नवगछिया :चूल्हा जलता रहे गरीबों को निवाला मिलता रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण लगातार किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी के नेतृत्व में अनुमंडल के बिहपुर एवं खरीक प्रखंड में 250 जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया है। भाजपा नेता गगन चौधरी ने बताया कि खरीक प्रखंड के तुलसीपुर, खैरपुर, खरीक बाजार, गोटखरिक, राघोपुर, बिहपुर प्रखंड के बभनगामा में जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। लोगो को दो किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो चुरा, आधा किलो दाल, ढाई सौ ग्राम तेल, हल्दी का पैकेट जरूरतमंद लोगो के बीच वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। कार्यक्रम के मौके पर प्रवक्ता राजेश मणि, सज्जन भारद्वाज, प्रिंस महतो, डॉ शम्भू ठाकुर, सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकता मौजूद थे।
कुल पाठक
शनिवार, 2 मई 2020
28 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए भागलपुर में बनाए गए 1204 टीमें GS NEWS
भागलपुर के पूरे जिले के घर-घर का सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए 1204 टीमें गठित कर दी गयी हैं। सभी थानाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। टीम में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका आदि को शामिल किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर नगर निगम, नवगछिया प्रखंड के अलावा विदेश से आए लोगों के गांवों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान एक लाख 55 हजार 640 घरों के सात लाख 61 हजार 779 लोगों का सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान संदिग्ध पाये लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया। शनिवार से जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर घर-घर सर्वे करेगी।
BREAKING : नवगछिया के दियारा से भारी मात्रा में हथियार बरामद GS NEWS
नवगछिया पुलिस जिला में लगातार बढ़तें अपराध नें जिला के पुलिस की नींद हराम कर रखी हैं इसी बीच पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा दियारा से पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कई हथियार बरामद किए हैं। जिसके बाबत इस्माइलपुर थाना प्रभारी प्रेम कुमार साह ने बताया कि विनोवा के अजय मंडल एवं सानू मंडल के घर पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें अजय मंडल के घर से अंदर रखे ट्रंक से हथियार व कारतूस को बरामद किया गया है वहीं घर से बरामद हथियार में तीन देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा , एक देसी पिस्तौल 9mm, 315 बोर का जिंदा गोली 18, 9 एमएम का जिंदा गोली बरामद किया गया हैं । वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला मंजू देवी को गिरफ्तारी कर लिया है। टीम की मोनेटरिंग नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती कर रहे थे। नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर पुनि भारत भूषण ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार को तिमके द्वारा इस्माईलपुर थाना के ग्राम कामलकुण्ड, काटीधार, छोटी परवत्ता एव बिनोबा में छापामारी की गई। पुलिस टीम के छापामारी के क्रम में बिनोबा में मंजू देवी पति चानो मंडल के घर से भारी मात्रा में हथियार की बरामदगी की गई। कार्रवाई के दौरान ही पुलिस ने महिला मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया। हथियार बरामदगी के बाद एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती इस्माईलपुर पहुचें। जहां उन्होंने पूरी जानकारी ली। इन्स्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि इस संदर्भ में इस्माईलपुर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।
GS NEWS के लिए रणवीर कश्यप की रिपोर्ट
कोरोना से चौथे मरीज की मौत :-15 नए रोगी मिले 481 संक्रमित GS NEWS
पटना. बिहार में कोरोनावायरस के शिकार चौथे मरीज की मौत हो गई। शनिवार को 45 साल के मरीज की मौत पटना के एनएमसीएच में हुई। उन्हें 30 अप्रैल को एनएमसीएच में भर्ती किया गया था। वह लंग कैंसर के मरीज थे। 28 अप्रैल को मुंबई से सीतामढ़ी लौटे थे। उनकी मृत्यु कार्डिक-रेस्पेरेटरी अरेस्ट होने से हुई।
शनिवार को कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में 1, बिहिया में 1, आरा में 2, हनुमान टोला में 1 और सकद्दी में 1 मरीज मिले हैं। बक्सर के नया भोजपुर की 13 साल की बच्ची और 34 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैमूर के पुलिस लाइन में दो और मोहनिया में एक रोगी मिले हैं। सारण के छपरा टाउन के 40 साल के पुरुष संक्रमित हुए हैं। अररिया के पुलिस लाइन में 30 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कटिहार जिले में दो नए मरीज मिले हैं। एक कटिहार टाउन और एक मोहम्मदपुर के हैं।
