कुल पाठक

सोमवार, 11 मई 2020

नवगछिया के खरीक लोदीपुर से मिला कोरोना संक्रमित मरीज, 14 दिन कोरेंटिन रहने के बाद 5 मई को मिल गई थी छुट्टी, 9 मई को हुई थी सेम्पलिंग, 3 दिनों तक घर में रहकर सगे संबंधियों के यहां घूमता रहा युवक, संपर्क में आने वाले सभी लोगों की होगी सेंपलिंग GS NEWS

 खरीक के लोदीपुर गांव के कोरोना वायरस से संक्रमित युवा की अजीबोगरीब कहानी है. हैदराबाद से आने के बाद 24 अप्रैल को गांव वालों ने उसे खरीक पीएचसी भेजा. खरीक पीएचसी में युवक का प्रारंभिक जांच किया गया और उसे प्रखंड के अठगामा मध्य विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा गया. पांच मई को 14 दिन पूरे हो जाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी और घर जाने को कहा गया. घर आने के बाद तीन दिन तक युवक अपने सगे संबंधियों के यहां घूमता रहा. 7 मई को जब नोयडा से आये अठनियां के युवक का कोरोना पॉजीटिव होने की बात सामने आयी तो चिकित्सकों का संदेश लोदीपुर के युवक की तरफ इसलिए गया क्योंकि जिस क्वारंटीन सेंटर में लोदीपुर का युवक था उसकी क्वारंटीन सेंटर में अठनियां का भी युवक था. 9 मई को युवक को फिर से बुलाया गया और सैंपलिंग कर उसे अनुमंडलीय क्वारंटीन सेंटर मदन अहल्या कॉलेज में रखा गया. सोमवार को युवक को यहीं से मायागंज अस्पताल भेजा गया है.
13 दिन यात्रा कर हैदराबाद से अपने गांव पहुंचा था युवक
लोदीपुर के युवक से पूछताछ के क्रम में इस बात का पता चला है कि उक्त युवक हैदराबाद से 13 दिन तक लगातार यात्रा कर अपने गांव पहुंचा था. वह 14 अप्रैल को हैदराबाद से एक ट्रंकलोरी से 16 अप्रैल को महाराष्ट्र पहुंचा. यहां से फिर टेंकलॉरी से ही बिहार के गोपालगंज 20 अप्रैल को आया. एक पिकअप पर सवार होकर 21 अप्रैल को पटना पहुंचा. फिर पटना से बरौनी पैदल आ गया और यहां से एक पिकअप पर सवार होकर थाना बिहपुर और यहां से पैदल अपने गांव 23 अप्रैल को पहुंचा. गांव के लोगों ने जब अत्यधिक दबाव बनाया तो 24 अप्रैल को खरीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां से उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. आशंका है कि युवक के संपर्क में लोदीपुर के ग्रामीणों के साथ साथ अठनियां के भी कुछ ग्रामीण आये हैं. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अठनियां में युवक के बहन और बहनोई रहते हैं. क्वॉरेंटाइन सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने बहनोई के यहां भी गया था. मालूम हो कि सात मई को कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद अठनियां गांव को पहले ही सील कर दिया गया था.
सीओ ने कहा सील होगा लोदीपुर
खरीक के सीओ विनय शंकर पंडा ने कहा कि लोदीपुर में कोरोना पॉजीटिव रोगी मिला है. मंगलवार को लोदीपुर से तीन किलोमीटर की परिधि वाला क्षेत्र कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया जायेगा.

नवगछिया - भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक दक्षिण की जिलापार्षद के नेतृत्व में राहत सामग्री व मास्क का वितरण GS NEWS



नवगछिया - भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक दक्षिण की जिलापार्षद के नेतृत्व में नारायणपुर प्रखंड के रायपुर कुशहा, पहाड़पुर, मनहरपुर आदि गांवों में राहत सामग्री एवं मास्क का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जिला परिषद कुमकुम देवी, जिला महामंत्री नीलाम्बर झा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गया यादव, त्रिभुवन शर्मा, राजीव, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर उषा देवी समेत ग्रामीण भी मौजूद थे.

