कुल पाठक

मंगलवार, 12 मई 2020

नवगछिया:भवानीपुर पंचायत को टैंकर से कराया सैनिटाइजर GS NEWS


नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा ने वार्ड 8 से 12 तक को सैनिटाइज करवाया. मुखिया शिकारी शर्मा ने बताया कि चार टैंकर से लगभग 2000 लीटर सैनिटाइजर का खपत किया गया. उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर पूरे पंचायत को सैनिटाइज करा लिया जाएगा. मौके पर इंद्रजीत कुमार, संतोष कुमार, वार्ड सदस्य साजन कुमार, वार्ड सदस्य अनंत कुमार, बबलू , मनोज, जहांगीर आलम, रब्बान अली, रंजीत रोशन, सोनू कुमार, अबोध कुमार ने सहयोग किया.

नवगछिया के सिमरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौकरी नहीं होने से मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था युवक GS NEWS

नवगछिया थानाक्षेत्र के सिमरा गांव के निवासी शंकर शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सेवक कुमार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. दोपहर बाद तक पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है. घटना के संबंध में नवगछिया थाने में अप्राकृतिक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कर घटना का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. घटना का कारण नौकरी नहीं होने पर युवक का मानसिक तनाव बताया जा रहा है. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेवक ने एसएससी जीडी की परीक्षा पास कर ली. अब उसका मैरिट लिस्ट आने वाला था लेकिन लॉक डाउन हो जाने के कारण उसका रिजल्ट पेंडिंग हो गया था. इसी कारण वह मानसिक तनाव में था. परिजनों ने ही बताया कि सुबह से सेवक पूरी तरह से सामान्य दिख रहा था. दोपहर में वह गांव के मंदिर में गया था. वहां से आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया. परिजन खाने के लिये युवक को बुलाने गये तो दरवाजा बंद देखा और आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं आने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सबों के होश उड़ गये. युवक का शव छत से एक रस्सी के सहारे लटक रहा था. कुछ ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया. युवक की मृत्यु बहुत पहले ही हो गयी थी. परिजनों द्वारा ही मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.
चार भाइयों में सबसे छोटा और काफी होनहार था सेवक
शंकर शर्मा के चार पुत्रों में सेवक कुमार शर्मा सबसे छोटा था और वह काफी होनहार था. वह मुख्य रूप से कम्पटीशन की तैयारी करता था और भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से इकोनॉमिक्स आनर्स पार्ट टू का छात्र था. उसने नवगछिया हाईस्कूल से मैट्रिक और गजाधर भगत महाविद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की थी. सेवक आज कल के आम युवकों से अलग था और सीधा सादा युवक था. वह नौकरी को लेकर काफी आशान्वित था. शायद इसी वजह से मैरिट लिस्ट नहीं आने पर वह मानसिक तनाव में आ गया. सेवक का एक बड़ा भाई नंदन कुमार पंचायती राज विभाग में कार्यपालक साहयक है. सेवक की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा गये थे. सेवक की माता वीणा देवी और उसके पिता समेत सभी भाई और उसके परिजन इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं.

नवगछिया के रंगरा  में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रशासन आया हरकत में आईसोलेशन के लिए भेजा गया मायागंज अस्पताल GS NEWS



नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव  में एक 56 वर्षीय व्यक्ति  कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं । इस बारे में रंगरा पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने बताया कि संक्रमण  प्रभावित युवक पिछले आठ मई को महाराष्ट्र  से अपने छः  साथीयों  के साथ ट्रेन से यहाँ तक आया था । उसी दिन रंगरा  अस्पताल में  उसकी जांच की गई थी जांच के बाद  उसमें कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण पाए गए थे । इसके बाद सभी छ: लोगों को  जांच के लिए उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया था । जांच सैंपल लेने के बाद।सभी को  पुनः रंगरा स्थित बनाए गए प्रखंड स्तरीय  कोरनटाईन सेंटर में रखा गया था ।युवक की जांच  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही तुरंत स्थानीय प्रशासन  के अलावे स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई ।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसे कोरनटाईन सेंटर से उठाकर आईसोलेशन के लिए  मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है ।इसके बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा कोरनटाईन सेंटर के अलावे  रंगरा  गांव  के आसपास लॅकडाउन की कड़ाई बढ़ा दी गई है । वहीं बताया जा रहा है कि  संक्रमित व्यक्ति के क्वॉरेंटाइन  सेंटर स्थित कमरे में कुल 8 लोग रह रहे थे ।उस कमरे को भी सील कर दिया गया है ।बुधवार को शेष सभी सातों व्यक्ति का भी  जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा ।वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति की पत्नी प्रतिदिन उसे खाना के अलावे अन्य सामान  देने जाती थी।जिससे  उनके पत्नीके अलावे घर में रह रहे परिवार के दो अन्य बच्चों में भी संक्रमण की संभावना जताई जा रही है।  सेंटर में कोविड-19 के संक्रमित मरीज मिलने की सूचना के बाद कोरनटाइन सेंटर में रह रहे अन्य लोगों के अलावा रंगरा गांव के आसपास हड़कंप मच गया है ।लोग अपने घरों में कैद होने लगे हैं । सड़कों पर शाम होते हैं लोगों की आवाजाही बंद हो चुकी है  ।    

