कुल पाठक

रविवार, 17 मई 2020

नारायणपुर:-भाजयुमो महामंत्री की हत्या पर शोक कार्यक्रम GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर:भाजयुमो मोर्चा बेगूसराय जिला महामंत्री रहे  धीरज  का  अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया के द्वारा उनकी  आत्मा की शांति के लिए बलाहा में श्रद्धांजलि  देकर उनकी आत्मा क़ी शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। भाजयुमो ने अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने का मांग किया। श्रद्धांजलि देने में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवगछिया रूपेश कुमार, भाजयुमो नेता सूरज कुमार झा, अभिषेक राज, राजेश कुमार, नारायणपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज पोद्दार, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, बिहपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, खरीके भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, कल्याण कुमार झा, सौरभ कुमार समेत कई भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संक्षिप्त में करते हुए शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें