नवगछिया प्रतिनिधि : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में शनिवार संध्या समय लतरा निवासी किसान कोकन यादव को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. गोली लगने के बाद घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं गोपालपुर पुलिस ने आनन फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां गोली लगने से घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायनगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. किसान कोकन यादव को दहिने जांघ के ऊपर एक गोली लगी जो बाया जांघ में फस गई. गोपालपुर पुलिस ने बताया कि आपसी जमीन विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि कोकन यादव अपने घर का गेट लगा रहा था. घर का गेट लगाने के क्रम में उसका भतीजे से विवाद हुआ. इसी दौरान भतीजे ने ही उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल के परिजनों ने बताया कि कोकन यादव घर में गेट लगा रहा था. इसी दौरान रज्जा यादव, दीपक यादव, रंका यादव, अमीत कुमार भारती उर्फ डिस्को एवं रूपेश यादव वहां पर पहुचे और मारपीट करने लगे. इस दौरान डिस्को यादव ने रज्जा यादव को गोली निकाल कर दिया. इसके बाद रज्जा यादव ने कोकन यादव को गोली मार दिया. गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कहा कि घटना हुई है. जमीन विवाद में घटना होने की बात बताई जा रही है. गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का बयान लेने पुलिस को मायनगंज अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
कुल पाठक
शनिवार, 21 मार्च 2020
नवगछिया - अंडा दुकानदार को जमादार ने की पिटाई, पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन GS.NEWS
नवगछिया : ढोलबज्जा बाजार में शुक्रवार की संध्या सात बजे ढोलबज्जा थाना में पदस्थापित जमादार ने अंडा दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी है. जमादार द्वारा पिटाई किए जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ढोलबज्जा बाजार निवासी दिवाकर कुमार गुप्ता ने इसकी शिकायत नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को मोबाइल पर घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद शनिवार को ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ नवगछिया एसपी निधि रानी को घटना के संदर्भ में आवेदन देते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है. एसपी को दिए आवेदन में अंडा दुकानदार दिवाकर कुमार गुप्ता ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान जो अंडे की है उसे लगाया था. लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर रखते हुए अपनी दुकान को संध्या 7 बजे समेट रहा था. इसी बीच ढोलबज्जा थाना के जामादार अनिल कुमार यादव आएनऔर बिना कुछ कहे सुने मुझे डंडे से बुरी तरह पीटने लगे और गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि अंडे की दुकान तुम काहे लगाते हो. आसपास में मौजूद व्यक्ति द्वारा कहने के बाद भी वह मुझे पिटते रहे. घटना के संदर्भ में नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि दुकानदार द्वारा इस संदर्भ में आवेदन दिया गया है. इस संदर्भ में डीएसपी मुख्यालय को जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
भागलपुर : विक्रमशिला पहुंच पथ पर ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत GS.NEWS
भागलपुर : बिहपुर थाने के जयरामपुर गांव से भागलपुर आ रहे पिता-पुत्री
घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक और खलासी हो गए फरार
भागलपुर, वरीय संवाददाता
विक्रमशिला यातायात टीओपी के पास शनिवार दोपहर ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने पुत्री प्रियंका (19) को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान विजय कुमार सिंह (48) की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के टेंट कारोबारी विजय कुमार सिंह शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से बेटी प्रियंका को एसएम कॉलेज रोड स्थित हॉस्टल पहुंचाने आ रहे थे। विक्रमशिला पहुंच पथ के यातायात टीओपी से आगे बढ़ने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक (जेएच10 बीजे/3376) ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक के पीछे बैठी प्रियंका सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए 50 फीट आगे लेकर चले गए। घायल विजय सिंह सड़क पर छटपटाने लगे। घटना देख यातायाता टीओपी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ घायल पिता-पुत्री को गाड़ी में सवार कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कुछ रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। प्रियंका को मृत घोषित करने के बाद ओटी में विजय सिंह का डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया। परिवारवाले पटना ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बरारी पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज कर पिता-पुत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाम को गांव से परिवारवाले और पड़ोस के लोग भी अस्पताल पहुंच थे।
नवगछिया में ABVP ने कई गाँव में चलाया जागरूकता अभियान , जनता कर्फ्यू का पालन करने का किया अनुरोध
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के कई गाँव मे कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की।।अभविप कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव में जाकर कोरोना के आम लक्षण और बचाव के तरीकों को बताया और जनता के फायदे बता कर इसका पालन करने का अनुरोध किया.
