कुल पाठक

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

नवगछिया:राजनीति के तहत मुझे फंसाया जा रहा है, मैं दुर्गापुर में हूं - टीएन यादव GS NEWS




नवगछिया नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने कहा कि उसके साथ राजनीति की जा रही है. हत्या उसके सबसे भरोसेमंद व्यक्ति की हुई है और उसे ही फंसाया जा रहा है. टीएन ने कहा कि वह सात अगस्त से ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हैं. संतोष को उसने हटाया नहीं था. सात अगस्त को भी उससे बात हुई है. उसे दुर्गापुर चलने को कहा था लेकिन वह निजी काम मे व्यस्त था. टीएन ने कहा इसी घटना के बहाने कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने में जुट गए हैं. लेकिन कानून पर उन्हें भरोसा है. उसके साथ जरूर न्याय होगा.

गोपालपुर:-गंगा प्रसाद धार में डिमाहा के निकट गरैया के अधेड़ का बोरी में बंद शव बरामद GS NEWS


गोपालपुर - गंगा प्रसाद धार में मध्य विद्यालय डिमाहा के निकट परवत्ता थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय बबलू शर्मा का बोरे में बंधा शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने जब सब को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो बबलू शर्मा के परिजन सामने आए और उन्हें उन लोगों ने शव की शिनाख्त की. 
मामले में गोपालपुर थाने में परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है तो दूसरी ओर इस मामले में नवगछिया के एक लाइन होटल के संचालक शक के घेरे में है. पुलिस हर एक बिंदु को ध्यान में रखकर छानबीन में जुट गई है. 
जानकारी मिली है कि बबलू शर्मा पिछले 7 महीने से मानसिक रूप से बीमार हो गए थे. इसी कारण व इधर-उधर घूमता रहता था. परिजनों का कहना है कि इसी क्रम में वह नवगछिया विक्रमशिला सेतु पथ पर स्थित एक लाइन ढाबे में भी गया था जहां उसके साथ बुरा सलूक किया गया था. 
परिजनों का कहना है कि बबलू शर्मा के लापता हुए 10 से अधिक दिन हो गए हैं जबकि शव को देखने से भी प्रतीत होता है कि बबलू शर्मा की मृत्यु 7 से 8 दिन पहले ही हो गई होगी. पूरा सब काफी सूज गया है. घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस व सर्किल इंसपैक्ट भारत भूषण घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की है तो दूसरी तरफ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. 

बोरे में शव मिलना निश्चित रूप से हत्या की घटना की ओर इशारा कर रहा है लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर मानसिक बीमारी से ग्रसित एक अधेड़ की कोई क्यों हत्या करेगा. बहरहाल पुलिस के आलाधिकारी भी इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहें हैं. पुलिस ने दावा भी किया है कि जल्द से जल्द घटना के रहस्यों से पर्दा उठाया जाएगा.

 अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा. गोपालपुर थानाध्यक्ष सह इंसपैक्टर श्रीकांत भारती ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस छानबीन में जुट गई है सच जल्द ही सामने होगा.

नवगछिया :मृतक संतोष के पिता ने कहा नपं के उपाध्यक्ष टीएन यादव ने करा दी उसके पुत्र की हत्या GS NEWS


 नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर लक्ष्मी होटल के पास सोमवार की देर रात अपराधियों द्वारा रसलपुर निवासी संतोष यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता सुभाष यादव ने पुलिस को बताया है कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने उसके पुत्र की हत्या करा दी है.
मामले में मृतक युवक के पिता सुभाष यादव के लिखित बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में नवगछिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, उसके बॉडीगार्ड रंगरा थाना क्षेत्र के साधुवा निवासी अरविंद कुमार यादव, अंशु मियां, रसलपुर निवासी प्रवेश उर्फ राजा, नयाटोला निवासी अभिषेक कुमार सहित तीन अज्ञात अपराधियों को नामजद किया है. मालूम हो कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नयाटोला निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया था. मृतक के पिता सुभाष यादव ने पुलिस को बताया है कि अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने पूरी साजिश के तहत मेरे पुत्र की हत्या करवाई है. उन्होंने कहा कि संतोष वर्षो से राजद नेता बाहुबली विनोद यादव के यहां चालक का काम करता था. वर्ष 2015 में विनोद यादव की हत्या के बाद टीएन ने पिता की विरासत को संभाला तो चालक संतोष उसका भरोसेमंद माना जाता था. एक माह पूर्व संतोष का टीएन यादव के बॉडी गार्ड अरविंद यादव से कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद टीएन यादव ने संतोष को काम से हटा दिया. इसके बाद संतोष खुद के काम पर ध्यान देने लगा. इसी दौरान उसने रविवार को एक गाड़ी खरीदी थी. गाड़ी खरीदने के बाद अपराधियों ने उसे आगे बढ़ता देख उसकी हत्या की साजिश रच डाली. प्रवेश उर्फ राजा ने उसे पार्टी देने के नाम पर उसके साथ घर से निकला रास्ते मे अरविंद एवं अंशु मियां भी उसके साथ हो गया. इसके बाद बंधु होटल के बगल स्थित ढाबा पहुचा. जहां अभिषेक कुमार सहित अपराधी पहुचें. सबों ने उसे विश्वास में लेकर उसके साथ खाना पीना किया और वहां से लक्ष्मी होटल की ओर बढ़े. लक्ष्मी होटल के पास पहुचने के बाद अपराधियों ने पूरी योजना के साथ संतोष की गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि संतोष की हत्या के बाद अपराधी उसके शव को गायब करने की योजना में थे.
संतोष को गोली मारे जाने का बाद परिजनों को भ्रामक जानकारी  मिलने के बाद उन्हें भटकना पड़ा. परिजनों एवं पुलिस की गायिविधि होने के कारण शव को लक्ष्मी होटल के पास ट्रेक्टर के नीचे शव को छोड़ कर सभी अपराधी फरार हो गए. 
कहते हैं थानेदार
नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

