कुल पाठक

बुधवार, 6 मार्च 2019

नवगछिया : डीसीएम ने किया नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,  दिए कई निर्देश

Gosaingaon Samachar

रेलवे के द्वारा  अतिक्रमण मुक्त करने का दिया निर्देश साढे
400 एकड़ जमीन विवाद का रेलवे ने जीता पटना हाई कोर्ट से केस


 नवगछिया के आदर्श रेलवे स्टेशन का साफ सफाई से लेकर विधि  के साथ साथ व्यवस्था का निरीक्षण सोनपुर डिवीजन के चंद्र शेखर आजाद स्नेही ने किया  ।

इस मौके पर बिहपुर के मंडल वाणिज्य प्रबंधक शैलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई को देख कर अधिकारियों ने यहां की क्वालिटी को लेकर सख्ती से निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में हम लोग समझौता नहीं करेंगे ।

मौके पर बताया गया कि एस आई जी स्टेशन इंप्रूव गुरु का निरीक्षण होना था इसी के तहत हम लोगों ने यहां पर निरीक्षण किया जिसके तहत यहां पर साफ-सफाई को लेकर के आउटसोर्सिंग का निविदा निकालकर कार्यक्रम की विचार किया जा रहा है साथ ही नवगछिया स्टेशन पर लंबित कार्यों का भी समीक्षा किया ।

 जिसमें फुटओवर ब्रिज यात्री शेड था जिसका कार्य यहां पर प्रारंभ हो चुका है अधिकारियों ने बताया कि स्टाफ क्वार्टर की स्थिति दयनीय है इसको लेकर के वहां के जलजमाव से निजात के साथ-साथ वहां पर नए भवन निर्माण का भी प्रस्ताव जाएगा अतिक्रमण को लेकर के जीआरपी आरपीएफ पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से दुकान लगाने को लेकर के करीब प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमांडेंट एवं जीआरपी के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है वहीं आरपीएफ के द्वारा आपत्तिजनक चिट्ठी भेजने को लेकर प्रतिक्रिया दिया है कि अगर किसी तरह का गलत कार्य स्टेशन परिसर में होता है इसके पास तो उसके जिम्मेदार यहां की पुलिस है ।

वहीं मौके पर बताया कि कटरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे का लगभग 400 एकड़ जमीन पिछले 1953 से लेकर अभी तक पटना उच्च न्यायालय में पड़ा हुआ था इसको लेकर के पिछले पटना हाई कोर्ट से इस मामले को रेलवे की ओर जाते हुए केस को खारिज कर दिया गया है कि रेलवे को अपनी जमीन रखरखाव की जिम्मेदारी है ।

मौके पर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कटरिया रेलवे स्टेशन के पास लगभग सारे 400 एकड़ जमीन पर ग्रो मोर फूड स्कीम के तहत जमीन पर अतिक्रमण किया गया था जिससे इस सोसायटी के द्वारा 1953 से इस जमीन पर अधिपत्र जमा कर पटना हाई कोर्ट में मामला चल रहा था जिसको लेकर के उच्च न्यायालय के द्वारा रेलवे के पक्ष में आदेश जारी किया है वहीं अतिक्रमण को लेकर के बताया गया कि मात्र 6869 दुकाने रेलवे के द्वारा एलॉट किया गया है लेकिन पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से यहां पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसको लेकर के तत्काल यहां पर पक्के के मकान बने दुकान एवं अन्य तोड़ने का निर्देश दिया है उन्होंने बताया कि यहां पर पूर्व से चल रहे हाट बाजार को तहबाजारी के तहत जगह का स्थान तरण मछली पट्टी में किया जा चुका है और जल्दी ही उसे हस्तांतरित किया जाएगा इसके लिए निविदा भी निकाली जा चुकी है

नवगछिया : आग लगने से एक घर जले, अंचलाधिकारी ने कहा मिलेगा सरकारी सहायता

Gosaingaon Samachar
नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड के हरनाथचक NH31 के पास में बुधवार दोपहर आग लगने से हरनाथचक निवासी ज्योतिष साह का खपरैल घर जलकर खाक हो गया । आगजनी से पीड़ित हरनाथचक निवासी ज्योतिस साह ने बताया कि घर में आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आग लगने से घर में रखें सभी समान जल गये । मौके पर पहुँचकर फायर बिग्रेड व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया । वहीं गोपालपुर अंचलाधिकारी मो.फिरोज इकबाल ने बताया कि आग लगने से लगभग पचास हजार की क्षति हुई । आग लगने से पीड़ित ज्योतिष साह को सरकारी सहयता राशि प्रदान की जायेगी ।

मंगलवार, 5 मार्च 2019

भागलपुर : दुष्कर्म के अभियुक्त को पॉक्सो अदालत ने दी उम्रकैद, 2017 में नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

Gosaingaon Samachar
भागलपुर में पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश कुमुद रंजन सिंह की अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म के अभियुक्त चिंटू शाही को उम्रकैद दे दी है। न्यायाधीश ने अभियुक्त को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने की सूरत में उसे एक साल की अतिरिक्त कारावास भी भुगतनी होगी। न्यायाधीश ने अपने फैसले में पीडि़त बच्ची के लिए तीन लाख रुपये की तयशुदा सरकारी सहायता राशि भी देने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बहस में भाग लिया।

मालूम हो कि नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र में दो जुलाई 2017 की थी। पीडि़त बच्ची अपने घर के आगे खेल रही थी। उस दौरान गांव के 21 वर्षीय चिंटू शाही ने बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर लेते गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त घटना की जानकारी पीडि़त बच्ची ने अपनी दादी को दी। दादी के फर्द बयान पर चार जुलाई 17 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बच्ची की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और प्राथमिकी पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया।

नवगछिया : श्री शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में हो रहे द्वितीय वार्षिकोत्सव महोत्सव का समापन 

Gosaingaon Samachar
नवगछिया अनुमंडल के लक्ष्मीपुर रोड अवस्थित श्री शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में हो रहे द्वितीय वार्षिकोत्सव महोत्सव का समापन किया गया।इस उपलक्ष्य में शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा सुबह मंगल पाठ कर भव्य महाआरती किया गया ।योग पीठ के आचार्य संत एवं भत्तों  ने मिलकर रुद्राभिषेक एवं हवन किया । कुछ मसहूर कलाकारों के द्वारा भक्ति संगीत और सुरमणि पंडित शंकर नाहर मिश्रा जी का भजन का कार्यक्रम हुआ।भक्त लोग आज भी दिन भक्ति का गोता लगाते रहे।दूर दराज से आये लोग स्वामी जी दर्शन पूजन करते रहे।दिन भर भक्तों का आना जाना लगा रहा।संध्या में स्वामी जी गुरु पंडित शिवशंकर ठाकुर  ने प्रवचन कर अपना उदगार व्यक्त किये,उसके बाद स्वामी आगमनन्द जी महाराज ने भक्तों अपने मुखारबिंद से आशीर्वचन देकर कार्यक्रम को समापन किये।इस मौके शिव प्रेमानंद जी,मानवानंद जी मनोरंजन सिंह, अनंत विक्रम ,गौरव बिक्कु,पंकज भारती,शुभम आनंद,पुरुषोत्तम कुमार,सुमन सोनू,रंजन ,नटवर,आदि मौजूद थे। वहीं शिव शक्ति योग पीठ के श्री  अनिमेष सिंह और कुंदन सिंह ने बताया की आज नगरह बैशी के माताशमशानी उग्र कलिका मंदिर में देर रात माता का अमावश्या पूजन और श्रृंगार पूजन कर  भोग लगाया जायेगा क्योंकि आज भौमवती अमावस्या है सतभिखा नक्षत्र में साथ मे शिववास भी है। अतः इस विशेष महासंयोग पर महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर नगरह बैशी में परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के सानिध्य में विशेष निशा पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।


नवगछिया : महाशिवरात्रि में शिव विवाह के बाद मूर्ति पूजन और मेला में उमड़ी भीड़ , जागरण से हुआ माहौल भक्तिमय

Gosaingaon Samachar

नवगछिया शहर के श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि शिव विवाह के उपरांत दूसरे दिन शिव पार्वती के मूर्ति पूजन में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा सुबह से ही हजारों भक्तों महिला पुरुष बच्चों की भीड़ लगी रही वहीं महाशिवरात्रि कमेटी द्वारा आयोजित इस महाशिवरात्रि महोत्सव में मेला का भी आयोजन किया गया संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने जमकर संबंधी कार्यक्रम में कई तरह के भाव नित्य का भी प्रदर्शन हुआ वहीं कई गायक कलाकार सहित स्थानीय कलाकारों ने भक्तों को भक्ति गीतों से सराबोर कर दिया  मीडिया प्रभारी अशोक केडिया  ने बताया कि  बुधवार को 5:00 बजे शिव गौरी की एक साथ शोभायात्रा श्री गोपाल गोशाला स्थिति  शिवगंगा में विसर्जन किया जाएगा ।


महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि 7 मार्च को जगतपति नाथ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

मौके पर काशी गुप्ता नवीन विकास सोनू सोमनाथ तारकेश्वर गुप्ता प्रभारी अशोक केडिया महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक  संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता  राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध,  दीपक शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित थे ।



नवगछिया : राजद कार्यकर्ताओं को नहीं थी सूचना , शहर में नही दिखा भारत बंद का असर

Gosaingaon Samachar

बिहार राज्य सहित पूरे देश में मंगलवार को राजद के भारत बंद आह्वान व वामदलों के समर्थन के बाद भी नवगछिया में भारत बंद का असर  देखने को नहीं मिला अरे सुबह से ही नवगछिया की सारी दुकान खुली रही और दिनभर बाजारों में भीड़ लगी रही लोगों की खरीददारी चलती रही, अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी नवगछिया बाजार में दुकानें  व सरकारी कार्यालय खुली रही । वहीं राजद प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा व सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने बताया कि पूर्व में नवगछिया राजद के कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नही दी गई , जिसके कारण नवगछिया में भारत बंद का कोई असर नही दिखा ।

नवगछिया : बिहपुर में विवाहित की हत्या कर शव को बोरी में डाल कमरें में छोड़ भागे परिजन

Gosaingaon Samachar

झंडापुर स्टेट बैंक ,बिहपुर, भागलपुर के पीछे नाई टोला में एक विवाहिता स्त्री की हत्या।हत्या कर लाश को कम्बल में बांध कर जूट की बोरी में पैक कर दिया ।फिर लाश को कमरे के अंदर बंद कर घर वाले घर छोड़कर फरार।पड़ोसी को शंका होने पर पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस द्वारा ताला तोड़कर जाँच करने पर लाश बोरी के अंदर से निकाला गया
मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है


सोमवार, 4 मार्च 2019

नवगछिया :  शिव बारात में बच्चों की झांकी को देख लोगों ने दांतें तले दबाई उंगली, ताली बजाकर किया उत्साह वर्धन

Gosaingaon Samachar

नवगछिया बाजार के पूरे क्षेत्र में श्री जगतपति नाथ महादेव गोपाल गौशाला से निकली शिव बारात में एक से बढ़कर एक झांकी थी लेकिन नन्हें शिव बने की टोली का गजब का शोभायात्रा था जो नवगछिया अनुमंडल परिसर में पहली बार निकाली गई नन्हे बालक शिव रुप में जहां एक खूबसूरत सजावट चांद पर बैठे हुए थे और चारों तरफ रंगीन लाइटें लगी हुई थी चांद भी अपने में एक करिश्मा ढा रहा था जो पूरी तरह चारों तरफ घूम जाता था जिससे चारों तरफ के लोगों को शिव एवं उनकी टीम उनके साथ बैठी थी वह स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही थी सजावट कर्ता नवगछिया के बम बम बासुकी फ्लावर शॉप के संचालक बमबम कुमार ने बताया कि उनके पास अभी सजावट का एक से बढ़कर एक सामग्री है ।

