कुल पाठक

मंगलवार, 2 जून 2020

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग GS NEWS




 आज राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों से जुड़ेंगे और उनसे कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बेहद अहम मानी जा रही है। 
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पंचायत और नगर निकाय स्तर पर किए जा रहे उपायों को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे इस दौरान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए लगातार पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को कोरोना काल में महत्वपूर्ण बताया है। सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकारी मदद पहुंचाने के लिए माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया है और अब मुख्यमंत्री इन्हीं प्रयासों पर फीडबैक लेंगे। 
सरकार का मकसद अब योजनाओं पर फीडबैक के साथ-साथ जागरूकता अभियान को तेज करने पर है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने पर भी बातचीत करेंगे साथ ही साथ सरकार की तरफ से प्रवासियों को लेकर चलाई जा रही योजना उनके रोजगार सृजन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी।

गोपालपुर में तालाब में जहर देकर 5 लाख रुपये की मछली मार देने का आरोप लगाकर थाने में दिया आवेदन GS NEWS


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के आजमाबाद स्थित सार्वजनिक दुर्गास्थान मंदिर के तालाब में जहर देकर पाँच लाख रुपये मूल्य की मछली के मर जाने का आरोप लगाकर भीमदास टोला के देवी महलदार पिता स्व गिरो महलदार ने लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में देवी महलदार ने राजेश राय पिता स्व कांति राय व अज्ञात पर तालाब में जहर देकर मछली को मार देने का आरोप लगाया है. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के आलोक में आवेदन के आलोक में जाँच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

नवगछिया के 33 करोड़ की लागत से इस्माइलपुर जहान्वी चौक तक रिंग बांध का निर्माण अधर में - अनशन पर बैठेंगे जिप GS NEWS

 
इस्माईलपुर से लेकर जाह्नवी चौक तक बनने वाले रिंग बांध का कार्य इस वर्ष भी बाढ़ के पूर्व पूरा होने की संभावना नहीं है. 33 करोड़ की लागत से बनने वाले दस किलोमीटर रिंग बांध में सिर्फ पांच किलोमीटर तक मिट्टी भराई का कार्य ही पूरा हो पाया है. रिंग बांध के निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग के उदासीन रवैये के कारण इस्माईलपुर प्रखंड के लोगो को इस वर्ष भी बाढ़ का दंश झेलना पड़ सकता है. जल संसाधन विभाग के द्वारा न तो अबतक रिंग बांध के निर्माण का कार्य आरंभ किया गया है. न ही जल संसाधन विभाग के द्वारा रिंग बांध में ली गई किसानों जमीन व जिन किसानों के खेत से मिट्टी ली गई है उन किसानों को मुआवजे की राशि भुगतान की गई है. किसानों की जमीन की मुआवजे की राशि भुगतान किए बिना रिंग बांध का निर्माण कार्य आरंभ होने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं. इधर मंगलवार को इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर किसानों को उनकी जमीन व जिन किसानों के खेत से मिट्टी ली गई है उन किसानों को अविलंब मुआवज की राशि भुगतान करने की मांग की साथ ही उन्होंने बाढ़ पूर्व रिंग बांध के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग रखी. जिप सदस्य ने कहा कि पूर्व में भी कई बार जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को रिंग बांध निर्माण का अविलंब पूर्ण करने एवं किसानों को मुआवजा भुगतान करने की मांग की गई थी. लेकिन इन सभी के बावजूद भी जल संसाधन विभाग उदासीन बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा किसानों को अविलंब मुआवजे की राशि भुगतान नहीं को जाती है. 10 जून को जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन अनशन शुरू करेंगे. जबतक किसानों को मुआवजा भुगतान नहीं किया जाएगा एवं रिंग बांध का निर्माण कार्य आरंभ नहीं होगा तबतक अनशन जारी रहेगा. इस संदर्भ में भी जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन भी दे दिया है.

नवगछिया में राजद मनायेगा "गरीब अधिकार दिवस GS NEWS

 राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश के आह्वान पर 9 जून को दिन के 10 बजे प्रवासी मज़दूरों के मानसिक, शारीरिक, आर्थिक पीड़ा को लेकर राजद कार्यकर्ता अपने-अपने दरवाजे पर खड़े होकर थाली, कटोरा और ग्लास को पीटकर सोई हुई नीतीश सरकार को जगायेगें. जिनके पास थाली नही है वे केला के पत्ते को हिला कर समर्थन करेंगे. केन्द्र व राज्य सरकार  के द्वारा प्रवासी मज़दूरों के साथ अमानवीय व्यवहार सहित आदि मुद्दों को लेकर 9 जून को गरीब अधिकार दिवस पूरे बिहार में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा. श्री झा ने श्रम वीरों सहित सभी राजद समर्थकों को विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है.

