कुल पाठक

मंगलवार, 2 जून 2020

नवगछिया में शादी की सालगिरह पर किया गया वृक्षारोपण GS NEWS


नवगछिया - क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा संचालित जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के मौके पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया की शादी की सालगिरह के शुभ अवसर पर नवगछिया रेलवे माल गोदाम के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने  इस अवसर पर इस युगल जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है. हम लोग किसी भी शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते हैं. आज इसी का परिणाम है कि नवगछिया रेलवे स्टेशन के गोलंबर में यह लहराते वृक्ष उन प्रवासी मजदूरों को छांव देने का काम कर रहे हैं. ट्रेन से थके हारे उतरते हैं और यह वृक्ष के आगे आराम कर रहे हैं. इस मौके पर संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा ने सबो का मुंह मीठा कराया और  शुभकामना दी. इस कार्यक्रम में संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा, अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, उपाध्यक्ष राकेश चिरानिया, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुड़ोलिया, अरूण मावंडिया भी थे.

भागलपुर में एसडीओ को पुलिस ने किया गिरप्तार GS NEWS

भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड BSNLके SDO को अरेस्ट किया है. गिरफ्त एसडीओ से पुलिस पूछताछ कर रही है.

 भागलपुर जिले के ललमटिया थाना इलाके की है. जहां ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ को अरेस्ट कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक बैट्री चोरी कर बेचने के आरोप में बीएसएनएल एसडीओ फोन राकेश कुमार को अरेस्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार नाथनगर के टेलीफोन एक्सचेंज से करीब 48 पीस बैटरी जिसका कीमत 6 लाख 80 हजार 534 रुपए कीमत बताई जा रही है.
एसडीओ की गिरफ़्तारी के बाद बताया जा रहा है कि ललमटिया ओपी थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्स्चेंज के वर्तमान  एसडीओ अर्देन्दु कुमार ने 15 मई को थाना में बैट्री गायब का आरोप  लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसको लेकर ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर के मुख्य कार्यालय से गिरफ्तार किया है.

अमित शाह की वर्चुअल रैली की तारीख बदली, अब 9 की बजाय 7 जून को होगा आयोजन GS NEWS

बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली की तारीख बदल गई है. अमित शाह अब 9 की बजाय 7 जून को वर्चुअल रैली करेंगे. 


भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया था कि अमित शाह 9 जून को पहली रैली को संबोधित करेंगे. वर्चुअल तरीके से होने वाली इस रैली में दक्षिण और उत्तर बिहार के कार्यकर्ताओं को जोड़ना है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने खुद तारीख का ऐलान किया था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए 9 की बजाय 7 जून को पहली रैली का वक्त तय किया गया है.

चुनाव आयोग ने राज्य के सभी DM-SP से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ,बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू GS NEWS

लॉकडाउन से अनलॉक मोड में जाते ही बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है. इसके साथ ही चुनाव की तैयारी शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने सभी डीएम और एसपी को यह निर्देश दिया है कि अब चुनावी तैयारी के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएं.


मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अब जल्द ही शुरू किया जायेगा. इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा. आपको बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने है. लेकिन कोरोना वायरस जी के कारण चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ अब आयोग भी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गया है.
आयोग का फोकस सबसे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर है. इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने साथ ही साथ सुधार करने और जिनका निधन हो गया है उनका नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी माना जा रहा है कि डीएम और एसपी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. साथ ही साथ अन्य राज्यों से ईवीएम को मंगाए जाने का काम भी शुरू किया जायेगा. अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा तो बिहार के अंदर अक्टूबर और नवंबर महीने में चुनाव होंगे.

बिहार में फिर मिले 104 और कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4049 GS NEWS

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 104 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 104 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है.

बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2 हजार से ज्यादा केस  एक्टिव हैं.

तेजस्वी यादव :- गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी जदयू विधायक का कॉल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेज निकलवाये बिहार सरकार GS NEWS

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की है कि बिहार सरकार जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के तीन महीने का कॉल डिटेल निकाले। साथ ही उनके मोबाइल में व्हाट्सएप मैसेज का विवरण निकाले।
मंगलवार को राजधानी पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने ये बातें कहीं। तेजस्‍वी ने कहा कि यदि बिहार पुलिस जदयू विधायक पप्पू पांडेय को गिरफ्तार कर लेती है तो कई घटनाओं से पर्दा उठ जाएगा। तेजस्वी ने पूछा कि राज्य सरकार समय बताए कि जदयू विधायक की गिरफ्तारी कब तक होगी और आईजी रैंक का कौन अधिकारी विधायक को बचाने में शुरू से लगा है। 
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा से भी सवाल किया कि गोपालगंज में उनकी पार्टी के नेता पर भी गोलीबारी हुई। आरोप उसी विधायक पर है जो अब तक सभी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिर भाजपा किस मजबूरी में चुप है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी के नेता का न्याय नहीं दिला पा रही है तो आम जनता को क्या न्याय दिलाएगी।

सोमवार, 1 जून 2020

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के करीब, अब तक 23 की हो चुकी है मौत GS NEWS



बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हजार के आंकड़े के करीब आ चुका है. बिहार में सोमवार को 138 और नये पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3945 हो गयी है. 

