खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह काली स्थान के समीप समाज में दहशत फैलाने के लिए दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की घटना हुई. लगातार गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत हो गया.घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर छानबीन किया और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया.इस संदर्भ में खरीक थाना में तुलसीपुर के संदीप कुमार के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें तुलसीपुर के सूरज कुमार नीतीश कुमार समेत चार को आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
कुल पाठक
गुरुवार, 11 जून 2020
नवगछिया में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान GS NEWS
नवगछिया - प्रदेश संगठन के निर्देशनुसार गुरुवार से नवगछिया अनुमंडल में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह खरीक दक्षिणी की जिप सदस्या कुमकुम देवी ने खरीक प्रखंड के तुलसीपुर बूथ संख्या 206 शक्ति केंद्र पर इस महा जनसम्पर्क अभियान को शुरू किया. इस अवसर पर कुमकुम ने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ किया है. इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य गगन चौधरी, प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, विपुल राय, सबलू कुमार, छोटू व राजकिशोर आदि समेत कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
रंगरा में जनसंपर्क
नवगछिया - रंगरा प्रखंड के रंगरा शक्तिकेन्द्र में प्रधानमंत्री के एक वर्ष की उप्लब्धियों को बूथ संख्या 156 में घर घर तक पहुँचाया. इस अभियान में जिला महामंत्री नीलाम्बर नीलू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष बरुण सिंह, शक्तिकेंद्र प्रमुख राजन ठाकुर, सह प्रमुख धनंजय शर्मा, प्रखंड मंत्री हरिश्चन्द्र रविदास, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बूथ पालक हरिबल्लभ झा और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अशोक सिंह शामिल हुए.
नवगछिया ग्रामीण में जनसंपर्क अभियान
नवगछिया - नवगछिया ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में बूथ नंबर 78 खादी भंडार तेतरी में बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जहां नवगछिया जिला प्रभारी अभय बर्मन जी ने इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, भारतीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब जी, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला महामंत्री आलोक सिंह, प्रखंड के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सारी कमेटी शक्ति केंद्र प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पूर्व विधायक ने भी किया जनसंपर्क अभियान
नवगछिया - बिहपुर विधानसभा के तुलसीपुर पंचायत में पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने महा जनसंपर्क अभियान का शुरुआत किया. अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि हम लोग महा जनसंपर्क के माध्यम से हर घर तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को पहुंचाने का काम करेंगे आज केंद्र के अनेकों अनेक योजनाएं गरीबों के हित के लिए है. इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अनिल पोद्दार सह प्रमुख छोटू मंडल, सचिन कुमार ,विवेक रामचरण , सबलू कुमर ,बिपुल राय, दीपक भारद्वाज राजेंद्र सिंह गई एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
नगर में जनसंपर्क
नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पर दो ट्रक से वसूला गया 85 हज़ार का जुर्माना GS NEWS
नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर गुरुवार को दो ट्रक से वसूला गया 85 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की पुल पर दो ट्रक खराब हो गए थे. दोनो वाहनो से 42 हजार पांच सौ प्रति वाहन कर जुर्माना वसूला गया.
