कुल पाठक

शुक्रवार, 15 मई 2020

😳नवगछिया के क्वारेंटाइन सेंटर के भोजन में निकल रहा कीड़ा GS NEWS



प्रवासी बिहार के  बिहार में लगातार वापसी लगातार जारी है और इसी बीच नवगछिया अनुमंडल के रंगरा एवं गोपालपुर प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर का हाल खस्ता होते दिख रहा है बताते चलें कि नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड कोरनटाइन सेंटर सबसे अधिक चर्चा में है जहां शुद्ध पीने की पानी नसीब में नहीं है लेकिन इससे बड़ा भी मामला प्रकाश में आया है जो नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड  लाल जी मध्य विद्यालय से है । 

नवगछिया के गोपालपुर क्वारेंटाइन सेंटर के लालजी उच्च विद्यालय सिंधिया मकनपुर में प्रवासियों के लिए शुक्रवार शाम में होटल से रोटी मंगवा कर दी गई थी जिसमे कीड़ा निकल गया प्रखंड नाजिर  ने बताया कि प्रवासियों के  कहने पर एक होटल से रोटी मंगवाया गया था ।
 इस संबंध में एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र के बाहर से रोटी मंगाई गई है तो यह गंभीर मामला है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की 

बिहार में कोरोना के 47 नए मरीज मिले, 1080 पहुंची संक्रमित की संख्या GS NEWS




पटना. बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. शनिवार की सुबह  शुक्रवार को राज्य में 47 नये मरीज मिले. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1080 हो गयी है. पिछले आठ दिनों में 530 मरीज बढ़े हैं, जिनमें अधिक बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 440 हो गयी है.

प्रवासियों ने बढ़ाई बिहार की मुश्किल

बता दें कि शुक्रवार को भी कोरोना के 33 नये मरीज मिले थे. बाहर से बिहार आ रहे मज़दूरों के कारण बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में भारी इजाफा हुआ है. चार मई मजदूरों को बिहार लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू हुई है. तब से आजतक बिहार में 490 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनमें 425 बाहर से आने वाले मजदूर हैं.
लगातार बाहर से आ रहे प्रवासी

दूसरी ओर मजदूरों को बिहार लाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. अब तो एक दिन में बिहार पहुंचने वाले मज़दूरों का आँकड़ा अब 40 हज़ार के पार पहुंच गया है. ऐसे में सरकार के सामने बिहार आ चुके लाखों मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है.

सीएम ने मजदूरों समीक्षा की

मज़दूरों के लगातार कोरोना पोज़िटिव निकलने के बाद अब सरकार भी इनकी जांच को लेकर गम्भीर है. बिहार सरकार की माने तो कहीं ना कहीं प्रवासी मजदूरों के बिहार आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता शुक्रवार को हुई बैठक में समीक्षा की गयी. इस बैठक में सीएम ने प्रवासियों के लिए जोन के हिसाब से टेस्टिंग और क्वारंटीन किए जाने के रणनीति बनाने का निर्देश दिया है.

औरैया में भीषण सड़क हादसा :-24 मजदूरों की मौत GS NEWS

BREAKING

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा राज्य के औरेया जिले में हुआ है. सभी राजस्थान से अपने-अपने घरों को लौट रहे थे. अधिकांश मजदूर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

औरैया : उत्तर प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई है. औरैया में ट्रक और डीसीएम की टक्कर हो गई. इनमें सवार सभी मजदूर फरीदाबाद से अपने-अपने घरों को लौट रहे थे. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. राहत-बचाव कार्य जारी है. यह देर रात की घटना है.
गंभीर रूप से घायलों को सैफई रेफर किया गया है. दर्दनाक हादसे के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. राहत और बचाव का काम जारी है. पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.सड़क हादसे में 24 लोगों की मौतऔरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है. कुल 35 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है. 20 लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

मुख्यमंत्री का प्रवासियों से अपील छुपकर या पैदल ना आए, थाने में फोन करें, गाड़ी मिलेगी GS NEWS




पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्लॉक स्तर पर बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को ट्रेन किराए और साथ में 500 रुपए अतिरिक्त (न्यूनतम 1000 रुपए) उनके खाते में ट्रांसफर करने की तैयारी अभी से कर लेने का आदेश दिया है ताकि क्वारेंटाइन की अवधि पूरी करने के साथ ही श्रमिक को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लाने की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। इसलिए लोगों को छिपकर या पैदल आने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए लोग पैदल न चलें।
ऐसे लोगों द्वारा नजदीकी थाने या प्रखंड में सूचना देने पर उन्हें वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के रोकथाम के उपायों की समीक्षा की। मुख्य सचिव दीपक कुमार को प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द ट्रेन के जरिए लाने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। कहा कि बहुत सारे लोग ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां संक्रमण ज्यादा है। ऐसे मजदूरों को लाने में और विलंब होने से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाएगा। क्वारेंटाइन केन्द्रों पर पूरी व्यवस्था रखी जाए।

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत में मुखिया की लापरवाही से सेंटर में प्रवासी मजदूर हो रहे हैं परेशान GS NEWS


नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत के मध्य विद्यालय को प्रवासी मजदूरों के लिए क्वाॅरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. यहाँ पर असुविधा के कारण केंद्र से निकल कर प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर भी चले जाते हैं. प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उनके लिए भोजन एवं सोने की उचित व्यवस्था तक नहीं है. ना ही नहाने के लिए साबुन उपलब्ध होता है न सोने के लिए विस्तर. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यहाँ पर कोई प्रशासनिक या पंचायत स्तरीय इंतजाम तक नहीं है. प्रवासी जब चाहे दुकान या गाँव से जो भी समान खरीदना या लाना चाहते हैं बेखौफ जा सकते हैं. वहीं ग्रामीणों के विरोध करने पर वो पुख्ता इंतजाम न होने का हवाला देते हैं. बनिया पंचायत की मुखिया बबीता देवी का इस ओर कोई ध्यान नही है. सरकारी आदेश की यहाँ जम के धज्जियां उड़ाई जा रही है. जिसे न मुखिया देखने वालीं हैं न प्रशासन. इसका परिणाम महामारी को बढ़ावा जरूर दे देगा.

नवगछिया:कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन में नवगछिया की समाजिक संस्था करीब 70000 से अधिक भूखे एवं राहगीरों को खिला चुकी खाना GS NEWS




समाजिक संस्था बाबा गणिनाथ सेवा समिति एवं सांब शिव सेवा संगठन इस दुख के घड़ी में  हमारी संस्था ने नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से संपर्क स्थापित कर उन सभी लोगों को चिन्हित किया जो बाहर से आए इस क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर, दिव्यांग एवं राशन कार्ड से वंचित लोगों तक जाकर उसे सुखा राशन मास्क  सैनिटाइजर पहुंचाने का काम किया, एवं उन लोगों से घर में सुरक्षित रहने अपील किया साथ आरोग्य सेतु एप्स के बारे में जानकारी देने का कार्य किया। पुनः देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा दूसरा लोग डाउन के घोषणा होते ही शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में बाबा गणिनाथ सेवा समिति एवं शाम शिव सेवा संगठन द्वारा लगातार प्रतिदिन 300 से अधिक राहगीरों, मजदूरों एवं  फंसे लोगों को पका भोजन खिलाने का काम कर रही है यह सेवा वर्तमान में भी जारी है अभी तक करीबन 70,000 से अधिक लोगों को भोजन करा चुकी है एवं इस बाबा गणिनाथ  सेवा समिति द्वारा लाॅक डाउन में नवगछिया शहर के एक लोग को कोरोना पोजिटिव हो जाने के कारण पूरे शहर को 28 दिनों तक के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा शील कर दिया गया था, इस स्थिति में लोगों को दवाइयां की किल्लत होने लगी तो हमारे संस्था के द्वारा सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में मोबाइल नंबर जारी कर उन लोगों तक दवाई पहुंचाने का भी कार्य किया। इस संस्था द्वारा वैसे लोगों को  दवाई घर घर जाकर पहुंचाया गया जिनका इलाज शहर से बाहर किसी अन्य शहर से चल रहा था जिसका दवाई स्थानीय शहर में उपलब्ध नहीं हो पा रही थी वैसे दवाइयां बाहर से उपलब्ध कराकर पहुंचाने का भी कार्य किया। इस सेवा से यहां के करीबन 500 से अधिक परिवारों तक  दवाई पहुंचा कर लोगों का जाना बचाने का कार्य किया है ।साथ अभी कोरोना योद्धा के रूप में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी ,सफाईकर्मी, पुलिस प्रशासन, मिडिया कर्मियों को भी सम्मानित कर उनके हौसले बढाने का कार्य किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है। चारों तरफ चर्चा का विषय है। इस संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती का कहना है कि हमारी संस्था हरसंभव जरूरतमंदों के सेवा में हाजिर रहेगी।

