कुल पाठक

सोमवार, 30 मार्च 2020

कोरोना से लड़ने में बच्चों का करें सहयोग , आपका सकारात्मक व्यवहार है जरुरी • हर बच्चे के साथ अलग से समय बिताएं• अपने बच्चे की जरूरतों को सुनें • अच्छा व्यवहार करने पर बच्चे की करें प्रशंसा • किशोर-किशोरियों की पसंद का रखें ख्याल GS NEWS


मुंगेर / 30 मार्च: दिन व् दिन कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है. इसको लेकर लोगों के मन में डर भी बढ़ता जा रहा है. ऐसी परिस्थिति में बच्चे एवं किशोर भी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. बच्चों एवं किशोरों के स्कूल एवं कॉलेज बंद हों के कारण वे घर पर बैठने को मजबूर हैं. बाल्यवस्था एवं किशोरवस्था उत्साह एवं उर्जा का समय होता है. ऐसे में यदि उन्हें अचानक घर पर बैठना पड़ जाए तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर यह प्रतिकूल असर भी डालता है. इसलिए ऐसे समय में जरुरी है कि घर के माता-पिता बच्चों एवं किशोरों को अधिक समय दें. उनकी समस्या सुनें एवं उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करें ताकि उनके ऊपर संक्रमण का डर हावी ना हो सके. इसको लेकर पेरेंटिंग फॉर लाइफ लॉन्ग हेल्थ, द यूरोपियन रिसर्च काउंसिल, यूनिसेफ,सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, द लीवरहुलम ट्रस्ट, द इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च काउंसिल एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी अन्य संस्थाओं के सहयोग से दिशा-निर्देश जारी किया गया है. 

हर बच्चे के साथ समय बिताने के लिए अलग समय तय करें:
पूरे देश में लॉकडाउन के कारण बच्चे घर पर रहने को मजबूर हैं. वह घर से बाहर निकलकर ना अपने दोस्तों से मिल सकती हैं और ना ही अपने पसंद के खेल बाहर खेल सकते हैं. इसलिए यह जरुरी है कि माता-पिता घर के हर बच्चे के साथ समय बिताने के लिए अलग समय तय करें. यह सिर्फ 20 मिनट या उससे अधिक समय के लिए भी हो सकता है. समय का निर्धारण माता-पिता अपने सुविधा के अनुसार करें. हर रोज एक ही समय हो सकता है ताकि बच्चे इस समय का इंतजार करें. 

अपने बच्चे से पूछें कि वे क्या चाहते हैं:
बच्चे से जरुर पूछें कि घर पर रहकर वे क्या करना चाहते हैं. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं यदि बच्चे अपने पसंद की चीजें करेंगे तब वे कोरोना संक्रमण की बातें सोचने से कुछ देर मुक्त हो सकेंगे. साथ ही वे आपके और करीब आ सकेंगे. 

अपने बच्चे के साथ ऐसे बिताएं समय: 
गाना गायें, चम्मच एवं बर्तनों से संगीत बनायें 
उनके चेहरे के भाव और आवाजों को दोहराएँ 
कप या ब्लॉक को एक के ऊपर दूसरे को रखें 
किताब पढ़ कर या चित्र दिखाकर, एक कहानी बताएं 
स्कूल के काम में बच्चों की मदद करें 

किशोर-किशोरियों की भावनाओं का भी रखें ख्याल:
बच्चों के साथ घर के किशोर एवं किशोरियों की भावनाओं का भी ऐसे समय में ख्याल रखें. उनसे भी बात करें एवं उनके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें. 
उनकी पसंदीदा चीजों जैसे खेल, टीवी शो एवं उनके दोस्तों के बारे में बात करें 
साथ में व्यायाम करें 
उनकी हॉबी के बारे में बात करें 
उनकी बातें सुनें, उनकी तरफ देखें. उनपर अपना पूरा ध्यान दें 

आपका सकारात्मक व्यवहार है जरुरी: 
अपने बच्चे के प्रति अभी आपके सकारात्मक व्यवहार की अधिक जरूरत है. कोरोना संक्रमण की बातें सुनकर घर के बच्चे अधिक डर सकते हैं. इसलिए अभी आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की सख्त जरूरत है. 
यह जरुर करें: 
अच्छा व्यवहार करने पर अपने बच्चों की प्रशंसा करें 
बच्चों को घर में रहकर अपनी मर्जी की कुछ चीजें करने की छूट दें 
बच्चों पर गुस्सा ना करें. बच्चों से प्यार से बात करें 
अपने बच्चों की जरूरतों को सुनें एवं उनपर ध्यान दें