अभविप् की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह* ने बताया कि अभविप् के जागरूक छात्र संगठन होने के नाते छात्र- छात्राओं की समस्याओं के अलावे सामाजिक समस्याओं पर भी विचार करता है..आज पूरा विश्व जिस संकट से गुजर रहा है इसका एकमात्र समाधान है कि हम जागरूक रहें, सतर्क रहें और अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दें।।
मकनपूर में पूजा चौधरी ने लोगों से कहा कि रविवार को सुबह सात बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलें और स्वयं को सुरक्षित रखें।
हरनाथचक में अर्चना कुमारी एवं सूरज कुमार* ने ग्रामीणों को साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा और बताया कि मास्क की जरूरत केवल उनलोगों को है जिनकी तबियत खराब है बांकी लोग छींक आने पर रुमाल का इस्तेमाल अवश्य करें।।।
वहीं आदर्श गाँव नगरह में ब्यूटी कुमारी एवं जागृति सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें जागृति सिंह ने लोगों से कहा कि हमें अपने घर पर सवछ्ता के साथ सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कोरोना का अबतक कोई इलाज नहीं है, जिन बच्चों को सर्दी- खाँसी थी उन्हें मास्क भी पहनाया गया।।
भागलपुर - गोली से घायल सुभाष साह बाइक लूट में गिरफ्तारघायल सुभाष को गोली मारने के मामले की पुलिस कर रही जांच GS.NEWS
भागलपुर - आपसी रंजिश में गोली मारने का पुलिस को संदेह, बयान किया दर्ज
बाइल लूट मामले में घायल था फरार, पुलिस सुरक्षा में चल रहा इलाज
बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर मोहल्ले के गोली से घायल सुभाष मंडल को मोजाहिदपुर पुलिस ने शुक्रवार को बाइक लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुरक्षा में घायल का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के बयान पर तिलकामांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरारी पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है।
पुलिस को सुभाष मंडल ने जो कहानी बताई है, उस पर विश्वास नहीं हो रहा है। पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश के कारण सुभाष को गोली मारी गई है। रविवार को डिक्शन मोड़ के पास कोर्ट के पेशकार से लूटपाट की घटना घटी थी। इसके पहले भी कई घटनाएं डिक्शन रोड पर हुई है। सुभाष ने मिरजाहाट के राजेश साह और छोटू मंडल को आरोपी बनाया है। कहा है कि बहन के खुटाहा स्थित घर से डिक्शन मोड़ पहुंचे थे। वहीं से राजेश ने अगवा कर लिया था। नशे की सूई लगाने के बाद हसनगंज और उसके बाद दियारा की ओर लेकर चले गया था। वहां पर गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल गुरुवार सुबह विवि. थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की थी। इधर, घायल के बयान पर राजेश और छोटू की खोज शुरू की गई तो वह घर फरार मिला। पुलिस टीम लूट और अपराध की घटना से जोड़कर मामले की जांच कर रही है।
भागलपुर - सीएए व एनआरसी के विरोध में कल बजेगी ताली-थालीदो माह से कबीरपुर में धरना दे रहे लोगों का ऐलान GS.NEWS
भागलपुर : प्रधान सचिव के आदेश का किया जाएगा पालन
पीएम के जनता कर्फ्यू की अपील के खिलाफ कबीरपुर में सीएए, एनआरसी व सीएए विरोधी महिलाओं का धरना रविवार को भी जारी रहेगा। संविधान बचाओ देश बचाओ समिति के कार्यकर्ता मो. इसरायल खान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कोरोना वायरस को लेकर जो भी दिशा-निर्देश जारी कर रखा है, उसका अनुपालन किया जायेगा।
धरने पर 50 से ज्यादा लोग कभी नहीं जुटेंगे, लेकिन सीएए, एनआरसी व एनपीआर विरोधी धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा रविवार को थाली-ताली बजाने की अपील के बाबत कहा कि इस दिन हरेक एनपीआर, एनआरसी व सीएए विरोधी थाली के साथ-साथ ताली भी बजायेगा, लेकिन मोदी सरकार द्वारा लागू किये गये काले कानून के विरोध में। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस बीमारी (कोविड 19) से निपटने के लिए जनता से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक घर से निकलने) की अपील की। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को अपने-अपने घर से ताली व थाली बजाने की अपील की है।
भागलपुर : प्रेमी के संग भागी महिला लौटी, शादी करने पर अड़ी, मोजाहिदपुर का मामला GS.NEWS
भागलपुर - महिला का पति भी शादी कराने के लिए हुए तैयार, मायके वालों ने किया विरोध
पति ने रखने से किया इंकार तो मां-पिता के साथ मायके गई
