कुल पाठक

रविवार, 7 जून 2020

अनलॉक-1: बिहार में खुले मंदिर, खुलते ही प्रभू की आराधना करने पहुंचे भक्त GS NEWS

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-1 के तहत दी गई छूट के मुताबिक सोमवार से पटना समेत पूरे बिहार में मंदिर-मस्जिद व अन्य धर्मस्थलों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।                                                                                                        -                     

पटना का महावीर मंदिर, जहानाबाद श्याम नगर सुर्य मंदिर, गया के विष्णुपद मंदिर,  मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, बाबा हरिहरनाथ महादेव मंदिर समेत बिहार के अन्य प्रमुख मंदिरों को भक्तों के लिए सोमवार सुबह से खोल दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान की आराधना की।                                                                                                                                   

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के तहत राज्य सरकार ने अनलॉक-1 के प्रथम चरण में इन गतिविधियों की इजाजत दी है। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पूर्णत: पालन करना होगा।

इन नियमों का पालन करना होगा भक्तों को


- 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती को धार्मिक स्थानों पर न जाने की सलाह
- मंदिरों में घंटी बजाने और मूर्ति छूने की मनाही
- पटना के महावीर मंदिर में प्रवेश अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार होगा
- हाथों से प्रसाद या जल देने पर प्रतिबंध रहेगा
- किसी भी धर्मस्थल में सामूहिक अनुष्ठान नहीं
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

बिहार में मिले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 239 नए मामले,राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 5070 GS NEWS

बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. रविवार को 239 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 5070 पहुंच गया है.स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम को 98 नए संक्रमितों की पहचान की पुष्टि की। 

इसमें सारण में 1, पटना में 4, गया में 3, शेखपुरा में 1, कटिहार में 2, बाँका में 1, सुपौल में 20, सीवान में 8,  सीतामढ़ी में 10, गोपालगंज में 2, नवादा में 7, खगड़िया, जहानाबाद, नालन्दा व अरवल में 1-1, पश्चिमी चंपारण में 19, भागलपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 3, भोजपुर में 8 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।


इससे पहले 23 जिलों में रविवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राज्य में अभी कोरोना के 2536 सक्रिय मरीज  हैं

 बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 99,108 जांच किए जा चुके हैं, इस वायरस के कारण अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, पूरे सूबे में अनलॉक-1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को मुजफ्फरपुर में 30, सुपौल में 16, मुंगेर, समस्तीपुर में 15-15, भागलपुर में 9, किशनगंज में 8, गया, सहरसा में 6-6, रोहतास, बक्सर, खगड़िया, पूर्णिया में 4-4, नालंदा, सारण में 3-3, कैमूर, नवादा, वैशाली, पटना, शेखपुरा में 2-2 और औरंगाबाद, बांका, मधुबनी, जमुई में एक-एक संक्रमित की पहचान की गई।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

नवगछिया में राजद ने थाली पीट कर मनाया मजदूर अधिकार दिवस GS NEWS



 भाजपा की वर्चुअल रैली के विरोध में राजद ने रविवार को मजदूर अधिकार दिवस मनाया। 11 बजे नवगछिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं , समर्थकों ने  अपने आवास पर 11 मिनट तक थाली पीट कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी  ने कहा कि जब बिहार की जनता को मदद की दरकार है, तब भाजपा वर्चुअल रैली कर गरीबों और प्रवासियों का मजाक उड़ा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब चुकता कर देगी।

कुर्सेला से जगदीशपुर और घोघा तक 24 घंटे का भीषण जाम GS NEWS

विक्रमशिला सेतु पर रविवार को लोगों का सफर मुश्किलों से भरा रहा। सेतु से लेकर पहुंच पथ तक एक के बाद एक तीन वाहनों के खराब होने और जर्जर स्थायी बाइपास सड़क पर दो गाड़ियों के फंसने के कारण 24 घंटे तक कुर्सेला से जगदीशपुर और घोघा तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर रहे। नगवछिया की ओर से भागलपुर आने के क्रम में पूर्णिया के डीडीसी और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।शनिवार रात नौ बजे गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक खराब होने से सेतु पर आवागमन बाधित हो गया। तीन घंटे बाद रात एक बजे वन-वे कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया।

गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रही थीं कि रविवार सुबह कोयला लदा ट्रक खराब होने से गाड़ियों में ब्रेक लग गया। प्रशासन ने ट्रक को खींचकर निकालने की कोशिश भी की, पर इसका असर नहीं पड़ा। ज्योंहि एक ट्रक को निकालने के लिए रास्ते को वन-वे किया गया, एक और गाड़ी खराब हो गई।


सुबह साढ़े दस बजे वन-वे कर फिर से वाहनों का परिचालन शुरू किया, लेकिन लोदीपुर मोड़ के पास जर्जर बाइपास सड़क पर दो वाहनों के फंसने से यातायात बाधित हो गई। दोनों वाहनों को क्रेन से निकालने पर दोपहर तीन बजे गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगीं। रात साढ़े आठ बजे परिचालन की यही स्थिति बनी हुई थी। जाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नवगछिया से सेतु तक 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में चार-पांच घंटे लगे। सेतु फुटपाथ पर जान जोखिम में डालकर लोग दोपहिया चला रहे थे।डीएसपी (ट्रैफिक) आरके झा का कहना है कि एक के बाद एक तीन वाहनों के खराब होने और लोदीपुर मोड़ के पास दो गाड़ियों के फंसने के कारण जाम की समस्या खड़ी हुई। वन-वे कर वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है।

जनसंवाद कार्यक्रम रहा पूर्ण सफ़ल : भाजयुमो GS NEWS




भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया के जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो ने बयान जारी कर कहा कि  देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित साह  की डिजिटल रैली के माध्यम से बिहार के लोगों से जनसंवाद को लेकर आयोजित कार्यक्रम पुर्ण सफल रहा !! उन्होंने रैली माध्यम से बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है और बिहार में फिर से एक बार NDA की मजबूत सरकार बने इसके लिये कार्यकर्ताओं को विजयी मंत्र देते हुये जनता से NDA सरकार के लिये अपील किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा जनता के हित में किये जा रहे योजना के बारे में चर्चा किया हैं ।मौके पर  जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि आगामी चुनाव में बिहार के युवा पुर्व की तरह देश हित में समर्थन देते हुये बिहार से तथाकथित विपक्षीयों को खदेड़ने का काम करेंगे ।

नवगछिया में भगवा रंग में रंगी भाजपा की रैली, अमित शाह को सामने पाकर गदगद थे कार्यकर्ता GS NEWS





पुलिस जिला नवगछिया  में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली सैकड़ों स्‍थानों पर आयोजित हुई। नवगछिया भाजपा  जिलाध्‍यक्ष विनोद मंडल  इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।यह कोरोना काल में जनता से संवाद करने का नया तरीका है। वर्चुअल रैली। सामने बड़े से डिस्प्ले बोर्ड पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होता है  तालियों से गूंज उठता है। निर्धारित समय चार बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। इसके पूर्व ही सभी अपनें केंद्र व बूथ पहुंच चुके थे।भाजपा के दावे के मुताबिक नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में एक हजार बूथ, 210 शक्ति केंद्रों एवं पांच सौ अन्य स्थलों पर अमित शाह की लाइव रैली दिखाई जा रही थी। पार्टी के निर्देश के मुताबिक शक्तिकेंद्रों पर 25 और बड़े जगहों पर 50 लोगों की उपस्थिति रहनी थी, लेकिन हर जगह ढाई सौ से तीन सौ संख्या थी। भागलपुर शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर रैली हुई। इस बिहार जन संवाद रैली से राज्य में होने वाले चुनावों की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी। रैली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित की गई।