मुंगेर : कोरोना से लड़ने की तैयारी पूरी, वेंटिलेटर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता में आएगी तेजी GS NEWS


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगा 30000 वेंटिलेटर का निर्माण 
11 भारतीय कंपनियाँ को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए किया गया चिन्हित 
21 लाख पीपीई बॉडी कवरल्स निर्माण करने के दिए गए निर्देश 
प्रतिदिन 6000 बॉडी कवरल्स की जगह 15000 कवरल्स का होगा निर्माण 
देश के अस्पतालों में अभी तक 3.34 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की है उपलब्धता 
प्रेस सूचना ब्यूरो भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी 

पटना/ 30 मार्च: देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इससे निपटने की भी तैयारी भारत सरकार द्वारा तेज कर दी गयी है. देश में कोवीड-19 की रोकथाम और प्रबंधन की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है और राज्यों के सहयोग से विभिन्न कार्रवाई शुरू की गई है. पीपीई( व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों), मास्क और वेंटिलेटर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इनके  उत्पादन करने वाले उद्योग चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और चिकित्सा कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कोरोना के गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को वेंटिलेटर निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही सभी दवा कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि इस संकट के दौरान दवाओं की कोई कमी नहीं होगी. यहां तक कि ऑटो निर्माता भी वेंटिलेटर विकसित करने और उत्पादन करने के लिए काम कर रहे हैं. कोरोना से लड़ने के लिए देश भर में  चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से लड़ने की तैयारी मुकम्मल की जा रही है. इसको लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की जा रही तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी है.  

प्रतिदिन 6000 से की जगह 15000 बॉडी कवरल्स का होगा निर्माण: 

व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का उपयोग अलगाव क्षेत्रों और गहन देखभाल इकाइयों में काम करने वाले चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया जाता है ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके. ये अभी तक देश में निर्मित नहीं हो रहे थे. कोरोना जैसे आपदा को देखते हुए एवं  निकट भविष्य में उत्पन्न होने वाले पीपीई की भारी आवश्यकता की संभावना के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में उनके निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास किए हैं. कपड़ा मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस प्रयास में एक साथ काम कर रहे हैं. घरेलू निर्माताओं को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. अब तक 11 घरेलू निर्माताओं को गुणवत्ता परीक्षण में सफलता भी मिली है. इन निर्माताओं को  21 लाख पीपीई कवरल्स निर्माण के ऑर्डर भी दिए गए हैं.  वर्तमान में वे प्रति दिन 6000 से 7000 कवरल्स की आपूर्ति कर रहे हैं, जो अगले सप्ताह के अंदर प्रति दिन 15,000 तक बढ़ने की उम्मीद है. एक और निर्माता ने आज अर्हता प्राप्त की है और उन्हें 5 लाख कवरल्स का ऑर्डर भी दिया गया है. 

 
सिंगापुर स्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म करेगा 10 लाख पीपीई किट की आपूर्ति: 

अब तक, देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 3.34 लाख पीपीई उपलब्ध हैं. भारत सरकार द्वारा लगभग 60,000 पीपीई किट पहले ही खरीद और आपूर्ति की जा चुकी है. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने चीन से 10,000 पीपीई की व्यवस्था की है जो प्राप्त भी हुए हैं और वितरित किए जा रहे हैं. 4 अप्रैल तक अन्य 3 लाख दान किए गए पीपीई कवरल्स आने हैं. 3 लाख पीपीई के लिए एक आदेश कारखानों के साथ रखा गया है. पीपीई किट के विदेशी स्रोतों को भी दुनिया भर में मांग में भारी वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है. विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनसे संपर्क किया जा रहा है. सिंगापुर स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की पहचान की गई है जो 10 लाख पीपीई किट की आपूर्ति कर सकता है और उन्हें खरीदने के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से एक आदेश दिया गया है. कोरिया में स्थित एक और आपूर्तिकर्ता, जिसकी वियतनाम और तुर्की में उत्पादन कंपनियों के साथ टाईअप है, को 1 लाख से अधिक पीपीई किटों की दैनिक उत्पादन क्षमता के साथ पहचान की गयी है. इस कंपनी को 20 लाख पीपीई किटों की आपूर्ति के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से आदेश दिए गए हैं. 

