कुल पाठक

रविवार, 10 मई 2020

DM खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग व्यवस्था का :- समस्तीपुर क्वारंटाइन सेंटर में GS NEWS



समस्तीपुर जिले में क्वारंटाइन सेंटर को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है. डीएम खुद इसकी व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

समस्तीपुर: कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है. इसको लेकर लगातार डीएम प्रखंड स्तरीय अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जिले में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटरों का भी मॉनिटरिंग डीएम खुद अपने स्तर पर कर रहे हैं.
जिले के बीआरबी कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 3 दर्जन से अधिक इलाके के लोगों को रखा गया है, जो दूसरे प्रदेश से आए हैं. इनको श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लाया गया था. इसके बाद पटना और मुजफ्फरपुर से बस से इन्हें यहां भेज दिया गया. वहीं, क्वारंटाइन सेंटर में लोगों के लिए खाने-पीने और मनोरंजन के साधन की भी व्यवस्था प्रशासन ने की है. साथ ही रमजान के महीने में इफ्तार और शहरी की भी व्यवस्था की है. बेड पर मछरदानी भी दी जा रही हैडीएम कर रहे हैं मॉनिटरिंगडीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. क्वारंटाइन सेंटर पर एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है. डॉक्टर नियमित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. वहीं, तीन बार रिपोर्ट नेगेटिव और 14 दिन पूरा कर लेने वाले लोगों को प्रशासन उनके घर तक पहुंचा रहा है. जिले में अभी 20 प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर कार्यरत है.

बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के 67 नए मरीज, 646 पहुंची संख्या GS NEWS


बिहार में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 67 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 646 हो गई है। 37 जिले अब कोरोना की चपेट में हैं।...

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 67 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार की सुबह आई पहली जांच रिपोर्ट में एकसाथ कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं, फिर दूसरी रिपोर्ट में 17 नए मरीज मिले जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 हो गई है। इसके साथ ही कोरोना ने बिहार के 38 जिलों में से 37 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है।
आज सुबह आई जांच रिपोर्ट में जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से सात सहरसा जिले के, सात मधेपुरा के, दो दरभंगा जिले के, एक अररिया और एक बेगूसराय जिले के हैं। दूसरी रिपोर्ट में आठ किशनगंज के, तीन पटना के, एक अररिया, तीन अरवल और दो गया जिले के हैं।

शनिवार, 9 मई 2020

नवगछिया की संस्था श्याम प्यारे द्वारा कृष्ण लीला फेस बुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन आज संध्या 4.30 बजे से GS NEWS



नवगछिया की धार्मिक संस्था श्याम दीवाने के द्वारा आज रविवार संध्या 4:30 बजे श्याम बाबा की कृपा से बाबा को रिझाने के लिए करमा बाई का खिचरा  एवं नवगछिया में मंदिर के लिए आदर्श एवं कृष्ण लीला भजन एवं नाटक का लाइव प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है । 

इस बाबत केशव सराफ़ ने बताया की लाइव प्रोग्राम से बाबा को रिझाया जाएगा जिसमें सुगंधा अग्रवाल जयपुर से अपने आवाज से सबका दिल जीतेंगे । 

 वही इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए फेसबुक पेज श्याम दीवाने पर आकर श्याम भक्त आनंद उठा सकते हैं ।

नागरपारा कोसी बाँध पर टैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, एक जख्मी, एक चोटिल GS NEWS

राजेश भारती की  रिपोर्ट

नारायणपुर प्रखंड के  बिहपुर थानाक्षेत्र के कोसी बांध तीन गछिया के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा जिसमें बिहपुर प्रखंड के नन्हकार निवासी बमबम  शर्मा का मौत हुआ। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत मंडल ने बताया कि जख्मी नन्हकार का मकुल दास है। सुरो दास केवल चोटिल है। जख्मी भकुल का इलाज कराया जा रहा है। ट्रैक्टर लेकर कोसी पार भुट्टा लोड करने के लिए जाते समय  घटना हुआ। मृतक बमबम शर्मा अपने पीछे एक पुत्र,एक पुत्री पत्नी को छोड़ गया। सीओ रामजपि पासवान ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजन को मुआवजा मिलेगा।

नवगछिया : रेल मंत्री को आवेदन देकर मक्के की रैक लगवाने की किया मांग GS NEWS


 ढोलबज्जा: राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मक्के धुलाई के लिए रैक लगवाने की मांग करते हुए लघु जल-संसाधन सह विधि विभाग मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को ईमेल के माध्यम से आवेदन दिया है. आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि- बिहार के विभिन्न जिले मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर एवं सुपौल समेत अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर मक्के की खेती हुई है. मक्के की इस तैयार फसल की धुलाई के लिए मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया कटिहार, कुर्सेला, नवगछिया व अररिया के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे रैक लगवाया जाए. ताकि वहां के किसानों को उनके फसलों का सही लाभ मिल सके.

