नारायणपुर -प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव में शुक्रवार को छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष हेमन्त सिंह यादव के नेतृत्व में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया साथ ही गली मुहल्ले में छात्र राजद ने महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय घर में रहे सुरक्षित रहें बताया. एवं सेनिटाइजर से ग्रामीणों को हाथ धूलवाने का कार्य किया मौके पर कमल यादव,निशांत यादव,वंशराज यादव ,छोटू यादव,अमीर यादव सहित अन्य छात्र राजद कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.
कुल पाठक
शुक्रवार, 8 मई 2020
राजद ने नवगछिया कमेटी का विस्तार कर बनाए सम्मानित सदस्य GS NEWS
नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की अगुवाई में नवगछिया कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के रूप में शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लू बाबू, अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव, सुजीत मंडल, प्रदीप यादव, महासचिव के रूप में बबलू यादव, पवन यादव, रूपेश कुमार मंडल, विभूति भूषण, नरेंद्र कुमार, सचिव अजय सिंह, संजय कुमार यादव, मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी, राघवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मंडल, धीरेंद्र प्रसाद यादव एवं मो गफ्फार को मनोनित किया गया। वहीं सम्मानित एवं आमंत्रित सदस्यों के रूप में पूर्व सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, अरुण कुमार यादव, कृष्ण देव यादव, जयप्रकाश यादव, जमुना प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद यादव, अशोक कुमार यादव, प्रो रामदेव यादव, शंभू यादव, अधिवक्ता कैलाश यादव, राम पूजन यादव, नंदकिशोर यादव, अधिवक्ता दीप नारायण मंडल, राजकिशोर यादव, शैलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अशोक यादव, पूर्व प्रमुख रणविजय यादव, बैरिस्टर सिंह, किशोर कुमार सिंह यादव, सुभाष यादव, अधिवक्ता नंद लाल यादव, प्रतिमा सिन्हा, अभिलाषा कुमारी, शंकर दास, शहीद बैठा, नरेश सिंह निषाद, पंकज चौधरी, मो गफ्फार खान, अरुण पासवान, रामविलास सिंह एवं शंभू कुमार यादव को शामिल किया गया है.
नारायणपुर में जीविका ने खोला सब्जी दुकान GS NEWS
नारायणपुर - प्रखंड के राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक पर शुक्रवार को दोपहर बाद जीविका द्वारा सब्जी का दुकान गरीबी उन्मूलन अभियान के तहत प्रकाश जीविका सीएलएएफ अंतगर्त विकास ज्योति महिला ग्राम संगठन के द्वारा खोला गया.इसमें जीविका द्वारा संगठन को आर्थिक सहयोग दिया गया. सब्जी दुकान का संचालन जीविका दीदी पूजा कुमारी करेगी.जीविका द्वारा सब्जी दुकान का विधिवत संचालन करवाया गया.मौके पर प्रकाश महिला संकुल संघ के एसी सुमन कुमार सिंह, सीसी अनिल कुमार एवं जीविका के जेआरपी धर्मेंद्र शर्मा मौजूद थे.
नवगछिया में प्रो वीसी बनने पर खुशी GS NEWS
नवगछिया - प्रोफेसर अशोक ठाकुर को प्रो वीसी का प्रभार मिलने पर बनारसी लाल सराफ महाविद्यालय के बड़ा बाबू अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर सुबोध यादव, प्रोफ़ेसर दिनकर आचार्य, प्रोफेसर रामानंद सिंह, प्रोफेसर मानिक लाल चंद, प्रोफेसर रामचंद्र यादव, डोमन हरिजन, नगर भाजपा के महामंत्री प्रवेश कुमार यादव ने कहा कहा कि अशोक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों का विकास संभव है इसलिए सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की है. इधर ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर , रामसेवक भगत, संतोष कुमार सिंह, ने बधाई दिया है. जेम्स फाइटर ने बताया कि अशोक कुमार ठाकुर सर शिक्षा विभाग में हर पद पर रहते अच्छे कार्य किए है. इसलिये उनसे काफी उम्मीदें है.