नवगछिया में अजीत कुमार पटेल नें ली भाजपा की सदस्यता GS NEWS



नवगछिया में समता पार्टी काल से ही सक्रिय सदस्य रहे तथा जदयू में तीन बार जिला उपाध्यक्ष  तथा एक बार जिला संयोजक रहे युवा नेता  अजीत कुमार पटेल  को रविवार को गृह मंत्री अमित शाह  के सम्बोधन के बाद विधिवत रूप से नौगछिया जिलाध्यक्ष  विनोद मंडल ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई।मौके पे भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल के जिला संयोजक सुबोध कुमार, सह संयोजक सन्नी कुमार एवं भाजपा चुनाव आयोग सेल के प्रभात कुमार भी उपस्थित थे। उनके बीजेपी जॉइन करने पर जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला प्रवक्ता राजेश मणि, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार, रवि साह, मंडल अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष महंथ नवलकिशोर दास, अजय कुशवाहा, राजेश यादव बिजेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्तओं ने खुशी व्यक्त की। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मणि ने दी।

नवगछिया में रालोसपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर GS NEWS





 राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय नया टोला नवगछिया में रालोसपा के जिला अध्यक्ष  सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पंचायत से लेकर पुलिस जिला नवगछिया के आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में  चर्चा की गई पार्टी के दिशा निर्देश को बताया गया।पार्टी की मजबूती को लेकर काफी अहम बातों और चर्चा हुई ।इस बैठक में उपस्थित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय ठाकुर ,अमरजीत कुमार ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान अली ,जय नंदन कुमार, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा ,छात्र जिला अध्यक्ष लालबाबू, सुबोध ठाकुर ,शुभम कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

नवगछिया के चापर में गोली मारने के मामले को लेकर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज एक गिरफ्तार, भेजे गए जेल GS NEWS

चंद्रशेखर सुमन की रिपोर्ट 
नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव में पिछले शनिवार की देर रात्रि दो पक्षों में हुई गोलीबारी में गोली लगने से 1 लोगों के घायल होने के बाद, घायल रतन यादव के भाई प्रवीण यादव के बयान पर रंगरा थाने में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

जिसमें  बन्टी यादव, सौरभ यादव, गौरव यादव मुख्य रूप से शामिल है । रंगरा पुलिस द्वारा  त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नामजद आरोपी बन्टी यादव को चापर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया  है । जिसे रविवार को  न्यायिक हिरासत में जेल  भेज दिया गया  है।  वहीं दूसरी ओर घायल रतन यादव मायागंज अस्पताल में इलाज रत है ।जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

आज से खुलेंगे भागलपुर जिले के सभी रेस्तरां-होटल, खुद से परोसना होगा भोजनGS NEWS



भागलपुर जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्र  के रेस्तरां और होटल  आज सोमवार से खुल जाएंगे। नए नियमों के साथ लोग रेस्तरां और होटल में प्रवेश करेंगे। एक टेबल पर आमने-सामने दो लोग ही बैठकर भोजन करेंगे। ग्राहकों को भोजन वेटर (कर्मी) नहीं परोसेंगे। खुद ही प्लेट में भोजन लेना होगा। वेटर टेबल पर तक केवल पसंदीदा डिश पहुंचाने का काम करेंगे। गेट पर ही हैंडवॉश कराया जाएगा। सुबह और शाम होटल-रेस्तरां को सैनिटाइज किया जाएगा।
बताते चलें कि  23 मई से सात जून तक शहर के सभी रेस्तरां, होटल बंद हैं। सरकार ने आठ जून से सभी को नए नियम के साथ खोलने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से हिदायतें भी दी गई हैं। सरकार के निर्देश के बाद होटल, रेस्तरां संचालकों ने तैयारी शुरू कर दी है।
कपल्स और कॉरपोरेट के लिए अलग व्यवस्था

 शहर के तमाम होटलों में डबल बेड रूम हैं। ऐसे में होटल संचालकों ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरती है। कपल्स को एक कमरे में ठहरने की अनुमति है। लेकिन, कॉरपोरेट या अन्य लोग दोस्त के साथ एक ही कमरे में नहीं ठहर सकते। उन्हें अलग-अलग कमरा लेना होगा।
फैमिली के लिए अलग व्यवस्था