ढोलबज्जा में माले ने मनाया काला व धिक्कार दिवस मना किया विरोध प्रदर्शन. काला झंडा फहरा सर पर बांधी पट्टी GS NEWS


ढोलबज्जा: औरंगाबाद में ट्रेन द्वारा रौंदे गए मजदूरों व विशाखापट्टनम गैस रिसाव से हुई मौत को हादसा नहीं हत्या बताते हुए माले के राज्य कमेटी सदस्य पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने गंगानगर कदवा में राष्ट्रव्यापी काला व धिक्कार दिवस मनाया. जहां सभी ने काला झंडा फहराते हुए अपने अपने सर पर काली पट्टी बांध सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पंकज कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित कर कहा कि- सरकार कोरोना के बहाने गरीब मजदूरों को मौत के मुहाने झोंक रही है. मजदूरों को सुरक्षित व नि:शुल्क घर वापस लाने के बदले उनसे पैसा लिया जा रहा है. लोग अभी भी सुविधा के अभाव में पैदल हीं घर आ रहे हैं. सभी मजदूरों को राशन के साथ दस-दस रुपए दिया जाए. उधर औरंगाबाद ट्रेन हादसा व मसौढ़ी गैस रिसाव से हुई मौत में पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए. मौके पर  प्रमोद मंडल, रवि मिश्रा, ईश्वर मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, राधे रजक, निरंजन भारती व मुन्ना जायसवाल के साथ अन्य माले कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवगछिया के ख़रीक अठनिया कंटेन्मेंट एरिया में डोर टू डोर सर्वे शुरू GS NEWS

नवगछिया के खरीक के अठनियां कंटेन्मेंट एरिया में कोरोना का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ विभाग की टीम ने  सर्वे का काम शुरू कर दिया है.

सात कोरोना संदिग्ध का सैंपलिंग  अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

खरीक के अठनियां में कोरोना पॉजिटिव सोलहवर्षीय किशोर के संपर्क में आने वाले लोगों की खोज की जा रही है.इस बात खरीक पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सात कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपलिंग अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.कंटेन्मेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं.

कोरोना और प्रकृति के कहर ने किसानों को कर दिया एक दशक पीछे- आंधी पानी से मक्के, आम, लीची व केले की फसल हुई बर्बाद तो दूसरी तरफ हरि सब्जियों का नहीं मिल रहा है बाजार GS NEWS

नवगछिया :  कोरोना और प्रकृति के कहर ने नवगछिया के किसानों को दस वर्ष पीछे कर दिया है. फसल कोई भी हो किसानों के लिये आज के समय मे फायदेमंद नहीं रहा. दोहरी मार झेल रहे किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. हरी सब्जियों से लेकर मक्का, केला, गेंहू के किसानों की हालत भी दयनीय है. आंधी वर्षा के कारण  आम लीची एवं केले की फसल भी बर्बाद हो चुकी है. आंधी बारिश में आम लीची की फसल झाड़ गए हैं तो केले के पेड़ भी खेतों में गिर गए हैं. फसल बर्बाद होने से किसान अपनी किश्मत पर रोना रो रहे हैं. लोकडॉन काल मे सब्जी की खेती करने वाले किसानों का भी हाल खस्ताहाल है. सब्जी की खेती करने वाले किसानों को बाजार नहीं नहीं मिलने से सब्जियों का रेट भी नहीं मिल रहा है. किसानों की उपज होने वाली सब्जी बाहर की मंडी नहीं जाने से किसानों को ओनेपोने भाव मे सब्जी बेचनी पड़ रही हैं. इस कारण किसानों को भाड़ी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