आ रहा हैं लॉक डाउन 4, वहीं कोरोना से टरकाने के लिए PM नें किया 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज का एलान GS NEWS




भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त देश को संबोधित कर रहे हैं. COVID 19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन को लागू किया गया है. कोरोना संकट काल में राष्ट्र के नाम यह प्रधानमंत्री का चौथा संबोधन है. पीएम मोदी ने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. दुनिया में अब तक 4 मिलियन से ज्यादा की आबादी इसकी चपेट में आ गई है. पीएम मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए आर्थिक पैकेज का एलान किया है. पीएम ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है. देश के उस किसान के लिए है. जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है. जो ईमानदारी से टैक्स देता है. देश के विकास में अपना योगदान देता है. पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. ये आर्थिक पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा.  पीएम मोदी ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही दुनिया में आज भारत की दवाइयां एक नई आशा लेकर पहुंचती हैं. इन कदमों से दुनिया भर में भारत की भूरि-भूरि प्रशंसा होती है, तो हर भारतीय गर्व करता है.

राष्ट्र के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है. सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है. उन्होंने कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं. सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है. जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं, तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की जिम्मेदारी है. विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग "आत्मनिर्भर भारत" ही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं. इतनी बड़ी आपदा, भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है. जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी PPE किट नहीं बनती थी. एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था. आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के सामने भारत का मूलभूत चिंतन, आशा की किरण नजर आता है. भारत की संस्कृति, भारत के संस्कार, उस आत्मनिर्भरता की बात करते हैं जिसकी आत्मा वसुधैव कुटुंबकम है. भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता. भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाए जाने के संकेत दिए थे. दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आज कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है. सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है. देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से लागू है. लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को समाप्त हुआ था, जबकि पहला चरण 14 अप्रैल को समाप्त हुआ था.

आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला GS NEWS



राबड़ी देवी का सरकार पर तंज, बोलीं- कुछ दिन अवकाश ले लीजिए, काम हम कर देंगे

 उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से अगर कोई सवाल पूछ लिया जाए तो सभी विपक्ष पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है.
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. राबड़ी देवी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबूत सहित दिखाया कि कैसे सरकार मजदूरों को सूखा भात और नमक खिला रही है.
राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार का सारा काम अगर विपक्ष को करना है तो 15 साल में नीतीश कुमार ने क्या किया? उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी सवाल उठाया. आरजेडी नेता ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार कहती है कि:-* विपक्ष ही कोरोना मरीजों की टेस्टिंग और इलाज करवाए. 
* विपक्ष अस्पताल बनवाए, पीपीई किट, टेस्टिंग किट और वेंटिलेटर लेकर आए.
* विपक्ष बाहर फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों को वापस लेकर आए? 
* विपक्ष ही प्रवासियों के लिए बस और ट्रेन चलवाए क्योंकि सरकार संसाधनहीन है.
* विपक्ष ही किराया दे? 
* विपक्ष ही प्रवासियों को वापस लाने पर क्वारंटीन केंद्रों में उनके भोजन आदि का प्रबंध करे, उन्हें मेवा खिलाए.
* विपक्ष ही बिहारवासियों को राशन दे.
* विपक्ष ही किसानों को मुआवजा दे. 
* विपक्ष पलायन रोके लेकिन सरकार रिवर्स माइग्रेशन करे.
* विपक्ष ही हेल्पलाइन जारी कर लोगों की मदद करे.
 *विपक्ष ही लॉकडाउन का पालन कर जनता को जागरूक, सतर्क और सावधान करे. लेकिन सत्ताधारी दल अपने कर्तव्य का निर्वहन ना कर बल्कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर अपने पार्टी जिला अध्यक्षों और विधायकों के साथ मिलकर चुनावी तैयारी पर कॉन्फ्रेंस करे.राबड़ी देवी का सरकार का ऑफर

