्म को लेकर उनकी क्या सोच है तो उनका कहना था कि हर धर्म में अच्छाई है और हर धर्म भारत को महान बनाता है उनका यह भाव निश्चित रुप से भाग मिल्लत की मिसाल पेश कर रहा था इस अवसर पर गोशाला कमेटी के चेयर पर्सन के रूप में कार्य कर रहे सचिव राम प्रकाश ऱुगंटा जी की पहल भी सराहनीय थी इसके अलावा वहां पर नवगछिया में बदलाव की बयार फूंकने वाले शहर के कई सामाजिक चेहरे हर मोर्चे पर डटे मिले रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की अच्छी खासी संख्या थी मेले में भीड़ और सत्संग का भाव देख कर लग रहा था नवगछिया आस्था की बयार में डूबा हुआ है बदला समय और बदलती परिस्थिति में नवगछिया खुद को आधुनिक तरीके से बदल रहा है यही कारण है कि आज नवगछिया में अच्छे कार्य की संख्या बढ़ रही है और शहर राज्य के नक्शे पर एक विकसित और विकासशील अनुमंडल के रूप में विकसित हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वहां की गौशाला इसी दुल्हन से कम निखरती और चमकती नहीं दिखी .
नवगछिया: रंगरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 120 बोतल विदेशी शराब का बरामद
Gosaingaonsamachar
नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस को आए दिन शराब की खेप को बरामद करने में काफ़ी अधिक हाथ लगी है। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 120 बोतल शराब बरामद की है।
रंगरा ओपी के एसएचओ ए के आजाद ने बताया कि दिनांक 2 सितंबर की रात्रि को NH-31 भवानीपुर टावर चौक के पास छापेमारी दल ने एक गाड़ी(CH-03R-4136) से विदेशी शराब की 120 बोतलें बरामद की. जिसमें 180 मिली लीटर की 96 बोतल व 750 मिली लीटर की 24 बोतलें बरामद हुई है.
एसएचओ ए के आजाद ने बताया कि गाड़ी का चालक व गाड़ी का मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस के द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़ना बहुत बड़ी सफलता है. वहीं इस छापेमारी दल में एसएचओ ए के आजाद, ब्रह्मेश्वर सिंह, गिरीश तिवारी, व उपेंद्र मुखिया शामिल थे.
बिहपुर: बभनगामा पठान टोला में पलटी ट्रैक्टर, एक की मौत,एक घायल
Gosaingaonsamachar
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत थाना बिहपुर क्षेत्र के बभनगामा पठान टोला में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया । जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया । मृतक का नाम मनोज हैं तो खरीक के लत्तीपुर निवासी है ।
नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल नें पूर्व छात्र रूपेश को विद्यालय परिवार नें किया सम्मानित
Gosaingaonsamachar
नवगछिया शहर के सावित्री पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र रूपेश कुमार , फ़ैशन डिज़ाइनर को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया । रूपेश कुमार अपनी दसवीं तक कि शिक्षा नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में की हैं ।
शुक्रवार को आयोजित किये गए सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू ने कहा कि प्रतिभा की धनी में हमेशा अंग क्षेत्र रहा हैं । पहलें भी विद्यालय के छात्र बाल वैज्ञानिक अभिषेक भगत ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं शहर पर नाम रौशन किया हैं। अब रूपेश नें खादी वस्त्रों पर डिज़ाइन बनाकर युवाओं को प्रेरित किया हैं , आज युवाओं में भी खादी कपड़े के नए फैंसी को लेकर काफ़ी चर्चा हैं । नवगछिया के रूपेश कुमार नें नर्सरी से दसवीं तक कि शिक्षा डीडीए एवं सावित्री पब्लिक स्कूल के पूर्व प्राचार्या स्वर्ग० दीप्ति मेम के निर्देशन में प्राप्त की है।
सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्या ज़रीन बहाव , शिक्षक सुरेश सिंह , रुक्मिणी कुमारी , संजीव झा , शंभु नाथ झा , दिवाकर चौधरी , पंकज सिंह, अमित कुमार झा, अश्वनी कुमार , नंदू सिंह , सहित शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे ।
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017
नवगछिया : श्री गोपाल गौशाला के 100 वीं वर्षगांठ में भव्य आयोजन ,आप भी हैं आमंत्रित , पढ़ें पूरी समय सारणी ।
Gosaingaonsamachar
नवगछिया अनुमंडल के श्री गोपाल गौशाला द्वारा 100वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आगामी 29-10-17 से 4-11-17 तक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन परमश्रद्धेय बाल व्यास श्री श्रीकांत जी शर्मा के श्रीमुख से होना है। जिसमे आप सादर सपरिवार आमंत्रित है।
*28/10/2017*
सुबह 9 बजे- गौ नगर भ्रमण
दोपहर 1 बजे-गौ पूजन
*29/10/2017*
सुबह 6 बजे-गुरुजी का स्वागत गोशाला में
सुबह 9 बजे-कलश शोभा यात्रा
दोपहर 1 बजे-श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ
*30/10/2017*
ध्रुव चरित्र और सती चरित्र
*31/10/2017*
समुद्र मंथन और वामन अवतार
*1/11/2017*
श्री रामावतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव
*2/11/2017*
श्री कृष्ण बाल लीला
*3/11/2017*
कंस वध और रुक्मणि विवाह
*4/11/2017*
सुदामा चरित्र एवं कथा समापन
*4/11/2017*
हवन
*नोट-*
*1)कथा का समय- प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक*
*2)प्रतिदिन सायं 7 बजे से वृन्दावन से आई टीम द्वारा रासलीला का लुत्फ भी अवश्य ले।*
*3)मेले में आपके मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों और मीना बाजार की भी व्यवस्था की गई है।*
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017
नवगछिया : खरना के साथ भगवान भास्कर की स्तुति शुरू
Gosaingaonsamachar
नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी गाँव में खरना के पूजन के बाद अर्घ के साथ ही तीन दिवसीय आस्था का महापर्व छठ प्रारम्भ हो गया । आज खरना का पूजन हुआ ।वहीं कल संध्या अर्घ एवं परसों प्रातःकालीन अर्घ होगा ।
फ़ोटो : दीपक मिठू
तुलसीपुर , नवगछिया ।
नवगछिया: स्टेशन प्लेटफार्म पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Gosaingaonsamachar
25-10-2017 समय 12:45 से 1:15 तक
नवगछिया रेलवे स्टेशन पर संस्था केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ आर.पी.एफ व जी.आर.पी के संयुक्त तत्वधान में रेल यात्री जागरुकता अभियान चला गया है जिसमें नशाखुरानी गिरोह से कैंसे बचें और किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आर.पी.एफ मदद नंबर 182 और जी.आर.पी मदद नंबर 1512 पर फोन करके अविलंब सहायता प्राप्त करें, इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान, धार्मिक संयोजक जटा शंकर मिश्रा,आर.पी.एफ प्रभारी नवगछिया जावेद अहमद व जी.आर.पी मदद प्रभारी भोला महतो और उनके सहयोगी दल स्टेशन मास्टर और कई समाज सेवक व रेल यात्री मौजूद थे ।
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017
नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई द्वारा शहर संपर्क मार्ग में डाला गया मिट्टी ईट
GS:
नवगछिया ABVP द्वारा शहर के पच्छिम केबिन जो ब्लाक रोड नवगछिया होते हुए जाती है।विगत वर्ष ही गंगा में आई भीषण बाढ़ के कारण छति ग्रस्त हो गया था, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार चौरसिया ने बताया कि अत्यघिक रोड़ जर्जर हो जाने के कारण प्रतिदिन एक्सीडेंट हो रहे थे एवं जाम की स्थिति बनी हुई रहती थी और विधार्थी परिषद ना ही केवल महाविद्यालय में विधार्थी के समस्या सुलझाने की कोशिश करता है परिषद समाजिक न्याय के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। परिषद के कार्यकर्ता के द्वारा रोड़ पर पहले मिट्टी से भरा गया और उसके बाद ईंट देकर रोड को दुरुसत किया गया है। वहीं मोके पर विनित, कलानंद कुमार, गौरव कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार,सागर रणबीर शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे।
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017
नवगछिया : ड्यूटी में हुआ बीमार, अस्पताल में टूटा दम, जांबाज सैनिक को खोनें का पूरे गाँव को गम
Gosaingaonsamachar
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा प्रखंड के सधुवा गाँव के भारतीय सेना के जवान जाबाज सैनिक मनमीत कुमार मनमोहन की मौत पटना के पारस हॉस्पिटल में हो गयी । जानकारी मिलने के साथ ही गाँव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । परिवार के लोगों ने बताया कि मनमीत की भर्ती सैनिक में महज 3 साल पहले हुई थी । वहीं सैनिक मनमीत की पहली पोस्टिंग सिकन्दराबाद में हुई थी ।
मनमीत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे , और बीमार में ही ड्यूटी भी कर रहे थे जिससे इनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी थी ।
मनमीत कुमार मनमोहन के पिता कुर्सेला के रामपरी कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
मनमीत तीन भाई में दूसरे नंबर पर था । बड़ा भाई अमित कुमार रेलवे में कार्यरत हैं एवं छोटा भाई आशुतोष कुमार भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार मनमीत कुछ महीनों से बीमार चल रहा था । उसे बराबर बुखार आ जाती थी । अमृतसर से घर आने के दौरान भी एक बार मनमीत बीमार हुआ था जिससे उसका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा था । हाल ही में सैनिक मनमीत अपनें घर इलाज के लिए आया था एवं दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद 5 अक्टूबर को वापस गया था । वहाँ ड्यूटी पर ही अत्यधिक तबियत खराब होने पर हवाई जहाज से अमृतसर से पटना के पारस हॉस्पिटल में लाया गया था । जहां शुक्रवार को सैनिक से दम तोड़ दिया ।
बताया जा रहा हैं कि सैनिक का शव पटना से पैतृक घर सधुवा के लिए रवाना शुक्रवार संध्या गार्ड ऑफ ऑनर देनें के बाद कर दी गयी है । पटना से एम्बुलेंस सहित एक यूनिट के अधिकारी को भेजा गया हैं । शुक्रवार रात्रि 1 बजे के लगभग शव गाँव पहुंचेगी ।
तथा शनिवार को सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा ।

