नारायणपुर - कोरोना वायरस के कारण करीब तीन सौ परिवारों के बीच शुक्रवार को खाद्य सामग्री एवं सैनिटाइजेशन का वितरण दुसरे दिन नागरपाराउत्तर,नागरपारा दक्षिण,नागरपारा पूरब, भववानीपुर, मधुरापुर के दलित, महादलित परिवारों को प्रदान संस्था और अजीम प्रेमजी फिलांथोपिक इनिसिएटिव (एपीपीआई) के द्वारा आर्थिक सहयोग से जीविका की मदद से वितरण किया गया.मौके पर प्रदान संस्था के संतोष एवं जीविका कर्मी गौतम कुमार, जेआरपी धर्मेंद्र कुमार,उत्तम कुमार,भरत कुमार सुधीर कुमार, जयकांत यादव आदि ने महादलित एवं अत्यंत गरीब परिवारों की सूची तैयार कर राहत सामग्री को वाहन से उसके घर तक पहुंचाया.इस कार्यक्रम में नागरपारा उत्तर में 34,भवानीपुर में 60, नागरपारा पूरब भ्रमरपुर में 60,मधुरापुर में 34 एवं नगरपारा के 136 परिवारों को घरों में जाकर वितरण किया गया.खाद्यान्न में प्रत्येक परिवार को चावल, सरसों तेल, दाल,साबुन,हल्दी,नमक पानी का बोतल दिया गया.
कुल पाठक
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020
नवगछिया में राशन वितरण को लेकर बैठक आयोजित GS NEWS
नवगछिया नगर पंचायत में एक सौ लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण को लेकर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के नेतृत्व में बैठक कर 100 जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर डिवाइन विजन एनजीओ के सचिव अरविंद कुमार यादव, गौतम यादव, वरुण कुमार, गायक मिथुन महुआ, वार्ड पार्षद विनोद भगत, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव आदि अन्य भी थे. वितरण रविवार को नवगछिया नया टोला एनजीओ ऑफिस में किया जाएगा. वितरण कार्यक्रम में प्रति व्यक्ति 10 केजी चावल, चना के दाल 5 केजी, करू तेल 1 केजी, डिटर्जेंट एक केजी, साबुन लक्स दो पीस, बिस्किट 5 पैकेट, नमक 2 केजी, मास्क 5 पीस, हल्दी मसाला, दालमोठ आदि का वितरण होना है
नवगछिया : कोरोना महामारी में अपना जीवन खतरे में डाल कर लोगों की सेवा कर रहे कोरोना के योद्धाओं को किया सम्मानित GS NEWS
नवगछिया : कोरोना महामारी में अपना जीवन खतरे में डाल कर लोगों की सेवा कर रहे कोरोना के योद्धाओं को खरीक दक्षिण क्षेत्र के जिला पपरिसद सदस्य सह भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम देवी एवं भाजपा नेता सह समाजसेवी गगन चौधरी ने सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने ने बैंक कर्मचारियों, स्वस्थ कर्मचारियों एवं पुलिस अधिकारियों का जनता के प्रति कृत्यगता को देखते हुए अंगवस्त्र एवं धन्यवाद पत्र देकर धन्यवाद एवं कृत्यगता व्यक्त किया.
नवगछिया :कोरनटाइन सेंटर में रह रहे लोगो ने कहा गुरुवार की रात पूर्ण रूप से नहीं मिला भोजन GS NEWS
नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय स्थित कोरन टाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने परिपूर्ण भोजन नहीं मिलने की बात कही है. सेंटर में रह रहे लोगो ने कहा कि गुरुवार की रात को चावल दाल भोजन में दिया गया था. प्रशासन द्वारा जितना भोजन लाया गया था वह सभी लोगों को पूरा नहीं हो पाया. बाद में दो किलो चुरा लाकर दिया गया. हम लोगों ने चुरा खाकर अपना पेट भड़ा. वहीं लोगों ने कहा कि यहां पर पानी की भी समस्या है. इधर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि भोजन की व्यवस्था प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से कोरनटाइन सेंटर में की जाती है. उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात को भोजन की आपूर्ति में कुछ परेशानी आई थी. इसका कारण रहा था कि सैंपल जितने लोगों का लिया गया वह एक साथ जानकारी नहीं मिली थी. जिसके कारण कुछ परेशानी हुई थी. शुक्रवार से लोगों को तीन टाइम भोजन मिल रहा है. होटल से भोजन बनवाकर लोगों को उपलब्ध करा जाएगा कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है तो इस संदर्भ में वह अपने स्तर से भी जांच करेंगे. मालूम हो कि नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के कोरनटाइन सेंटर में कुल 54 लोगों को रखा गया है. 54 लोगों में गुरुवार को सेंपल लिए गए 33 एवं शुक्रवार को 21लोगों को रखा गया है.
नारायणपुर प्रखंड के नगड़पारा में समाजसेवी द्वारा साबुन वितरण GS NEWS
नारायणपुर - प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के महादलित मुहल्ले के वार्ड संख्या सात के मल्लिक टोला तथा वार्ड संख्या एक के रजक टोला,वार्ड संख्या पॉच के शर्मा टोला में शुक्रवार को समाजसेवी संस्था के सुमित यादव के नेतृत्व में प्रत्येक घरों में दो-दो पीस पतंजलि का साबुन वितरण किया गया.मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश सचिव अजय रविदास,भवानीपुर पं.स.स.रमेश कुमार रविदास,मिथुन पासवान,चंदन ठाकुर सहित अन्य युवाओं का सराहनीय सहयोग दिखा.
नारायणपुर : पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बृक्षारोपण किया GS NEWS
नारायणपुर - पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महवागढ रैन बसेरा के पास प्रमुख प्रतिनिधित्व मंटु यादव के नेतृत्व में फलदार बृक्षों को लगाया व उन्होंने कहा कि लोगों को फलदार एवं छायादार बृक्ष लगाना चाहिए. मौके पर शिक्षक चेतन परदेशी, उदय शर्माअधिवक्ता अशोक यादव, प्रमोद शर्मा, अशोक सम्राट सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
नवगछिया में बैंक कर्मियों ने जुटाए अपने पॉकेट खर्च, 50 जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य सामग्री GS NEWS
कोरोना महामारी में लगातार लोक डाउन की स्थिति और बढ़ते दिवस को लेकर ग्रामीणों क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को खाने के लाले पड़ने लगे हैं इसी बीच नवगछिया में बैंककर्मियों का एक नया चेहरा नजर आया है जहां अनुमंडल के बैंक ऑफ इंडिया भवानीपुर शाखा के कर्मियों ने अपने पॉकेट खर्च के रुपए को जमा कर राहत सामग्री खरीद कर 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच बांटा है मौके पर शाखा के प्रबंधक इमरान खान ने बताया कि बैंक में उन लोगों को तो पैसा दिया जाता है जिनके खाते में राशि रहती है लेकिन बहुत सारे ऐसे ग्राहक आते हैं जिनके खाते में राशि नहीं है और खाने के लाले पड़े हैं स्थिति को देखते हुए बैंक कर्मियों ने आपस में विचार किया व अपने पैसे जुटाकर राहत सामग्री खरीद कर 50 से अधिक जरूरतमंद के बीच चावल,दाल, चूड़ा, नमक, सरसों तेल, चीनी, चाय सहित कई सामग्री से बना पैकेट को बांटा । मौके पर शाखा प्रबंधक मो० इमरान खान, बैंक कर्मी कुमार वैभव दीपक कुमार अंजू कुमारी यश कुमार अखिलेश रंजन, निरंजन कुमार दास, अरुण कुमार सिंह, तजुद्दीन, गौतम कुमार उपस्थित थे ।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020
ढोलबज्जा के कदवा में बकरी को जान मारने की नीयत से युवक लगा रहा था फांसी, बकरी पालक ने देखा तो युवक के खिलाफ थाने में दिया आवेदन GS NEWS
ढोलबज्जा: गुरुवार को कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर कदवा निवासी निरंजन सिंह के बकरी को जान मारने की नीयत से फांसी लगाते हुए गांव के ही एक युवक सातों सिंह के पुत्र विनय कुमार को बकरी पालक ने पकड़ लिया. बकरी पालक निरंजन सिंह ने युवक के खिलाफ कदवा थाने में आवेदन देते हुए अपने जन-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. आवेदन में निरंजन ने कहा है कि- मेरी बकरी घर के पीछे खूंटे से बंधा हुआ था. इसी बीच विनय कुमार के द्वारा मेरी बकरी को फांसी लगाकर जान मारने का प्रयास किया गया. आरोपित युवक बार-बार मुझे कुछ से कुछ क्षति पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं. कदवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- उक्त मामले को लेकर बकरी पालक ने थाने में आवेदन दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
तीन किलोमीटर तक सील हुआ बिहपुर क्षेत्र- एसडीओ ने रैपिड रिस्पांस की तीन टीम का किया गठन GS NEWS
नवगछिया के बिहपुर के हरिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ ने कोरनटाइन जोन में पढ़ने वाले आवासों के सर्वे के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की तीन दल गठित किया गया है. एक दल में डॉक्टर पंकज कुमार, दूसरे दल में डॉक्टर औरंगजेब अंसारी एवं तीसरे दल में डॉक्टर अकबर अली को रखा गया है. रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा, आंगनबाड़ी, सेविका, आंगनवाड़ी सहायिका आदि की प्रतिनियुक्ति प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे. जबकि गैर स्वास्थ्य कर्मी विकास मित्र, किसान सलाहकार, शिक्षक, पंचायत रोजगार सेवक इत्यादि भी रहेंगे. जिसकी प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर के द्वारा की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा एक पर्यवेक्षक को भी नियुक्त की जाएगी. रैपिड रिस्पांस टीम अपना कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पूर्ण नियंत्रण में करेंगे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर एवं रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की जांच करेंगे एवं सैंपल संग्रहण, सैनिटाइजेशन का कार्य से संबंधित संपूर्ण गतिविधि का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को संयुक्त रूप से भेजेंगे. इसके अलावा रैपिड रिस्पांस प्रत्येक दिन अपने कार्य का मोबाइल पर फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजेंगे.
नवगछिया में मक्के की सरकारी दाम तय कर मंडी की हो व्यवस्था ढोलबज्जा के ए सुशांत ने आवेदन भेजकर की हैं मांग GS NEWS
ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड में मक्के की सरकारी दाम निर्धारित कर, वहां एक मंडी की व्यवस्था कराने की मांग ढोलबज्जा के ए सुशांत ने गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व कृषि मंत्री प्रेम कुमार को मेल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन देकर किया है. आवेदन में सुशांत ने कहा है कि- गंगा व कोसी नदी के गर्भ में अवस्थित नवगछिया अनुमंडल के हजारों एकड़ जमीन पर मक्के की खेती होती है, जो अब पक कर तैयार होने को हैं लेकिन, बिजोलिया के माध्यम से किसानों को अपने अनाज का उचित दाम नहीं मिल पाता है. किसानों की इस परेशानी को देखते हुए नवगछिया में मक्के की सरकारी दाम तय कर एक मंडी की व्यवस्था किया जाय.
