कुल पाठक

बुधवार, 27 मई 2020

बिहार में कोरोना से 15 मौत, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3010 पहुंचा GS NEWS

बिहार के जहानाबाद जिले के कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई। वहीं सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3010 पहुंच गई है। 
बिहार में कोरोना से 15 मौत
बेगूसराय में एक, खगड़िया में 2, मुंगेर में 1, नालंदा में 1, पटना में 2, पूर्वी चंपारण में 1, रोहतास में 1, सारण में 1, सीतामढ़ी में 1, सीवान में 1, जहानाबाद में 1 और वैशाली में 2 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

अबतक 800 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए 
 बिहार में अबतक 800 मरीज स्वस्थ होकर अपने- अपने घरों में लौट चुके हैं। स्वास्थ्य होने के बाद मरीजों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। उन्हें दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें सावधान रहने, किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल को सूचना देने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जानकारी के अनुसार बिहार में अभी 2077 कोरोना के एक्टिव मरीज है। इनका इलाज राज्य के अस्पतालों में किया जा रहा है। 

67 हजार से अधिक सैंपलों की हुई जांच 
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अबतक 67 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। राज्य के 19 जांच केंद्रों में दो से तीन शिफ्ट में कोरोना की जांच की जा रही है। अबतक 1900 प्रवासी बिहारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बिहार में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 3006 GS NEWS

बिहार में बुधवार को 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सारण व दरभंगा में 4-4, बेगूसराय में 2, वैशाली व किशनगंज में एक-एक, अररिया में 14, मधेपुरा में 9 और सहरसा में 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3006 हो गई।
अबतक 800 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए 
 बिहार में अबतक 800 मरीज स्वस्थ होकर अपने- अपने घरों में लौट चुके हैं। स्वास्थ्य होने के बाद मरीजों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। उन्हें दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें सावधान रहने, किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल को सूचना देने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जानकारी के अनुसार बिहार में अभी 2077 कोरोना के एक्टिव मरीज है। इनका इलाज राज्य के अस्पतालों में किया जा रहा है। 
67 हजार से अधिक सैंपलों की हुई जांच 
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अबतक 67 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। राज्य के 19 जांच केंद्रों में दो से तीन शिफ्ट में कोरोना की जांच की जा रही है। अबतक 1900 प्रवासी बिहारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंगलवार, 26 मई 2020

नीतीश कुमार ने बिहार में रोजगार सृजन को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक GS NEWS



पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोविड-19 की रोकथाम और प्रवासी मजदूरों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सीएम ने राज्य में कोरोना महामारी को लेकर किए जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. वहीं, प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य में ही उनके स्किल के अनुसार रोजगार मिले इस पर भी चर्चा की.
इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बिहार में लीची, मशरूम, मधुमक्खी पालन, मखाना, कपड़ा, फर्नीचर, चमड़ा और फेवर्स ब्लॉक्स में काफी संभावनाएं हैं. इनसे संबंधित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद देगी.
अधिकारियों को दिशा-निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रवासी मजदूरों के रोजगार देने और कोरोना महामारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग करने के साथ अधिकारियों को कई निर्देश दिए---

1. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में आइसोलेशन गेट की संख्या पूरी तैयारी के साथ बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही डेडीकेटेड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाते हुए पूरी तैयारी करने का निर्देश भी दिया.
2.बाहर से आए मजदूर जो क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं, उनकी प्रोटोकॉल के अनुसार तेजी से टेस्टिंग करने का भी निर्देश दिया.
3.मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और फॉलोअप स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया. वहीं, स्क्रीनिंग के साथ स्किल सर्वे करने वाले लोगों को भी रहने का आदेश दिया गया.
4. बैठक में सीएम ने कहा बिहार के मजदूर जो अन्य राज्यों से वापस आए हैं, उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. इसलिए उन्हें बिहार में ही उनके स्किल के अनुरूप काम दिया जाए. इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया.
5. मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूरों की अधिक से अधिक स्किल ट्रेनिंग कराई जाएगी.
6. मुख्यमंत्री ने बाहर से आए मजदूरों के परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का भी निर्देश दिया. इससे उन्हें राज्य में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहेगी और वे इसका लाभ ले सकेंगे.
7. इन सब के साथ सीएम ने समीक्षा बैठक में कहा कि जीविका के माध्यम से बिहार में महिलाओं में काफी जागृति आई है. उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वो आत्मनिर्भर भी हुई 
'सीएम ने कहा लोग सचेत रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे'
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी लोगों के बीच तेजी से चलना चाहिए. जिससे कोरोना वायरस से बचाव संभव हो सके. वहीं, इस मौके पर एक मंत्री ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बाचव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग ही इसका सबसे प्रभाव कारी उपाय है. सभी लोग सचेत रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे.