राबड़ी देवी ने पूछा है कि अगर नीतीश कुमार और सुशील मोदी को लगता है कि विपक्ष इतना जानदार, शानदार, योग्य, समर्थ और सक्षम है तो फिर ये दोनों सार्वजनिक रूप से हाथ खड़े कर कुछ दिन अवकाश प्राप्त कर लें. हम सरकार का सारा काम जिम्मेदारीपूर्ण करेंगे. बिहार सरकार को क्या विपक्ष का ऑफर मंजूर है?

हरियाणा के रेवाड़ी से एक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को अररिया पहुंची. स्टेशन पहुंचने पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई GS NEWS



अररिया: जिले में लगातार प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है. अभी तक कुल 4 स्पेशल ट्रेन अररिया पहुंच चुकी है. जिससे 6 हजार से ज्यादा श्रमिक अररिया आए हैं. मंगलवार को हरियाणा के रेवाड़ी से एक स्पेशल ट्रेन पहुंची. जिसमें 1200 श्रमिक मौजूद थे. अररिया रेलवे स्टेशन पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हाथों पर मुहर लगाया गया. ताकि उन्हें अपने बस में पहुंचने में किसी प्रकार की मुसीबत ना हो.


मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने सभी मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की थी. साथ ही गंतव्य तक भेजने के लिए कुल 26 बसों के इंतजाम किए गए हैं. इसमें 902 श्रमिक अररिया जिले के हैं. उन्हें संबंधित प्रखंड भेजा जाएगा. जहां उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा. बाकी बचे श्रमिकों को बस के जरिए सुपौल और सहरसा भेजा जाएगा.

क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहेंगे मजदूर
पहली श्रमिक ट्रेन महाराष्ट्र के नंदूरबार, दूसरी ट्रेन महाराष्ट्र के कल्याण और तीसरी ट्रेन बेंगलुरु से श्रमिकों को लेकर अररिया पहुंची. बता दें अब तक जिले में 6 हजार से अधिक श्रमिक पहुंच चुके हैं. सभी श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. जहां उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है.

नारायणपुर में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में शिक्षक जख्मी GS NEWS

राजेश भारती क़ी रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत  वीरबन्ना गांव के सामने ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में नवटोलिया का शिक्षक डॉ अविनाश उर्फ अवनीश ठाकुर जख्मी हुआ। अविनाश जहानाबाद के उच्च विद्यालय अरवल में शिक्षक पद पर कार्यरत है। वह अपने चाचा होमगार्ड जवान दिनेश ठाकुर को नवगछिया पहुंचा कर वापस अपने घर आ रहा था। आने के क्रम में बिरबन्ना गांव के सामने अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से अविनाश का इलाज पीएचसी नारायणपुर में कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएमएनसीएच  मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। भागलपुर में वह खतरे से बाहर है।

बिहार में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का कहर GS NEWS


बिहार में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का कहर

बिहार के 5 जिलों में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 767 हुई

बिहार के पांच जिलों में मंगलवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में 9, खगड़िया में 5, दरभंगा में 2, सुपौल और बांका 1-1 कोरोना पॉजिटव मरीज मिले हैं। राज्य में अब कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या 767 हो गई।

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी आज फिर रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित GS NEWS



कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) एक बार फिर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री लॉकडाउन को लेकर पिछले महीने देश को संबोधित कर चुके हैं। उस समय पीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान किया था।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से जुड़ी जानकारी ट्वीट करते हुए पीएमओ ने लिखा, 'श्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।'

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन को लेकर सोमवार दोपहर को पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों से बात की थी। उन्होंने लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाने, बल्कि प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट देने का संकेत देते हुए कहा था कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं।