कोरोना वायरस से बचाव के लिए होटल और रेस्तरां संचालकों ने कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया है। रेस्टोरेंट ऑफ भागलपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी शर्मा ने बताया कि रेस्तरां में पूरी तरह सतर्कता बरती जाएगी। रेस्तरां के अंदर भीड़ नहीं रहेगी। एक टेबल पर दो से ज्यादा लोग नहीं बैठेंगे। परिवार के साथ आने वालों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सरकारी नियमों का पालन किया जाएगा।

भागलपुर JLNMCH में सात लोगों ने कोरोना से जीती जंग GS NEWS

भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से रविवार को सात लोगों को छुट्टी दी गई। एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव होने पर इन्हें भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दी गई। जिन लोगों को छुट्टी मिली है उनमें नारायणपुर, सबौर, सुलतानगंज और पीरपैंती के लोग शामिल हैं। सभी प्रवासी हैं। कई राज्यों से यहां आए थे। उन्हें सात दिनों तक घर में रहने की सलाह दी गई है।

नवगछिया में बोले राजद जिला प्रवक्ता, 600 रुपये श्रमिक भाड़ा देनें में थी तकलीफ़, करोड़ो ख़र्च कर दिए एलईडी स्क्रीन परGS NEWS

बिहार में अमित शाह की वर्चुअल रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा कि प्रचार के लिए एक एल ई डी स्क्रीन पर औसत ख़र्च 20,000 रूपये है। बीजेपी की रैली में 72 हज़ार एल ई डी स्क्रीन लगाए गये हैं. मतलब 144 करोड़ सिर्फ़ एल ई डी स्क्रीन पर खर्च किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि ‪श्रमिक एक्सप्रेस में मज़दूरों का किराया 600 रूपये था। वो किराया देने ना इनकी सरकार आगे आयी न ही  बीजेपी.ग़रीबों के ख़ाली पेट, दुःख-दर्द और लाशों पर राजनीति करने वाले राजनीतिक गिद्धों की प्राथमिकता गरीब नहीं बल्कि चुनाव है.

यह क्या , नहीं चल पाई अमित शाह की वर्चुअल रैली,टारगेट के भी रह गयी पीछे GS NEWS

अमिति शाह की डिजिटल रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तमाम बड़ी तैयारियां की गई थीं. हालांकि जमीनी स्तर पर इस वर्चुअल रैली को लेकर विपक्ष की ओर से अब हमला किया जा रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी आज ट्विटर पर कमजोर पड़ गई, जहां महज 1 हजार लोगों ने भी गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लाइव सुनना पसंद नहीं किया


. बिहार बीजेपी ने भी आंकड़ा पेश किया. जिसमें 14 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखे जाने का दावा किया गया.  जिसमें यह बात निकल कर सामने आई कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी ट्विटर पर शाह की रैली लाइव सुनने के मामले में टारगेट से पीछे रही.
बीजेपी ने झोंकी ताकत
बिहार में बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरूआत वर्चुअल रैली से हुई. गृह मंत्री अमित शाह की डिजिटल या वर्चुअल रैली को रीयल रैली टाइप बनाने की सारी तैयारी की गई, बावजूद इसके उनके नेता या कार्यकर्ता इसे ट्विटर पर सफल बनाने में पीछे रह गए. बीजेपी ने इस रैली के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी.


 जिससे लोगों को असली रैली की फीलिंग हो. इसके लिए मंच से लेकर बाकी तमाम व्यवस्था की गई. मंच पर सारे बड़े नेता दिखे लेकिन मोबाइल, एंड्रॉएड टीवी या अन्य किसी प्लेटफार्म पर दर्शक नहीं दिखें.


 ट्विटर पर बीजेपी के लाखों यूजर्स होने के बावजूद भी उतने ट्वीट या रीट्वीट नहीं मिले. लाइक्स भी बहुत कम हुए.