कुल पाठक

शनिवार, 3 जून 2017

भागलपुर जिले का पहला शॉपिंग बेवसाईट , अब घर बैठे मंगवा लें सामान , करें ऑनलाइन बुकिंग 

GS: 

बाजारवाद और अंग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नये पंख मिले ये आपके सपने हैं और इस सपने को साकार कर रहे हैं वेबसाईट www.smartcitybgp.com के जरिये। आपकी पूंजी का व्यय  आम ग्राहकों तक सीधे पहुचाने के लिए दुनिया के विकसित मुल्कों की तरह  अब कदम आगे बढ़ा रहे हैं। वह भी दीर्घकारी लाभ के लिए। वह भी ऐसे दौर में जब  मुल्क तेजी से डिजीटल इंडिया का नारा बुलंद कर रहा है। देश बदल रहा है,शहर,समाज और आम ग्राहकों की सोच भी। ऐसे में  रेशमी शहर भागलपुर पीछे क्यों? पूरी दुनिया जानती है कि वैदिक काल से ही  अंग प्रदेश का व्यापार दुनिया के कोने-कोने में रहा। तमाम चुनौतियों के बीच भागलपुर सिल्क का परचम आज भी लहरा रहा है। अंग की राजधानी चम्पापुरी की माटी में व्यापार की शानदार विरासत है और इसे सहेजने के लिए हर कोई व्यापारी फिक्रमंद है। प्रयास है कि इस व्यापार की पहुंच आम लोगों तक सीधे हो, आॅनलाईन मार्केटिंग के इस दौर में आप अब पीछे नहीं रहेंगे। क्योंकि www.smartcitybgp.com के जरिये आप आपके सपने को नया पंख देने को तैयार हैं। जिससे बदलते भागलपुर के साथ आपका और आपका समग्र प्रतिष्ठान विकास कर सके।

आॅनलाईन कोचिंग संस्थान
बिहार में पटना के बाद भागलपुर सबसे बड़ा एजुकेशन का हब है। शहर के तमाम कोचिंग और एजुकेशनल इंस्टीच्यूट ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित हो चुके हैं । इतने शानदार रिजल्ट देने के बावजूद इसके स्टूडेंटस दिकभ्रमित रहते हैं कि भागलपुर में कौन सा कोचिंग संस्थान उनके लिए बेस्ट है। जो उनके सिलेबस के हिसाब उनके कॅरियर का शानदार विकल्प हो सकता है। जिसे राज्य के किसी भी कोने में आॅनलाईन देखकर वह अपना भविष्य तय कर सके। ऐसे में हम इस बेवसाईट के जरिये सीधे कोचिंग संस्थानों, काॅलेज, इंस्टीच्यूट को अभिभावकों एवं स्टूडेंट की पहुंच तक ले जायेंगे। जहां कोचिंग संस्थानों के सारे आॅनलाईन डिटेल्स होंगे।

आॅनलाईन मेडिकल ट्रीटमेंट एवं समग्र चिकित्सीय सुविधायें
मेडिकल के क्षेत्र में भागलपुर किसी परिचय का मोहताज नहीं। शहर में देश और दुनिया के प्रतिष्ठित डाॅक्टर्स की मौजूदगी है। जिसने गंभीर से गंभीर रोगियों को मौत के मुहाने से बाहर करने का अनोखा कारनामा किया है। मेडिकल के क्षेत्र में इससे बड़ा गर्व का विषय क्या होगा कि बिहार का प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल काॅलेज और अस्पताल हमारे शहर में मौजूद हैं। बेहतरीन मेडिकल लैब भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुके हैं। एंबुलेंस सेवा, ब्लक बैंक, आॅक्सीजन बैंक के अलावा समग्र चिकित्सीय सुविधायें अपने शहर में मौजूद है। बावजूद इसके रोगियों की पहुंच शहर में मौजूद रहने वाले अच्छे डाॅक्टर्स तक नहीं हो पाती। जानकारी के अभाव में असाध्य रोगों से ग्रसित रोगियों को मुकम्मल ईलाज के लिए भटकना पड़ता है। ठीक यही हाल मेडिकल से जुड़ी तमाम सुविधाओं का है। भागलपुर में मौजूद मेडिकल ट्रीटमेंट एवं समग्र चिकित्सीय सुविधायें हर किस्म के रोगियों के लिए फायदेमंद और मददगार हो इसकी पहल  www.smartcitybgp.com के जरिये की है। जहां सारे डाॅक्टर्स की जानकारी, पता, काॅन्टेक्ट डिटेल्स के अलावा मेडिकल ट्रीटमेंट एवं समग्र चिकित्सीय सुविधायें के सारे आॅनलाईन डिटेल्स होंगे।