इस बात की जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी. पिछले चार हफ्तों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1741 हो गयी है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है.

गरमाने लगी बिहार की सियासत, 9 जून को भाजपा की वर्चुअल रैली, राजद करेगा प्रतिकार GS NEWS

 बिहार बीजेपी द्वारा बिहार में वर्चुअल रैली की घोषणा करते ही सियासत गरम हो गयी है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि 9 जून को भाजपा की प्रस्तावित वर्चुअल रैली का उनकी पार्टी प्रतिकार करेगी. इस दिन पार्टी शोक दिवस मनायेगी. ऐसे समय जब प्रदेश में मजदूर पीड़ित हैं. बेरोजगार हैं. भूखे हैं. इस तरह की रैली शर्मनाक है. इसलिए राजद बेबस मजदूर के सम्मान,गरीबों की भूख मिटाने और उनके अधिकार के समर्थन में लोगों से आग्रह करेगा कि वह अपने -अपने घरों के बाहर थाली,कटोरा और लोटा बजाएं. अगर किसी के घर में यह बर्तन भी नहीं है, तो वह केले का पत्ता दिखाकर मजदूरों का सम्मान और भाजपा की वर्चुअल रैली का विरोध कर सकता है.
तेजस्वी यादव ने यह बातें अपने प्रदेश कार्यालय में औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने बताया कि मजदूरों के सम्मान में थाली बजाने का कार्यक्रम सुबह 10 बजे रखा गया है. इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्चुअल रैली इस बात का प्रमाण है कि उसे गरीबों की नहीं केवल चुनाव की चिंता है. भाजपा सत्ता की मद में डूबी पार्टी है. उन्होंने बताया कि कोरोना के इस काल में सबसे दो महत्वपूर्ण विभाग चिकित्सा और श्रम भाजपा के खाते में हैं. इन दोनों ही विभागों की स्थिति दयनीय है. इन विभागों के मंत्री पूरी तरह गैर जवाबदेह हैं.

वर्चुअल रैली असंवेदनशीलता - कांग्रेस
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के छह साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा जश्न मनाने और सोशल मीडिया के माध्यम से रैली आयोजित करने पर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा इसे जनता के प्रति असंवेदनशील बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन भाजपा राजनीति से प्रेरित होकर कर रही है. उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख और बिहार में अब तक लगभग चार हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 5400 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. लॉकडाउन की वजह से सड़क और ट्रेन हादसे में 80 श्रमिकों की मौत हुई है. वैसी सूरत में भाजपा द्वारा मोदी सरकार के छह साल पूरे होने पर जश्न मनाने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वर्चुअल रैली करने का फैसला राजनीति से प्रेरित होने का प्रमाण है.
तेजस्वी यादव भाजपा फोबिया से ग्रसित : भाजपा
वहीं भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने अपनी पार्टी की तरफ से 9 जून की प्रस्तावित वर्चुअल रैली का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरोध करने पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी भाजपा फोबिया से ग्रस्त दिखायी देते हैं. ऐसे में वे जल्द ही क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से कॉउंसेलिंग कराये. तेजस्वी को राजनीति को परिवार और निजी प्राथमिकता के दायरे से बाहर आकर संगठन और विचारधारा के नजरिये से देखना शुरू कर देना चाहिए. तब उनकी यह घबराहट दूर होगी. उनके दिल में भाजपा के नाम से ही दहशत हो गयी है. प्रवक्ता ने कहा कि वर्चुअल रैली का मतलब कोरोना दौर में ‘मॉस ऑनलाइन कंयूनिकेशन और इंटरैक्शन’ है. इस मध्यम से बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को गृहमंत्री अमित शाह संदेश देंगे. दुखद है कि तेजस्वी जाति-धर्म का कॉकटेल तैयार कर नेता बनना चाहते हैं.

नवगछिया के खरीक में डूबने से बालक की मौत GS NEWS

नवगछिया के खरीक अंचल के अठगामा गंगा नदी धार में सोमवार को मछली मारने गये अठगामा निवासी मोहम्मद शमीम आलम का 12 वर्षीय पुत्र फिरदोस अलम की नदी में डूबने से मौत हो गई. देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश खोजने की कोशिश की गई लेकिन लाश नहीं मिली.खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने बताया कि नदी में बालक की डूबने की सूचना एसडीआरएफ खगड़िया को दी गई है. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम खरीक नहीं पहुंच सकी है. नदी में डूबे बालक की बरामदगी के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है.