सोमवार, 11 मई 2020

7 दिनों में वापस लाए जाएंगे घर लौटने के इच्छुक बिहारी प्रवासियों :- CM नीतीश कुमार GS NEWS



लॉकडाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए वैसे सभी प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग जो वापस आना चाहते हैं, उन्हें अगले 7 दिनों में बिहार वापस लाया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 पर रोकथाम के लिए विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह आदेश दिया।

 मुख्यमंत्री ने प्रवासियों की वापसी के लिए राज्य सरकार के अफसरों को रेलवे और दूसरे प्रदेशों के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस काम को समय सीमा के भीतर पूरा करने का आदेश दिया

 उन्होंने कहा कि पटना और बिहार के अन्य शहरों में भी दूसरे प्रदेशों के जो लोग फंसे हुए हैं, उनको वापस भेजने की व्यवस्था गाइडलाइन के अनुसार की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित पंचायत के सभी परिवारों को सरकार की तरफ से साबुन और चार मास्क दिया  जाएगा!

पीएम से बोले सीएम : प्रवासी बिहारियों को लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए केंद्र, बसों का भी इंतजाम हो

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं। उन सभी के लिए भी और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही नजदीक के लोगों को बसों से भी लाने की व्यवस्था की जाए। जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाह रहे हैं, उन्हें 7-8 दिनों के अंदर बिहार पहुंचाने की व्यवस्था हो। जरूरतमंदों को ट्रेनों से लाने की अनुमति देने के लिए मैं केन्द्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। राज्य में 10 मई तक 96 ट्रेन से 1 लाख 14 हजार लोग आए हैं। अगले 7 दिनों में 179 ट्रेनें और आने वाली है, जिससे ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। इधर, राज्य के अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक बिहार को कम संख्या में जांच किट्स मिल रहे हैं क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। बाहर से आ रहे लोगों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, ताकि बढ़ें रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए तेजी लाई जाए। बालू, गिट्टी, सीमेंट और ईंट जैसी निर्माण सामग्रियों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। खान विभाग के प्रधान सचिव हरजोत कौर ने बताया कि 20 अप्रैल से स्टोन माइंस और 4 मई से बालू की निकासी शुरू हो चुकी है।

हिदायत : रोजगार योजनाओं की जिलाधिकारी खुद करें मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के कार्यों को बढ़ाएं। सभी जिलों के डीएम इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। स्किल सर्वे के आधार पर रोजगार सृजन की कार्रवाई की जाए। आवश्यकतानुसार संबंधित निर्माण इकाइयों की स्थापना राज्य में ही करने के लिए समुचित कार्रवाई की जाए। राज्य में संचालित इकाइयों की भी क्षमता बढ़ाकर श्रमिकों को उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि श्रमिकों को यहीं पर स्थाई रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

प्रधान सचिव बोले- रेड जोन के लोगों की हो रही रैंडम टेस्टिंग
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि 4 से 10 मई के बीच बिहार आए 150 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गुजरात के 33, महाराष्ट्र के 36, एनसीआर के 41, तेलंगाना के 10 और हरियाणा के 3 सहित कई अन्य राज्यों से आए प्रवासी शामिल हैं। प्राथमिकता के आधार पर रेड जोन से आनेवाले लोगों की रैंडम जांच की जा रही है।

स्टेट क्वारेंटाइन सेंटरों में 1.32 लाख लोग रखे गए

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि राज्य के क्वारेंटाइन सेंटरों में 1 लाख 32 हजार 226 लोग रखे गए हैं। 
ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर पर 3 लाख 75 हजार जबकि पंचायत स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर पर 2.42लाख लाेग है।

इस माह के अंत तक बढ़ाएं लॉकडाउन, ताकि प्रवासियों को संभाल सकें : सीएम नीतीश कुमार GS NEWS



लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में बिहार सहित 7 राज्य

देश में 17 मई के बाद लॉकडाउन का चौथा चरण भी शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इसमें पाबंदियां कम, रियायतें ज्यादा होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक यह बताने को कहा है कि वे अपने राज्य में कैसा लॉकडाउन चाहते हैं। लाॅकडाउन खाेलने पर साेमवार काे प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियाें के साथ रात 9 बजे तक करीब 6 घंटे चर्चा की। 7 राज्याें महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, प. बंगाल, हिमाचल और असम ने लाॅकडाउन बढ़ाने की पैरवी की। वहीं, गुजरात ने हटाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस माह के अंत तक लॉकडाउन कायम रखने पर जोर दिया। कहा-केंद्र जाे तय करेगा उससे हम सहमत हैं पर हमारा सुझाव है कि लाॅकडाउन को इस माह के अंत तक बरकरार रखा जाए, ताकि बिहार में जो लोग आ रहे हैं, उन्हें संभालने में हमें सहूलियत हो। संक्रमितों की पहचान हो सके और दूसरे को बचाया जा सके।
कई राज्यों ने कहा-ट्रेन चलाने से पहले हमारी भी राय लें

बैठक में मुख्यमंत्रियों ने कहा कि ट्रेन और विमान चलाने से पहले राज्यों से राय ली जाए। पंजाब के सीएम कै. अमरिंदर ने लाॅकडाउन बढ़ाने की बात कही। वहीं, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि संक्रमण से लड़ने में हम बेहतर काम कर रहे हैं। केंद्र इस घड़ी में राजनीति न करे। राज्यों को बराबर महत्व दे। गुजरात के सीएम ने कहा कि लॉकडाउन आगे न बढ़ाया जाए। इसे कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रखना चाहिए। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल-कॉलेज खाेले जाएं। सार्वजनिक परिवहन चरणबद्ध तरीके से शुरू करें। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंटेंनमेंट जाेन को छोड़ बाकी दिल्ली में अार्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं।

बिहार में हर दिन 10 हजार जांच जरूरी, टेस्टिंग किट मुहैया कराए केंद्र सरकार
नीतीश ने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य सरकार काेराेना की प्रतिदिन कम से कम 10 हजार जांच करना चाहती है। फिलहाल प्रतिदिन औसतन 1800 सैंपल की ही जांच हो पाती है। हमें अपनी टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग किट की जरूरत है। आरटीपीसीआर मशीन और ऑटोमेटिक आरएनए एक्सट्रैक्सन्स में उपयोग किए जाने वाले किट की जल्द आपूर्ति हाे। हमने 100 वेंटिलेटर की भी मांग की है, यह जल्द मिले।


प्रवासियों के आने से बढ़ी संक्रमितों की संख्या
नीतीश ने कहा कि राज्य में प्रवासियों की संख्या बढ़ने के साथ संक्रमितों की संख्या और भी बढ़ेगी। दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले लोगों के कारण बिहार में संख्या 700 से ज्यादा हो गई है।

नवगछिया के इस्माइलपुर के रामनगर में चिकित्सा व्यवस्था बेहाल GS NEWS

गोपालपुर - इस्माइलपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर में चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर स्थित क्वारंटिन सेंटर पर 41 प्रवासी मजदूर क्वारंटिन में रह रहे हैं. शनिवार को हिमाचल से किशोर कुमार नामक प्रवासी मजदूर उक्त क्वारंटिन सेंटर पर भर्त्ती हुआ. रविवार की देर रात को अचानक पेट में दर्द की शिकायत होने पर काफी जद्दोजहद के बाद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर इसकी जानकारी इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन मंडल को दी. जिला पार्षद की पहल पर पीएचसी इस्माइलपुर से एंबुलेस से जाकर चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया. जिला पार्षद के अनुसार उक्त सेंटर पर कई तरह की दिक्कतों ता सामाना प्रवासी मजदूरों को हो रहा है. बीडीओ श्यामल किशोर शर्मा ने बताया कि मामले की जाँच की जायेगी.

नवगछिया के खरीक से छह कोरोना संदिग्ध का सेम्पलिंग भेजा GS NEWS

 खरीक से छः कोरोना संदिग्ध मरीजों का सैंपलिंग जांच के लिए अनुमण्डीय अस्पताल भेजा गया है.खरीक पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नीरज कुमार ने बताया कि छः लोगों का सैंपलिंग के लिए भेजा गया.क्वारन्टीन सेंटर के दो संदिग्धों ने सैंपलिंग के लिए जांच कराने से इनकार कर दिया.चिकित्सक ने बताया कि ऐसे संदिग्धों को चिन्हित कर लिया गया है. ऐसे चिन्हित कोरोना मरीजों का सैंपलिंग भेजा जाएगा.