प्रेमी संग घर से भागी महिला शुक्रवार रात घर लौटी और शनिवार सुबह प्रेमी के साथ शादी के लिए हंगामा करने लगी। पत्नी की हरकत देख पति भी दो वरमाला खरीदकर बाजार से ले आए। प्रेमी संग शादी की तैयारी चल रही थी कि जमशेदपुर से मां-पिता पहुंच गए और शादी का विरोध कर दिया। दो घंटे तक ड्रामा के बाद पति ने पत्नी को रखने से इंकार किया तो मां-पिता बेटी को लेकर जमशेदपुर चले गए।
मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज इलाके के एक युवक की शादी वर्ष 2015 में जमशेदपुर के आदित्यपुर इलाके में हुई थी। महिला का पति मकान बनाने की ठेकेदारी करता है। साल भर से पति के साथ काम करने वाले रमण दास से महिला का प्रेम हो गया। पति ने गलत हरकत देख पत्नी को कई बार समझाया। 18 मार्च की रात दोनों नवादा भागकर चले गए। वहां से महिला का पति दोनों को पकड़कर घर लाया और अपने सास व ससुर को घटना की जानकारी दी। महिला ने शपथ पत्र पर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही। पति ने भी कहा कि पत्नी जब गलत हो गई है तो उसके साथ नहीं रहेंगे। बाजार से वरमाला खरीदकर ले आए। शनिवार सुबह शादी की रस्म की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान महिला के मां-पिता पहुंचकर शादी का विरोध कर दिया। महिला और उसकी मां रोने लगी। लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने कहा कि प्रेमी के साथ शादी करेंगे लेकिन अभी नहीं। पति और उसके भाई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के पति ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। पति ने खुशी पूर्वक पत्नी को विदा कर दिया।
एतिहात के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया गया 20 बेड का आइसोलेशन रुम- हॉलनुमा कमरे में लगाया गया 10-10 बेड - पूर्व में 04 बेड का बनाया गया था आइसोलेशन रूम- पीएचसी में 24 बेड का हुआ आइसोलेशन रूम GS NEWS
मुंगेर/21 मार्च। नोवेल कोरोना को लेकर दुनिया के कई देशों के अलावे देश के कई राज्यों में भी इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। आपदा घोषित किए जाने के बाद कई राज्यों में इमरजेंसी लगा दिए गए हैं और सरकार इसके बचाव को लेकर रविवार को जनता कफ्र्यू की अपील की है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में नोवेल कोऱोना को लेकर 04 के अतिरिक्त 20 बेड का आइसोलेशन रुम एतिहात को लेकर तैयार किया गया है। कमरे में 10-10 बेड का आइसोलेशन रूम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पहली मंजिल पर बनाया गया है। इसके पहले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय में 4 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. लाल बहादुर गुप्ता ने बताया कि पीएचसी में अब 24 बेड वाले आइसोलेशन रूम को संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित किया गया है। जरूरत पड़ने पर 10-20 बेड और भी बढ़ाए जा सकेंगे। इसमे चौकी आदि की व्यवस्था तैयार है। उन्होंने बताया कि संभावित मरीज की देखरेख की सुविधा और गहन निरीक्षण में रखे जाने की सुविधा है। डा. गुप्ता ने बताया कि वे खुद आइसोलेशन वार्ड की निगरानी कर रहे हैं। थर्मल स्कैनिंग के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया जिला से डिमांड किया गया है। इधर आइसोलेशन वार्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सभी पूरी तरह ऐतिहात बरत रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
हवेली खड़गपुर में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. लाल बहादुर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के दौरान अनलेस और अनटील कोई भी मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे। प्रिवेंशन काफी जरूरी है। अत्यधिक परेशानी के उपरांत मरीज पीएचसी के चिकित्सक के फोन पर संपर्क कर उनसे उचित चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
ऐसे बरतें सावधानी:
• खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ़ करें
• विभिन्न कच्ची पदार्थों से खाना पकाने के दौरान अच्छी तरह से हाथ धोएं
• अगर आप मांस का सेवन करते हैं तब मीट प्रोडक्ट पकाते समय एवं उन्हें खाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
• छींकते एवं खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें. इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को डस्टबीन में डालें
5 सावधानियां रखेगी कोरोना वायरस से आपको सुरक्षित
• हाथ साफ़ रखें
• चेहरे पर मास्क का ठीक तरह से इस्तेमाल करें
• नियमित रूप से बुखार की जाँच करें
• भीड़ में जाने से बचें