नवगछिया में भाकपा ने दिया धरना GS NEWS

 
नवगछिया - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लॉक डाउन की अवधि में बिहार में बरतें अपराध पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त की तथा बढ़ते अपराध के खिलाफ धरना राज्य भर में दिया गया. यह धरना  11:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक  दिया गया. इस धरना मे शारिरीक दूरी और मास्क का भी उपयोग किया गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य कामरेड सीताराम राय ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में अपराधी और राजनीतिक वजूद रखने वाले दबंगों द्वारा दलित कमजोर वर्गों  और महिलाओं पर अपराध की घटनाएं दिन-व-दिन बढ़ती जा रही है. जिस पर पुलिस प्रशासन और सरकार चुप है. बिहार की राजधानी पटना सहित बेगूसराय, वैशाली, गया एवं अन्य जिलों में इन दिनों अपराधी घटना बढ़ रही है. गोपालगंज में हुई ट्रिपल हत्याकांड इस संदर्भ में उसका ताजा उदाहरण है. गोपालगंज की घटना राजनीति जुड़ाव और सत्ता के संरक्षण को भी  जाहिर करता है. जिसमें सरकार के पक्ष के लिए जदयू विधायक की संलिप्तता की चर्चा है. जिस वजह से पुलिस प्रशासन चुप है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने में असक्षम है. धरना में कामरेड शिवचंद्र सिंह, कॉमरेड असलम खान, कामरेड सुजीत यादव कॉमरेड विराट लहरी, कॉमरेड मिथुन कुमार राय, कॉमरेड दीपक कुमार राय, कामरेड  आर्यन कुमार, कॉमरेड हर्षित कुमार एवं  अन्य दर्जनों साथी गण भी उपस्थित थे.

नवगछिया:गोपालपुर प्रखंड में प्रवासी मजदूरों का पंजीयन बंद GS NEWS

 गोपालपुर - प्रवासी मजदूरों हेतु प्रखंड मुख्यालयों में बनाये गये पंजीयन केन्द्र व स्क्रीनिंग का कार्य मंगलवार से वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है.अब जिला मुख्यालय में ही सभी प्रखंडों के मजदूरों का पंजीयन कर स्क्रीनिंग कर कोरंटीन हेतु भेजा जायेगा. हालाँकि सरकार के इस नये निर्देश के आलोक में गंगा पार नवगछिया अनुमंडल के प्रखंडों में आने वाले प्रवासी मजदूरों को कठिनाई का सामना करना पडेगा. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने दी.

नवगछिया में 18 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सैंपल GS NEWS

 नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मंगलवार को 18 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए लिए गए सेंपल में नारायणपुर प्रखंड के छह संदिग्ध एवं नवगछिया प्रखंड के दस, रंगरा के एक एवं गोपालपुर के एक संदिग्ध का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है. 

नवगछिया के गोपालपुर में दिल्ली से आए वृद्ध पाए गए कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

 गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पोजेटिव पाया गया. वृद्ध की ट्रेवल हिस्ट्री है. वृद्ध दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे. सोमवार को ही वृद्ध दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से नवगछिया पहुचे थे. नवगछिया पहुचने के बाद प्रशासन द्वारा उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. क्वॉरेंटाइन सेंटर में चिकित्सक की टीम के द्वारा जब वृद्ध की स्क्रीनिंग की जा रही थी तो उसे कोरोना संदिग्ध पाते हुए जांच के लिए भागलपुर भेज दिया. भागलपुर मायागंज में सोमवार को उसकी जांच की गई. मंगलवार को वृद्ध की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है.iगोपालपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि वृद्ध सोमवार को ही दिल्ली से आए थे. स्क्रीनिंग के दौरान उसकी स्थिति चिंताजनक पाई गई. उनकी स्थिति को देखते हुए उसे जांच के लिए संध्या चार बजे भागलपुर भेज दिया गया. जहां उसकी जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है.

नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद का हुआ अभ्यास वर्ग GS NEWS


नवगछिया : विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के नवगछिया जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत के नेतृत्व में नवगछिया स्टेशन रोड स्थित अपने आवास पर मंगलवार को विश्व हिन्दु परिषद का अभ्यास वर्ग करवाया गया. इसका शुभारंभ अध्यक्ष प्रवीण भगत ने दीप प्रज्वलन कर किया. साथ ही एकात्मता मंत्र,विजय मंत्र, गणेश वन्दना, गुरूवन्दना, संकीर्तन के साथ बौद्धिक कार्यक्रम भी किया गया. संगठन के विस्तारीकरण पर भी चर्चा हुई. इस मौके पर विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत, महामंत्री गौरव कुमार, जिला पालक पंकज कुमार भारती, बजरंग दल संयोजक प्रह्लाद कुमार, शुभम कुमार, विजय आनंद, मिथुन महुआ मदेशिया, प्रभाष कुमार, आशुतोष कुमार, राजु सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे.

नवगछिया में शादी की सालगिरह पर किया गया वृक्षारोपण GS NEWS


नवगछिया - क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा संचालित जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के मौके पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया की शादी की सालगिरह के शुभ अवसर पर नवगछिया रेलवे माल गोदाम के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने  इस अवसर पर इस युगल जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है. हम लोग किसी भी शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते हैं. आज इसी का परिणाम है कि नवगछिया रेलवे स्टेशन के गोलंबर में यह लहराते वृक्ष उन प्रवासी मजदूरों को छांव देने का काम कर रहे हैं. ट्रेन से थके हारे उतरते हैं और यह वृक्ष के आगे आराम कर रहे हैं. इस मौके पर संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा ने सबो का मुंह मीठा कराया और  शुभकामना दी. इस कार्यक्रम में संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा, अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, उपाध्यक्ष राकेश चिरानिया, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुड़ोलिया, अरूण मावंडिया भी थे.

भागलपुर में एसडीओ को पुलिस ने किया गिरप्तार GS NEWS

भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड BSNLके SDO को अरेस्ट किया है. गिरफ्त एसडीओ से पुलिस पूछताछ कर रही है.

 भागलपुर जिले के ललमटिया थाना इलाके की है. जहां ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ को अरेस्ट कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक बैट्री चोरी कर बेचने के आरोप में बीएसएनएल एसडीओ फोन राकेश कुमार को अरेस्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार नाथनगर के टेलीफोन एक्सचेंज से करीब 48 पीस बैटरी जिसका कीमत 6 लाख 80 हजार 534 रुपए कीमत बताई जा रही है.
एसडीओ की गिरफ़्तारी के बाद बताया जा रहा है कि ललमटिया ओपी थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्स्चेंज के वर्तमान  एसडीओ अर्देन्दु कुमार ने 15 मई को थाना में बैट्री गायब का आरोप  लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसको लेकर ललमटिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर के मुख्य कार्यालय से गिरफ्तार किया है.

अमित शाह की वर्चुअल रैली की तारीख बदली, अब 9 की बजाय 7 जून को होगा आयोजन GS NEWS

बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली की तारीख बदल गई है. अमित शाह अब 9 की बजाय 7 जून को वर्चुअल रैली करेंगे. 


भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया था कि अमित शाह 9 जून को पहली रैली को संबोधित करेंगे. वर्चुअल तरीके से होने वाली इस रैली में दक्षिण और उत्तर बिहार के कार्यकर्ताओं को जोड़ना है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने खुद तारीख का ऐलान किया था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए 9 की बजाय 7 जून को पहली रैली का वक्त तय किया गया है.

चुनाव आयोग ने राज्य के सभी DM-SP से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ,बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू GS NEWS

लॉकडाउन से अनलॉक मोड में जाते ही बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है. इसके साथ ही चुनाव की तैयारी शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने सभी डीएम और एसपी को यह निर्देश दिया है कि अब चुनावी तैयारी के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएं.


मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अब जल्द ही शुरू किया जायेगा. इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा. आपको बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने है. लेकिन कोरोना वायरस जी के कारण चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ अब आयोग भी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गया है.
आयोग का फोकस सबसे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर है. इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने साथ ही साथ सुधार करने और जिनका निधन हो गया है उनका नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी माना जा रहा है कि डीएम और एसपी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. साथ ही साथ अन्य राज्यों से ईवीएम को मंगाए जाने का काम भी शुरू किया जायेगा. अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा तो बिहार के अंदर अक्टूबर और नवंबर महीने में चुनाव होंगे.