गोपालपुर प्रखंड के लाल जी मध्य विद्यालय स्थित कोरेंटिन सेंटर को बनाया गया मॉडल GS NEWS

 गोपालपुर प्रखंड के लालजी मध्य विद्यालय स्थित क्वारंटिन सेंटर को मॉडल सेंटर के रूप में विकसित किया गया है. सोमवार की दोपहर तक इस सेंटर पर देश के विभिन्न भागों से एक सौ से अधिक प्रवासी मजदूर यहाँ कोरंटिन में रह रहे हैं. नाश्ता, भोजन के अलावे इस सेंटर पर बच्चों को खेलने -कूदने की व्यवस्था के साथ युवाओं व अन्य लोगों के लिये योगा की कक्षा संचालित किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ प्रियंका ने बताया कि इस सेंटर तो मॉडल सेंटर के रूप में विकसित किया गया है.

नवगछिया से 24 लोगों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में सोमवार को कुल 24 लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. जांच में लिए गए सेंपल में इस्माईलपुर प्रखंड के छह, रंगरा प्रखंड के छह, खरीक प्रखंड के चार,  गोपालपुर प्रखंड के दो, नारायणपुर प्रखंड के दो एवं नवगछिया प्रखंड के चार लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में जिन व्यक्तयों का सेंपल लिया गया है. उन सभी व्यक्तियों को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के वार्ड में रखा गया  है.

गोपालपुर में कटाव निरोधी कार्यों में लगे अभियंताओं व मजदूरों को कोरोना से बचाव हेतु होम्योपैथिक दवा की खुराक लेने का निर्देश GS NEWS

 गोपालपुर - नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी में कटाव निरोधी कार्यों में बडे पैमाने पर अभियंताओं ,ठेकेदारों व मजदूरों के द्वारा कार्यस्थलों पर कार्य करने के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में आने की संभावना के कारण भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा होमियोपैथिक दवा अरसेनियम अलबम 30 की खुराक लेने का निर्देश दिया है.यह जानकारी अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद ने दी.उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी कार्यस्थलों पर उक्त दवा की खुराक उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है.

नवगछिया शहर में लॉक डॉन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में नवगछिया के तीन कपड़ा दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

 नवगछिया शहर में सील समाप्त होने के बाद लगातार दुकानदारों के द्वारा लॉकडॉन के उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित दुकान भी खुलने लगी थी. प्रतिबंधित दुकानों को बंद खाने एवं सरकार के नियमों का पालन करने के संदर्भ में लगातार मयाकिंग भी कराई जा रही थी. प्रशासन के पहल के बाद कपड़ा दुकानदार अपनी दुकान खोल कर भीड़ लगा रहे थे. नवगछिया शहर में हो रहे लोकडॉन के उल्लंघन के मामले को लेकर सोमवार को नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के तीन कपड़ा दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है. शहर के हड़िया पट्टी के कपड़ा दुकानदार धर्मेंद्र कुमार, अमन कुमार एवं दुर्गा स्थान चौक के दुकानदार बिमल बंसल पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज की है. थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को संध्या 4:00 बजे पुलिस बलो के साथ नवगछिया थाना से शहर के लिए प्रस्थान किया. नवगछिया महाराज जी चौक पर गाड़ी खड़ी कर पैदल ही हरिया पट्टी घूम रहे थे. इसी दौरान पाया कि हड़िया पट्टी में अमन पोद्दार एवं धर्मेंद्र कुमार अपना कपड़ा का दुकान खोलकर कपड़े की बिक्री कर रहा है और दुकान पर भीड़ लगाए हुए है. दोनो दुकानदार के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडॉन के नियमों का उल्लंघन कर रहा है. इस दौरान दोनों दुकानदारों को मौके पर हिरासत में लिया गया. इसके बाद दुर्गा स्थान चौक पर पहुंचा तो पाया के बिमल बंसल अपना कपड़ा का दुकान खोलकर कपड़े की बिक्री कर रहा है. वहां पर लोगों की भी जमा है. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बिमल बंसल को भी मौके पर ही हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों दुकानदारों के विरुद्ध लॉकडॉन के नियम के उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. तीनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नवगछिया:वेतन नहीं मिलने से जिले के रसोईया की स्थिति दयनीय GS NEWS

 ढोलबज्जा: जिले के रसोईया को करीब तीन माह का वेतन नहीं मिलने से उसकी स्थिति दयनीय होती जा रही है. मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ ऐटक नवगछिया के सचिव जयप्रकाश मंडल ने बताया कि- फरबरी के बात अबतक रसोईया को पैसा नहीं मिला है. समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से रसोईया की स्थिति दयनीय होती जा रही है. मध्याह्न भोजन कर्मचारी दिनेश सिंह, पारसनाथ सिंह व राजकुमारी के साथ दर्जनों रसोईया ने भागलपुर डीपीओ से वेतन भुगतान कराने की मांग कर रहे हैं. उक्त बातों को लेकर डीपीओ कार्यालय के लेखापाल श्याम प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि- साल में दो महीने मार्च व अप्रेल को छोड़ कर दस महीने का हीं वेतन रसोईया को दिया जाता है. जिसमें पिछले फरबरी माह का 1500 सौ रुपए सभी को मिल चूका है. मई माह के वेतन भुगतान को लेकर अभी तक विभाग में फंड मिलने की कोई सूचना उपलब्ध नहीं है. जिला को पैसे मिलते हीं सभी रसोईया को वेतन भुगतान कर दी जायेगी.

नवगछिया के बोरवा में सर्पदंश से किशोर की मौत GS NEWS


नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के नयाटोला बोड़वा निवासी नारायण मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई है. रविवार की देर रात सर्प दंश के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया था. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि रात में वह घर मे था इसी दौरान जब वह घर से बाहर निकल रहा था. उसे सांप ने काट लिया था.

भ्रमरपुर दुर्गा मंन्दिर में महामारी नाशक मंत्र संपन्न GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के सिद्ध पीठ दुर्गा मंन्दिर भ्रमरपुर परिसर में कोरोना महामारी के बढ़ते संकट को देखते हुए पॉच दिवसीय संपुट पाठ महामारी नाशक मंत्र से किया।जिसका विधिवत हवन सम्पन्न किया।मौके पर भाजयुमो प्रदेश सदस्य मनोहर झा ने आराधना किया गया कि मॉ जगतजननी इस जगत में व्याप्त महामारी का दमन करे जिससे आम जनजीवन सुरक्षित रहे।मौके पर दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी छोटु गोस्वामी पंडित कृष्णानंद झा, मिथिलेश झा, कुमार कार्तिकेय ने हवन में अपना योगदान दिया।

रायपुर में 9 वर्षीय बच्चे का शव गड्ढे से मिलाभवानीपुर पुलिस ने शव को।पोस्टमार्टम के लिये भेजा GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव में रायपुर के बेचन शर्मा का नौ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के शव को गड्ढे से बरामद किया गया। इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि अंकित रविवार की संध्या बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला।लेकिन वह वापस नहीं आया। रायपुर मुखिया उमाकांत शर्मा ने शिव मंदिर से एनाउंस करवाया कि अंकित रविवार की संध्या से गायब है ग्रामीण इसे खोजने में मदद करें। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला। सोमवार की सुबह एक ग्रामीण ने मध्य विद्यालय रायपुर के पास बने गड्ढे के किनारे एक बच्चे का शव देखा। बच्चे का शव देखते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय हो गया। कई लोग देखने के लिए आए तो पहचान किया गया कि यह बेचन शर्मा के पुत्र अंकित का शव है। गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया। मुखिया उमाकांत शर्मा ने घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दिया। भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार,एसआइ गणेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। लेकिन अंकित के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा अंकित की मौत  कैसे हुआ है। पानी में डूबने से या सर्पदंश से। उसके पिता बेचन और उसकी मां फुलमनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित दो भाई में बड़ा था। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि बच्चों के साथ अंकित सांप मारने के लिए गड्ढे की ओर गया था लेकिन जो बच्चा इसके साथ खेल रहा था उसने नहीं बताया कि अंकित सांप मारने गड्ढे की ओर गया है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को शव गड्ढे के पास होने का सूचना मिला। समाजसेवी सुमन मिश्रा, ब्रह्मदेव शर्मा परिवारवालों को सांत्वना दे रहै हैं।
यूडी केस दर्ज
 रायपुर में गड्ढे से नौ वर्षीय अंकित का शव मिलने पर भवानीपुर ओपी में पिता बेचन शर्मा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को दिया गया। पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत के कारण का पता चलेगा।

नारायणपुर में चौकीदार के साथ मुखिया के भाई ने PNB में किया हाथापाई, वीडियो वायरल, पहुँचा हवालात GS NEWS