प्रवासी श्रमिकों के लिए महाराष्ट्र जितनी चाहे ट्रेनें भेजे, बिहार तैयार : मुख्य सचिव दीपक कुमार GS NEWS

बिहार ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए जितनी ट्रेनें भेजना चाहती है, भेज सकती है। बिहार तैयार है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिहार के प्रवासियों को ट्रेन के माध्यम से भेजे जाने के संबंध में मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार का निर्णय है कि दूसरे राज्यों में फंसे राज्य के सभी इच्छुक लोगों को वापस लाया जाएगा। 


महाराष्ट्र सरकार प्रवासी बिहारियों को वहां से बिहार भेजने के लिए जितनी संख्या में ट्रेनें भेजना चाहती है, भेज सकती है। यह भी कहा है कि अभी महाराष्ट्र सरकार द्वारा 24 ट्रेनों को बिहार भेजे जाने की सूचना दी गई है। अगर वह इससे ज्यादा ट्रेनें भी भेजना चाहती है तो भेजे। हम पूरी तरह तैयार हैं।  बुधवार को 117 ट्रेनों के माध्यम से एक लाख 93 हजार लोग बिहार आएंगे। मंगलवार को 109 ट्रेनों से एक लाख 80 हजार लोग पहुंचे। 25 मई तक 1026 ट्रेनों से 15 लाख लोग आ चुके हैं। इनमें गुजरात से 200 ट्रेनों से दो लाख 96 हजार और महाराष्ट्र से 130 ट्रेनों से एक लाख 94 हजार लोग आ चुके हैं। 
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष फरवरी, मार्च और अप्रैल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए 730 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इनमें अभी तक 11.56 लाख किसानों के खाते में कुल 403 करोड़ कृषि इनपुट अनुदान के रूप में भेज दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 4.26 लाख योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिसके तहत तीन करोड़ 46 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं।

नवगछिया के खरीक से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पुष्टि , 17 मई और 14 मई को दिल्ली और मुंबई से आया था कोरोना पॉजिटिव मरीज GS NEWS

 खरीक के तुलसीपुर हाई स्कूल क्वॉरेंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से इलाके में दहशत है. दोनों कोरोना अपोजिट पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है.दिल्ली और मुंबई से आया था खरीक कोरोना पॉजिटिव दिल्ली और मुंबई शहर से कई साथियों के साथ पिकअप वैन से खरीक आया था. पिकअप वैन पर तकरीबन 30 से 40 लोग सवार थे. उनमें से कुछ लोग मधेपुरा और अन्य जिलों के थे. एक कोरोना पॉजिटिव मरीज  दिल्ली से खरीक के लिए चला था. 17 मई को खरीक पीएचसी आया था और वहां से कोरोना पॉजिटिव मरीज को तुलसीपुर क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती किया गया. जिस समय युवक तुलसीपुर वारंटिंग सेंटर में भर्ती हुआ था उस समय उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. संदेह होने पर चिकित्सक ने उसका सेंपलिंग करवा कर जांच के लिए भेजा. दूसरा युवक 14 मई को मुंबई से खरीक पहुंचा.पिकअप वैन पर तकरीबन 30 की संख्या में ये लोग सवार थे. पिकअप बैंक से छः 6 लोग उतर कर खरीक पीएससी आए.अन्य लोग पिकअप वैन से मधेपुरा और अन्य जिलों के लिए रवाना हुए.यह दोनों मरीज तुलसीपुर हाई स्कूल वारंटिंग सेंटर में बीते 17 मई और 14 मई से रह रहे थे. चिकित्सक ने रेंडम सैंपलिंग के लिए हाई स्कूल खरीक क्वारंटीन से छह लोगों और तुलसीपुर हाई स्कूल क्वारन्टीन से 6 लोगों का रेंडम सेंपलिंग के लिए भेजा गया.कुल 12 लोगों में से 10 का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया और  लोगों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया.कोरोना मरीज के संपर्क में आए 25 लोगों की हो रही है खोज
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए तकरीबन 25 लोगों की खोज की जा रही है इन लोगों की खोज कर सैंपलिंग जांच के लिए भेजा जाएगा.बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों का सैंपलिंग कराया जाएगा.
क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी
खरीक पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार ने बताया कि तुलसीपुर वारंटिंग सेंटर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं इनके संपर्क में आए तकरीबन 25 लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है.