यह चांद वाला एक सेट है जो महाशिवरात्रि में शिव बारात के लिए मंगवाया गया है । यह बड़ा चांद भी बिलकुल आसमान की चांद की तरह ही लगता है जो आसमान में चमकता दिखता है चारो तरफ रंगीन रोशनी के बीच बच्चे काफी सुंदर लग रहे थे पास में खड़े बच्चे के परिजन पर पूछने पर उन्होंने कहा कि बच्चे काफी खुश हैं वह काफी हर्षित हैं क्योंकि पहली बार यह लोग झांकी में भाग ले रहे हैं ।


बच्चों के इस खूबसूरती व मनमोहक झांकी से लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे वहीं कई जगहों पर महिलाओं बच्चों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया पूरे झांकी व शिव बरात में इन बच्चों का अभिनय सबसे अनोखा अद्भुत था वहीं थर्माकोल के बने शिवलिंग सर्प व झांकी के सभी पात्र की लोगों ने जमकर प्रशंसा की ।


नवगछिया : NH31 पर ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Gosaingaon Samachar

नवगछिया पूर्णिया पथ NH31 पर सोमवार शाम के छह बजे करीब पूर्णिया से घर लौट रहे मदरौनी पंचायत के कुमादपुर का युवक नाम गौतम राम का कुर्सेला देवरिया पुल के पास तेज ट्रक के चपेट में आने से मौकै पर ही मौत हो गई । मौके पर घटना के बाद लोगों की भीड़ लगने लगी जिसे मौके पर पहुँची पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया ।

नवगछिया : शिव शक्ति योग पीठ के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव मना

Gosaingaon Samachar

नवगछिया अनुमंडल के लक्ष्मीपुर रोड स्थित सर्व जन कल्याणार्थ शाश्वत सत्य सनातन धर्म संरक्षणार्थ संस्थापक अध्यक्ष परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सभी भक्तों द्वारा स्थापित शिव शक्ति योग पीठ  के द्वितीय वार्षिकोत्सव  के अवसर पर आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव  मनाया गया ।इस अवसर पर शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के नेतृत्व दूसरे दिन भी  सुबह 4 बजे से सुप्रभातम ,मंगल आरती , वेदपाठ,देव पुजन,दुर्गा पाठ,सुन्दर कांड पाठ,पंडित शंभूनाथ वैदिक,अनिरूद्ध शास्त्री अन्नू बाबा,पंडित मुकेश शास्त्री  के टीम के द्वारा किया गया ,एवं आचार्य कौशलेन्द्र जी के निर्देशन में  बाबा भोले का दूध और गंगा जल से रुद्राभिषेक किया गया।दूर दराज से आये सभी भक्तों ने स्वामी जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये। इस अवसर पर दिन में 1 बजे से3 बजे तक भजन सम्राट डॉ हिमांशु मोहन मिश्र(दीपक जी)का भजन सुन श्रोता गदगद हो गये वही सन्ध्या3 बजे से8 बजे तक रेडियो स्टेशन के कलाकारों एवं मानस कोकिला श्री मति कृष्णा मिश्रा का प्रवचन एवं सुरमणि पंडित शंकर नाहर मिश्रा का भजन एवं आये अन्य कई विद्वानों के द्वारा प्रवचन एवं उदगार व्यक्त किया,कृष्णा मिश्रा ने प्रवचन में भगवान श्री राम और भगवान शिव की चर्चा की उन्होंने कही की दोनों एक दूसरे के उपासक थेदोनों एक दूसरे के दर्शन को ललायित रहते थे एक दूसरे के आराध्य भी थे भगलपुर से आयी बाल नृत्यांगना सरस्वती का नृत्य सबों का मन मोह लिया रात्रि में योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से सभी भक्तों को आशीर्वचन दिए। इस मौके पर योग पीठ के अनिमेष सिंह कुंदन सिंह मानवानंद जी मनोरंजन सिंह, शिव प्रेमानंद जी, संजीव भगत,पंकज कुमार भारती , सुमन सोरभ, शुभम आनंद ,आशु आनंद, रणवीर सिह, शंकर सिंह,ओम प्रकाश सिंह,अजित सिंह ,अनंत विक्रम,पीयूष सिंह,अशोक यादव, विजय सिंह धावक ,आदि हजारों संख्या में भक्तगण मौजूद थे ।