राजेश भारती की  रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के पीएनबी नगरपारा बैंक में ड्यूटी पर मौजूद भवानीपुर ओपी के चौकीदार हीरा पासवान के साथ नगरपारा दक्षिण के पूर्व मुखिया अरुण पासवान के भाई मुन्ना पासवान ने हाथापाई और गाली-गलौज किया। इस हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसकी सूचना चौकीदार हीरा पासवान ने भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार को मोबाइल से दिया। सूचना मिलते ही भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार सअनि हसीन अहमद खान और जवानों के साथ पीएनबी बैंक पहुंचे जहां उन्होंने घटना के बारे में चौकीदार हीरा पासवान और मुन्ना पासवान से पूछताछ किया। इसके बाद नीरज कुमार ने पीएनबी नगरपारा में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला। हीरा पासवान ने बताया कि मुन्ना पासवान बैंक में पासबुक लेकर काम से अंदर घुसा। उसे हीरा पासवान ने बैंक से बाहर निकलकर काम करवाने कहा। इसपर मुन्ना  बैंक से बाहर निकलकर  बैंक के सामने चौकीदार हीरा पासवान से उलझ गया। दोनों में गाली गलौज हुआ। गाली गलौज होते-होते बात हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया। हाथा पाई देख बैंक के बाहर लंबी कतार में लगे लोग भी हतप्रभ रह गए। क्योंकि कई लोग बैंक अपने काम से आए हुए थे। अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इसलिए बैंक के सामने सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार ग्राहकों का लगा था। फिलहाल मुन्ना पासवान को भवानीपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हीरा के बयान पर मुन्ना के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान मारने की धमकी गाली गलौज आदि का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

नवगछिया में नाट्य कला द्वारा किया गया लोगों को किया जागरूक, नाट्यकला से दिखता हैं सजीव चित्रण - पत्रकार रवि प्रिय GS NEWS



चंद्र शेखर सुमन की रिपोर्ट

बिहार राज्य के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के आह्वान पर गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के  बजरंग नाट्य कला अंग सांस्कृतिक लोकमंच डुमरिया के बैनर तले  कलाकारों ने वैश्विक महामारी कोरोना के लेकर पत्रकार रवि प्रिय के निर्देशन में  कला के जरिए लोगों को जागरूक किया । जागरूकता अभियान के दौरान सोशल डिस्टेशिंग का पूरा पूरा ध्यान रखते हुए लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया ।  लघु एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज, चित्रगुप्त एवं कोरोना रूपी राक्षस की भूमिका में लोक मंच  के प्रभाष मतवाला, बम-बम मंडल,मृत्युंजय मंडल, खगेश्वर मंडल,महंत मंडल, बिहारी,टुनटुन आदि   रंगकर्मीयों ने लोगों को जागरूक किया । नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा विभिन्न भूमिकाओं के जरिए बताया गया कि किस प्रकार हाथ नहीं धोने ,साफ सफाई का ध्यान नहीं रखने एवं सामाजिक दूरी के अलावे होमकोरनटाईन में नहीं करने के कारण किस प्रकार कोरोना रूपी राक्षस मौत के पंजे में जकड़ लेते हैं ।इसके बाद उसे यमराज के आदेश पर यमदूत उसे सीधे  यमलोक पहुंचा देते हैं । 

कलाकारों द्वारा  कला प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा ।  रूप सज्जा के लिए अजय कुमार मंडल एवं रंगमंचीय व्यवस्था के लिए अध्यक्ष चन्द्रहास मंडल ,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र दास,  कुन्दन कुमार, सुबोध मंडल, रामचंद्र मंडल, मुकेश  सुनील , नीरज, माणीचन्द्र, आदि की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही ।     

बिहार में 18 और मिले कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 714 हुई GS NEWS



राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. राज्य के क्वारेंटिन सेंटर से कोरोना मरीज मिल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार के विभिन्न जिलों से अभी तक कुल 18 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 714 हो गयी है. 


आज दोपहर 2 बजे तक मिले कोरोना संक्रमितों की जिलेवार सूची...
आज मिले कोरोना संक्रमितों की जिलेवार सूची...

खगड़िया - 5 मरीज

बेगूसराय - 4 मरीज

बांका - 2 मरीज

भागलपुर - 2 मरीज

गोपालगंज - 2 मरीज

पटना- 3 मरीज