नवगछिया: किसी ने नहीं ली सुध रिंग बांध के निर्माण कार्य पूर्ण करने व किसानों के मुआवजे को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना GS NEWS
नवगछिया : इस्माईलपुर से लेकर जहान्वी चौक के बीच बनने वाले रिंग बांध के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने एवं रिंग बांध में किसानों की जमीन का मुआवजे की राशि भुगतान करने की मांग को लेकर इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल के द्वारा बुधवार को जारी किया गया अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा. कोई भी पदाधिकारी गुरुवार को धरना स्थल पर सुध लेने के लिए नहीं पहुंचे. दूसरे दिन भी जिप सदस्य विपिन मंडल इस्माईलपुर के किसानों के साथ धरना पर बैठे हुए थे. धरना पर उनके साथ अवधेश शर्मा, बीरबल दास, सोती मंडल, विपुल सर, मनोज कुमार, अभिषेक गुप्ता, परशुराम यादव, जेम्स फायटर, गौतम यादव सहित इस्माईलपुर के दर्जनों किसान धरना में सहयोग कर रहे थे. धरना कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस्माईलपुर से जहान्वी चौक के बनने वाला रिंग बांध इस्माईलपुर प्रखंड के लिए वरदान साबित होगा. लेकिन रिंग बांध के निर्माण में जल संसाधन विभाग उदासीन है. जिसके फलस्वरूप तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी रिंग बांध का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. रिंग बांध में ली गई किसानों की जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला है. पिछले दो दिनों से रिंग बांध निर्माण एवं मुआवजे की राशि की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना जारी है. लेकिन दो दिन बीत गए लेकिन अबतक न तो कोई जनप्रतिनिधि पहुचे है न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी ही इस दिशा में पहल कर रहे हैं. किसानों ने कहा कि रिंग बांध के निर्माण होने से इस्माईलपुर प्रखंड सहित नवगछिया, गोपालपुर प्रखंड के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही हजरों एकड़ में लगी किसानों की फसल बर्बाद होती है. किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का लाभ भी नहीं मिल रहा है. किसानों ने कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलता है धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. दूसरे दिन भी धरना पर देर रात तक जिला परिसद सदस्य बैठे हुए थे.
33 करोड़ की लागत से होना है रिंग बांध का निर्माण
इस्माईलपुर से जहान्वी चौक तक दस किलोमीटर तक सड़क का निर्माण 33 करोड़ की लागत से होना है. रिंग बांध का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था. लेकिन रिंग बांध के निर्माण में आ रही किसानों की जमीन का मुआवजा भुगतान नहीं होने से भूअर्जन का पेंच फंस जाने के कारण रिंग बांध का निर्माण अधर में है. रिंग बांध निर्माण में छह सौ से अधिक किसानों की जमीन रिंग बांध के अधिग्रहण किया जाना है. जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की जमीन चिन्हित भी कर ली गई है.
नोटिस भी जारी कर दी गई है. 16 की राशि का आवंटन भी हो चुका है लेकिन किसानों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है. भूअर्जन का कार्य सतत लीज निति के तहत विभाग को ही करना है.
नोटिस भी जारी कर दी गई है. 16 की राशि का आवंटन भी हो चुका है लेकिन किसानों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है. भूअर्जन का कार्य सतत लीज निति के तहत विभाग को ही करना है.
कहते हैं कार्यपालक अभियंता
नवगछिया रंगरा जिप शबाना आजमी बनी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता GS NEWS
नवगछिया - रंगरा की जिलापार्षद भाजपा नेत्री शबाना आजमी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तूफेल कादरी ने मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है.मनोनयन के तुरंत बाद भाजपा नेत्री शबाना आजमी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि पार्टी से मिली जिम्मेदारी को संजीदगी पूर्वक निर्वाहन करने का प्रयास करूंगी और केंद्र सरकार के कार्यों को घर घर जा कर भी अवगत कराएंगी. उनके मनोनयन पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार सिंह बंटू, भागलपुर जिला मीडिया प्रभारी इंदुभूषण झा, जिला मंत्री मुकेश राणा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.
नवगछिया : गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्म दिन GS NEWS
नवगछिया में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 73वां जन्म दिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया. सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन कराया. जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर लालू प्रसाद के जन्म दिन पर न तो केक काटा गया और ना ही कैंडल जलाया गया. इस मौके पर आसपास के गरीबों को भोजन कराया गया.
लालू प्रसाद के 73 वें जन्म दिन पर रंगरा प्रखण्ड में अध्यक्ष सिकंदर दास, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्रमुख पवन यादव, शुभम कुमार ने, गोपालपुर प्रखण्ड में अध्यक्ष प्रमोद चौबे, संतोष मंडल, प्रिंस कुमार ने, इस्माइलपुर प्रखण्ड में अध्यक्ष लडडू दास, अरविंद दास, महेश फौजी ने, नवगछिया राजद कार्यालय में युवा नेता शैलेश यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, महासचिव विभूति भूषण, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा के अलावे सभी प्रखंडों में 151-151 गरीबों को भोजन कराया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष अलक निरंजन पासवान, युवा नेता शैलेश यादव, प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, कोषाध्यक्ष मनोज यादव,
पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंहा, महिला अध्यक्ष अभिलाषा देवी, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह, प्रखण्ड सचिव मुन्ना कुमार, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, हिमांशु शेखर झा, अरुण यादव सहित सैकड़ों समर्थकों ने सहयोग किया.