शॉपिंग मॉल्स के प्रोडक्ट
स्मार्ट सिटी घोषणा से पहले और बाद सिल्क सिटी में तेजी से शॉपिंग माॅल्स का निर्माण शुरु हो गया था, जो लगातार आज भी जारी है। एक ही छत के नीचे तमाम मल्टीनेशनल और नेशनल ब्रांड के प्रोडक्ट की बिक्री होती है। हर माॅल्स की अपनी अलग-अलग विषेषता है। बावजूद इसके खासकर युवाओं में बेसिक प्रोडक्ट के बदलाव की जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में www.smartcitybgp.com के जरिये माॅल्स की उन अलग-अलग खासियतों उनकी खास प्रोडक्ट को अपने बेवसाईट पर उपलब्ध करा रहे हैं। जिसमें माॅल्स के लोकेशन उनकी पार्किग समेत अनेक सुविधाओं का सिलसिलेवार तरीके से जिक्र होगा।

अब लोकेशन और सुविधाओं के साथ आॅनलाईन होटल्स की बुकिंग
बिहार का सबसे महत्वपूर्ण शहर भागलपुर बिजनेस हब के लिए देश-दुनिया में चर्चित है। बिजनेस के सिलसिले में कोलकाता, मुंबई ,बेंगलौर, नई दिल्ली, सूरत, पटना, लुधियाना, चंढ़ीगढ़, जयपुर, अजमेर, आगरा जैसे शहरों से व्यापारियों का लगातार इस शहर में आना-जाना लगा रहता है। शैक्षणिक प्रतियोगी परीक्षाओं का भी यह अक्सर प्रमुख सेंटर बना रहता है। जहां राज्य के कोने-कोने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का आना-जाना लगा रहता है।।

Bhagalpur ka first online shoping app.

CBSE 10वीं में सावित्री पब्लिक स्कूल का जलवा 4 बच्चों को मिला 10 सीजीपी

GS:

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सीबीएसई 10वी बोर्ड में बेहतर परिणाम किया हैं । छात्र - छात्राओं ने बेहतर परिणाम लाया हैं जिसमें  अलीशा आरा को 10 सीजीपी , स्तुति सिंह को 10 सीजीपी , केशव शर्मा 10 सीजीपी , सत्यम आनंद को 10 सीजीपी लाया हैं । वहीं भाग्यशाली कुमारी को 9.8 , अजहर अंसारी 9.8 , सोनी प्रिया 9.6 , अनिशा शर्मा 9.6 , अमर कुमार 9.6 , आदित्या राज 9.2 तथा आशीष सिंह और आतिफ़ आलम को 9 सीजीपी के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उतीर्ण की हैं ।

परिणाम पर सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू नें बताया कि बच्चों ने बेहतर परिणाम कर विद्यालय का नाम रौशन किया हैं । आगे की पढाई में भी वो बच्चों को प्रोत्साहित  करनें के लिए हमेशा तैयार रहेंगें । विद्यालय की प्राचार्य ज़रीन वहाब नें बच्चों के सफ़लता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी हैं । मौके पर विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू , शिक्षक सुरेश सिंह , रुक्मिणी कुमारी , पंकज कुमार , संजीव  झा , दिवाकर चौधरी ,   शभू नाथ झा , अमित झा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