नवगछिया नगर पंचायत में राशन कार्ड से वंचित लोगों का किया गया सर्वे, हर हालत जरूरतमंदों को मिलेगा कार्ड और राशन GS NEWS
नवगछिया नगर पंचायत के द्वारा कोविड 19 को देखते हुए नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन व नवगछिया नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के साथ कई पार्षदों ने विभिन्न वार्डों में जाकर वैसे लोगों का सर्वे और उनकी आर्थिक स्थिति का जायजा लिया जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो लोग राशन कार्ड लेने के वास्तविक पात्र हैं वैसे लोगों को राशन कार्ड जरूर मिलेगा और उन्हें खाद्यान्न भी मिलेगा. ऐसे लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं लॉक डाउन में सरकारी स्तर से आवंटित खाद्य सामग्री उन्हें जरूर दिया जाएगा. इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद नहीं छूटे और कोई भी भूखा ना रहे इन्हीं सूत्र वाक्य के साथ वे लोग नगर पंचायत के विभिन्न भागों में घूम रहे हैं. इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर पंचायत के सिटी मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार एवं संदीप कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, विनोद भगत, मोनी गुप्ता, मो फिरोज अंसारी, इकराम सोनी, जेम्स फाइटर आदि मौजूद थे.
नवगछिया के बिहपुर के हरिओ के क्वारेंटाइन जोन में 4 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त GS NEWS
नवगछिया - बिहपुर के हरिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ ने कोरनटाइन जोन में पढ़ने वाले आवासों के सर्वे के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की तीन दल गठित किया गया है. एक दल में डॉक्टर पंकज कुमार, दूसरे दल में डॉक्टर औरंगजेब अंसारी एवं तीसरे दल में डॉक्टर अकबर अली को रखा गया है. रैपिड रिस्पांस टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा, आंगनबाड़ी, सेविका, आंगनवाड़ी सहायिका आदि की प्रतिनियुक्ति प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे. जबकि गैर स्वास्थ्य कर्मी विकास मित्र, किसान सलाहकार, शिक्षक, पंचायत रोजगार सेवक इत्यादि भी रहेंगे. जिसकी प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर के द्वारा की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा एक पर्यवेक्षक को भी नियुक्त की जाएगी. रैपिड रिस्पांस टीम अपना कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पूर्ण नियंत्रण में करेंगे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर एवं रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की जांच करेंगे एवं सैंपल संग्रहण, सैनिटाइजेशन का कार्य से संबंधित संपूर्ण गतिविधि का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को संयुक्त रूप से भेजेंगे. इसके अलावा रैपिड रिस्पांस प्रत्येक दिन अपने कार्य का मोबाइल पर फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजेंगे. चारा स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त एसडीओ ने को रन टाइम जोन घोषित होने के बाद चार स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. एसडीओ के निर्देश पर चांदनी चौक हरिओं के पास, ठाकुरबारी महेशपुर के पास, हरियो बांध के समीप पुलिया बजरंगबली स्थान महेशपुर के पास बैरिकेडिंग लगाया गया है. इन स्थानों पर आवागमन को बंद करने हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने एसडीओ ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से निर्गत पास को छोड़कर शेष सभी वाहन एवं पैदल चलने वाले व्यक्तियों को वापस करते हुए घर में रहने की सलाह देंगे. यदि किसी व्यक्ति के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नवगछिया में 33 लोगों का लिया गया सैंपल अब तक कुल 117 लोगों की हुई जांच GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को कुल 33 लोगो का सेंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। जिसमे 30 लोग बिहपुर में कोरोना संक्रमित मरीज के चेन के हैं. जबकि तीन व्यक्ति नवगछिया प्रखंड के हैं जिनका सेंपल लिया गया है. कोरोना पाॅजीटिव मरीज के संपर्क में आए 30 लोगों लोगों में पीड़िता की माँ, देवर, बिहपुर पीएचसी पदाधिकारी, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ कर्मी व लोग शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को कुल 33 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अब तक कुल 117 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. जिसमें नवगछिया में लिए गए जांच टेंपल में बुधवार को बिहपुर के एक महिला मरीज की रिपोर्ट पोजेटिव आई थी. 83 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि अन्य 33 की सेंपल गुरुवार को भेजी गई है. नवगछिया में चार अप्रैल को मिले पहले संक्रमित मरीज की जांच भागलपुर अस्पताल में हुई थी. इसके बाद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोना कलेक्शन सेंटर की स्थापना की गई थी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)