Gosaingaon Samachar
कुल पाठक
सोमवार, 12 नवंबर 2018
शनिवार, 10 नवंबर 2018
आमसभा में मैपिंग पंजी में त्रुटि का मामला आया सामने आमसभा में सेविका, सहायिका का चयन नहीं हुआ मधुरापुर में आमसभा स्थगित
Gosaingaon Samachar
नवगछिया से राजेश भारती की रिपोर्ट
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
शनिवार को पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या नौ में सेविका, सहायिक का चयन हंगामा और शोर शराबे के कारण नहीं हुआ। जिसके कारण आमसभा स्थगित करना पड़ा।आम सभा पंचायत के मध्य विद्यालय नाथ बाबा हरिजन टोला में किया गया था। जिसमें त्रिसदस्यीय चयन समिति में समेकित बाल विकास परियोजना क़ी महिला पर्यवेक्षिका सह चयन समिति की सचिव संगीता कुमारी, वार्ड सदस्य रामानंद यादव,पंच संजुला देवी सहित कई ग्रामीण थे।पोषकक्षेत्र के ग्रामीणों ने सर्वे के लिऐ कराये गये मैपिंग पंजी में घोर अनियमितता की बात पुरजोर तरीके से रखा।ग्रामीणों ने कहा कि मैपिंग पंजी मनमाने तरीक़े से तैयार किया गया है।जिससे पोषकक्षेत्र का परीसिमन भौगोलिक दृष्टि से शुद्ध नहीं हुआ है।इससे कई अपने मूल वार्ड से बाहर हो गया है तो कई ऐसे भी नाम है जो अन्य वार्ड में है।कुल मिलाकर मैपिंग पंजी की तस्वीर बिल्कुल साफ नहीं है जिसके कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।लोगों ने मैपिंग पंजी में व्याप्त त्रुटि को सार्वजनिक कर उसमें सुधार करने की मांग किया।दोनों पक्ष से आरोप प्रत्यारोप शब्दबाण तेज होने पर आमसभा में किसी भी आवेदिका के पक्ष में स्पष्ट आम सहमति नहीं बन सकी।जिसके कारण आमसभा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया।इस वार्ड में सेविका पद पर तीन आवेदन जबकि सहायिका पद पर एक आवेदन था।लेकिन किसी का चयन नहीं हुआ।इस वार्ड में आमसभा की पहली तिथि में आमसभा नहीं हुआ था।दूसरी आमसभा होने पर स्थगित हुआ।अब लोगों को आगामी आमसभा का इंतजार है।आमसभा में दोनों पक्ष से एक दूसरे के दावे को खारिज करने के लिये साक्ष्य सहित कई प्रकार की आपत्ति दी गई।लेकिन आपत्ति का निराकरण नहीं होना भी आमसभा में चयन के लिये बाधक बना।आमसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि निष्पक्ष तरीके से(स्वार्थ से परे) आमलोगों में नियमानुसार सहमति बनती तो आमसभा में चयन हो जाता।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जिप सदस्या उषा मिश्रा से पूछा कुशलक्षेम नारायणपुर को मिल सकता है रेफरल अस्पताल की सौगात
Gosaingaon Samachar
नवगछिया से राजेश भारती✍
नारायणपुर(नवगछिया):राज्य स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अस्वस्थ चल रही नारायणपुर की जिप सदस्या उषा मिश्रा से मिलकर उनके पटना स्थित आवास पर कुशलक्षेम पूछा।उषा मिश्रा गत माह से बीमार है जिनका ईलाज पटना में चल रहा है।उषा मिश्रा ने श्री पांडे को स्वास्थ्य में सुधार आने की बात कही।आवास पर श्रीमती मिश्रा ने मंगल पांडे से पीएचसी नारायणपुर को रेफरल अस्पताल बनाने की माँग के बारे में चर्चा हुई।इसपर श्री मंगल ने कहा कि जनवरी 2019 में पीएचसी नारायणपुर में आगमन होगा जहाँ वह पीएचसी को रेफरल या सामुदायिक अस्पताल बनाने की सौगात जिप सदस्या के प्रयास से प्रखंडवासी को दे सकते हैं।मंत्री के साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितीन नवीन भी थे।

