कुल पाठक
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019
नारायणपुर : वेस्ट डी कंपोजर बनाने की विधि बताया
Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया) -जीविका ग्राम साधनसेवी नारायणपुर द्वारा वेस्ट डी कंपोजर बनाने की विधि बताया गया। वीआरपी अध्यक्ष जयकांत यादव ने डी कंपोस्ट बनाने की विधि बताते हुए रासायनिक खाद की तुलना में फसल के लिऐ काफी उपयोगी है। जयकांत यादव ने बताया की यह खाद सभी फसल में उपयोग कर सकता है । श्री जयकांत ने बताया की प्लास्टिक ड्राम, पानी, शक्कर, डंडा, वेस्ट डी कंपोजर की वाह्य8 बताया।मौके पर जीविका के नवलकिशोर चौरसिया,अजय कुमार, केदार कुमार, सुधीर यादव, भरत कुमार, श्वेता देवी, गिरिजा देवी, शांति देवी, सुमन कुमारी सहित किसान पवन यादव, परमानंद यादव, रणवीर यादव, जयकिशोर यादव, कपिलदेव यादव आदि थे।

नवगछिया : बीएन कॉलेज के प्राचार्य ने किया क्रेडल पारामेडिकल इंटिस्टिट्यूट का निरीक्षण , कहा आप ग्रामीण स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचेंगे
Gosaingaon Samachar
नवगछिया के थाना रोड में स्थित क्रैडल पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को भागलपुर के बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने क्रैडल पारा मेडिकल इंस्टिट्यूट थाना रोड नवगछिया मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के लर्निंग प्रोग्राम का निरीक्षण किया उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप नवगछिया के ही नहीं पूरे देश के लिए उदाहरण बनेंगे मैं भी आपका ग्रामीण होने के नाते आपके सहयोग के लिए समय-समय पर विशेष शिक्षक उपलब्ध करूंगा और मैं भी आपको पढ़ाऊंगा पारा मेडिकल स्किल से लगना रोजगार पाने का सबसे अच्छा माध्यम है ।
इस अवसर पर प्रोफेसर बिंदेश्वरी सिंह एचडी केमिस्ट्री मदन अहिल्या महिला कॉलेज अमृता ठाकुर भी उपस्थित थे ।
वहीं केंद्र के संचालक अमित कुमार ने संस्था की ओर से सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि अब नवगछिया पारा मेडिकल भी पूरे देश में अपना स्थान बना कर यहां के बच्चों को सीखने का काम करेगा ।
इस अवसर पर 140 छात्र-छात्राएं सहित डॉ मीना कुमारी डॉक्टर अमित गुप्ता जमशेद अहमद रंजीता कुमारी रोहित नीरज शिवम शामिल हुए ।

सोमवार, 29 अप्रैल 2019
बिहपुर : भागलपुर लोस के एनडीए प्रत्याशी सह विधायक अजय मंडल ने की चादरपोशी
Gosaingaon Samachar
दुर्गेश कुमार की ख़बर
बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के 22 अप्रैल से शुरू साथ दिवसीय सालाना उर्स पाक का आखरी दिन नाथनगर विधायक सह भागलपुर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल ने भाजपा व जदयू कार्यकताओं के साथ दाता के पर पहुंच कर चादरपोशी की। मौके पर श्री मंडल ने कहा कि वे दाता से क्षेत्र में अमन चैन व सभी लोगों के लिये सुख समृद्धि की कामना की।मिल्की आने से पूर्व सोनवर्षा दुमुही की सीमा मुखिया निनारानी व मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने अजय मंडल का अभिनंदन किया।विधायक के साथ चादरपोशी करने वालों में बिहपुर 02 के जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह,मो शमीम उर्फ मुन्ना,संजय राय, मो खुर्शीद आलम,बबलू मोदी मनोज लाल,मंटू मंडल,लालमोहन कुमार,बमबम कुमार,ज्ञानदेव कुमार,पारो राय,शिवशंकर चौधरी,भोला कुंवर, संजय कुंवर,आदि भाजपा व जदयू के सैकड़ो कायकर्ताओं शामिल थे। सभी लोगों को उर्स कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