प्रतिदिन 1 लाख मास्क बनेंगे, देश के अस्पतालों में अभी 11.95 लाख एन-95 मास्क उपलब्ध: 
 

N95 मास्क का निर्माण दो घरेलू उत्पादकों द्वारा किया जा रहा है. वे इस समय प्रति दिन 50,000 मास्क की आपूर्ति करने में सक्षम हैं, लेकिन अगले सप्ताह के भीतर प्रति दिन 1 लाख मास्क बनाने की क्षमता बढ़ा रहे हैं. डीआरडीओ स्थानीय निर्माताओं के साथ मिलकर प्रति दिन लगभग 20,000 एन-99 मास

जरा भी नहीं बरतें लापरवाही, नहीं टला है खतरा- कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या - 961 संदिग्धों के क्वारंटाइन की है जिले में व्यवस्था - 91 बेडों का आइसोलेशन वार्ड मुंगेर में है उपलब्ध - तैयारी को स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा अपग्रेड GS NEWS


मुंगेर/30 मार्च। देश भर में भले ही लॉकडाउन के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण अब ज्यादा बढ़ने लगा है। यहां से यदि जरा भी लापरवाही हुई तो फिर स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ऐसे में खास कर आम जनों पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है तथा हर हाल में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का पालन करना होगा।

तैयारी को लगातार किया जा रहा अपग्रेड
जैसे-जैसे कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ते जा रहा है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को भी बढ़ाते जा रही है। जिसमें खास कर क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन वार्ड व उसके बेडों की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व जिले में क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन वार्डों को मिला कर कुल बेड की संख्या 181 थी। किंतु उसे अब बढ़ा कर 1052 कर दिया गया है। जिसमें जिले भर में 961 बेडों का क्वारंटाइन वार्ड तैयार किया गया है तथा 91 बेडों का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। सिविल सर्जन डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन वार्डों में बेडों की संख्या बढ़ायी जा सकती है। 

तीसरे चरण के मुहाने पर पहुंची स्थिति
कोरोना वायरस कोविड-19 की स्थिति अब तीसरे चरण के मुहाने तक पहुंच चुकी है। पूरे बिहार कोरोना का पहला मामला यदि कहीं पाया गया तो वह मुंगेर में पाया गया। सैफ के सैम्पल में कोरोना वायरस का रिपोर्ट पॉजेटिव पाये जाने के बाद से पिछले एक सप्ताह में यह संक्रमण 15 गुणा तक फैल चुका है। अब तक कुल 15 पॉजेटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे अधिक मुंगेर का ही कोराना संक्रमित मरीज पाया गया है। जानकारों का मानना है कि कोरोना वायरस को दूसरे चरण तक सामाजिक दूरी बना कर रोका जा सकता है। किंतु तीसरे चरण में पहुंच जाने के बाद यह वायरस समुदाय स्तर पर संक्रमण फैलाना शुरु कर देता है। ऐसे में आगामी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का पालन करना आम-आवाम के जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। 

नये केस पाये जाने पर बढ़ी चिंता
पिछले 22 अप्रैल को सैफ के पॉजेटिव पाये जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद सैफ के सम्पर्क में आये कुल 62 लोगों की सूची तैयार की गयी। किंतु उनमें से 56 लोगों का 24 मार्च को सैम्पल संग्रह हो पाया, जिसे जांच के पटना भेजा गया था। जिनमें से एक महिला तथा एक बालक में कोरोना पॉजेटिव की पुष्टि की गयी तथा शेष 54 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। बांकी चिन्हित लोगों ने स्वयं ही मेडिकल कॉलेज भागलपुर पहुंच कर अपना सैम्पल संग्रहित करवा कर जांच के लिए पटना भेजा। उसके बाद 27 मार्च को मुंगेर से 07 लोगों का सैम्पल संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया तथा 28 मार्च को यहां से कुल 73 लोगों का सैम्पल संग्रह कर जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेजा गया। लगातार संदिग्धों तथा पॉजेटिव केस की संख्या बढ़ते जाने से अब न सिर्फ आम लोगों की, बल्कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी है।

भारत सरकार के निर्देश का पालन  करें  तभी कोरोना जैसी महाविनाश की भट्टी में जानें से रूकेगें - स्वामी  आगमानंद जी महाराज GS NEWS