सोमवार, 5 नवंबर 2018
धनतेरस : नवगछिया बाजार में मंदी, नहीं पहुंचे खरीददार, 4 से 6 स्टाफ को लेकर बैठे रहे कई दुकानदार
Gosaingaon Samachar
धनतेरस 2018 पर सोमवार को नवगछिया बाजार का माजरा कुछ अलग ही तरह का रहा . लगातार कई वर्षों से हो रही खरीद बिक्री का प्रभाव इस वर्ष काफी पड़ा . कई दुकानदार अधिक संख्या में स्टाफ लेकर भी बैठे हुए ही नजर आए जिस तरह दुकानों में लूट मची रहती थी मारामारी होती थी लेकिन इस बार इस तरह का कोई परिस्थिति नजर नहीं आया । सोना चांदी के दुकानों पर लगभग 2 - 4 ग्राहक ही नजर आए । वही बर्तन की दुकानों पर थोड़ी सी भीड़ रही इसके अलावा सजावट पटाखों की दुकानें पर सामान्य वर्षों से काफी कम ग्राहक दिखाई दिया । जबकि दुकानों की संख्या उतनी है जितनी पूर्व में होती थी ।
राजद और कांग्रेस नेताओं ने कारण बताते हुए कहा है कि महंगाई से
मोदी सरकार में जनता त्रस्त है. नवगछिया बाजार में धनतेरस की मंदी का यही कारण है. दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने पूछने पर बताया कि डिजिटल इंडिया का कमाल है. नवगछिया के युवक अब ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं इसलिए दुकानों में लोगों का कम आना स्वाभाविक है.
👉 मैं अपनी तरफ से कुछ नहीं कहूंगा मित्रों "एलएचएस और आरएचएस" दोनों मैंने रख दिया है. आप लोगों को जो अच्छा लगे निर्णय लेकर उसे प्रमाणित करें.

रचना
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018
गुरुवार, 1 नवंबर 2018
भागलपुर जिले की सबसे बड़ी खबर , प्रेम प्रसंग में युवक को क्रूरता से हत्या कर शव को भुसखार में छुपाया। विकासमित्र ने परिजनों के साथ घटना को दिया अंजाम रस्सी से बांधकर पीटते-पीटते मार डाला उत्तम को
Gosaingaon Samachar
नवगछिया से राजेश भारती की रिपोर्ट:--
नारायणपुर:जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना अंतर्गत मोजमा गाव में नवटोलिया के 24 वर्षिय युवक उत्तम कुमार की हत्या बुधवार की रात्रि कुरता,निर्दयता से किया गया। लाश को बोरा में छिपाने के लिए मोजमा गाँव के एक भुसखार मे रखा गया था।युवक का हाथ, पैर पीछे बंधा था।पैर भी रस्सी से बंधा था, मुह में कपड़ा ठूसा था, गले मे रस्सी लपेटा व चेहरे में कोई ठोस बस्तु से मारा गया था।भवानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा।
इस मामले में भवानीपुर पुलिस ने विकाश मित्र श्रवण दास व उसकी पत्नी आढ़ूला देवी पुत्री रेशमी कुमारी को हिरासत में लिया है।मामले के बारे में मृतक के पिता रमेश कुमार रंजन उर्फ विलाश मंडल ने छः लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे श्रवण दास,उसकी पत्नी आढ़ूला देवी,पुत्री रेशमी कुमारी व श्रवण दास का पुत्र मनोरंजन दास उर्फ फंटूश, मनीष दास,श्रवण दास के दामाद खगड़िया जिला के बेलदौर थाना के पियनगरा गाव के राजीव कुमार को नामजद किया है। आवेदन में मृतक के पिता रमेश कुमार रंजन ने कहा है कि श्रवण दास की पुत्री रेशमी कुमारी का उत्तम कुमार से प्रेम प्रसंग था।इस कारण 6 माह पूर्व श्रवण दास से विवाद हुआ था। जिसे समझौता कर सुलझा लिया गया था।लेकिन उस समय श्रवण के पुत्र मनीष ने धमकी दिया गया था घर के आसपास दिखाई दिया तो जान से मार दूंगा।
परिणाम- रेशमी के भाई मनीष कुमार ने बुधवार को करीव 9:30 बजे रात्रि में उत्तम को फोन कर कहा कि घर पर पापा बुला रहे है,आज घर पर भोज है।बुधवार को जब घर वापस नही लौटा तो इस बीच उत्तम के परिजन ने खोजना शुरू किया तो गुरुवार की दोपहर में उत्तम की लाश बोरा में मिला।जिसे विकास मित्र श्रवण दास ने सभी के साथ मिलकर घर के पास में एक पड़ोसी के भुसखार में छिपाया था।