कोरोना से चौथे मरीज की मौत :-15 नए रोगी मिले 481 संक्रमित
पटना. बिहार में कोरोनावायरस के शिकार चौथे मरीज की मौत हो गई। शनिवार को 45 साल के मरीज की मौत पटना के एनएमसीएच में हुई। उन्हें 30 अप्रैल को एनएमसीएच में भर्ती किया गया था। वह लंग कैंसर के मरीज थे। 28 अप्रैल को मुंबई से सीतामढ़ी लौटे थे। उनकी मृत्यु कार्डिक-रेस्पेरेटरी अरेस्ट होने से हुई।
शनिवार को कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में 1, बिहिया में 1, आरा में 2, हनुमान टोला में 1 और सकद्दी में 1 मरीज मिले हैं। बक्सर के नया भोजपुर की 13 साल की बच्ची और 34 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैमूर के पुलिस लाइन में दो और मोहनिया में एक रोगी मिले हैं। सारण के छपरा टाउन के 40 साल के पुरुष संक्रमित हुए हैं। अररिया के पुलिस लाइन में 30 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कटिहार जिले में दो नए मरीज मिले हैं। एक कटिहार टाउन और एक मोहम्मदपुर के हैं।
बिहार -बिहार में प्रवासी स्पेशल ट्रेन से पटना पहुचे GS NEWS
लॉकडाउन फेज-2
बिहार में 18वां दिन / जयपुर से 1200 प्रवासी स्पेशल ट्रेन से पटना पहुंचे,कोटा से 8 हजार छात्र भी लाए जाएंगे, तारीख अभी तय नहीं हुआ है
पटना. लॉकडाउन फेज-2 में जयपुर से शुक्रवार रात 10 बजे 1200 प्रवासियों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर पटना के दानापुर स्टेशन पहुंची। कोटा से भी छात्रों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है। कोटा में बिहार के 8 हजार से ज्यादा छात्र हैं। प्रवासियों को 21 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सेंटर बनाए गए हैं। सरकार ट्रेन से आने वाले प्रवासियों को बस से उनके ब्लॉक के क्वारैंटाइन सेंटर तक पहुंचाएगी।
स्टेशन के बाहर होगी स्क्रीनिंग
दानापुर स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद सभी 100 से ज्यादा बसों के जरिए उनके ब्लॉक तक पहुंचाया जाएगा।
नितीश सरकार बनाएगी विशेष पास GS NEWS
लॉकडाउन(Lockdown):- वापस लौट सकते दूसरे राज्यों में फंसे छात्र
अभिभावक विशेष पास के सहारे अपने वाहन से भी बच्चों को बाहर के राज्यों से ला सकते हैं.
पटना. लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बिहार के बाहर फंसे बच्चों (छात्रों) को वापस कैसे लाया जाए, इसे लेकर नीतीश कुमार की सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर है. इस बीच केंद्र सरकार के एक फैसले ने नीतीश सरकार को बड़ी राहत दी है. केंद्र ने बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों (मजदूरों) को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है. साथ ही छात्रों को लाने के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है. बिहार सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए उन लाखों छात्रों के माता-पिता को राहत दी है जिनके बच्चे बिहार के बाहर लॉडाउन में फंसे हुए हैं.
शुक्रवार, 1 मई 2020
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी GS NEWS
जम्मू-कश्मीर :-पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर इस बीच भीषण मुठभेड़ चल रही
है. बताया जा रहा है कि पुलवामा के डांगरपोरा इलाके में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं. सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की साझा टीम ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है।
डीजीपी - बिहार में तीन स्तरों पर होगी स्क्रीनिंग GS NEWS
डीजीपी: -जब दूसरे राज्यों से बिहार के लिए निकलेंगे तब उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी. बिना जांच के घर नहीं पहुंच पाएंगे बाहर से आने वाले लोग, तीन स्तरों पर होगी स्क्रीनिंग
पटना. लॉकडाउन (Lockdown) में फंसे बिहार सरकार छात्रों-कामगारों को बिहार वापस लाने की शुरुआत कर चुकी है. करीब 10 लाख लोगों को अभी बिहार लाया जाना है. हालांकि बाहरी लोगों के बिहार की सीमा में प्रवेश के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में बिहार कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए एहतियात बरतने की तैयारी की जा रही है. बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय (Bihar Director General of Police Gupteshwar Pandey) ने कहा कि ऐसे मजदूर, छात्र एवं अन्य लोग तीन स्तर पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही अपने-अपने घर पहुंच पाएंगे।
नवगछिया : दूसरी बार जिला प्रवक्ता बने विश्वास झा GS NEWS