 नवगछिया :  वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश भर में लॉकडाउन है. लोग इस संक्रमण से बचने के लिए घर अंदर बने हूए है. इसी क्रम  में श्रीशिवशक्तियोग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि  वर्तमान समय संपूर्ण विश्व मानवता कोरोना वायरस से भया क्रांत है दुनिया भर के बड़े-बड़े शक्तिशाली और पूंजीपति देश भी शक्ति और धन के प्रताप और प्रभाव से इस कोरोना  से लड़ने में अपनी असमर्थ  प्रकट कर रहे हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अभी तक इसकी कोई दवाई भी ना बन सकी है . यह जंगल में आग की तरह फैलने वाली महा वैश्विक महामारी है विश्व के सभी देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विश्व स्वास्थ संगठन एवं इस बीमारी की रोकथाम के लिए गए  निर्देशों का पालन समस्त जनता हरसंभव कर रहे है. हर व्यक्ति मॉस , रुमाल गमछा से अपने मुंह को ढक कर रखें साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें सैनिटाइजर का उपयोग करें अपने आप को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने का प्रयास करें प्रति व्यक्ति सामने वाले से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरियां बनाए रखना सबसे उत्तम उपाय है किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ से बच कर अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें तभी  इस बीमारी की श्रृंखला टूट सकती है और इसी से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है सूर्य की किरणों के तेज बढ़ने से महामारी की फैलने की गति की तीव्रता में कमी आएगी ऐसी उम्मीद की किरणें शवों पर दिखाई पड़ रही है इन्हीं सब कारणों से 1 दिन जनता कर्फ्यू लगा कर फिर से 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है विश्व मानवता की सुरक्षा भारत देश वासी बखूबी से भारत सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं और करना भी चाहिए विश्व के तमाम देशों को भी सतर्क होकर  प्रयास करना चाहिए . सब का परम धर्म और कर्तव्य है  कोरोनावायरस से महामारी जैसी महाविनाश की भट्टी में जाने से रोकें तभी विश्व का कल्याण संभव है समस्त श्री शिवशक्ति योगपीठ परिवार का इस  महा अभियान में राष्ट्र एवं विश्व परिवार के साथ हैं और सभी मांगों को इस पुनीत कार्य में शामिल होने का विनम्र आग्रह है  हम आप सभी प्राकृति से छेड़छाड़ ना करने का  संकल्प लेते हुए अपने अनेक  दुर्लभ जीवों का अपना  आहार न बनाने का वर्जन करते हुए भगवान भगवती से मन ही मन वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रार्थना करें .

नवगछिया में छत पर हुआ चैती छठ , विडिओ कॉल कर रिश्तेदारों को दिलाया अर्घ GS


नवगछिया में  नोवेल कोरोना को लेकर नगर के सत्संग भवन रोड की मालती देवी नें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ का व्रत परबैतनी के रूप में की , इस बार उन्होनें नवगछिया गोपाल गौशाला में नहीं कर अपनें घर के छत पर की जिसमें महज परिवार के कुछ लोग ही थे । मौक़े पर उनके पुत्र आकाश कुमार नें बताया कि हर वर्ष  चैती छठ में अपनें पूरे परिवार के परिजन शामिल होतें थे घर में त्योहार को लेकर भीड़ भरा रहता था लेकिन इस बार कोविड19 कोरोना महामारी को लेकर महज 3 - 4 जो परिवार के हैं वो ही सिर्फ़ शामिल हुए हैं अपनें परिवार के सभी लोगों को विडिओ कॉलिंग कर छठ पूजा में अस्तलचलगामी सूर्य को अर्घ दिलवाया हैं । 

मौक़े पर परबैतनी मालती देवी नें कहा कि नोवेल कोरोना वायरस जैसे महामारी से नवगाछिया सहित देशवासियों को बचाने के इस बार मैनें पूरी मन से आराधना की हैं बिहार सहित देश आज जिस परिस्थिति में गुजर रहा है जो काफी दुखद और चिंतनीय विषय है देश के आम आवाम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ निचले तबके के लोगों को सही से भोजन नहीं मिल पा रहा है लॉक डाउन जो सरकार के द्वारा देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए लगाया गया है उसमें तो समस्या लोगों को उत्पन्न हो ही रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जब लोग घर में रहेंगे तो तभी देश और वह स्वयं सुरक्षित रहेंगे अपने को बचाना है और साथ-साथ देशवासियों को भी बचाना है।