नवगछिया: भागलपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS
नवगछिया - भागलपुर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सह रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी निवासी रोशन सिंह के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बिहार के ही छपरा जिला के मांझी थाना अंतर्गत बिगहा गांव के निवासी सह रंगरा थाना के थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक राजेश कुमार राम के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी की गई है. रौशन सिंह द्वारा किया गया पोस्ट 4 मई का है जिसमें उन्होंने पूछता है भारत शीर्षक के माध्यम सफूरा जरगर और शहीन बाग से संबंधित कथित रूप से आपत्तिजनक सवाल खड़ा कर पोस्ट किया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि सोशल मीडिया देखने के क्रम में यह पोस्ट उनके संज्ञान में आया. इस पोस्ट के संदर्भ में उन्होंने वरीय पदाधिकारी से विचार-विमर्श भी किया और विचार-विमर्श के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त पोस्ट दो संप्रदाय के बीच वैमनस्य एवं तनाव पैदा करने वाला है, जिससे सामाजिक सौहार्द का माहौल कभी भी बिगड़ सकता है. क्षेत्र से गुप्त सूचना प्राप्त हो रही है कि अन्य संप्रदाय के लोग इस विवादित पोस्ट पर आपत्ति जता रहे हैं एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने एवं सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन सकती है. रंगरा थाने में मामले की प्राथमिकी भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 153 ए, 295 ए 67 आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया.
कहते हैं रौशन सिंह-
भागलपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी रौशन सिंह ने कहा कि उन्होंने एक जायज सवाल खड़ा किया है. अब सवाल खड़े करने पर पुलिस बताएं संज्ञान लेने लगी लेकिन ऐसा सिर्फ एक ही पक्ष के लोगों के साथ किया जाता है जबकि दूसरे पक्ष के लोग कई तरह की आपत्तिजनक बातें स्पष्ट रूप से फेसबुक पर लिखते हैं. ऐसे लोगों पर पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करती है. फेसबुक से उक्त पोस्ट को उन्होंने इसलिए डिलीट कर दिया कि कुछ लोग कमेंट बॉक्स में गाली गलौज कर रहे थे.
नवगछिया:गोपालपुर विधानसभा प्रभारी बनने पर खुशी GS NEWS
नवगछिया - अर्जुन शर्मा के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर नवगछिया के भाजपा जदयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष नवगछिया आदरणीय विनोद कुमार मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल कुमार जयसवाल, भाजपा नेता प्रवीण भगत, भाजपा नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, मुरारीलाल चिरानिया, प्रेम जयसवाल, गोपाल ताती, छोटू सिंह भदोरिया, अभिनंदन यादव, शंभू रजक, राजीव कुशवाहा, रंजीत कुमार, सूरज कुमार युवा युवा मोर्चा के के नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सूरज कुमार झा, अनूप कुमार आदि लोगों ने कहा अर्जुन शर्मा शर्मा के बनाए जाने पर गोपालपुर विधानसभा और भी काफी मजबूत होगा आने वाले समय में भाजपा यहां से विधानसभा चुनाव जीतेगी.
नवगछिया में 33 लोगों का लिया गया जांच हेतु सैंपल GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को कुल 33 लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. जांच में लिए गए सेंपल में खरीक प्रखंड के अठनिया में पाए गए कोरोना मरीज के संपर्क चेन में आए कुल 19 लोगो का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है. इसके अलावा किशनगंज में पाए गए कोरोना मरीज के चेन के बिहपुर प्रखंड के आठ लोगो का सेंपल जांच में गया है. इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड के दो एवं नवगछिया प्रखंड के तीन एवं एक गोपालपुर प्रखंड के संदिग्ध व्यक्ति का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में जिन व्यक्तयों का सेंपल लिया गया है उन सभी व्यक्तियों को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के वार्ड में रखा गया है.
नवगछिया के भवानीपुर में देर रात लगी आग पर पाया काबू GS NEWS
रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत गुमटी संख्या 10 के पास नीलेश यादव के घर में देर रात आग लग गई. आग लगते देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना घर में सो रहे लोगों को दी. वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया. नीलेश यादव की पत्नी रीमा देवी ने बताया कि घर में पति मौजूद नहीं थे. वह अकेली बच्चों के संग रात में सो रही थी. आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया.
नवगछिया की खरीक में कोरोना मरीज के गांव अठनिया से 3 किलोमीटर का कंटेनमेंट जॉन बांस बल्ले से हुआ सील, एसडीओ ने किया माई किंग GS NEWS
खरीक प्रखंड के अठनियां में नोएडा से आये 16 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज के गांव अठनियां से से तीन किलोमीटर परिधि में सभी सड़को को एहतियातन बांस-बल्ले से सील कर दिया गया है.गांव के किसी भी व्यक्ति को गांव से बाहर और बाहर के किसी भी व्यक्ति को गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.कोरोना संक्रमित म मरीज के गांव अठनियां को केंद्र मानकर तीन किलोमीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कॉन्टिनेंट जोन माना गया है और कॉन्टिनेंट जॉन से 7 किलोमीटर परिधि के क्षेत्र को वफर जोन मानकर वाहनों के परिचालन और बेवजह आम लोगों का सड़कों पर घूमने पर रोक लगा दी गई है.इस बाबत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर कंटेन्मेंट एरिया में सील किए गए सड़कों पर बैरिकेकेटिंग कर दंडाधिकारी को बहाल कर दिया गया है.कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले 34 लोगों को चिन्हित कर ब्लड सैंपलिंग के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है. कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले ऐसे 34 लोगों को चिन्हित कर खरीक पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी के निर्देशन में तब तक आइसोलेशन के लिए रखा जाएगा जब तक उसका रिपोर्ट नेगेटिव ना आ जाए. रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ऐसे मरीजों को होम क्वारन्टीन करने का निर्देश दिया है. इस बाबत शुक्रवार को एसडीओ और अन्य पदाधिकारियों ने माइकिंग कर कोरोना पॉजिटिव पंचायत उस्मानपुर के लोगों को अपने अपने घरों में रहने का निर्देश दिया है .बेवजह सड़कों पर आने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.
नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी खरीक को चिकित्सकों की टीम के साथ कंटेनमेंट जॉन में पड़ने वाले इलाके में रहने वाले लोगों का सर्वे रैपिड रिस्पांस टीम के द्वारा किया जाएगा रैपिड रिस्पांस टीम में एक स्वास्थ्य कर्मी और एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे रैपिड रिस्पांस टीम प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशन में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा.इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार और सीओ विनय शंकर पंडा ने बताया कि ,कंटेन्मेंट जोन में पड़ने वाले सभी सड़कों को सील कर दिया गया है.प्रखंड के तेरह पंचायतों को सेनेटाइज किया गया.कंटेन्मेंट जॉन और वफर जॉन में माइकिंग कर लोगों को अपने अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है.कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का ब्लड सैम्पलिंग के लिए भेजा गया है.खरीक पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 16 लोगों का ब्लड सैंपलिंग के लिए भेजा गया है. जिनमें छह लोग कोरोना संक्रमित मरीज के परिवार के हैं और 10 लोग पोंटिंग सेंटर के हैं.अन्य संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है.शनिवार को रैपिड रिस्पांस टीम के स्वास्थ्य कर्मी आशा और आंगनवाड़ी सेविका घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगे और लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे शिकायत होने पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट किया जाएगा.
नवगछिया:कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए श्री श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया द्वारा माक्स का वितरण किया गया GS NEWS
नवगछिया - कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए श्री श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया के द्वारा नवगछिया बाजार में भारतीय स्टेट बैंक महाराज जी चौक, इलाहाबाद बैंक, आदर्श थाना नवगछिया आदि जगहों पर नागरिकों के बीच माक्स का वितरण किया गया. इस अवसर पर कतार में खड़े लोगों का सैनिटाइजर से हाथ धुलवाते हुए लोगों से आग्रह किया गया कि सैनिटाइजर का उपयोग करें कोई भी समान छूने के पहले सैनिटाइजर से हाथ साफ अवश्य करें. लोक डाउन का पालन करें और अपने घर में रहें. तभी हम लोग करोना वायरस की महामारी से बच सकेंगे. अपने आसपास साफ सफाई रखें. इस कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, कोषाध्यक्ष संदीप चिरानिया, उपसचिव वरुण केजरीवाल, विनय केजरीवाल, रॉकी भरतीया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरूण यादुका, मनोज चौधरी रूपेश रुंगटा, नंदलाल तिवारी आदि थे.
कटिहार :- कुर्सेला में नाव पलटने से 7 लोग लापता हुए थे जिसमें 3 का शव बरामद 4 अभी भी लापता, तलाश जारी GS NEWS
इस हादसे में 7 लोग लापता हो गए थे, वहीं कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. इस हादसे के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की छानबीन में जुटे हुये हैं.
कटिहार: गुरूवार की शाम कुर्सेला में हुये नाव हादसे में SDRF ने दो और शवों को गंगा नदी से बरामद कर लिया है. गुरूवार की देर रात स्थानीय लोगों ने एक शव बरामद किया था. नाव हादसे में लापता हुए 7 लोगों में से अबतक कुल 3 शव बरामद किये जा चुके हैं.