राष्ट्रीयजनता दल के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए राजद ने जिला स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन की अगुवाई में भागलपुर के तेजतर्रार एवं बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर विश्वास झा को लगातार दूसरी बार जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता लॉक डाउन में विश्वास झा को फोन एवं सोशल मीडिया पर बधाइयां देते नजर आए। विश्वास झा ने बताया कि उन्होंने निजी कारण से पार्टी को त्यागपत्र समर्पित कर राजनीति से संयास का घोषणा किया था। लेकिन पार्टी की ओर से उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इसी कारण से मुझे सामाजिक गतिविधि को तेज करने के लिए पुनः प्रवक्ता बनाया गया है। दूसरी ओर राजद नेता शैलेश यादव, जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा जिला अध्यक्ष विभूति भूषण, उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, प्रदेश नेत्री प्रतिमा सिन्हा, रंजीत रोशन, अनमोल कुमार सुमन, अधिवक्ता नंदलाल यादव, मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा, शुभम कुमार, जियाउर रहमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इन्हें मनोनयन पर बधाई दी है।
ढोलबज्जा में मना मजदूर दिवस, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित GS NEWS
ढोलबज्जा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । मौके पर आईएसीटी कंप्यूटर सेंटर के निर्देशक सह समाजसेवी विनीत आनंद नें कहा कि हर मजदूरों को लोक डॉन का पालन करने को प्रेरित किया ।
मौक़े पर अंगवस्त्र वितरण सम्मान में ढोलबज्जा पंचायत के सोनू कुमार, संजय जयसवाल, विजय कुमार , दीपक राम, छोटू स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार, विनोद स्वर्णकार, आशीष कुमार, शशि पोद्दार, प्रशांत कुमार कन्हैया, डॉक्टर रंजन भारती, धीरज जायसवाल, पृथ्वीराज यादव, मनोज जयसवाल,जेपी मंडल, अखिलेश यादव, विकास रजक ,समस्त लोगों के बीच लॉक डॉन का पालन करते हुए मजदूरों को सम्मानित किया गया।
नवगछिया में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस GS NEWS
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य एवं भागलपुर जिला सहायक सचिव कॉमरेड सीताराम राय ने आज बुट्टी राय भवन में मजदूर दिवस मनाया गया और कहा गया कि देश की विभिन्न राज्यों एवं शहरों में फसे प्रवासी मजदूरों एवं कोटा में फंसे एवं अन्य राज्यों में भी फंसे हुए छात्रों की वापसी वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की हुई फसल बर्बादी क्षतिपूर्ति प्रवासी मजदूर एवं हर प्रभावित जरूरतमंदो परिवारों को ₹10000 नगद सहायता राशि पीडीएस दुकानों से राशन उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों की समझौता कर सम्मानित कर हड़ताल को समाप्त किया जाए। नवगछिया में कालाबाजारी चरम सीमा पर है सामान रहते हुए भी वापस लौटा दिया जाता है जिसके चलते बीमार लोगों को दवाई नहीं मिल पाता है, social distancing मास्क का उपयोग करते हुए 1 मई 2020 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 3 घंटे उपवास धरना करने का फैसला किया गया। और इन मौके पर अंचल परिषद सदस्य कॉमरेड जितेंद्र साह, कॉमरेड आदित्य झा, कामरेड मनोहर शर्मा शहर का सचिव, कॉमरेड अजय लहेरी,कॉमरेड सरवन जैयसवाल, कॉमरेड शालिग्राम लहरी,कॉमरेड पंकज लहरी, कॉमरेड केदार गुप्ता, कॉमरेड पिंटू गुप्ता, कॉमरेड रामू कुमार लहरी, कॉमरेड दीपक कुमार राय, कॉमरेड कारू लहेरी एवं अन्य नवयुवक संघ भी उपस्थित थे।
नवगछिया : राजद ने मजदूरों की सलामती के लिए दो घंटे का रखा उपवास GS NEWS
मजदूर दिवस पर राजद कार्यकर्ता अपने घरों में शुक्रवार को दो घंटे के उपवास पर बैठे। प्रदेश के आह्वान पर जिला राजद ने कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है। राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा है कि वैश्विक महामारी के समय दूसरे प्रदेशों में फंसे राज्य के मजदूरों के प्रति राज्य सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। जब तेजस्वी यादव ने मामला उठाया तो केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सलामती के लिए तेजस्वी यादव के निर्देश पर एक मई को 10 से 12 बजे तक जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, युवा नेता शैलेश यादव, प्रधान महासचिव संजय मंडल, हिमांशु शेखर झा, शुभम कुमार, तनवीर बाबा, हिमांशु यादव, प्रमोद चौबे, अशोक यादव, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में शारीरिक दूरी बनाते हुए उपवास रखा। सबों ने किसानों की फसल क्षति का मुआवजा, बिना राशन कार्डधारियों को भी सरकारी अनाज मुफ्त देने की व्यवस्था अविलंब करने की मांग भी सरकार से की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)