नवगछिया : ढाई लाख चोरी मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार ,पुलिस ने धर दबोचा
Gosaingaon Samachar
विहान सिंह राजपूत की ख़बर
नवगछिया में बीते माह चोरी की घटना में संलिप्त गिरोह का स्थानीय प्रशासन ने पर्दाफाश कर दिया है ,स्थानीय प्रशासन ने रविवार देर रात नवगछिया नोनिया पट्टी निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र गुरुदेव कुमार को सोये अवस्था में नोनिया पट्टी से गिरफ्तार कर लिया ।
बीते 19 फरवरी को नवगछिया नया टोला के सुभाष चौधरी के घर से करीब ढाई लाख के सामान व पैसे की चोरी की घटना सामने आई थी, मालूम हो कि नया टोला निवासी सुभाष चौधरी ने नवगछिया थाना में चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नवगछिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने मामले में अनुसंधान कर
उद्भेन की जिम्मेवारी अवर निरीक्षक मो.महताब खान को दिया था ।
ढाई लाख चोरी मामले में इससे पूर्व में नवगछिया नोनिया पट्टी के सूरज कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया नयाटोला से गिरफ्तार कर लिया था ,सूरज के पास से साड़ी व परिधान के कई समान मिले थे। इसी मामले में सूरज से पूछताछ के बाद गुरुदेव का नाम सामने आया था, जिसके बाद अवर निरीक्षक मोहम्मद महताब खान की गश्ती दल ने रविवार देर रात करीब 2:00 बजे नवगछिया नोनिया पट्टी से सोये अवस्था में गुरुदेव को गिरफ्तार कर लिया ।
बताते चलें चोरी मामले में गिरफ्तार सूरज व गुरुदेव से पूछताछ के बाद नवगछिया में लगातार हो रही चोरी की वारदात के कई चोर गिरोह का नाम सामने आया है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सूरज व गुरुदेव के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोरों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ।

नारायणपुर : गाँजा तस्कर पर प्रथमिकी, कराया गया मेडिकल जाँच
Gosaingaon Samachar
तस्करी पर राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया)- प्रखंड के नारायणपुर चौक पर शनिवार की रात नारकोटिक्स व भवनीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक पर लदे पाँच सौ एकासी किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार चार तस्कर के खिलाफ नारकोटिक्स ने मामला दर्ज कर लिया है। तस्कर के साथ जप्त ट्रक, बुलेट मोटरसाइकिल, गाँजा की भी जप्ती सूची बना ली गई है। चारों तस्कर में पंजाब का ट्रक चालक लखवेंदर सिंह, उपचालक सुखवेंद्र प्रीत सिंह, खगड़िया जिले के चूकती का मिलन यादव, मोथायर दियारा गाँव का मिथिलेश यादव शामिल है। नारकोटिक्स के इंटेलिजेंस अधिकारी विकास कुमार चारों को स्वास्थ्य जाँच के लिये पीएचसी नारायणपुर ले गया।जहाँ से स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा जाएगा।

