कुल पाठक

रविवार, 31 मई 2020

नारायणपुर : चंडीगढ़ से लौटे बलाहा के प्रवासी मिला कोरोना पॉजीटिव GS NEWS

नारायणपुर के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव के वार्ड संख्या सात में एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है.जिसे आइसोलेट करने के लिए मायागंज भागलपुर भेजा गया.साथ ही उसके परिवार के चार सदस्य को भी जॉच के लिए नवगछिया भेजा गया है.ग्रामीणों ने बताया कि चंडीगढ़ से लौटने पर कोरनटाइंन सेंन्टर में था जहॉ से एक सप्ताह के बाद नागड़पारा से घर भेज दिया गया था.पॉच दिन घर में रहकर सभी जगहों पर घूमने के बाद आसपास के लोगों के संदेह पर शनिवार को पीएचसी नारायणपुर के स्वास्थ्य टीम ने लक्ष्ण पाए जाने पर जॉच के लिए ले गए.जॉच में रिपोर्ट पॉजिटिव आया.कोराना पॉजिटिव मरीज  चंडीगढ़ से आया था.चंडीगढ़ से आने पर इसे पन्द्रह मई से क्वारंटाइन सेंटर नागड़पारा से घर भेजा गया.घर आने के पॉच दिन बाद इसका तबीयत बिगड़ा.ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया.गॉव के डीलर के यहॉ जाकर खाद्यान्न भी उठाया मधुरापुर बाजार से खरिददारी भी की है.पॉजिटिव की खबर पाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत हैं.पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि बलाहा से सुचना पर इसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया है. पॉजिटिव की रिपोर्ट रविवार को आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों कोजॉच के लिए भेजा गया है.नारायणपुर में पॉजिटिव मरीज की संख्या बढकर छ: हो गई है. जिसमें बलाहा गॉव से चार मरीज हैं.

मालवाहक वाहनों से यात्रियों की यात्रा करवाने पर होगी कार्रवाई- परिवहन विभाग के सचिव ने सभी थानाध्यक्ष एवं परिवहन विभाग को दिए है निर्देश GS NEWS

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र में अंम्भो के पास एनएच 31 पर ट्रक एवं बस की हुई टक्कर के बाद ट्रक के खाई में पलट जाने के बाद ट्रक पर सवार नो प्रवासी मजदूर की मौत हो जाने के बाद परिवहन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया. परिवहन विभाग के सचिव ने सभी जिलाधिकारी एवं एसपी को पत्र भेज कर मालवाहक वाहन से यात्रियों का परिचालन न हो इस संदर्भ में चैक पोस्ट बनाकर थानाध्यक्ष एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को चेकिंग करने का निर्देश दिया है. इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को प्रदत्त की गई मोटर अधिनियम की विभिन्न धारा का भी उल्लेख किया है. परिवहन विभग के सचिव ने मालवाहक वाहनो से यात्रियों के परिचालन करने पर उक्त सुसंगत धारा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. परिवहन विभाग के सचिव ने अपने पत्र के माध्यम से बताया है कि लॉकडॉन  के मद्देनजर राज्य से श्रमिको एवं लोगों की स्पेशल ट्रेन से वापसी हो रही है. इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से रेल मार्ग व सड़क से  आने वाले प्रवासियों के लिए  सुरक्षित परिवहन हेतु राज्य के अंतरजिला विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. लोकडॉन की अवधि में मलवाहक वाहनो का परिचालन चालू रखा गया है. परंतु इन मालवाहक वाहनों पर यात्रियों का परिचालन किया जा रहा है जो कि परिवहन मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के विपरीत है. भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में मालवाहक वाहन से दुर्घटना में कुछ यात्रियों की यात्रा के दौरान मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है. जिससे यह स्पष्ट होता है की इस वाहन का किसी भी पदाधिकारी के द्वारा जांच नहीं किया गया. राजमार्ग पर मालवाहक वाहनो से यात्रियों के परिचालन करने वाले मालवाहक वहन के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं चैक पोस्ट बनाकर जगह जगह चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

नवगछिया में ऐतिहासिक रहा मन की बात कार्यक्रम - कौशल GS NEWS

नवगछिया नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल के  नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सप्त ऋषि के साथ 31 बूथों में से  31 बूथों पर मन की बात सुनाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर टीम के सारे पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख और और सह प्रमुख का भरपूर योगदान रहा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवगछिया नगर  भाजपा के सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, आलोक रंजन सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, अजय कुशवाहा, वाणिज्य  प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी चिरानिया, वाणिज्य मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत भाजपा, नेता गुलाबी सिंह व वरिष्ठ नेताओं ने नगर भाजपा टीम को बधाई दिया.