:उत्तम कुमार की शादी चार साल पूर्व खगड़िया जिला के राको गाँव मे पिंकी देवी से हुआ था।:
रेशमी है चालबाज: इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मौजमा में रेशमी कुमारी ग्यारहवीं की छात्रा है।रेशमी का उत्तम से चार वर्षों से प्रेम संबंध था।जो रेशमी के परिजन को नागवार था।रेशमी कम उम्र की थी लेकिन चार सालों में उसने कई यार बना लिया था।प्यार और जिस्म की गर्मी का ऐसा बुखार चढ़ा की कई उसके दीवाने हो गए थे।युवकों को प्यार के जाल में फंसाकर कर उसके रुपये पर मस्ती करना उसका शौक था।लेकिन प्यार में अंधा उत्तम उसके शौक को साजिश नहीं समझ सका और रेशमी के प्रेम का सुनहरा जाल उसका मौत बन गया
मृतक का बरामद शव
मृतक का फ़ाइल फ़ोटो
रोती बिलखती पत्नी
दहाड़ मारकर रोते परिजन
नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में ग्रामीण बैंक गोसाईं गाँव शाखा द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान
Gosaingaon Samachar
आज गुरुवार को तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकंदपुर में बिहार ग्रामीण बैंक गोसाईगांव शाखा की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के बीच भ्रष्टाचार मिटाना है नया भारत बनाना है कि नारों के साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अभियान पर चर्चा की गई एवं बच्चों एवं शिक्षकों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु शपथ ली इसमें तेजस्वी पब्लिक स्कूल के संचालक सह प्राचार्य सीपीएन चौधरी बिहार ग्रामीण बैंक गोसाईगांव के प्रबंधक श्री पवन कुमार केसरी धारहरा शाखा प्रबंधक श्री रणविजय सिंह एवं नवगछिया शाखा के प्रबंधक रंजन कुमार एवं अजीत कुमार उपस्थित थे।

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018
नवोदय विद्यालय नगरपारा(नारायणपुर) में शिक्षिका का विदाई समारोह
Gosaingaon Samachar
संकलन:-नवगछिया से राजेश भारती
बुधवार को नवगछिया अनुमंडल के जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा(नारायणपुर) में सेवानिवृति समारोह आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के बांग्ला शिक्षिका श्रीमती गीतालि दासगुप्ता को सेवानिवृति उपरांत विदाई दी गई। विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित की गई।मंच संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक रविन्द्र नाथ ठाकुर ने किया। विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य ने उनके क्रियाकलापों का वर्णन करते हुए उन्हें पूरे विद्यालय परिवार की ओर से असीम शुभकामनाएं दी तथा उन्हें एक सफलतम सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीबवताया एवं विश्वास जताया कि सेवानिवृति उपरांत वे सामाजिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।विदित हो कि इस समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व में इस विद्यालय से स्थान्तरित शिक्षक डॉ उमाशंकर(जनवि सुपौल), अनिल ठाकुर(ज मनवि खगड़िया),एस के पंजियारा (जनवि दुमका) तथा कार्यालय अधीक्षक जोसफ पी जे (ज मनवि चामराजनगर,कर्नाटक)
यहां पहुंचे थे। अपने आठ वर्षों के कार्यवधि में श्रीमती ने विद्यालय में अपनी अमिट छाप छोड़ी। श्रीमति दासगुप्ता ने फरवरी 1993 में नवोदय विद्यालय बस्ती, उत्तर प्रदेश में अपना प्रथम योगदान दिया था, तत्पश्चात स्थान्तरित होकर भागलपुर से सफलतापूर्वक अपनी सेवा का निर्वहन करते हुए सेवा निवृत्त हुए। उनका पैतृक घर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। उनकी कार्यक्षमता एवं मिलनसारिता ही थी कि स्थान्तरित कर्मचारी भी इस अवसर पर खिंचे चले आये ।इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद मिलनेवाली राशि का चेक भी प्राचार्य ने उन्हें प्रदान किया जो कि पूर्व कार्यालय अधीक्षक की त्वरित कार्यावाही का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