नवगछिया : नवम में नामांकन के लिऐ लिया गया तीन सौ रुपये मामला उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर का दस छात्रों को वापस की गई अधिक ली गई राशि अवैध राशि लेना गलत है
अवैध वसूली पर राजेश भारती की रिपोर्ट
Gosaingaon Samachar
नारायणपुर(नवगछिया)-नियम को ताक पर रखकर उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में नवम कक्षा में नामांकन के लिऐ विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से तीन सौ रुपये वसूले। छात्रा नेहा कुमारी, सरस्वती कुमारी, हिमांशु कुमार, मो किताबुल अली, यशराज, उत्तम कुमार राहुल कुमार, किशन कुमार, अंकित कुमार, राजा कुमार, बिट्टू कुमार, सुजीता कुमारी, शुवानी कुमारी, महताब इंशानियाँ, गोविंद कुमार, आरती कुमारी, राजा बाबू, सूरज कुमार, प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, डोली कुमारी, मो इसावर अली,प्रियांशु, मो अरशद, मो समिम अली, अविनाश राज राहुल, भोपाल, मनीष, राजा ने बताया कि उच्च विद्यालय नारायणपुर में नवम में नामांकम के लिये तीन सौ रुपये दिया। जिसका कोई रसीद नहीं दिया गया। छात्रों को गुमराह करने के लिए शिक्षक ने तीन सौ रुपये लेने पर नामांकम के लिये एक फॉर्म दिया। जिसे भरकर जमा करने पर नामांकन होने की बात बताई गई। इस अवैध वसूली का छात्रों ने विरोध किया तो वसूले गये उनतीस छात्रों में से शहनवाज, दिलखुश, सरस्वती, अमन, मनीष,बिट्टू, राजा, राहुल, सिद्धार्थ से ज्यादा ली गई राशि वापस किया गया। यही हाल कमोबेस सभी उच्च विद्यालय का है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवनीपुर में दो सौ पैतालीस रुपये, उच्च विद्यालय रायपुर में दो सौ साथ रुपये लिया जा है।
इस शिकायत पर वयोवृद्ध समाजसेवी सुदामा साह ने विद्यालय पहुंचकर अवैध वसूली नहीं करने की बात प्राचार्य से कहते हुए बताया कि विद्यालय कार्य के लिये विभाग राशि देती है तो छात्रों से वसुली करना गलत है।
नामांकन का क्या है शुल्क- अनुसूचित जाति के छात्रों को नवम में नामांकम के लिऐ एक सौ पचपन रुपये,अन्य जाति के छात्रों को दो सौ पैतीस रुपये शुल्क निर्धारित है।
क्या कहते हैं प्राचार्य- अवैध वसूली के बारे में विद्यालय प्राचार्य शिवेश झा ने बताया कि नियमनानुसार नामांकन में अनुसूचित जाति से एक सौ पचपन रुपये तथा अन्य जाति के छात्रों को दो सौ पैंतीस रुपये निर्धारित है। अवैध वसूली की बात स्वीकार करते हुये प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में चापाकल सहित अन्य कार्य करने के लिए नामांकन में सभी से तीन सौ लिया गया है। जिसकी जिम्मेदारी तीन शिक्षकों को दिया गया है। श्री झा ने बताया की ज्यादा राशि लेने का शिक्षा विभाग से कोई आदेश नहीं है। मौके पर करीब दस छात्रों से अधिक ली गई राशि को वापस किया गया। श्री झा ने कहा कि अब ज्यादा राशि नहीं लिया जायगा।
राजेश भारती की रिपोर्ट
नामांकन लेने से इनकार
नारायणपुर(नवगछिया) - उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में नवम कक्षा में नामांकन लेने से इनकार करने पर छात्र मो आसिफ ने इसकी शिकायत सीआरसीसी हिमांशु कुमार से किया। छात्र ने आठवीं की परीक्षा बालिका मध्य विद्यालय मधुरापुर से पास किया है। वह नवम में नामांकन के लिऐ उत्क्रमित बालिका उच्च मधुरापुर में गया तो उससे शिक्षक ने कहा कि यहाँ सिर्फ छात्रा का नामांकन होता है। नवम में नामांकन के लिऐ छात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर पहुंचा तो यहाँ भी नामांकन लेने से इनकार करते हुए छात्र से कहा गया कि मधुरापुर में तुम्हारा नवम में नामांकन होगा। इस शिकायत पर सीआरसीसी हिमांशु ने छात्र के साथ विद्यालय प्राचार्य से मिलकर बातचीत करके नियम की पाठ को पढ़ाया तब आसिफ का नामांकन लेने को तैयार हुआ।
नवोदय से राजेश भारती की रिपोर्ट
नवोदय में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का समापन
स्काउट गाइड करके सीखने में विश्वास करता है
नारायणपुर(नवगछिया)- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में स्काउड गाइड का चल रहा पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण रंगारंग सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम एवं झंडा अवतरण के साथ सोमवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनेकता में एकता,आदिवासी समूह नृत्य,गायन, साक्षरता एवं मंच संचालिका के तुकबंदी खूब की तालियां बटोरी। प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार सभी प्रशिक्षकों एवं बिहार के विभिन्न जिलों से आये शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किए।बिहार स्काउट गाइड के सचिव श्रीनिवास ने बताया इंटरव्यू के वक़्त स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिले अनुभव आपको अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा दो कदम आगे रखते हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे में जॉब के लिए स्काउट्स,गाइड्स आरक्षण का भी प्रावधान है। कुल मिलाकर आपको अपनी स्काउट,गाइड में मिले उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए। यह अनुभव प्रत्यक्ष रूप में तो नहीं सही, परंतु अप्रत्यक्ष रूप में आपके आगामी जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।कुछ छात्राओं ने कहा यह प्रगतिशील एवं प्रेरणादायक शिविर रहा। डॉ चंद्रसेन ने कहा स्काउट गाइड अपने लक्ष्य और सिद्धान्त पर कार्य कर शांति,समझ और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करता है। मौके पर नवोदय विद्यालय नगरपारा के शिक्षक अजीत कुमार ने कहा पुरे शिविर की गतिविधियाँ से यह प्रतीत होता है कि यह विन्रम,निडर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाता है।सभी आगंतुक अतिथि विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रसंशा किये।विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक एम एम आलम,आर एन ठाकुर,डी के सिंह,अभिमन्यु कुमार,आशुतोष दुबे,राजवीर सिंह राणा,लक्ष्मेश्वर सिंह के अख्तर,एम् इकवाल,संजीव झा, बी के गुप्ता,कन्हैया कुमार,विवेक रंजन,पी सरदार,आर एस सिंह मनीष कुमार, अंकित कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।
नारायणपुर : नवोदय में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का समापन स्काउट गाइड करके सीखने में विश्वास करता है