मुंगेर : कोरोना वायरस फैले नहीं, जब रहेंगे अपने घरों में-घरों में रहकर खुद को संक्रमण से बचाएंगे-जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-जनता कर्फ्यू का जिलेवासियों ने किया समर्थन GS NEWS
मुंगेर/ 21 मार्च। देश इस वक्त एक ऐसी महामारी के दौर से गुजर रहा है जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वायरस के संक्रमण को और ज्यादा फैलने से बचाने के लिए यह जनता कर्फ्यू ज्यादा कारगर होगा। जनता कर्फ्यू के दौरान लोग अपने घर में रहें ताकि कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में खुद को संक्रमित होने से बचा सकें। चीन से फैला कोरोना वायरस अब तक दुनिया के कई देशों में अपना प्रकोप बरपा चुका है। इसे देखते हुए बीते गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से रविवार के दिन जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। जनता कर्फ्यू के दौरान आम लोग सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों में रहने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:
सिविल सर्जन डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने कहा स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा संभावित वायरस के मरीजों और इमरजेंसी सेवा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 06344-228442 शुरू किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 24 घंटा कार्य करेगा। यहां रोटेशन के मुताबिक चार कर्मियों की नियुक्ति की गई। इस नंबर पर कोई भी कोरोना वायरस के संभावित मरीज और इमरजेंसी सेवा के लिए कॉल कर सकते हैं। आइसोलेशन वार्ड में ही सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
क्या है जनता कर्फ्यू:
जनता कर्फ्यू एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोग अपने घरों तक सीमित रहते हैं और बहुत ही जरूरी काम होने पर ही परिवार में से कोई एक या दो लोग बाहर निकलते हैं। यानी जनता कर्फ्यू के दौरान घर से तभी निकला जाए जब काम बेहद जरूरी हो। इन जरूरी कामों में सिर्फ अस्पताल जाना, काम पर जाना जैसे काम ही शामिल हो सकते हैं
जनता कर्फ्यू क्यों जरूरी:
भारत में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न जाए, इसी कड़ी को तोड़ने के लिए सरकार ने जनता कर्फ्यू लगाया है। जिले वासियों का भी जनता कर्फ्यू के लिए भरपूर समर्थन मिल रहा है। संक्रमण से बचने का एक ही तरीका है जितना हो अपने घर में रहें ताकि कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर खुद को संक्रमित होने से बचा सकें। अभी देश में स्थिति नियंत्रण में है अगर इस चरण में सावधानी बरत ली जाएगी तो इस घातक महामारी से जीता जा सकता है।
कर्फ्यू और जनता कर्फ्यू में क्या फर्क है:
कर्फ्यू और जनता कर्फ्यू में एक बड़ा फर्क है। जनता कर्फ्यू लोगों का, लोगों के लिए, लोगों की ओर से खुद पर लगाया गया कर्फ्यू है। ये एक तरह का अनुरोध है। लोगों को अपनी इच्छा से खुद को घरों तक सीमित रखना है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के लिए यह जनता कर्फ्यू आम जनमानस के लिए बेहद जरूरी है।
जनता कर्फ्यू के दिन खास अपील
देश में बड़ी संख्या में डॉक्टर और कुछ लोग कोरोना के खतरे से लड़ रहे हैं। जो स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की सेवा कर रहे हैं उनके लिए कोरोना किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि अपने घरों के दरवाजों, खिड़कियों और बालकनी में खड़े होकर मानवता की सेवा कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करें।
नवगछिया : 21 मार्च 2020 को बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया द्वारा कोरोना वायरस के जनता कर्फ्यू को लेकर जागरूकता अभियान GS.NEWS
नवगछिया : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक दिवसीय जनता के हित के लिए जनता कर्फ्यू हेतु जागरूकता रैली निकाली गई ।जो पुरा नवगछिया शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरूक किया एवं सबों को 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने अपने घरों में सावधानी पूर्वक रहने की अपील किया गया । इसी विषय को लेकर बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा 10 टोटो को बैनर पोस्टर और ध्वनि विस्तारक यंत्र से अनुमंडल वासी को जागृत करने का प्रयास किया गया।बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा आम जनों को जागरूक कर प्रधानमंन्त्री के आह्वान को सफल बनाकर अपने को सुरक्षित करने को संकल्पित कराया गया ।इस मौके पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती सबों से घर घर सम्पर्क कर सबों से अपने घरों में रहने की अपील किया ।इस जागरूकता अभियान में बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता संरक्षक चन्द्र गुप्त साह निरंजन साह शंकर साह,संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता ,विवेकानंद साह, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल गुप्ता, मिथुन मदेशिया, बिजय आनंद, मुकेश कुमार, अंकित कुमार ,ओमप्रकाश साह समेत समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया ।इस जागरूकता अभियान मे बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा निकाली गई रैली शहर के सभी प्रबुद्ध लोगों ने सराहा ।