- केले आम व लीची का बड़ा हब है नवगछिया

केले आम व लीची का एक बड़ा सेंटर नवगछिया है. नवगछिया में हजरों एकड़ में किसान इन फसलों को उपज करते हैं. लेकिन आंधी वर्षा में फसल बर्बाद हो जाने के कारण किसान आंशू बहाने को विवश हैं. किसान बंटी चौधरी, राजमंगल चौधरी, बिजेंद्र शर्मा आदि कहते है कि इस वर्ष आम लीची व केले की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई. पूर्व में आई आंधी में मक्के की फसल तो पहले ही बर्बाद हो चुकी थी. आम लीची की फसल के बर्बाद होने से हम लोग पूरी तरह से लूट गए हैं. लौकडॉन की यही स्थिति रही तो जो कुछ फसल बागान में बचा है वह भी बाजार नहीं मिलने से बर्बाद हो जाएगा. किसानों ने कहा कि आम लीची की फसल को तैयार करने में लाखों रुपये उसकी धुलाई में खर्च हो चुके है. अब एस लग रहा है कि धुलाई में लगे पैसे आना भी मुश्किल है.


- नहीं आ रहे है व्यापारी, जो थे वे भी चले गए

किसानों का कहना है कि अब तक लीची के बागान में लीची खरीद करने के लिए व्यापारियों की लाइन लगानी शुरू हो जाती थी. लेकिन इस बार अब तक कोई व्यापारी गतिविधि नहीं कर रहे हैं. लोकडॉन एवं तेज आंधी वर्षा के कारण जो कोई व्यापारी संपर्क में भी थे वे  स्थिति को देखते हुए संपर्क नहीं कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि हर वर्ष नवगछिया में लीची आम का पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होता था, लेकिन इस बार किसान की फसल भी बर्बाद हो गई और बाजार का भी खस्ता हाल है.

- बाजार की मार झेल रहे है सब्जी किसान

सब्जियों की खेती भी नवगछिया में बड़े पैमाने पर होती है. गंगा एवं कोसी दियरा ईलाके में परबल, करेला, फुट, ककड़ी, तरबूज, भिंडी, बैगन, कद्दू पपीता आदि का अत्यधिक पैदावार होता है. लेकिन इस बार लोकडॉन मे बाजार नहीं मिलने से किसानों की किस्मत पर पानी फिर गया है. बाजार नहीं मिलने से किसानों को न तो भाव मिल रहा है न ही इसकी सप्लाई हो पा रही है. किसानों की सब्जी हर दी बर्बाद हो रही है.

नवगछिया में भाजपा द्वारा निःशक्त लोगों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण GS NEWS

नवगछिया : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिलापरिषद सदस्य कुमकुम देवी की नेतृत्व में शुक्रवार को खरीक प्रखंड के गोटखरिक पंचायत के गनेशपुर में निःशख़्त लोगों के बीच राहत का वितरण किया गया. ज़िला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व मुखिया देवेन्द्र यादव, आलोक चौरसिया, गगन चौधरी आदि अन्य मौजूद थे.

नवगछिया : खरीक के सात एवं रंगरा के तीन का लिया गया सेंपल GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में शनिवार को कुल दस लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. जांच में लिए गए सेंपल में खरीक प्रखंड के आठ लोगो का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है. जबकि रंगरा प्रखंड के तीन लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में जिन व्यक्तयों का सेंपल लिया गया है उन सभी व्यक्तियों को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के वार्ड में रखा गया है. शुक्रवार को जिन लोगों का सेंपल लिया गया है उनकी रिपोर्ट अबतक नहीं आई है.

नवगछिया में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा दिन रात कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे मीडियाकर्मियों को किया गया सम्मानित GS NEWS

नवगछिया में  क्लीन नवगछिया - ग्रीन नवगछिया के सदस्यों ने  संयोजक श्रीधर शर्मा  के नेतृत्व में नवगछिया के मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र देखकर  सम्मानित किया गया  और कहां कि आज  इस महामारी में भी यह मीडिया कर्मी  अपनी जान जोखिम में डालकर भी हम लोगों को देश विदेश की सारी जानकारी  घर बैठे दे रहे हैं  ऐसे में  हम लोगों का दायित्व बनता है कि हम लोगों  भी ऐसे मीडिया कर्मी को का सम्मान करें इसी क्रम में आज मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया इस  पर मौके पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों में अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, श्रीधर शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया राकेश चिरानिया  सुमित भगत लोकेश अग्रवाल रवि साह संदीप चिरानिया विक्रम शर्मा आदि अन्य भी थे.