रविवार, 29 मार्च 2020

नवगछिया : लाँक डाउन में जनता ने माना पुलिस वाले है देश के रियल हीरो GS NEWS

विशाल  कश्यप की रिपोर्ट 

भारत सहित आसपास के देशों में कोरोना वायरस कि माहमारी से कोहराम मचा हुआ। इस विकट स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने लाँक डाउन कर,नागरिकों से घर में रहने कि अपील की।जिसके बाद लोगों ने खुद को घरों में महफूज कर लिया।कारण एक दूसरो से दूरी बने रहे ओर वायरस कि वजह से किसी कि मौत नही हो।इस विकट परिस्थितियों में देश के हर राज्य के पुलिस प्रशासन ने रियल हीरो का काम किया है।एक ओर जहां लोग अपने अपने घरों में दुबके पडे हैं वही इन पुलिस एंव डाक्टरों के कंधो पर देश की हर एक नागरिक कि जिम्मेदारी हेतु ड्यूटी पर तैनात है।रात दिन लोगों की सेवा में लगे हैं। पुलिस प्रशासन अपनी जान एंव भूख कि प्रवाह किए बगैर फँसे लोगों को खाने के साथ साथ कुछ नगद मदद कर उनके मसीहा बन रहे।राहगीरों ने पुलिस प्रशासन का ये रूप देख माना कि ये सच मुच के "रियल हीरो" है।वहीं इस सब के बीच युवाओं ने बढ चढ कर यथा संभव  फंसे लोगों को एंव आसपास के गरीब भूखे लोगों को खाना खिला रहे हैं।इस काम में भवानीपुर के युवा सद्दाम हुसैन, राजा झा, धर्मेंद्र यादव,उप मुखिया सुधीर यादव, व्यावसायि पवन गुप्ता,गोकुल यादव,उचित यादव, राँबिन कुमार, बिहार पुलिस राजेश शर्मा,एंव राजीव यादव के द्रारा खाना बना कर रिक्शा चालक,ठेला चालक,मजदूरों को घूम घूम कर उनके जगह तक पहुंचने का काम कर रहे हैं।इन लोगों ने बताया कि हमलोगों के द्रारा 10,15लोगो को खाना बाँटा जा रहा है जिससे कि हमारे आसपास रहने वाले लोगों कि भूखे से मौत ना हो। सद्दाम हुसैन ने बताया कि हमलोग का इंसानियत बनता है। कि हमलोग ऐसे विकट परिस्थिति में एक जूट होकर लोगों की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ओर इस कोरोना वायरस को हराकर इसे जड़ से खत्म कर दे।वही घमैन्द यादव ने कहा कि हमारे गांव के 100से अधिक लोग पंजाब के मणिमाजरा थाना क्षेत्र में फँसे हुए हैं उनके पास अब पैसे से लेकर राशन तक नहीं बचा है।उसको वहां से निकालने के लिए मणिमाजरा के सांसद एवं थानाध्यक्ष से बात की जा रही है जल्द ही उनको खाना एंव आने कि व्यवस्था की जाऐगी।

नवगछिया : अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने मुख्यमंत्री राहतकोष में दिये दो लाख 50 हजार रुपये GS NEWS


नवगछिया - वैश्विक आपदा कोरोना वायरस कोविद 19 के संकट की घड़ी में नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की तरफ से मुख्यमंत्री राहतकोष में दिये दो लाख 50 हजार रुपये की साहायता राशि चेक के माध्यम से दिया है. अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीलम देवी और सचिव राजीव रंजन ने सरकार को उक्त रूपये बिहार के लाचार मजदूरों की सलामती के लिये खर्च करने की सलाह दी है. अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव राजीव रंजन ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिये सबों को मदद के लिये आगे आना चाहिये. श्री रंजन ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सरकारें अच्छा काम कर रही हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

नवगछिया में लोगों के घरों तक भोजन पहुंचा रहे हैं फाइटर जेम्स - अपना मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक GS NEWS


नवगछिया में ताईक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर जेम्स अपने मुहल्ले में लोगों के घर तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं. फाइटर जेम्स ने इस कार्य के लिये अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है. जेम्स ने कहा कि वैसे तो सुबह उठते ही वे यह पता लगाने का प्रयास करते हैं कि किनके घर मे चूल्हा जलने की स्थिति नहीं है. या फिर फोन करने पर वे मदद करते हैं. जेम्स ने अपना मोबाइल नंबर 6203207689 जारी किया है. जेम्स ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सुरक्षित करना और पेट भरना सबसे बड़ी समस्या है. सुरक्षा लोगों के खुद के हाथ मे तो भोजन के लिये नगर के सक्षम लोगों को जरूर आगे आना चाहिये.