नवगछिया : NH31 मकंदपुर चौक एवं रंगरा चौक पर बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री से की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात

Gosaingaon Samachar

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे  पूर्णिया से  8 :00 बजे सिंघिया  मकन्दपुर चौक होते हुए भागलपुर के रास्ते गोड्डा  जाने के क्रम में रंगरा और सिंधिया मकनपुर चौक पर नवगछिया भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले ।

 नवगछिया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ,प्रमुख कार्यकर्ताओं में नवगछिया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह राष्ट्रीय किसान मोर्चा सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री संजय यादव ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष सौरभ कुमार पोद्दार, भाजपा आईटी सेल के कौशल जयसवाल ,सहित स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारायणपुर : चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन समारोह हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुरब(नवगछिया )सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्ववधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञापीठ नारायणपुर में आगामी 28 मार्च से 31 मार्च तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी के प्रथम चरण का कार्य भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। जिसमे महायज्ञ की ध्वजारोहण संयुक्तरूप से राजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी, विश्वनाथ पोद्दार, बाबू साहब, रमेश शर्मा, पसुपतिनाथ पोद्दार, राजेन्द्र भगत  ने धर्म की पताका ध्वजारोहण फहरा कर किया। मंच संचालन कार्य भागलपुर जिला इकाई के द्वारा किया गया। भूमि पूजन के लिये मुख्य यजमान  मनोज झा  दम्पति द्वय, चंदा देवी आर्या, डॉ राजेश कुमार, प्रीतम केशरी, अरबिंद यादव, रामचन्द्र शर्मा, रविकांत शास्त्री, रामानन्द साह, निशा कुमारी, जयप्रकाश गुप्ता, सुशांत कुमार, गीता देवी,लीला देवी, गायत्री देवी, आशा देवी, त्रिवेणी देवी, माला देवी, सुमित कुमार, बाल्मीकि ठाकुर, जयतोष ठाकुर, रमेश पंडित, कैलाश पंडित, गौतम पंडित, सीमा देवी, श्यामा देवी, रचना देवी सहित हजारों की संख्या में भूमिपूजन यज्ञस्थल पर मौजूद थे। जो इस गायत्री महायज्ञ को सफलतापूर्वक सम्पन करवाने का दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प लिए



महा शिवरात्रि पर नवगछिया में निकली भव्य शिव बारात जिसमें शामिल हुए हजारों शिव भक्त

Gosaingaon Samachar
महा शिवरात्रि पर नवगछिया में निकली भव्य शिव बारात जिसमें शामिल हुए हजारों शिव भक्त जगतपति नाथ महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर नवगछिया में देवों के देव महादेव की भव्य शिव बरात निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण मोर मोरनी के मनमोहन  नृत्य  भूत प्रेत के नाच भगवान भोले की भांति भांति के झांकियां घोड़े और उस पर सवार ध्वजा रोही ढोल नगाड़े एवं डीजे की धुन पर शिव भक्त काफी झूमते  नवगछिया के  विभिन्न मार्गो से घूमते हुए वापस जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ की शादी में शरीक हुए उसके बाद भोलेनाथ का भव्य भंडारा आयोजन किया गया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया  ने बताया कि मंगलवार को श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में भव्य मेले का आयोजन होगा जिसमे संध्या 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बुधवार को 5:00 बजे शिव गौरी की एक साथ शोभायात्रा श्री गोपाल गोशाला स्थिति  शिवगंगा में विसर्जन किया जाएगा महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि 7 मार्च को जगतपति नाथ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा   व्यवसाय युवा संघ द्वारा महाराज जी चौक पर नींबू पानी की व्यवस्था की गई थी जिसमे काशी गुप्ता नवीन विकास सोनू सोमनाथ तारकेश्वर गुप्ता आदि लगे हुए थे   शिव बारात की व्यवस्था में कमिटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक  संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता  राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध,  दीपक शर्मा  लगे हुए थे