गोपालपुर विधानसभा के 260 बूथों पर सप्तत्रृषि के साथ भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात GS NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 260 बूथों पर सप्तत्रृषि के साथ भाजपाइयों ने उत्साहपूर्वक सुना.पीएम मोदी के मन की बात को सुनने के लिये रविवार की सुबह से ही भाजपाइयों में काफी उत्साह देखा गया.भाजपा के विभिन्न मंचों व मोर्चों से जुडे हजारों कार्यकर्त्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लिया.मंडल अध्यक पंकज शर्मा,महामंत्री रंजीत झा,चंदन भगत ,जिला महामंत्री आलोक सिंह,गुलाबी सिंह,रवि कुमार साह ,निलेश कुमार सिंह,कृष्ण कुमार सिंह ,मुकेश मंडल सहित बडी संख्या में भाजपाइयों की मौजूदगी देखी गई.वरीय भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव ने अपने बूथ संख्या 234 पर सप्तत्रृषि के साथ पीएम मोदी के मन की बात को सुना.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात को सुनकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने नये जोश का संचार हुआ है.उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं से पीएम के हाथों को मजबूत करने हेतु उनके द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों को जन -जन तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा इसको सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्त्ताओं को धन्यवाद दिया.

आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 809 प्रवासी पहुचें नवगछिया, सबों को भेजा गया गृह जिला GS NEWS

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को कुल 809  प्रवासी नवगछिया स्टेशन पर पहुचे. सभी प्रवासियों को नवगछिया स्टेशन पर तैनात स्वास्थ्य टीम के द्वारा स्क्रिनिंग के बाद बस से विभिन्न जेलों में भेजा गया. पहली ट्रेन से 146, दूसरी ट्रेन 33, तीसरी ट्रेन से 274, चौथी ट्रेन से 89, पांचवीं ट्रेन से 79, छठी ट्रेन से 66, सातवीं 35 एवं आठवीं ट्रेन 87 प्रवासी नवगछिया पहुचें. नवगछिया स्टेशन पर पहुचे भागलपुर, खगड़िया बांका, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका सहित अन्य जिलों के प्रवासियों को बस से अपने अपने गंतव्य भेजा गया.

बिहार में कोरोना से 2 और की मौतें ,16 नए केस मिलने के बाद आंकड़ा पहुंचा 3692 GS NEWS

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 2 और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 23 हो गया है.
बिहार में अब तक 3692 मरीज
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में दो लोगों की मौत हो गई है. इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों की मौत हुई है. बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके अलावा राज्य में 16 नए कोरोना मरीज मिलने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3692 हो गई है. जिसमें से 1520 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

बिहार में केंद्र का नियम लागू 30 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन GS NEWS

अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बिहार सरकार केन्द्र सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने हुए उसी गाइडलाईन को फॉलो करेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है। 
बिहार सरकार के जारी आदेश के मुताबिक बिहार में केन्द्र सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का ही पालन किया जाएगा। सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई नया दिशा निर्देश नहीं जारी किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केन्द्र सरकार के जारी दिशा निर्देशों के जारी होने के बाद बिहार सरकार ने तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद ये निर्णय लिया है कि केन्द्र सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का बिहार में भी पालन किया जाएगा। 
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से लॉकडाउन-05 तहत अनलॉक के तीन चरणों की जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके मुताबिक 3 चरणों में देश के अंदर छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। हालांकि गृह मंत्रालय ने अपने गाइडलाइन में स्पष्ट कर दिया है कि कंटेनमेंट जून में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। 




अनलॉक फेज 1 की गाइडलाइन

अनलॉक फेज वन की गाइडलाइन 8 जून से प्रभावी होगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।होटल रेस्टोरेंट की सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। शॉपिंग मॉल्स भी 8 जून से खुल जाएंगे। हालांकि इस दौरान कोविड-19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा। संक्रमण से बचाव के लिए तमाम नियमों का पालन करना होगा। 

अनलॉक फेज 2 की गाइडलाइन

अनलॉक फेज टू की गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि स्कूल,कॉलेज,कोचिंग इंस्टिट्यूट किसी भी तरह के शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान को खोलने पर राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश खुद निर्णय लेंगे। जुलाई महीने से इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा और इसके लिए उस वक्त के हालात का अध्ययन करते हुए फैसला लिया जाएगा। स्कूल,कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
अनलॉक फेज 3 की गाइडलाइन