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में आग लगने से बासा हुआ जलकर राख GS NEWS


नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में शुक्रवार को विषहरी स्थान  के पास स्थित मो बदल के बासा में आग लग जाने से अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग इतनी तेजी से फैली की आग बासा के बगल स्थित बांस बिट्टा में भी पकर लिया जिससे आग बेकाबू होने लगी। पकरा में आग लगने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने फायर ब्रिगेड को स्थल पर पर भेजा और मौके पर पुलिस बलों के साथ पहुचें। जहां स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बासा में आग कैसे लगी इस संदर्भ में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इस संदर्भ में पुलिस छानबीन कर रही है।

नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मचा पच्चीस हजार का नुकसान GS NEWS




राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में दीनानाथ साह के घर में खाना बनाते समय आग लगा। आग लगने से अफरा तफरी मच गया। बाजार सघन आबादी का क्षेत्र है इसलिये लोगों में डर फैल गया। लेकिन आग लगने की सूचना पर गैस एजेंसी से आये कर्मी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भवानीपुर ओपी से एएसआई गणेश सिंह ने भीड़ को हटाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। आग से चौकी सहित करीब पच्चीस हजार की क्षति हुई है।

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में दो पक्षों में मारपीट, सात गिरफ्तार GS NEWS


नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट  की घटना हुई। मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर  नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया गया। नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि  मारपीट के मामले में  दोनों पक्षों से मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले में दोनों पक्षों से कुल सत लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के  अजीत कुमार, बाबू साहब , चंद्रदेव राय एवं दूसरे पक्ष के  सिकंदर राय, चंदन कुमार, राहुल कुमार एवं सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पूर्णिया:- प्रवासियों से भरा एक ट्रक मिलने से प्रशासन में हड़कंप GS NEWS

पूर्णिया:- प्रवासियों से भरा एक ट्रक मिलने से प्रशासन में हड़कंप



पूर्णिया: लॉकडाउन-3 में श्रमिकों को घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग जगहों से ट्रेनें चलाई जा रही हैं. लेकिन कई मजदूरों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है. देश के कई जगहों से मजदूर जैसे-तैसे घर पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक मिलते ही हड़कंप मच गया. ट्रक पर कुल 60 प्रवासी मजदूर सवार थे. जो हरियाणा के गुड़गांव से ट्रक में छिपकर आ रहे थे.

जानकारी के अनुसार, ट्रक पर सवार सभी प्रवासी मजदूर मधेपुरा जिले के माझरा गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, ट्रक में सवार सभी प्रवासियों को स्वास्थ्य जांच के लिए वाहन कोषांग सेंटर ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों से भरा ये ट्रक शहर से होते हुए मधेपुरा एनएच के लिए जा रहा था. वहीं, हाइवे पर तैनात केहाट थाने की पेट्रोलिंग पुलिस की नजर ट्रक पर पड़ी. जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को आस्था मंदिर रोड के पास पकड़ा.
ट्रक में छुपकर आ रहे थे 60 मजदूर


प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे सभी हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी करते हैं. वहीं, लॉकडाउन के बाद सारे काम-धंधे बंद होने के बाद सभी गृह जिले में वापसी का साधन ढूंढ रहे थे. सभी ने पैसे इकट्ठा कर एक ट्रक बुक किया. बाद में तय राशि पर ट्रक में छुपाकर सभी प्रवासियों को बिहार लाने की शर्त पर ड्राइवर राजी हुआ.60 हजार में तय हुई थी डील
वहीं, पकड़े गए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वहां इनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी. जिसके बाद इन लोगों ने आकर हमसे संपर्क किया. वहीं, ट्रक के ऊपरी कवर को काले कपड़े से ढंका गया था. जिसके चलते मजदूरों की किसी भी सीमा पर कोई जांच नहीं हुई. वहीं ट्रक में छुपकर आ रहे प्रवासियों ने बताया घर वापस लौटने के लिए सभी 60 मजदूरों से एक हजार रुपये लिए गए हैं.मजदूरों को किया गया क्वॉरेंटाइन
इस बाबत केहाट एएसआई ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद सभी प्रवासी मजदूरों को जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है. जहां इनकी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग कराई जाएगी. इसके बाद इन्हें प्रक्रियाओं के तहत जांच रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है.