नवगछिया में फिर रिकॉर्ड टूटा, 53 लोग हुए कोरोना संक्रमित, नारायणपुर से सामने आए 25 मामले GS NEWS


नवगछिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. 
नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न जगहों से सामने आए मामलों में 53 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं.
 मालूम हो कि नवगछिया में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

गोपालपुर:- फिर मिले चार कोरोना संक्रमित GS NEWS


प्रतिनिधि गोपालपुर - मध्य विद्यालय बडी मकंदपुर में शिविर लगा कर पीएचसी गोपालपुर द्वारा 77 लोगों की जाँच रैपिड एंटीजन किट से किया गया.
 जिसमें चार ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाये गये. यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने दी.

नवगछिया:रंगरा से स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने मानसी में दबोचा GS NEWS


नवगछिया - रंगरा सहायक थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पास एक स्कॉर्पियो को अगवा कर भाग रहे अपराधियों को नवगछिया और खगड़िया पुलिस में संयुक्त प्रयास कर दबोच लिया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है और दो अपराधियों लतरा निवासी गोलू यादव और खगड़िया जिले के महेशखूंट मदारपुर निवासी सुभाष यादव के पुत्र आर्यन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मानसी का ही एक गैरेज मिस्त्री है. गैरेज मिस्त्री की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया में कुछ अपराधियों ने यह कहकर एक स्कार्पियो भाड़े पर लिया कि उन लोगों को जरूरी काम से खगड़िया जाना है. सोमवार को रात्रि करीब 10:00 बजे रंगरा चौक के पास अपराधियों ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया और चालक को रस्सियों से जकड़ कर सड़क के किनारे फेंक दिया और स्कॉर्पियो लेकर भाग गए. उसी वक्त वहां से गुजर रहे रंगरा पुलिस के गश्ती दल के पुलिसकर्मियों की नजर चालक पर पड़ी तो पुलिस ने चालक को बंधन से मुक्त किया फिर चालक ने पुलिस को पूरी कहानी बतायी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत नवगछिया से लेकर खगड़िया तक के सभी थानों को अलर्ट कर दिया. इसके बाद रंगरा नवगछिया समेत कई थानों की पुलिस ने अपराधियों द्वारा जब्त कर लिए गए स्कॉर्पियो का पीछा किया. हरे थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट लगा दिए गए लेकिन अपराधी महेशखूंट तक पुलिस को चकमा देते रहें और अंततः मानसी पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोककर उस पर सवार दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस कार्य पर सवार कुछ और अपराधी भागने में सफल रहे. इसके बाद मौके पर पहुंची नवगछिया के पुलिस और मानसी पुलिस ने के सदस्यों ने आसपास के इलाके में सघन छापेमारी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की. मानसी पुलिस की तरफ से मानसी थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रॉबिन कुमार नवगछिया पुलिस का सहयोग कर रही थी.

नारायणपुर में 341 लोगों की जांच,19 पॉजिटिव GS NEWS

 नारायणपुर - पीएचसी नारायणपुर में मंगलवार को 341 लोगों का कोराना संक्रमण को लेकर सेंपल लिया गया जॉच के दौरान भ्रमरपुर में 16 नारायणपुर में एक व मधुरापुर बाजार में दो लोग पॉजिटिव संक्रमित पाए गए है. आश्य् की जानकारी पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने देते हुए बताया कि नारायणपुर व मधुरापुर के लोगों का रैपिड एंटीजन द्वारा जांच किया गया जबकि भ्रमरपुर का पटना एम्स द्वारा जॉच कर रिपोर्ट भेजा गया है.

रंगरा में मिले एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव GS NEWS


रंगरा पीएचसी में रेपिड एंटीजन किट से जांच एक सौ लोगो का किया गया जिस में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया. 
संक्रमित व्यक्ति रंगरा गांव का रहने वाला है.

नवगछिया: भाजपा कार्यकर्ता का निधन GS NEWS




नवगछिया - तीनटंगा दियारा निवासी जनसंघ कालीन कार्यकर्ता महंत हीरालाल चौधरी केवट का निधन सोमवार को उनके पैतृक आवास पर हो गयी. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी है. श्री मंडल ने कहा कि हीरालाल जी ने विपरीत परिस्थिति में भी भाजपा को आमजनों तक पहुंचाने का काम किया है. ऐसे ही लोगों के बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.

खरीक में चार लोग हुए कोरोना संक्रमित GS NEWS



खरीक पीएचसी में हुए रेपिड एंटीजन टेस्ट में कुल चार लोग संक्रमित पाये गए हैं. 
जिनमे गणेशपुर से एक एक वृद्ध महिला और एक 7 वर्षीय बच्ची, भवनपुरा नया टोला से एक और खरीक बाजार से एक मामले सामने आए हैं.

नवगछिया पुलिस ने:-सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अपहृता बरामद GS NEWS

 

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न थानाध्यक्ष के द्वारा की गई कार्रवाई में संगीन मामलों के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में एक अपहृत लड़की को भी बरामद किया है. 
एसपी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि रंगरा पुलिस ने शादी की नीयत अपहृत को रुपौली से बरामद किया है. इस मामले में आरोपी युवक सागर कुमार उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा निवासी मन्नू कुमार यादव एवं मिल्की निवासी मो टीपू को गिरफ्तार कर लिया है. 

झंडापुर थाना के आरोपी मड़वा निवासी अमित कुमार को बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने महंथ स्थान चौक से गिरफ्तार कर लिया है. खरीक थाना के मधनिषेद मामले के आरोपी थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी सुधीर दास एवं उदय सिंह को प्रशिक्षु अनि प्रभात कुमार के द्वारा खरीक बाजार से गिरफ्तार किया गया है. 
जबकि खरीक थाना के आरोपी खैरपुर निवासी नीतीश कुमार को खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गोपालपुर:गंगा प्रसाद धार में डिमाहा के निकट गरैया के अधेड़ का बोरी में बंद शव बरामद GS NEWS

 गोपालपुर - गंगा प्रसाद धार में मध्य विद्यालय डिमाहा के निकट परवत्ता थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय बबलू शर्मा का बोरे में बंधा शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने जब सब को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो बबलू शर्मा के परिजन सामने आए और उन्हें उन लोगों ने शव की शिनाख्त की. मामले में गोपालपुर थाने में परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है तो दूसरी ओर इस मामले में नवगछिया के एक लाइन होटल के संचालक शक के घेरे में है. पुलिस हर एक बिंदु को ध्यान में रखकर छानबीन में जुट गई है. जानकारी मिली है कि बबलू शर्मा पिछले 7 महीने से मानसिक रूप से बीमार हो गए थे. इसी कारण व इधर-उधर घूमता रहता था. परिजनों का कहना है कि इसी क्रम में वह नवगछिया विक्रमशिला सेतु पथ पर स्थित एक लाइन ढाबे में भी गया था जहां उसके साथ बुरा सलूक किया गया था. परिजनों का कहना है कि बबलू शर्मा के लापता हुए 10 से अधिक दिन हो गए हैं जबकि शव को देखने से भी प्रतीत होता है कि बबलू शर्मा की मृत्यु 7 से 8 दिन पहले ही हो गई होगी. पूरा सब काफी सूज गया है. घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस व सर्किल इंसपैक्ट भारत भूषण घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की है तो दूसरी तरफ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. बोरे में शव मिलना निश्चित रूप से हत्या की घटना की ओर इशारा कर रहा है लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर मानसिक बीमारी से ग्रसित एक अधेड़ की कोई क्यों हत्या करेगा. बहरहाल पुलिस के आलाधिकारी भी इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहें हैं. पुलिस ने दावा भी किया है कि जल्द से जल्द घटना के रहस्यों से पर्दा उठाया जाएगा. अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा. गोपालपुर थानाध्यक्ष सह इंसपैक्टर श्रीकांत भारती ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस छानबीन में जुट गई है सच जल्द ही सामने होगा.

नवगछिया:स्वतंत्रता दिवस को लेकर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान GS NEWS




नवगछिया - स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बिहपुर के  गौरीपुर गांव के श्री सत्य पुस्तकालय प्रांगण में प्रिंस क्लब गौरीपुर द्वारा सुदर्शन भारद्वाज के नेतृत्व में क्लब के दर्जनों युवाओं ने सफाई अभियान चलाया गया. इस अवसर पर सफाई अभियान में राजा चौधरी, प्रशांत कुमार, मिसाल कुमार, किशन कुमार, सार्थक झा, चंदन सहित दर्जनों  युवाओं ने सहयोग किया. 
.