नवगछिया में सीएनजीएन ने ब्लीचिंग पाउडर और सेनीटाइजर का किया छिड़काव GS NEWS

नवगछिया में सामाजिक संस्था सीएनजीएन ने रविवार को नवगछिया नगर पंचायत के  वार्ड नंबर 16 और 21 में सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. इस अवसर पर  मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी वार्डों में चलाया जाएगा. इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्रीधर कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सचिव राजीव गुप्ता, पीयूष कुमार, शिव शक्ति समीर, काशी गुप्ता  प्रमोद यादव,पुलकित मंडल,सन्तोष गुप्ता और अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

नवगछिया के पांच लोग होम कवारेन्टाइन, नगर पंचायत ने दी घर में रहने की सलाह GS NEWS

नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर के पांच लोगों को होम कवारेन्टाइन घोषित करते हुए सबों के घर पर एक इश्तेहार चिपकते हुए लॉक डाउन तक घर के अंदर रहने, खुद भी बचने और औरों को भी बचने की सलाह दी है. होम कवारेन्टाइन घोषित किये गये लोगों में कुल तीन घरों के पुरूष सदस्य और दो महिला सदस्य हैं.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सौ से अधिक लोगों की जांच GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रविवार को भी सौ लोगों की जांच की गयी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्थाई रूप से कोरोना संदिग्ध लोगों का प्राथमिक जांच किया जा रहा है तो रविवार से चलंत जांच की व्यवस्था भी की गयी है.

नवगछिया : सब्जी मंडी में लगनें वाले भीड़ को लेकर दो स्थानों पर बनाया गया सब्जी बिक्री केंद्र GS.NEWS



नवगछिया - लॉक डाउन के बाद नवगछिया सब्जी मंडी में लग रही भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने स्टेशन रोड से सब्जी मंडी को हटा कर दो जगहों राजेन्द्र काॅलनी मैदान एवं हाई स्कुल के मैदान में शिप्ट करने का निर्णय लिया है. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती ने इसके लिये पहल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है. राजेन्द्र कॉलोनी में सब्जी मंडी लगाने के लिये जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों से बातचीत भी की गयी है. रविवार को नवगछिया स्टेशन रोड में दुकान लगाने वाले सब्जी दुकानदारों को दोनों जगहों में से एक जगह पर अपनी मर्जी से दुकान लगाने का निर्देश भी दिया जा चुका है. जानकारी दी गयी है कि नवगछिया स्टेशन रोड से हटा कर सब्जी मंडी को दो भाग में विभक्त कर देने से एक साथ लोगों की अत्यधिक भीड़ भी जमा नहीं होगी और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा सकेगा. नवगछिया के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के इलाके रंगरा और गोपालपुर प्रखंड के लोगों के अलावा हरनाथचक के लोग हाई स्कूल के ग्राउंड में लगने वाले सब्जी मंडी में खरीददारी करेंगे तो नवगछिया के पश्चिम और दक्षिण इलाके नवगछिया ग्रामीण और शहर के लोगों को राजेंद्र कॉलोनी के मैदान में सब्जी खरीदने में सहूलियत होगी. लॉक डाउन के बाद देखा जा रहा था कि सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाली सब्जी मंडी में आम दिनों की तरह ही लोग सब्जी की खरीदारी करते थे और सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं करते थे. नवगछिया के स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम को सराहनीय बताया है. स्थानीय लीगों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों जगह पर जाकर स्थल का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में पार्षद प्रतिनिधि मनीष सिंह, पंकज कुमार भारती, विशाल गुप्ता, डब्लू कुमार, सुमित कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, पंकज गुप्ता, रामचन्द्र झा, सुनील कुमार, संजय चौधरी, घनश्याम यादव , एवं अन्य लोग मौजूद थे.

नवगछिया के घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत GS NEWS


नवगछिया के नया टोला निवासी गुलशन कुमार उर्फ गुड्डू की मौत आज पटना मे इलाज के दौरान हो गई मालूम हो कि राजेंद्र कॉलोनी में अपराधियों ने गुलशन पर गोली चलाई थी जिसका इलाज मायागंज के बाद पटना में चल रहा था कुछ देर पहले इलाज के दौरान उसकी मौत पटना में हो गई। हमारे संवाददाता के द्वारा हर समय इस घटना पर करि नजर राखी जा रही थी।मौत की खबर सुनते ही पूरा शहर शोक में है, घर में मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम पटना अस्पताल में कर दिया गया है। परिजन शव को लेकर नवगछिया के लिए रवाना हो चुके हैं।