अनलॉक फेज3 के दौर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर फैसला किया जाएगा। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय निर्णय लेगा। मेट्रो रेल सेवाओं के परिचालन पर भी इसी चरण में फैसला किया जाएगा। जबकि सिनेमा हॉल,जिम स्विमिंग पूल,एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर,बार,ऑडिटोरियम असेंबली हॉल और इस तरह के अन्य जगहों को खोलने का निर्णय भी अनलॉक फेज3 के अंदर ही किया जाएगा। साथ ही साथ किसी भी तरह के सामाजिक-राजनीतिक आयोजन,खेल-कूद का आयोजन, सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम और धार्मिक आयोजनों को लेकर भी इसी चरण के अंदर फैसला लिया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में पाबंदी लागू रहेगी



इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइड लाइन में कंटेंटमेंट जोन में पाबंदी को लेकर भी स्पष्ट आदेश दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की गतिविधि 30 जून तक नहीं होगी। कंटेनमेंट जोन का निर्धारण जिला प्रशासन की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में केवल आपातकालीन सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी। जबकि लोगों के आवागमन पर भी पाबंदी होगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और सेवाएं कंटेनमेंट जोन में बहाल रहेंगे।

बिहार में फिर मिले 111 और कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 3676 GS NEWS

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 111 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3676हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 111 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 3676हो गई है. बिहार में 111 नए कोरोना पॉजिटिव के 19 जिलों से सामने आए हैं. इनमें शेखपुरा जिले से 7 नए मामले, जमुई से 4, कटिहार से 2, पटना से 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. बेगूसराय में कोरोना वायरस बड़ा विस्फोट हुआ है. बेगूसराय में कोरोना के 29 नए मरीज पाए गए हैं. किशनगंज जिले में कोरोना के 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि सहरसा में 2 नए मरीज सामने आए हैं.
गया जिले में 6 नए मरीज पाए गए हैं, जबकि भोजपुर में 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. भागलपुर में कोरोना वायरस के 20 सामने आए हैं, जबकि कैमूर से 2, औरंगाबाद से एक और पूर्णिया से 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है. अररिया जिले से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है, जबकि सारण से 2 और दरभंगा से 1 केस सामने आया है.

शनिवार, 30 मई 2020

पूर्वोत्तर भारत की श्रम शक्ति को देख उसका विकास करेंगे, प्रवासियों के दर्द पर पहली बार बोले PM मोदी GS NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आज पहली बार प्रवासी मजदूरों के दर्द की चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रवासियों की तकलीफ को हमने कोरोना काल में देखा है यह बेहद दर्द भरी स्थिति रही है.
पूर्वोत्तर भारत के श्रम शक्ति को हमने प्रवास के दौरान संकट में देखा है और इससे हमारे मन में बड़ी पीड़ा हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के श्रम शक्ति को देखते हुए वहां विकास की नई प्राथमिकताओं को तय करने की जरूरत है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में विकास के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन अब श्रम शक्ति की उपयोगिता को देखते हुए वहां और ज्यादा विकास योजनाओं पर फोकस किया जाएगा. पूर्वोत्तर भारत के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें कही हैं उसके बाद यह माना जा रहा है कि बिहार को केंद्र से कोरोना काल में बड़ी मदद मिल सकती है.
आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा प्रवासी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लौटे हैं गृह मंत्री ने कहा है कि प्रवासियों के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा और साथ ही साथ सरकार आगे नीति बनाकर काम करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम से देश को करेंगे संबोधित GS NEWS

कोरोना संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। लॉकडाउन के बीच ऐसा तीसरी बार होगा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए अपनी राय देश की जनता के सामने रखेंगे। 


देश में आज ही लॉकडाउन 4 खत्म हो रहा है और अनलॉक की शुरुआत हो रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा परिस्थितियों के बीच अनलॉकिंग की चुनौतियों पर अपनी राय देशवासियों के सामने रख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने बीते सोमवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगा था। उन्होंने एक टोल फ्री नंबर जारी करते हुए कहा था कि आप इसके द्वारा और साथ ही साथ नमो ऐप के जरिए भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

बिहार में आफत की बारिश ठनका गिरने के वजह से 7 लोगों की मौत GS NEWS

शनिवार को बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जान ले ली है। ठनका गिरने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग जिलों में हुई मौतों की जानकारी सामने आई है। सरकार जल्द ही वज्रपात से हुई मौतों के लिए मुआवजे का एलान करेगी। 
मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों के लिए आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। शनिवार की शाम राजधानी पटना के अलावे अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सारण, सीवान जिले में तेज आंधी तूफान का लोगों ने सामना किया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे तक पटना, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया सहित 25 जिलों में मध्यम स्तर के आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। 
31 मई से लेकर 1 जून तक मौसम का बदला हुआ मिजाज जारी रहेगा। पटना में शनिवार की शाम आई तेज आंधी में जगह-जगह पेड़ गिर गए। राजधानी के मुन्नाचक इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक इमारत का छज्जा गिरने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अपने ही बुने जाल में फंसे नारायणपुर का दो युवाअपहरण की घटना निकली झुठी GS NEWS

 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से गुरुवार की रात्रि नारायणपुर के किशोर के अपहरण व हत्या करने की बात पुलिसिया जॉच में झूठ निकला.देर रात्रि अपहरण व हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हुआ.पुलिस महकमा की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ. जिसमें दोनों युवक ने बताया कि अपहरण की झूठी घटना रची थी अपनी पोल पुलिस के सामने खोला  और अपने बनाए जाल में मधुरापुर का मो.सोहेल,मो इखलाक बुरी तरह फस गया.दोनों युवक ने गुरुवार को बलाहा के एक बगीचे में शराब पीकर योजना बनाया और अमीर बनने के लिए  चाकू की नौक पर दोनों सुनियोजित प्लान के तहत वाहन लूट कर अमीर बनने के लिये मधुरापुर बाजार होते हुए एनएच 31 पर एक स्कार्पियो चालक से भागलपुर पहुंचाने की बात कह रहा था स्कार्पियो चालक ने भागलपुर का रिजर्व किराया चार हजार मांगा.दोनों युवक ने कहा कि छह सौ दूंगा. स्कॉर्पियो चालक से बात नहीं तो बनी स्कॉर्पियो वाला चला गया. दोनों ने एनएच 31 नारायणपुर चौक पर रुक  एक टेंपो से बातचीत कर भागलपुर जाना है मेरी मम्मी बीमार है कह टेंपो वाले से छह सौ में रिजर्व का सौदा तय कर चढा.बलहा के पास जाने पर एक युवक ने टेंपो चालक को चाकू घोंप कर टेंपो लूटने का प्रयास करना चाहा तो सोहेल के साथ इखलाक ने इशारों ही इशारों में ऐसा करने से रोका और कहा कि हम लोग यहां बुरी तरह फस सकते हैं चुकी चारों तरफ आबादी है. इसलिए लत्तीपुर के रास्ते पर करहु के पास मोहम्मद सोहेल और ईखलाख ने चाकू के बल पर टेंपो को लूटने का प्रयास किया एक गाड़ी गुजरते देख  चालक ने चालाकी दिखाते हुए ऑटो को लेकर भागने में सफल रहा.इस बीच हल्ला होने पर सोहेल और ईखलाख दोनों संध्या होने के कारण दो दिशा में भागा.अपनी सुनियोजित योजना में असफल होने के बाद केला खेत से होते हुए लीची बागान में पहुंचा जहां लोगों ने उसे देखा और तेलघी के पूर्व सरपंच के पास पहुंचाया.सरपंच ने ऊसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस को उसने झूठी कहानी गढ़ कर अपने पड़ोसी को अपहरण के मामले में जमीनी विवाद के कारण फंसाने का आरोप लगाया जो पुलिसिया अनुसंधान में बिल्कुल गलत निकला. दूसरी तरफ मोहम्मद सोहेल की निशानदेही पर मोहम्मद अखलाक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया दोनों से पुलिस ने जब अलग-अलग जब पुछताछ किया तो बात सामने आई कि हम दोनों अमीर बनना चाह रहे थे इसलिए सबसे पहले स्कॉर्पियो लूटने का प्लान बनाया जो असफल रहा. दूसरा प्लान मैंने टेंपो लूटने का बनाया वह भी असफल रहा.इसलिए किशोर के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं को लगाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया.इस प्रकार खरिक बिहट एवं भवानीपुर पुलिस ने बड़ी घटना होने से बचा और निर्दोष भी फसने से बचे.

नवगछिया नगर भाजपा ने की बैठक मोदी सरकार के एक वर्ष को कहा ऐतिहासिक GS NEWS


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे शासनकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर नगर  भाजपा की ओर से एक बैठक कर एक वर्ष के कार्यकाल पर एक रिपोर्ट तैयार किया गया और आये दिन उक्त उपलब्धि से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने कहा कि इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया.  जिसमें के अनुच्छेद 370 और 35ए धारा हटाया गया. ट्रिपल तलाक कानून बनाया गया. राम मंदिर पर फैसला, नागरिकता संशोधन कानून एवं किसान सम्मान निधि योजना समेत बड़े मुद्दों को मोदी सरकार ने इस कार्यकाल में बड़े किये. मौके पर  नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, पूर्व सांसद अनिल यादव, सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार,  भाजपा नेता गुलाबी सिंह, वाणिज्य मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत,  जिला कार्यसमिति सदस्य जैमस्टर, महामंत्री प्रवेश यादव, नईम अख्तर, उपाध्यक्ष प्रेम जयसवाल, छोटू सिंह भदोरिया, नगर मंत्री सूरज कुमार, शंभू रजक, पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनूप कुमार, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत आदि भी थे .