नवगछिया में अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन GS NEWS

नवगछिया के अधिवक्ता भवन में सोमवार को नवगछिया बार एसोसिएशन अधिवक्ता खगड़ा निवासी किशोर मिस्त्री के निधन पर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. शोक सभा के मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव जयनारायण यादव ने दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को अधिवक्ता कल्याण कोष से एक लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की. इस मौके पर नीरज झा, रजनीश कुमार सिंह, कुंदन चौधरी, जयप्रकाश यादव, अरुण कुमार साह सहित अन्य सभी अधिवक्ता मौजूद थे. मालूम हो कि 30 मई को अधिवक्ता  किशोर मिस्त्री का पटना के हास्पीटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं पुत्री से भरापूरा परिवार पीछे छोड़ कर गये हैं.

नवगछिया नगर पंचायत में मांगों को लेकर संकेतिक धरने पर बैठे पार्षद , उप मुख्य पार्षद कर रहे थे नेतृत्व GS NEWS

नवगछिया नगर क्षेत्र के नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमण एवं वार्ड पार्षद सह राजद के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव सहित सामाजिक संगठनों की अगुवाई में आठ सूत्रीय मांगों के साथ सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया.  जिसमें शहर में साफ सफाई, नाला सफाई, आवास योजना, राशन कार्ड, स्ट्रीट लाइट, कबीर अंत्येष्टि योजना, वार्डों को ब्लीचिंग व सैनिटाइज कराने, सफाई कर्मी के मानदेय का समय पर भुगतान सहित वार्ड 16 के समीप खरनय नदी पास राजू गरोदिया के घर के पीछे कूड़ा डंप को बंद कर, शौचालय चालू कराने की मांगों का प्रतिवेदन नगर कार्यपालक पदाधिकारी को समर्पित किया गया. वहीं वार्ड पार्षद अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव ने कहा कि नगर पंचायत किसी भी मामले में अग्रसर नहीं हो रहा है. यह देख कर बहुत दुख होता है कि यह नगर परिषद किस तरह से बन पाएगा. यहां पर तो असुविधाओं का अंबार लगा पड़ा है. मौके पर उप मुख्य पार्षद अभिषेक रमन, वार्ड पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव, पार्षद माहिल सिंह,  मुकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुलकित मंडल, मो. अंजार आलम, विनोद सिंह, हिमांशु यादव, मो. जहांगीर खान, गोपाल  कुमार ने सांकेतिक उपवास देकर समस्याओं से निजात दिलाने का मांग किया.

नवगछिया की खरीक में ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार मां और पुत्र गंभीर रूप से घायलमायागंज अस्पताल रेफर GS NEWS

खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अम्भो के समीप सुबह करीब 6:00 बजे नवगछिया श्रीपुर से खगड़िया बासा जा रहे पूर्णिया टीकापट्टी निवासी विष्णुदेव सिंह  की पत्नी  हवा देवी 55 वर्ष और उसका पुत्र भोलू कुमार 20 वर्ष मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.स्थानीय लोगों की सूचना पर खरीक पुलिस एसआई श्यामानंद मिश्र घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मां और पुत्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा.वहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मां और पुत्र को बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया.मां और पुत्र दोनों टीकापट्टी पूर्णिया से नवगछिया केसरी पुर में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे.आज सुबह मां और पुत्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने खगड़िया बासा जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अम्भो के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा. उसी को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल और असंतुलित हो जाने से पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से ट्रक ने मोटरसाइकिल समेत मोटरसाइकिल सवार मां और पुत्र को बुरी तरह रौंद दिया.जिससे मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.ट्रक चालक भागने में सफल रहा.पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है ट्रक और चालक के विरुद्ध खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नवगछिया में महाराष्ट्र से आए युवक कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

 नवगछिया प्रखंड के श्रीपुर अमघट्टा निवासी युवक कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं. सोमवार की उसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई है. कोरोना पोजेटिव पाए गए युवक क्वॉरेंटाइन सेंटर के हैं. युवक की ट्रेवल हिस्ट्री रही है. युवक महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मजदूरी करता था. युवक 29 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया पहुचा था. नवगछिया आने के बाद युवक को बनारसी लाल सर्राफ क्वॉरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था. क्वॉरेंटाइन सेंटर में युवक में कोरोना से संदर्भित लक्षण पाए जाने पर रविवार को युवक का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. सोमवार की उसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई है.