नवगछिया में कोरोना पर अफवाह : घर के आगे जलायें जा रहें गोबर से बनाये दिये GS NEWS
नवगछिया पुलिस जिला में एक तरह जहां प्रशासनिक एवं बुद्धिजीवी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लगातार जागरूकता जारी हैं वहीं अनुमण्डल क्षेत्र के कई गाँव मोहल्ले में एक अफ़वाह उड़ा हैं कि घरों के आगे गोबर के दिये जलाया जा रहा हैं , बताया जा रहा हैं कि ग्रामीणों क्षेत्र में एक अफ़वाह उड़ गई हैं कि घर के आगे दिया जलाने से कोरोना वायरस का प्रभाव खत्म हो जाता हैं वहीं बताया जा रहा हैं कि जिनके जितनें पुत्र हैं उन्हें उतना ही दिया जलाना हैं । गोपालपुर प्रखंड के सिंघिया मकंदपुर के साह टोला रोड में रविन्द्र गुप्ता, अमित कुमार, विनोद कुमार साह के आस पास के दर्जनों घरों के आगे गोबर के बनें दीये जलायें गए हैं ।
सिंघिया मकंदपुर निवासी गुड़िया देवी ( काल्पनिक नाम ) नें बताया कि आज सुबह उनके पड़ोसी नें आकर बताया कि कोरोना का प्रभाव और पुत्र के दुर्घायु के लिए दिया जलाना हैं आस पास के महिलाओं के कहनें पर अन्य महिलाओं के साथ उन्होनें नें भी दिया जलाया हैं ।
वहीं सविता देवी ( काल्पनिक नाम ) नें भी बताया कि उनके परिवार के दर्जनों महिलाओं के द्वारा दिया जलाया जा रहा था इसलिए उनोहनें भी जलाया हैं ।
शिक्षित जागरूक महिलाओं नें अफवाह पर ध्यान नहीं देने किया अपील
गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव निवासी मिलन झा नें बताया कि यह बिल्कुल अफवाह हैं , आज समाज की महिलाएं पढ़ी लिखी और जागरूक हैं किसी अनपढ़ व असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह का दिया जलाने वाला अफवाह उड़ाया जा रहा हैं जिसपर आम लोगों व घरेलू महिलाओं को बिल्कुल भी ध्यान ना देकर , साफ़ सुथरा रहकर , जनता कर्फ्यू में भाग लेना चाहिए ।
GS न्यूज आप सभी से अफ़वाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करता हैं ।
नवगछिया - पकरा मोड़ के पास गोलीबारी में शामिल अपराधियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद व्यवसायी ने शुक्रवार को खोला गोदाम GS.NEWS
नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा मोर के पास एनएच 31 के किनारे स्थित हार्डवेयर व्यवसायी पंकज भगत के गोदाम पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी करने एवं दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है. आपरधी द्वारा रंगदारी मांगे जाने की घटना के बाद से व्यवसायी भयभीत है. शुक्रवार को नवगछिया पुलिस द्वारा पकरा मोड़ के पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. पुलिस की सुरक्षा मिलने के बाद व्यवसायी ने अपने गोदाम को खोला. पकरा मोड़ के पास चार होम गार्ड के जवान को सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि हार्डवेयर व्यवसायी के गोदाम पर गोलीबारी करने एवं रंगदारी की मांग किए जाने के मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. प्रथम चरण में घटना में आपरधी छोटुवा यादव का नाम सामने आया था. लेकिन पुलिस अनुसंधान में पाया गया है कि छोटुवा के नाम पर दूसरे अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर लिया है. पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन करेगी.
शुक्रवार, 20 मार्च 2020
नवगछिया : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायलGS.NEWS
नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पद पर शुक्रवार को अलग अलग हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के गैलरिया निवासी गोपाल कुमार मंडल मंडल एवं धीरज कुमार पिता विनित मंडल एवं रंगरा ओपी के सौहरा मदरौनी निवासी रेखा देवी पति अशोक कुमार यादव शामिल है. सभी घायलों को कदवा पुलिस द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां महिला रेखा देवी के सर में गहरी चोट आने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)