नारायणपुर : अभाविप के शिष्ट मंडल ने ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य से मिल विज्ञप्ति निकालने की मॉग की
Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के तत्वावधान में छात्र संघ के शिष्ट मंडल ने प्राथमिक शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज नगरपरा के प्राचार्य शंभु शर्मा से वार्ता कर छात्र हित के लिए बिहार सरकार के द्वारा डीएलएड कोर्स वास्ते निकाली गयी अन्य शिक्षण संस्थान के द्वारा दैनिक समाचार पत्र में विज्ञप्ती निकाल कर आवेदन की समय सीमा जल्द से जल्द प्रकाशित करने की मांग की.शिष्ट मंडल में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, छात्र संघ के विश्वविद्यालय महासचिव अंकुश राज, जे पी कॉलेज के छात्र संघ के सचिव राहुल कुमार, मुकेश यादव व मुन्ना कुमार थे.वहीं छात्र संघ ने शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र नगड़पारा के प्रधानाचार्य व कर्मी पर पुर्व की तरह साजिश के साथ छात्रों को छलने पर छात्र संघ को प्रदर्शन के लिए बाध्य न करने की बात कही.

रविवार, 28 अप्रैल 2019
नारायणपुर : सांड ने महिला को किया जख्मी
Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की ख़बर
नारायणपुर-प्रखंड के मौजमा गाँव में देवनारायण चौधरी की करीब पचास वर्षीय पत्नी गीता देवी को सांड ने पटककर जख्मी किया। जिससे महिला का हाथ टूट गया। जख्मी होने पर परिजनों ने उसे बेहतर ईलाज के लिये नारायणपुर के निजी क्लीनिक में डॉक्टर से ईलाज कराया जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए महिला को भागलपुर रेफर किया गया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)