शुक्रवार, 2 जून 2017

नवगछिया : रंगरा जिला परिषद् सदस्य पर ठगी करने का आरोप

नवगछिया
रंगरा  जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेत्री शबाना आज़मी के विरुद्ध गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी राधे मंडल की पत्नी अनीता देवी ने ऋण दिलाने का सब्जबाग दिखाकर हजारों रुपए ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए नवगछिया व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है. अनीता देवी का कहना है कि उनकी मुलाकात शबाना आजमी से वर्ष 2015 में हुई थी. उस वक्त वे थी जदयू में थी. 6 अगस्त 2015 को शबाना आजमी ने उनके साथ कई महिलाओं को  बैंक से ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर उनके साथ कई महिलाओं से रकम की उगाही कर ली. अनीता देवी का कहना है कि उनसे 25,000 रुपया, पूजा देवी से 25000 रुपया, मीना देवी से ₹12000 रुपया, सावित्री देवी से 22000 रुपया, मंटू मंडल से ₹6000 रुपया, बबलू मंडल से ₹22000 रुपया, गोरेलाल मंडल से ₹11000 रुपये, अतुल देवी से ₹11000 रुपये, मंजू देवी से 11000 रूपया, ललिता देवी से ₹11000 रुपये, इंदिरा देवी से ₹11000 व शंकर चौरसिया से भी ₹11000 की ठगी की गई. अनीता देवी का कहना है कि शबाना आजमी ने उन लोगों को बोला था कि एक माह के अंदर सबों को ऋण दिलवा दिया जाएगा. जब 6 माह बीत जाने के बाद भी उन लोगों को ऋण नहीं मिला तो उन लोगों ने शबाना आजमी फिर इनके बारे में बातचीत की तो उनका कहना था कि दो-तीन माह में सबों का काम हो जाएगा. 30 मई 2017 को कथित रूप से ठगी के शिकार हुए लोगों ने शबाना आजमी से ऋण की बाबत पूछताछ करने गए तो उन लोगों को गाली गलोज कर कर भगा दिया और कहा की अब ना तो ऋण मिलेगा और ना ही पैसा वापस होगा.

जिला परिषद सदस्य ने कहा

आरोप पूरी तरह से निराधार है. इस तरह की कोई बात नहीं है. वे अनिता देवी को जानती जरूर है लेकिन इस तरह के किसी भी आरोप से वह अनभिज्ञ हैं. मामला स्थानीय राजनीति से प्रेरित है.

आज दोपहर 12 बजे से CBSE 10th का परिणाम होगा जारी , पढ़े कैसे देखें किसी का परिणाम

पटना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट को जानने के लिए बिहार में छात्र आज सुबह से उत्साहित हैं। राजधानी पटना में साइबर कैफे में रिजल्ट देखने की विशेष व्यवस्था की गई है। छात्रों के साथ अभिभावक भी उत्साहित हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बारह बजे के बाद किसी भी वक्त रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। मॉडरेशन पॉलिसी के तहत इस बार रिजल्ट जारी किया जाएगा।  इस साल कुल 16,67,573 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल सीबीएसई की10वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चले थे। बस कुछ देर के बाद सीबीएसई की सभी वेबसाइटों पर यह नतीजे प्रकाशित कर दिए जाएंगे।

मॉडरेशन पॉलिसी की वजह से रिजल्ट में हुई देरी

बता दें कि मॉडरेशन यानी नंबर बढ़ाने की पॉलिसी को लेकर चली खींचतान की वजह से इस बार सीबीएसई का 12वीं के रिजल्ट में भी थोड़ा लेट हो गया था। कॉलेज के हाई कट-ऑफ को देखते हुए सीबीएसई ने मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म कर दिया था, जिसके अंतर्गत कठिन सवालों पर स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं।

वहीं, अभिभावकों की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने मॉडरेशन पॉलिसी का अनुसरण करने का निर्देश बोर्ड को दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस वर्ष परीक्षा में स्टूडेंट्स का मूल्यांकन ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के आधार पर किया जाए।

बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख न करने का फैसला किया था। मॉडरेशन पॉलिसी के अंतर्गत कठिन सवालों के लिए स्टूडेंट्स को 15 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान है।

कैसे देखें परिणाम

एक बार परिणाम जारी किए जाने के बाद आप इन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वेब होस्टिंग लिंक www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in
और
www.cbse.nic.in
पर देख सकते हैं।

कैसे करें लॉग इन

रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी जरूरी डिटेल्स अपने पास रख लें।

जैसे प्रमाण पत्र, जन्म, रोल नंबर, स्कूल नंबर और केंद्र कोड वगैरह को अपने साथ रखें या इनकी डिटेल नोट करके साथ जरूर रखें।

ऐसे देखें परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  www.cbseresults.nic.in  पर जाएं. यदि यह नहीं खुलती तो आपके पास दूसरे विकल्प भी हैं। आप  www.results.nic.in  या www.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अब वेबसाइट पर लॉगिन करें।

इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट देखते समय अपने सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर साथ ही रखें।

जरूरी जानकारी भरें और सबमिट का बटन दबाएं। 

सबमिट का बटन दबाते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।

इसे सेव कर लें और डाउनलोड करना न भूलें।

पिछले साल 28 मई को ही आ गए थे रिजल्‍ट

पिछले साल सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट 28 मई को ही जारी हो गए थे और 96.36 प्रतिशत पासिंग पर्सेंटेज के साथ लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 96.11 प्रतिशत था।

बिहार टॉपर्स स्कैम 2 : गणेश गया जेल , मैट्रिक की डिग्री भी रद , अब होगी अगली टॉपर की घोषणा

GS:

आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार ने स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है। उसने नौकरी करने के लिए उम्र छुपायी और दोबारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी। बोर्ड ऑफिस में बात करते वक्त गणेश के चेहरे पर घबराहट साफ दिखायी दी रही थी।

गणेश ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए नौकरी के चक्कर में उसने उम्र छिपाकर दोबारा परीक्षा दी थी। बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं। वह दलित है और उसके दो बच्चे हैं। अभी ट्यूशन पढ़ाकर खुद पढ़ाई करता है। घर चलाना उसके लिए मुश्किल था। उसे किसी ने दोबारा परीक्षा देने की सलाह नहीं दी थी। खुद उसने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दी। स्कूल से फॉर्म भरने के लिए उसने शुल्क के रूप के एक हजार रुपये दिए थे। वह दलित वर्ग से आता हूं और उसके दो बच्चे हैं।
सुबह ही पहुंचा था बोर्ड कार्यालय

गणेश बोर्ड कार्यालय सुबह ही पहुंचा था लेकिन उसे मीडिया की नजरों से बचाकर रखा गया। गणेश से दिन भर पूछताछ की गयी। इसके बाद वह मीडिया के सामने आया। 

स्कूल प्रबंधन से कहा था सर हम पढ़ना चाहते हैं

गणेश ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से उसने अनुरोध किया था कि वह पढ़ना चाहता है। इसके बाद प्रबंधन द्वारा उससे फार्म भरवाया गया। शुरू में गणेश मीडियाकर्मियों के सवालों से बचता रहा फिर अध्यक्ष से मिलने की बात करने लगा। उसने कहा कि वह अध्यक्ष से बात करना चाहता  है। उसने कहा कि उम्र छुपाई थ्री लेकिन  कॉपियों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की।

बिहार बोर्ड के इंटर आर्ट्स टॉपर का रिजल्‍ट रद, FIR दर्ज ...अब होगी गिरफ्तारी

पटना । 

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के रिजल्‍ट में नया मोड़ आया है। बोर्ड ने विवादों से घिरे आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्‍ट रद कर दिया है। उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इसकी जानकारी शुक्रवार को बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने देर शाम दी।

विदित हो कि बीते दिनों जारी बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट के बाद इंटर आर्ट्स के टॉपर को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। समस्‍तीपुर के एक स्‍कूल से परीक्षा देने वाले गणेश ने संगीत विषय से परीक्षा देकर टॉप किया था, जबकि स्‍कूल में संगीत शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड चेयरमैन के अनुसार गणेश ने परीक्षा फॉर्म भरने में उम्र छिपाई है।

बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा। उसकी उम्र 42 साल है, जबकि उसने बोर्ड का फॉर्म भरने में उम्र 24 साल दर्ज की थी। चेयरमैन के अनुसार गणेश दो बच्‍चों का पिता भी है। उम्र घटाने के लिए उसने पहले मैट्रिक, फिर इंटर की परीक्षा दी थी। गणेश ने उम्र घटाने के लिए ऐसा किया था। चेयरमैन के अनुसार गणेश की मैट्रिक व इंटर, दोनों परीक्षाओं के रिजल्‍ट रद कर दिए गए हैं।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि गणेश ने समस्‍तीपुर के जिस स्‍कूल से परीक्षा का फॉर्म भरा था, उसके प्रबंधन से भी स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्‍तर नहीं मिलने पर विधिसम्‍मत कार्रवार्ठ की जाएगी। स्‍कूल का निबंधन भी रद होगा।

इस मामले में बिहार बोर्ड की तरफ से किसी चूक से इन्‍कार करते हुए चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा व मूल्‍यांकन में कहीं कोई गउ़बड़ी नहीं हुई है। उन्‍होंने इंटर आर्ट्स के सेकेंड टॉपर को टॉपर घोषित किया।

RESULT ALERT: जानिए कब आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिेक का रिजल्‍ट !

पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) का मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट 12 जून तक आने की संभावना बताई गई हैं। जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड की मैट्रिेक की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर आठ मार्च तक चलीं थीं। पहले इसके रिजल्‍ट के मई अंत तक आने की उम्‍मीद थी। लेकिन, बोर्ड के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब इसके 12 जून तक आने की उम्‍मीद है।
छात्र रिजल्‍ट को बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। बताते चले कि बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्‍ट 30 मई को जारी किया जा चुका है। इसमें अघिकांश छात्र फेल हो गए हैं। इसके प्रमुख कारण कदाचाररहित परीक्षा व मूल्‍यांकन को बताया जा रहा है। हालांकि, स्‍कूलों में पढ़ाई की समस्‍या को ले सरकार की आलोचना भी की जा रही है। 10वीं के रिजल्‍ट में भी इंटर की तरह ही गिरावट की आशंका बताई जा रही हैं।

गुरुवार, 1 जून 2017

BSEB टॉपर घोटाला-2 की ओर बढ़ता बिहार ! रूबी के बाद अब गणेश….

पटना :
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट में एक बार फिर से टाॅपर घोटाले का मामला सामने आया हैं। मीडिया में आ रही खबर के अनुसार बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की पिछले साल की आर्ट्स टाॅपर रही रूबी राय की ही तरह इस साल का आर्ट्स टाॅपर गणेश भी सवालों के घेरे में घिरता दिखाई दे रहा है। वजह यह है कि इस साल का आर्ट्स टाॅपर गणेश रिजल्ट निकलने के दो दिन बाद कैमरे के सामने आया है। दो दिनों से लोग उसे ढूंढ रहे थे और वो ढूंढने से भी नहीं मिल रहा था। कैमरे के सामने आये गणेश को संगीत की सामान्य जानकारी भी नहीं और उन्हें संगीत विषय में प्रैक्टिकल में 70 में 65 अंक मिले हैं। वहीं म्यूजिक के 30 अंक की थ्योरी में उसे 18 अंक मिले हैं। वहीं उन्हें हिंदी में 100 में 92 अंक मिले हैं। जानकारी के अनुसार मेरिट घोटाले को लेकर बदनाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस बार भी इंटर कला (आ‌र्ट्स) संकाय के टाॅपर गणेश कुमार को लेकर सवालों के घेरे में है।

गौरतलब हो की उसने जिस रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकहबीब, (ताजपुर) समस्तीपुर से पढ़ाई की और फाॅर्म भरा, वह विद्यालय बिल्कुल साधनविहीन है। ऐसे स्कूल से स्टेट टाॅपर निकलने की बात संदेह पैदा करती है। जिस स्कूल से गणेश कुमार ने टाॅप किया है, इस स्कूल में एक भी प्रशिक्षित शिक्षक नहीं है। स्कूल में मात्र छह क्लास रूम हैं। इनमें न तो दरवाजा है और न ही खिड़की। ना ही दीवार पर प्लास्टर है और न ही फर्श बनी हुई है। प्रयोगशाला भी नाम के लिए है। लाइब्रेरी में नाममात्र की किताबें हैं। भवन की पक्की छत भी नहीं है। ना ही स्कूल में बिजली है। इतना ही नही सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस स्कूल के नाम की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी तक को भी नहीं थी।

ये भी पढे़ं:-   शहाबुद्दीन बाहर तो कोई बात नहीं अनंत सिंह आएंगे तो माहौल खराब ? DM ने खोला अनंत के खिलाफ मोर्चा
हालांकि स्कूल प्रबंधन की राजनीतिक गलियारों में पहुंच होने की बात सामने आ रही है। गणेश गिरिडीह से इस साधनविहीन स्कूल में क्यों पढ़ने आया? यह शक पैदा कर रहा है। इसी बीच एक और बात सामने आई हैं कि गणेश ने जब परीक्षा का फाॅर्म भरा तो उसने विषय में होम साइंस, म्यूजिक, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान लिखा था। बाद में उसने होम साइंस के बदले सोशल साइंस ले लिया। उसके फाॅर्म में दाखिले की भी कोई तिथि नहीं अंकित है। वहीं स्थानीय पता भी नहीं लिखा हुआ है। इंटर परीक्षार्थी की उम्र अमूमन 17 -18 वर्ष होती है। लेकिन गणेश की उम्र 24 वर्ष है। विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 2 जून, 1993 अंकित है। इन सारी बातों के बाद समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा का कहना है कि इस संस्थान के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। टाॅपर के बारे में सूचना मिली है। उन्होंने कहा हैं कि फिलहाल इस संस्थान की जांच कराई जाएगी।

मंगलवार, 30 मई 2017

बिहार इंटर में 70% बच्चे फेल तो इसके कौन जिम्मेवार ..??? पढ़िए ऐसी खबर ।

GS:
मंगलवार को इंटर की परीक्षा के तीनों संकाय के परिणाम जारी हो गए जिसमें 70% बच्चे फेल हो गए ।

आइये  पढ़िए  उनकी जुबानी जिससे हम स्वंग सोचे की गलती किसकी  , जिम्मेवार कौन .?

कल जैसे ही बिहार इन्टरमिडिएट के परिणाम कि घोषणा हुई पूरा देश अवाक रह गया। लोगों के दोषारोपन का दौर शुरू हुआ सबसे पहले सरकारी विधालय के शिक्षक एवं काँपी मुल्यांकन कि व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराने लगे। दिल पर हाथ रख कर सोचिए क्या खराब रिजल्ट का यही कारण है? हम अपने आस पडोस मे देखते है कि इन्टर का छात्र नमांकित जरूर किसी संस्थान से होता है लेकिन वह ट्यूशन किसी निजि शिक्षक से लेते है जो इस बात कि तसल्ली अभिभावक को दिलाने मे सफल होते है कि सरकारी व्यवस्था के भँवर जाल से बचाने के लिए हम है खेवनहार। यह तसल्ली अभिभावक के जेब ढिली करने को विवश कर देती है। क्या सवाल एसे शिक्षा माफिया से नही पूछा जाना चाहिए जो सपने बेचकर अपनी तिजौरी भरते है? सवाल निजि शिक्षक पर बनता है। लालकेश्रर और बच्चा राय जैसे लोगों ने बिहार शिक्षा व्यवस्था को दीमक कि तरह खोखला कर दिया है। मै बिहार इन्टरमिडिएट के परिणाम बदलते शिक्षा व्यवस्था कि नीव साबित होगी इस रूप मे देख रहा हुँ। सरकार यहाँ प्रशंसा के पात्र है जिन्होने परिणाम कि लीपापोती करने के बजाय सच का सामना करना ही बेहतर समझा। सरकार ने छात्रों के बीच यह संदेश दे दिया है कि शिक्षा माफिया के सहारे डिग्री हासिल करना सूर्य से नजरें मिलाने जैसा हो गया है अब पढना होगा। मै आशा करता हुँ आगे बेहतर परिणाम देखने को मिलेन्गे। मै व्यक्तिगत तौर पर सरकार के एसे स्वस्थ प्रयास कि प्रशंसा करता
हूँ ।