नवगछिया के खरीक में ट्रक पलटने से दबकर दो मवेशी की हुई मौत पशुपालक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, मुआवजे की मांग GS NEWS


खरीक  राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक पलटने से ट्रक के नीचे दब कार दो मवेशी की मौत हो गई इस संदर्भ में खरीक बाजार पूर्वी घरारी निवासी पशुपालक मनोज यादव उर्फ कारे ने खरीक थाना में अज्ञात ट्रक चालक और ट्रक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रक के नीचे दबकर उसके दो गाय की मौत होने की बात बताई है पशुपालक ने मुआवजे की मांग की है.

नवगछिया NH 31 पर ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार रेलकर्मी की हुई मौत GS NEWS

 खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सर्विस रोड के समीप ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार रेलकर्मी महेशखूंट के रामचंद्रपुर गांव निवासी गोपाल साह की मौत हो गई.घटनास्थल पर मृतक रेलकर्मी की मोटरसाइकिल और हेलमेट पुलिस ने बरामद किया. मृतक की लाश को खरीक पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रेलकर्मी खरीक रेलवे स्टेशन के पश्चिम ढाला से तकरीबन 1 किलोमीटर पश्चिम नरियाढाला के समीप गेटमैन के रूप में काम करता था. ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार रेलकर्मी की मौके पर मौत हो गई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नवगछिया:ढोलबज्जा में मैट्रिक टॉपरों को विनीत करेंगे सम्मानित GS NEWS

 ढोलबज्जा : मैट्रिक की परीक्षा में ढोलबज्जा के टॉपर छात्रों को आईएसीटी कंप्यूटर सेंटर एवं आनंद पाठशाला के निदेशक सह समाजसेवी विनीत आनंद करेंगे सम्मानित. विनीत ने बताया कि- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आर्थिक मदद के साथ-साथ उसके पढ़ाई में भी मदद करेंगे. वहीं पांच टॉपर छात्रों को कंप्यूटर कोर्स में भी 30 फीसदी छूट देंगे.

नारायणपुर में बालिका में रेशमी 451 अंक, बालक में अनुराग 401 अंक लाकर बने टॉपर GS NEWS

 नारायणपुर - प्रखंड के नागर उच्च विधालय पहाड़पुर की छात्रा रेशमी कुमारी मैट्रिक की परीक्षा में 451अंक लाकर भागलपुर जिले में टॉप टेन स्थान प्राप्त कर नारायणपुर प्रखंड का नाम रौशन की है.टॉपर रेशमी के पिता कुशाहा निवासी बीकेस शर्मा किसान व माता मधुमाला देवी गृहणी है.छात्रा रेशमी विधालय के प्रधानाचार्य तरुण शर्मा व माता पिता के मार्गदर्शन को बताया.वहीं बालक वर्ग में माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर के छात्र मधुरापुर निवासी अंबुज मिश्रा व माता मिनु देवी के पुत्र अनुराग मिश्रा 401 अंक प्राप्त कर बालक वर्ग में नारायणपुर प्रखंड टॉपर बना है.दोनों आगे भी मेहनत कर पढ़कर डॉक्टर बनना चाहता है.वहीं जदयू नेता नारायणपुर निवासी पिंटु यादव की पुत्री पुजा कुमारी एवं चौहद्दी निवासी एलआईसी एजेंट राजकुमार राज व पैक्स अध्यक्ष सुनीता राज की पुत्री अंतरा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की है.