बिहार में 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी असदउद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम GS NEWS
बिहार विधानसभा चुनाव के लेकर एआईएमआईएम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी सूबे के 22 जिलों की 32 अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने सीटों को चिन्हित भी कर लिया है।
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने किशनगंज में कहा कि हमने अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है।
फिलहाल उन्होंने किसी से भी गठबंधन या तालमेल की संभावना को खारिज करते हुए दावा किया कि अल्पसंख्यक बहुल जिलों में हम मजबूत स्थिति में हैं। 22 जिलों की 32 सीटों पर हमने फूलप्रूफ तैयारी की है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब सीमांचल से बाहर निकलकर अपनी ताकत बढ़ाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
अख्तरुल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी हमने बिहार में एंट्री मारी है। दावा किया कि हमारे एक विधायक हैं, लेकिन शीघ्र ही हमारी पार्टी का कई सीटों पर कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था। इसलिए हमने इस बार 22 जिलों की 32 अल्पसंख्यक बहुल सीटों का चयन किया है।
इन जिलों की इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
(1)कटिहार की तीन विधानसभा बलरामपुर,बरारी और कदवा।
(2)पूर्णिया की दो विधानसभा अमौर और बायसी।
(3)अररिया में एक विधानसभा जोकीहाट।
(4)दरभंगा विधानसभा में एक केवटी।
(5)समस्तीपुर में एक विधानसभा समस्तीपुर।
(6)मधुबनी में दो बिस्फी और झंझारपुर।
(7)मुजफ्फरपुर में दो बौचहा(आरक्षित) और साहेबगंज।
(8)वैशाली में एक महुआ विधानसभा।
(9)पश्चिम चंपारण में दो बेतिया और रामनगर (आरक्षित) ।
(10)मोतिहारी में दो विधानसभा ढाका और नरकटियागंज।
(11)सीतामढ़ी में दो परिहार और बाजपट्टी।
(12) पटना में एक फुलवारी (आरक्षित) ।
(13)सिवान में दो रघुनाथपुर और दारौंदा।
(14)गोपालगंज में एक बरौली।
(15)बेगूसराय में एक साहेबपुरकमाल।
(16)भगालपुर में एक कहलगांव।
(17)खगड़िया में एक सिमरी बख्तियारपुर।
(18)आरा में एक शाहपुर विधानसभा।
(19) जहानाबाद में एक मखदुमपुर।
(20)गया में दो इमामगंज और वजीरगंज।
(21)औरंगाबाद में एक औरंगाबाद विधानसभा।
(22) कैमूर में एक चैनपुर विधानसभा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमित इलाके में लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान किया GS NEWS
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर सरकार चिंतित है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमित इलाकों में लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कोरोना संक्रमित इलाकों में लॉकडाउन जारी रखने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि रोजाना नए संक्रमितों का मिलना चिंता का विषय है. इसलिए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है. गुरुवार को सीएम ने जेडीयू के वर्चुअल सम्मेलन के दौरान ये बातें कही.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अनलॉक-1 में धीरे-धीरे बाजारों को खोला जा रहा है. लेकिन हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है कि जिन इलाकों में कोरोना के नए केस मिल रहे हैं, वहां लॉकडाउन जैसी सख्ती जारी रहेगी.पटना में कुल 38 कंटेनमेंट जोन
जानकारी के मुताबिक पटना शहर समेत पूरे जिले में अभी भी 38 कंटेनमेंट जोन हैं.
इसमें पटना सदर में 19, पटना सिटी में 10, दानापुर में 8 और मसौढ़ी प्रखंड में एक प्रतिबंधित क्षेत्र हैं. प्रवासियों के आगमन के बाद से बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है.
बिहार में 5807 केस
बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के अबतक कुल 5807 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 3086 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है. वहीं, अबतक कुल 34 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है.
चुनावी साल में तैयारियों में जुटी पार्टियां
मालूम हो कि इस साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण राजनीतिक गतिविधियां कम हो रही हैं. हालांकि अनलॉक-1 में थोड़ी गतिविधि बढ़ी है.
पार्टियां वर्चुअल तरीके से तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी की ओर से अमित शाह के जन संवाद कार्यक्रम के बाद अब जेडीयू खेमे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. वे लगातार 5 दिनों से कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं.
तिलकामांझी विश्वविद्यालय में 22 कॉलेजों में से 6 कॉलेज ने ही जमा की रिपोर्ट GS NEWS
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों से स्नातक और पीजी में सीट, छात्रों की संख्या की मांग की गयी थी। इसकी रिपोर्ट तीन दिनों में विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। मगर चार दिन बीत जाने के बाद भी सभी अंगीभूत कॉलेजों के द्वारा इसकी रिपोर्ट विवि को जमा नहीं की गयी है।
गुरुवार को सीसीडीसी कार्यालय में 22 कॉलेजों में से पीवीएस कॉलेज बांका, एसएसवी कॉलेज कहलगांव, जेपी कॉलेज नारायणपुर, एमएएम कॉलेज नवगछिया और मारवाड़ी कॉलेज ने ही अपने-अपने कॉलेजों की रिपोर्ट दी है।
जबकि संबद्ध कॉलेजों में महादेव सिंह कॉलेज, तारड़ कॉलेज तारड़ ने ही रिपोर्ट जमा की है। सीसीडीसी डॉ.केएम सिंह ने कहा कि प्रभारी कुलपति के द्वारा निर्देशित किया गया है कि तीन दिनों के अंदर कॉलेजों को अपनी रिपोर्ट जमा करनी है।
प्रयागराज पहुंचा टिड्डी दल, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, राज्य के इन जिलों के लिए एडवाइजरी जारी GS NEWS
फसलों को क्षणभर में नष्ट कर देने वाले टिड्डियों का दल बिहार की सीमा के करीब पहुंच गया है। मंगलवार रात उनकी उपस्थिति प्रयागराज में देखी गई। लिहाजा उनके बिहार पहुंचने की आशंका बढ़ती जा रही है।
हालांकि केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केन्द्र (सीआईपीएम) इस प्रयास में लगा है कि टिड्डी आगे बिहार की ओर नहीं बढ़ें। बावजूद सरकार ने पहले से अलर्ट पर चल रहे सीमावर्ती दस जिलों के कृषि अधिकारियों को और सतर्क कर दिया है।
कृषि सचिव डॉ. एन सरवण कुमार ने पौधा संरक्षण निदेशालय के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है।
कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों की लगभग सभी पंचायतों में टिड्डी दल के संभावित आक्रमण से संबंधित चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी कर दी गई। मॉक ड्रिल भी किया जा रहा है। साथ ही प्रखंड व पंचायत स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब करेंगे खादी का प्रचार, बने बिहार खादी के ब्रांड एंबेसडर GS NEWS
जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राज्य सरकार ने बिहार खादी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। पंकज मूल रूप से बिहार के ही निवासी हैं। राज्य सरकार के ब्रांड एंबेसडर बनने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकारते हुए श्री त्रिपाठी ने उद्योग मंत्री श्याम रजक का आभार जताया है।
उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि बिहार खादी के प्रचार-प्रसार के काम को अब और गति मिलेगी। बिहार की खादी देश में खास मानी जाती है। मगर ब्रांडिंग, नई तकनीक और बाजार से सीधे जुड़ाव न होने के कारण यह पिछड़ती रही। अब राज्य सरकार इस पर पूरा फोकस कर रही है। देश का सबसे बड़ा खादी मॉल पटना में स्थापित किया गया है। इसमें राज्य की दर्जनों खादी संस्थाओं की ओर से तैयार सामान की बिक्री की जा रही है।
लॉकडाउन के चलते इसे बंद कर दिया गया था, मगर अब इसे फिर खोल दिया गया है।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने उत्पादन और बिक्री में वृद्धि के लिए सभी खादी संस्थाओं को नई डिजाइन के खादी वस्त्र तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उद्योग मंत्री ने कहा है कि देशभर में प्रसिद्ध राज्य की मधुबनी खादी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार खादी और देश के सबसे बड़े खादी मॉल का प्रचार-प्रसार करेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)