नारायणपुर - पसराहा : मालगाड़ी पटरी से उतरी
नवगछिया से राजेश भारती
कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच खगड़िया जिला के पसराहा स्टेशन से 1 km पूरव डस्ट गाड़ी की 4 चक्का पटरी पर से गिरने से आप डाउन ट्रेक बाधित। साढे 9 बजे की सूचना है।पटरी 4 पर थी मालगाडी।नारायणपुर स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि सुबह 9:35 से Up & down ट्रेन प्रभावित थी ।दस बजे तक डाउन लाइन पर परिचालन आरंभ किया गया अप लाइन ठप्प है.
नवगछिया की ओर से जीरो माइल भागलपुर में ही टेम्पू को रोकनें को लेकर ऑटो चालक का धरना
Gosaingaon Samachar
नवगछिया के nh31 मकनपुर चौक एवं बस स्टैंड स्टेशन की तरफ से भागलपुर स्टेशन तक जाने वाली फोटो के भागलपुर के नए यातायात नियम के अनुसार जीरोमाइल में ही रोक देने से नाराज ऑटो चालक द्वारा नवगछिया अनुमंडल परिसर में धरना दिया गया जिस में धरना की अगुवाई कर रहे आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा की ऑटो को आटो एवं टेंपो को भागलपुर जीरोमाइल में ही रोक देने से नवगछिया एवं गंगा पार के यात्रियों को जाने में काफी कठिनाइयां होती है एक जगह से दूसरी जगह जाने में रास्ते में दो बार ऑटो बदलना पड़ता है एवं साथ ही जब नए यातायात नियम के अनुसार ऑटो को जाने से रोक दिया गया तो बड़ी गाड़ी क्यों जा रही है क्योंकि बड़ी बस के ही कारण जाम लगता है शहर में और भुगतना ऑटो वालों को पड़ता है आज नवगछिया अनुमंडल के ऑटो चालक द्वारा नवगछिया अनुमंडल परिसर के सामने धरना दिया गया एवं मांग पत्र एसडीओ मुकेश कुमार को सौंपा गया ।

नगरपारा पीटीईसी में प्रशिक्षु से अवैध वसूली संकलन:नवगछिया से राजेश भारती
नारायणपुर(नवगछिया):प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय नगरपारा में मंगलवार को प्रशिक्षुओं ने उस नियम का विरोध किया जिस आधार पर प्रशिक्षु से एडमिट कार्ड देने के बदले एक सौ रुपये लिया जा रहा था।यह काम कॉलेज कर्मी की मिलीभगत से हो रहा था।जब प्रशिक्षु ने कॉलेज प्रबंधन से जानना चाहा कि किस आधार पर एडमिट कार्ड देने के बदले सेवा शुल्क एक सौ लिया जा रहा है तो इस बारे में कालेजकर्मी ने कहा कि डाइट खर्च लिया जा रहा है।प्रशिक्षु ने कहा यदि डाइट खर्च लिया जा रहा है तो इस बारे में डाइट के बेबसाइट पर दिखाइये।
मंगलवार को डीएलएड ओडीएल प्रशिक्षु का सत्र 2014-16
2013-2015,
2017-2018 का परीक्षा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिया जा रहा था।एडमिट कार्ड देने के बदले एक सौ रुपये लेने का विरोध हुआ तो।कुछ देर के लिये रुपये लेना बंद हो गया। लेकिन उसके बाद प्रशिक्षु से पचास रुपये लिया गया।इस बारे में प्रशिक्षु मो मन्नान, मो एनामुल ने बताया की एडमिट कार्ड के बदले पचास रुपए लिया गया है लेकिन इसका कोई रसीद नहीं दिया गया है।छात्रों से अवैध वसूली के बारे में प्रभारी प्राचार्य शंभुनाथ शर्मा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वे कार्यालय कार्य मे व्यस्त थे।
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018
गौरव : विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की , मोदी ने किया अनावरण
सरदार पटेल जी की जन्मदिन पर विशेष :
182 मीटर ऊंचाई वाली यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है और अमेरिका के स्टैच्यू आॅफ लिबर्टी से लगभग दोगुनी है.
स्टैच्यू आॅफ यूनिटी साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हुई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ का अनावरण किया । 182 मीटर ऊंचाई वाली यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है और अमेरिका के स्टैच्यू आॅफ लिबर्टी से लगभग दोगुनी है. स्टैच्यू आॅफ यूनिटी साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हुआ है. इसमें 5700 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील और 18500 मीट्रिक टन रिन्फोर्समेंट बार का इस्तेमाल हुआ है.
ये भी पढ़ें… ‘लोहा’ से बनकर तैयार हुई ‘Statue of Unity’, 10 तस्वीरों में 10 खास बातें
यह मूर्ति नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर होगी. एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद वायु सेना के तीन विमान उड़ान भरेंगे और भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा बनाएंगे.
‘वॉल आॅफ यूनिटी’ का भी करेंगे उद्घाटन
पटेल की प्रतिमा के पास मोदी ‘वॉल आॅफ यूनिटी’ का भी उद्घाटन करेंगे. उस समय तीन जगुआर लड़ाकू विमान काफी नीचे से उड़ान भरते हुए जाएंगे. ‘वॉल आॅफ यूनिटी’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. बता दें कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती भी है. इसी दौरान दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करेंगे. इस दौरान कई आकर्षण होंगे, जिनमें 17 किलोमीटर लंबी फूलों की घाटी का उद्घाटन, प्रतिमा के पास पर्यटकों के लिए तंबुओं के शहर और पटेल के जीवन पर आधारित संग्रहालय का लोकार्पण भी शामिल है.

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)