श्रम संसाधन मंत्री :- श्रम शक्ति की मदद से ही बिहार को विकास के पथ पर ले जाएंगे आगे GS NEWS



बिहार में मजदूरों की हो रही घर वापसी पर राज्य के श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि बिहार का विकास श्रम शक्ति के बूते ही होगा.

पटना: केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. भारी संख्या में मजदूर अन्य राज्यों से बिहार लौट रहे हैं. 30 लाख से अधिक मजदूरों ने घर वापसी पर हामी भरी है. इसको लेकर बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार श्रम शक्ति की बदौलत बिहार के विकास की रूप रेखा तय करेगी. उन्होंने कहा कि श्रम शक्ति की मदद से ही बिहार को विकास के पथ पर ले जाना है.
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मजदूरों के लिए वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है. केंद्र सरकार की मदद से हम बिहार में मजदूरों के लिए रोजगार का सृजन करेंगे और उनके श्रम शक्ति की बदौलत बिहार को विकास के पथ पर ले जाएंगे.पटना से ईटीवी भारत की रिपोर्ट'वित्त मंत्री ने बिहार के हितों की चिंता की'
बता दें कि प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार सरकार काफी परेशान थी. लेकिन अब उन्हें बुलाने का फैसला ले लिया गया है. 30 लाख से ज्यादा मजदूरों ने बिहार लौटने का आवेदन दिया है. बिहार सरकार चरणबद्ध तरीके से मजदूरों को वापस बुला रही है और उनके श्रम शक्ति का उपयोग कैसे हो, इस पर रणनीति बना रही है.

बिहार में बनेगा मखाना का क्लस्टर सेंटर :-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान GS NEWS



सूक्ष्म खाद्य इकाईयों में निर्मला सीतारमण ने बताया कि कश्मीर के सेब, बिहार का मखाना और नॉर्थ ईस्ट के बांसों की ब्रांडिंग की जायेगी. इन सभी क्षेत्रों में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रमुख सूक्ष्म व्यवसायों को विस्तारित रूप प्रदान किया जायेगा.

पटना: केंद्र सरकार द्वारा राहत की तीसरी किस्‍त की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सूक्ष्म खाद्य इकाईयों पर तकनीकि और ब्रांडिंग से लाभ पहुंचाया जाएगा. जिसके तहत 10 हजार करोड़ की योजनाओं के माध्यम से देश के दो लाख सूक्ष्म खाद्य इकाईयों को लाभ मिलेगा. जिसके तहत प्रमुखत: प्रदेश में मखाना के क्लस्टर सेंटर की शुरुआत की जायेगी.
सूक्ष्म खाद्य इकाईयों में निर्मला सीतारमण ने बताया कि कश्मीर के सेब, बिहार का मखाना और नॉर्थ ईस्ट के बांसों की ब्रांडिंग की जायेगी. इन सभी क्षेत्रों में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रमुख सूक्ष्म व्यवसायों को विस्तारित रूप प्रदान किया जायेगा.

मखाना खेती के लिये उपयुक्त

गौरतलब है कि सीमांचल व मिथिलांचल में मखाना की परंपरागत खेती की जाती है. मखाना की खेती के लिये मुख्यत: बारिश की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में प्रदेश के सीमांचल और मिथिलांचल का क्षेत्र इसकी खेती के लिए बहुत उपयोगी रहा है. साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों के सम्मिलित विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं, 9 हजार करोड़ रुपये मत्स्य की ब्रांडिंग के लिए दिए जाएंगे.

हाईकोर्ट ने क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए राज्य सरकार को एनजीओ के सहयोग से रेडमैप तैयार करने का निर्देश GS NEWS



हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को एनजीओ को सहयोग और इस संकट में प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर के लिए उनसे मदद लेने का निर्देश दिया है.

पटनाः राज्य में बाहर से बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाने को लेकर पटना हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सरकार को एनजीओ से मिलकर क्वारेंटाइन सेंटर व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है.

'एनजीओ से मदद ले सरकार'
मामले में रूपल प्रसाद की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई की. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना में चल रहे अनाथ आश्रम का ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को एनजीओ को सहयोग और इस संकट में उनसे मदद लेने का निर्देश दिया है.18 मई को अगली सुनवाई
राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर राज्य में आ रहे हैं. उनके लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. क्वारेंटाइन सेंटर पर उन्हें रखने के लिए सभी व्यवस्था की जा रही है. साथ ही एनजीओ से समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मई को की जाएगी.