नारायणपुर में लॉकडाउन अवधि का प्राइवेट विद्यालय नहीं लेगें छात्रों से शुल्क GS NEWS

नारायणपुर - महामारी कोरोना संक्रमण के कारण पुरे भारत देश में लॉकडाउन लागू किया गया है.लॉकडाउन में भागलपुर जिलापदाधिकारी द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा है कि संस्थान के संचालक छात्र या अभिभावक पर लॉकडाउन में बंदी रहे विधालय से छात्र या उनके अभिभावक पर दवाब नहीं बनायेगें. नारायणपुर में इस लॉकडाउन अवधि का निजी विद्यालय द्वारा छात्रों से शुल्क नहीं लिया जाएगा ऐसा बिहार सरकार ने निर्देश दिया है.महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय पहाड़पुर के प्राचार्य अंकज शर्मा ने कहा कि मैं लॉकडाउन अवधि का शुल्क किसी भी छात्र से नहीं लूंगा.जबकि सनसाइन पब्लिक स्कूल नारायणपुर के प्राचार्य मनोज कुमार यादव एवं इआईओ पब्लिक स्कूल रायपुर के शंकर गुप्ता, सेंट कैरेन्स के संचालक एलएम अंबास्कर,अंजलि इंटरनेशनल स्कूल नारायणपुर के प्राचार्य विवेक कुमार ने कहा कि प्राइवेट विद्यालय संघ के निर्देश की प्रतीक्षा है.अंजली इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विवेक कुमार ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि कर्मचारी का वेतन नहीं रोकना है दूसरी तरफ की छात्रों से लॉकडाउन अवधि का शुल्क नहीं लेना है.इधर जिलाधिकारी कार्यालय से निजी,सरकारी विद्यालय के लिए पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन की अवधि का शुल्क लेने के लिए छात्र या अभिभावक पर दबाव नहीं देना है.शिक्षा विभाग के वरीय  बीआरपी मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि किसी भी सूरत में लॉकडाउन की अवधि का शूल्क निजी विद्यालय छात्रों से शुल्क नहीं ले सकता है.लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी व विधालय के प्राधानाचार्य के साथ शूल्क को लेकर बैठक किया जाएगा.क्योंकि सभी लोगों का आर्थिक नुकसान हो रहा है एक दुसरे को समाजिक वैमस्यता बना कर सहयोग करने की जरुरत है.

नवगछिया बाजार में उमड़ रही भीड़ - लॉक डाउन सिर्फ छोटे दुकानदार के लिए GS NEWS

 नवगछिया में लॉक डाउन सिर्फ नाम का रह गया है. नवगछिया बाजार की मौजूदा स्थिति को देख कर कोई भी यह उम्मीद नहीं लगा सकता है कि पिछले दिनों इसी नवगछिया में पहला कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद 28 दिनों तक सील कर दिया गया था. नवगछिया में इनदिनों हर तरह की दुकानें खुल रही हैं. कपड़ों से लेकर जूते चप्पल और पूजा पाठ से लेकर श्रृंगार सामग्री की दुकानें भी दिन में खुली रहती है. शनिवार को भी नवगछिया बाजार में लोगों की अत्यधिक आवाजाही होने से दिन भर रह रह कर जाम की स्थिति बनती रही.छोटे दुकानदार कर रहे हैं लॉक डाउन का पालन नवगछिया बाजार में छोटे दुकानदार लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं. सड़क किनारे पान, चाय की दुकानें, ठेले पर चलने वाली नाश्ते की दुकानें और सड़क किनारे चटाई पर सामान बेचने वाले दुकानदार अपना दुकान बंद ही रख रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे दुकानदारों के साथ पुलिस भी सख्त व्यवहार करती है जबकि बड़े दुकानदारों की पुलिस टोह भी नहीं ले रही है. छोटे दुकानदारों को भी दुकान खोलने का मिले आदेश आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जब बड़े दुकानदार दुकान खोलते ही हैं तो और लॉक डाउन का किसी तरह से पालन नहीं होता है. ऐसी स्थिति में रोजाना 200 से ₹300 कमाने वाले छोटे दुकानदारों को भी दुकान खोलने का आदेश प्रशासन को देना चाहिए ताकि ऐसे लोगों की भी रोजी रोटी चल सके. भाकपा माले के नेता गौरीशंकर ने कहा कि प्रशासन की यह दो रंगी की नीति नहीं चलने वाली है. कानून और नियम सबके लिए बराबर होना चाहिए. जब बड़े लोग कमाते हैं तो छोटे लोगों को भी कमाने का पूर्ण अधिकार है.