तीन शवों की पहचान अमरून खातून (45 साल), मो. शाहरुख (12 साल) और मो. अमन (7 साल) के रूप में की गई है. SDRF की टीम बाकी लापता लोगों के शव को ढूंढने में देर शाम तक जुटी रही. बता दें कि गुरुवार की शाम कुर्सेला प्रखंड के दियारा क्षेत्र से दो नाव पर सब्जी और तरबूज लेकर लौट रहे कई किसान और सब्जी विक्रेता तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गए और बीच नदी में ही दोनों नाव पलट गये.4 लोग अभी भी लापता
इस हादसे में 7 लोग लापता हो गए थे, वहीं कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. इस हादसे के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की छानबीन में जुटे हुये हैं. गुरुवार की रात एक महिला का शव बरामद किया गया था, वहीं शुक्रवार को दो बच्चों के शवों को बरामद किया गया. वहीं 4 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी खोजबीन जारी है.डीएम ने कही मुआवजे की बात
घटना के बाद कटिहार डीएम कवंल तनुज ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है. वहीं स्थानीय राजद विधायक नीरज यादव ने मृतक के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का काम करेंगे. साथ हीं अभी भी लापता 4 लोगों के परिजनों को धैर्य रखने को कहा है.
बिहार के खाद्य आपूर्ति सचिव - बोले 25 लाख से भी अधिक परिवारों को नया राशन कार्ड, 900 दुकानों पर पडे़ छापे GS NEWS
लॉक डाउन के दौरान अब तक 25 लाख के करीब नए परिवारों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इनके पास पहले राशन कार्ड नहीं था. यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.
पटनाः लॉक डाउन के दौरान राज्य में 25 लाख से भी अधिक परिवारों को नया राशन कार्ड मिलेगा. इसके लिए जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी. राज्य में अभी 1 करोड़ 10 लाख राशन कार्ड धारक हैं. जिनमें 85 लाख परिवार राशन का उठाव कर रहे हैं. यह जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया
25 लाख से अधिक परिवार को मिलेगा नया राशन कार्ड
पंकज कुमार पाल ने बताया कि अप्रैल महीने का राशन 89% कार्ड धारकों के बीच बांट दिए गए हैं. शेष बचे राशन कार्ड धारकों का भी राशन जल्द ही मुहैया करा दिया जाएगा. पाल ने बताया कि अभी 6 से 7 जिलों में दाल की भी वितरण शुरू कर दी गई है. 16 हजार 800 मैट्रिक टन धान की खरीद बिहार सरकार करेगी. जिसमें अब तक 800 मेट्रिक टन दाल का खरीद कर लिया गया है. 3 महीने तक हर राशन कार्ड धारक को एक-एक किलो दाल सरकार मुफ्त में देगी. यह महीना अप्रैल, मई और जून है. दाल की खरीद में देरी होने के बावजूद सभी राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का दाल जरूर मिलेगा.
अनुमंडल स्तर पर की जा रही जांच
खाद्य आपूर्ति सचिव ने बताया कि जीविका समूह और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की ओर से नए राशन कार्ड धारक चिन्हित किए जा रहे हैं. लॉक डाउन के दौरान अब तक 25 लाख के करीब नए परिवारों का जांच प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है. इनके पास पूर्व में राशन कार्ड नहीं था. यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनुमंडल स्तर पर जांच की जा रही है और चिन्हित परिवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं.
सहायता राशि के तौर पर 125 करोड़ का वितरण
वहीं, उन्होंने कहा कि अभी तक के सहायता राशि के तौर पर राज्य के 1 करोड़ 25 हजार परिवारों को 1000 भुगतान किया जा चुका है. अब तक राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर 125 करोड़ का वितरण कर दिया गया है. इनमें वैसे लोग भी हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. राशन के भंडारण पर पंकज पाल ने बताया कि राज्य सरकार के पास चावल और गेहूं की कोई कमी नहीं है. जून महीने का 25% अनाज का उठाव कर लिया गया है. पंकज कुमार पाल ने बताया कि अब तक 900 राशन दुकानों पर छापेमारी की गई है. हालांकि अब पीडीएस डीलरों की शिकायतें बहुत कम आ रही है. लेकिन
90 दुकानों पर अनियमितता के मामले दर्ज किए गए हैं.630 डीलरों को शो कॉज नोटिस भेजा गया है.259 पीडीएस दुकानदारों पर एफआईआर किया गया है.188 पीडीएस दुकानों को निलंबित कर दिया गया है.150 पीडीएस दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.सबसे अधिक सारण में 43 राशन दुकानों को रद्द किया गया है.
पटना में 66 डीलरों को नोटिस किया गया है.बांका में 27 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है.
नवगछिया के इस मंदिर में पूजा के दौरान पुजारी का निधन GS NEWS
पूजा करने के दौरान पुजारी की शरणागति प्राप्ति हो गई हैं । बताया जा रहा हैं कि नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में आज शुक्रवार रात के साढ़े सात बजे करीब वैकेंटेश्वर मंदिर नगरह ठाकुरबाड़ी में वर्तमान पुजारी अमोल झा का मंदिर में पूजा करने के दौरान निधन हो गया ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)