अभिभावक को चाहिए कि वो तथाकथित गुरू द्रोण ( शिक्षा माफिया)से बचकर बच्चों के सबसे बहुमुल्य समय जब वह मैट्रिक के बाद माता -पिता के बंधन से मुक्त होकर घर से बाहर शहरों कि तरफ पढने जाते है । जहाँ वह पहली बार अपनी बनियान माँ पापा नही वो खुद से खरीदतता है और सोचता है मै अब आजाद हुँ इस गगन मे उडने के लिए यौवन कि मादकता उसे मुख्य उदेश्य से भटका देती है । निजि शिक्षा माफिया इसी का फायदा उठा कर बच्चों के भविष्य के साथ खेल जाते है जहाँ उसका उदेश्य शैक्षणिक स्तर को बढाना नही होता है खुद के आर्थिक स्तर को बढाना होता है। अभिभावक से विनम्र निवेदन है कि एसे माफिया से बचिए व बच्चों के बहकने कि उम्र इन्टरमिडिएट तक ही होती है उसके बाद उसे अपने अच्छे बुरे का फैसला लेने मे सक्षम होता है तब तक अपने देखरेख मे पढने का अवसर प्रदान करें किसी माफिया के भरोसे अपने बच्चे का भविष्य दाँव पर न लगाए।

सत्यम शांडिल्य
तेलघी , नवगछिया

भागलपुर : इंटर साइंस में फेल होने पर छात्रा नें की ख़ुदकुशी

पीरपैंती :
पीरपैंती के योगिया तलाब  गाँव में आई एस सी के रिजल्ट आने पर फेल की जानकारी पाकर खुशबु कुमारी ने दुपट्टा से पंखा में लटक कर आत्महत्या कर लिया । छात्रा के नाना राम गणेश महतो  के घर बचपन से ही रहकर पढती थी खुशबु । साहेबगंज तालबंना का रहने वाली थी तथा  एसएसवी कॉलेज की छात्रा थी ।छात्रा का रोल कोड - 71020 , रोल नम्बर - 170200045 हैं ।

नवगछिया : टोल टैक्स प्लाजा के पास सफ़ारी गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

GS:
भागलपुर नवगछिया एनएच 31 रोड पर के टोल प्लाजा के पास टाटा सफारी गाड़ी मिला जिसमें कि भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया, जब्त गाड़ी को नवगछिया टाईगर मोबाइल पुलिस व नवगछिया पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर गाड़ी बरामद किया गया।

भागलपुर जिलाधिकारी नें नारायणपुर मनरेगा पदाधिकारी को किया बर्ख़ास्त

GS:

नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड  के मनरेगा  कार्यक्रम पदाधिकारी(पीओ) जीतेन्द्र कुमार को भागलपुर के जिलाधिकारी आदेश तितिरमारे ने पद से बर्खाश्त कर दिया ।

नवगछिया : काफ़ी ख़राब रिजल्ट के बीच भी मदन अहिल्या की मेहर असद नें 349 अंक के साथ किया विज्ञान में टॉप

GS:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को इंटर के तीनों संकाय , विज्ञान , कला एवं कॉमर्स का परिणाम जारी कर दिया । नवगछिया में विज्ञान में इंटर रिजल्ट में  नवगछिया के कई छात्र छात्राओं ने काफी खराब रिजल्ट के दौरान भी फर्स्ट डिवीजन से पास कर बाजी मार ली है।
जानकारी के अनुसार विज्ञान विषय में मदन अहल्या कालेज की छात्रा मेहर असद को 349, शिवांगी गुप्ता को 304, जीबी कालेज के छात्र आलोक राज को 342, बनारसी लाल सराफ कालेज के छात्र देव कुमार को 325, आनंद कुमार को 322, अलोक सिंह को 306 अंक मिले हैं। वहीँ रोमन कुमार को 272 अंक मिले हैं।