छपरा के प्रवासी दंपति को नवगछिया के आश्रय स्थल में किया गया शिफ्ट GS NEWS


नवगछिया : श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को दिल्ली से नवगछिया पहुचे प्रवासी दंपति को नवगछिया से छपरा जाने के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं होने के कारण नवगछिया नगर पंचायत के आश्रय स्थल में शिफ्ट करके रखा गया है. अप्रवासी दंपति के साथ दो बच्चे भी है. जिसमें एक बच्चे का लिबर का ऑपरेशन भी हुआ है. बच्ची के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रवासी को आश्रय स्थल में प्रशासन द्वारा मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

नारायणपुर में कोरनटाइन सेंटर पहुंच प्रवासी मजदूर से मिले भागलपुर सांसद अजय मंडल GS NEWS

 नारायणपुर -भागलपुर सांसद अजय मंडल मंगलवार को नारायणपुर में बने ट्रेनिंग कॉलेज नगड़पारा, हाईस्कूल नारायणपुर, नवोदय विद्यालय नगड़पारा में जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोरनटाइंन सेंन्टर पहुंच प्रवासी मजदुरों का हालचाल जाना व सेंटर पर मजदुरों की समस्या से अवगत हुआ. हाई स्कूल में प्रवासी मजदूरों ने सांसद को बिना पंखे गर्मी में रहना मुश्किल सहित शोचालय की साफ सफाई सहित एक बार चाय एवं रात्रि में खाने में रोटी की मॉग किया. मौके पर सांसद ने नारायणपुर बीडीओ एवं सीओ को दुरभाष से बात कर सेंन्टर पर बुलाया और मजदुरों की समस्याओं को दुरुस्त करने को कहा.तीनों सेंन्टरों प्रवासी मजदूरों ने सांसद का ताली बजाकर स्वागत किया सांसद ने सभी प्रवासी मजदुरों को संयम के साथ रहने का आग्रह किया.मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल सांसद प्रतिनिधि चंन्देश्वरी निषाद,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम गोविंद मंडल, महासचिव अधिवक्ता रंजीत मंडल, महासचिव अग्नि देव गोस्वामी,युवा के प्रखंड अध्यक्ष पिंटु यादव,पैक्स अध्यक्ष निलाब चौधरी, राजकुमार राज,पवन सिंह समिति सदस्य रमेश रविदास सहित अन्य जदयू एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

नवगछिया:भागलपुर जिले के मैट्रिक टॉपर में राघोपुर बहत्तरा की ललिता भी, स्कूल प्रशासन करेगा सम्मानित GS NEWS


नवगछिया - उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा राघोपुर की छात्रा विपिन बिहारी शर्मा की पुत्री ललिता कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 451अंक ला कर स्कूल टॉप किया है. ललिता की सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. प्राचार्य डॉ ज्ञानानंद झा ने कहा की ललिता एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है. ललिता को विद्यालय परिवार द्वारा जल्द ही सम्मानित किया जायेगा.

नवगछिया:जाहन्वी चौक समीप ट्रक और पिकअप की टक्कर में बाल-बाल बचे चालक, पहुंच पथ पर 3 घंटे तक लगा रहा भीषण जाम GS NEWS


नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर मंगलवार की सुबह चार बजे के आसपास ट्रक एवं पिकअप वेन की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के बाद दोनो ही वाहन पुल पहुच पथ के बीचोबीच ही क्षतिग्रस्त होने से खराब हो गई. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ. दोनो वहन के चालक आंशिक रूप से चोटिल हुए. दुर्घटना के बाद पहुच पथ पर वाहनों के खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा परबत्ता पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहची. जहां पुलिस ने किरान मंगवाकर दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया गया. इसके बाद वाहनो का परिचालन आरंभ हुआ. करीब आठ बजे पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त वाहनो को हटाया गया. इस दौरान पहुच पथ तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगी रही. परबत्ता पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद किरान से वाहनो को हटाया गया. दो घंटे के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी. लेकिन वाहन के हटाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई.