कुल पाठक

मंगलवार, 19 मई 2020

नवगछिया में मजदूरों का महज 15 किलोमीटर का सफर बन गया जीवन का अंतिम सफर GS NEWS

खरीक लोहे की पिलर से लदे ट्रक पर सवार प्रवासी मजदूरों को क्या पता कि महज 15 किलोमीटर का सफर उसके जीवन का अंतिम सफर साबित होगा.लोहे का पिलर लदे ट्रक का लिफ्ट लेना  बिहारी मजदूरों के लिए  काल बनकर सामने आया. मजदूरों को क्या पता ट्रक का लिफ्ट लेना उसके लिए प्राणघातक सिद्ध होगा. कटिहार और नवगछिया के सीमा क्षेत्र पर जब मजदूरों ने ट्रक चालक को लिफ्ट के लिए हाथ दिया और ट्रक चालक ने सभी मजदूरों को पीछे में बैठा लिया. सभी मजदूर इस उम्मीद में थे की ट्रक का सहारा लेकर बहुत जल्द ही अपने घर पहुंच जाएंगे. लिफ्ट लेने की स्थल से महज 15 किलोमीटर है  दूरी ट्रक से तय कर सका था. और यही दूरी मजदूरों के जीवन की अंतिम सफर बनकर सामने आई. अम्भो के समीप फोन नियंत्रित बसने ट्रक में टक्कर मार दी तो ट्रक चालक ने अपने ट्रक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया.जोरदार धक्के से ट्रक के पीछे में ट्रक पर लगे भारी भरकम लोहे के पिलर के ऊपर  बैठे बेतिया और मोतिहारी के  9 प्रवासी मजदूर कुछ ही क्षणों में  ट्रक के भारी-भरकम मलवे  के चपेट में आकर दम कर दम तोड़ दिया. मजदूरों के शरीर पर  दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मलवे का वजन  इतना  अधिक और भयावह था कि जीवन के अंतिम क्षण में मदद के लिए मजदूरों की चीख तक नहीं निकल सकी. सब के सब नौ मजदूर कुछ ही पल में  रख पर लगे भारी भरकम पिलर के मलबे के नीचे दम तोड़ दी. इस हृदय विदारक मार्मिक घटना को देख कर सबों का दिल पसीज गया.लोग इस बात को सोच सोच कर विह्वल सो रहे थे की हार मांस कि इस नाजुक मानव शरीर पर जब कई टन लोहे के पिलर का दबाव बना होगा तो मजदूरों को कुछ क्षण के लिए कितनी दर्दनाक पीड़ा हुई होगी.मजदूरों की इस ह्रदय विदारक पीड़ा का चिंतन मात्र से मानव हृदय सिहर उठा.घर पर बच्चे कर रहे थे पिता का इंतजार मोबाइल पर मजदूरों का घर वाले से संपर्क हो रहा था. जब साइकिल चलाते-चलाते मजदूर थक चुका था तो उन लोगों ने ट्रक वाले को लिफ्ट के लिए हाथ लिया. ट्रक रुकने और लिफ्ट देने मात्र से मजदूरों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी. रथ पर साइकिल लेकर सवार होकर मजदूरों ने एक बड़ी राहत की सांस ली थी. बेतिया और मोतिहारी के परिजनों को फोन पर जानकारी देकर मजदूरों ने अपने परिजनों को यह बताया था कि वह बहुत ही जल्द घर पहुंच गए पहुंचने वाला है.घर पर छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता का घर सुरक्षित आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे.मजदूरों में से एक मजदूर बेतिया यमुनियाँ का हाशिम अपने घर का इकलौता भाई था.जिसके सर पर से पिता का साया दो साल पहले उठ चुका था.एक भाई था वह भी कुछ माह पहले इस संसार से चल बसा. एक हासिम अपने पीछे तीन लड़का और दो लड़की छोड़ गए. पांच संताने पिता के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी.पुत्र की आस में बूढ़ी मां की आंखें पथरा गई  बूढ़ी मां इस उम्मीद में थी कि अब उसका बेटा आ जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा.लेकिन जैसे ही मोबाइल से सूचना मिली  कि उसका बेटा अभी संसार में नहीं रहा सब कुछ तहस-नहस हो गया. घर में कोहराम मच गया .उस बूढ़ी मां को क्या पता आज उसके पुत्र का अंतिम दिन है.हासिम घर का कमाऊ इकलौता बेटा था. मौत की सूचना मिलते ही  बेतिया के  पगड़सीपुर थाना के  यमुनियाँ  चितपरी गांव में सन्नाटा छा गया. हाशिम की पत्नी को जब पति की मौत की सूचना मिली तो मानो  उसका संसार ही उजड़ गया हो. हाशिम पर ही उसके पांच छोटे छोटे बच्चे पत्नी और बूढ़ी मां की जिंदगी निर्भर थी एक हसीन की मौत से पूरे के पूरे 6 लोग उजड़ने के कगार पर आ गया है. मृतक मजदूर हाशिम कोलकाता में गद्दा बनाकर रुई धुनने का का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था.मजदूर की मौत हो जाने से पूरा घर बिखर गया. अन्य 5 मजदूरों के परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो वे सन्न रह गए मृतक के परिजन अपने निजी वाहन लेकर घटनास्थल की ओर चल पड़े हैं. खरीक थाना अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने बताया की सभी मृतकों के परिजन देर रात नवगछिया पहुंच जाने की उम्मीद है इस बाबत खरीक पुलिस भी लाश लेकर नवगछिया में परिजनों का इंतजार कर रही है

नवगछिया में भाजपा के सभी मंडल प्रभारियों के नामों की हुई घोषणा GS NEWS

 नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने भाजपा नवगछिया जिला प्रभारी अभय वर्म्मन से विचारोपरांत नवगछिया संगठन जिला  के मंडल प्रभारीयों की घोषणा की है. जिलामंत्री अरविंद चौधरी को नारायनपुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव को बिहपुर, जिला उवाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास को खरीक, जिला मंत्री मुकेश राणा को  इस्माइलपुर, जिला महामंत्री  आलोक कुमार सिंह को नवगछिया ग्रामीण, जिला उवाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को रंगरा, जिला मंत्री विरेंद्र दास को गोपालपुर, पूनम चौरसिया को नवगछिया नगर का प्रभारी बनाया गया है. जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल प्रभारियों को प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर आईटी सेल का एक संयोजक एवं प्रत्येक बुथ (मतदान केंद्र) पर सप्त ऋषि का गठन में मंडल अध्यक्षों को सहयोग करते हुए संगठन के दिए गए निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है.

नवगछिया स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के ठहराव को लेकर डीएम ने तैयारी का लिया जायजा दिए कई निर्देश GS NEWS

 नवगछिया स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के ठहराव एवं बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को नवगछिया स्टेशन पर नवगछिया पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा की गई व्यवस्था का भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीटीओ भागलपुर के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बड़ी संख्या में प्रवासी के आगमन को लेकर डीएम ने किसी प्रकार की परेशानी ने हो इसको लेकर तैयारी चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. डीएम ने स्टेशन से बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में एक स्थाई काउंटर बनाने का निर्देश एसडीओ मुकेश कुमार को दिया. इसके अलावे विभिन्न जिले के लिए जाने वाली बस के को एक तरफ कतारबद्ध तरिके से लगाने एवं सभी बसों के सामने उक्त जिले का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. लोकल प्रवासियों के लिए अलग वाहन का पार्किंग बनाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि स्थाई काउंटर की व्यवस्था होने से यात्रियों को वही से चैनलाइज किया जाएगा. जिससे यात्री निकल कर सीधे अपने अपने जिले की बस में जाकर बैठ सके और बस पर निर्धारित लोग पूरी होने पर तत्काल प्रस्थान कर सके. उक्त काउंटर से ही यात्रियों को प्रशासन मिलने वाली जो सुविधा उपलब्ध कराई जाती है वहीं से उपलब्ध कराई जाएगी. नवगछिया एसडीओ मुकेश  कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर स्टेशन पर यात्रियों को किस टार स्क्रिनिंग को जाएगी. मेडिकल टीम के काउंटर व अन्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

नवगछिया में आज बुधवार को होगा तेतरी पंचायत सील GS NEWS

 नवगछिया प्रखंड के तेतरी निवासी पीएचसी में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सील करने का आदेश दिया है. मंगलवार की सुबह भीषण दुर्घटना एवं नवगछिया स्टेशन में बड़ी संख्या में ट्रेन से आए प्रवासियों को गंतव्य तक पहुचाने की व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगे रहे. एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि बुधवार को तेतरी पंचायत को सील करने की कार्रवाई की जाएगी.

नवगछिया : कटिहार से प्रवासी मजदूरों को पहुंचा कर लौट रही बस पलटी बाल- बाल बचे चालक और खलासी GS NEWS

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित  अजय ढाबा के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर प्रवासी मजदूरों को  कटिहार से पहुंचा कर लौट रही बस पलट गई ।दुर्घटना में बस के चालक और दो खलासी बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस के पहुंचने के पूर्व  बस के चालक और दोनों खलासी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि बस बेगूसराय से प्रवासी मजदूरों को कटिहार से पहुंचा कर लौट रही थी ।इसी दौरान अजय ढाबा के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।दुर्घटनाग्रस्त  बस को रंगरा पुलिसद्वारा जप्त कर लिया गया  है।


रंगरा से चंद्र शेखर सुमन की रिपोर्ट

नवगछिया : एनएच 31 मुरली चौक पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के टायर और पार्ट्स खोलते हुए रंगरा पुलिस ने पांच चोरों  को किया गिरफ्तार, ट्रेक्टर और एक मोटरसाइकिल को भी किया बरामद GS NEWS

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से  टायर और अन्य पार्ट्स खोलते हुए रंगरा पुलिस ने 5 चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है । मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर और एक बिना नंबर की यामहा FZ   मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है । गिरफ्तार किये गये  चोर अलग-अलग जगह के बताए जाते हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान मिथुन कुमार, पिता बिलास सिंह, अनंत कुमार राज, पिता नरेश मंडल, ग्राम नारायणपुर चंडीस्थान, थाना ईस्माईलपुर, जिला भागलपुर , सुनील कुमार, पिता चन्द्रकांत मंडल , ग्राम कुतरू दास टोला, आशुतोष मंडल पिता रामदास मंडल, दोनों  ग्राम ज्ञानी दास , थाना रंगरा चौक ,जिला भागलपुर एवं मोहम्मद पांचू  ,पिता मोहम्मद भोलन मियां , ग्राम बरीयारपुर, थाना ढोली सकरा , जिला मुजफ्फरपुर के रूप में की गई है। बताते चलें कि पिछले एक माह पूर्व मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक चालक और एक खलासी की मौत हो गई थी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क पर ही अब तक पडा हुआ था। चोरों द्वारा  लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए चोरी की इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मगर एनएच 31 सड़क मार्ग पर गश्त लगा रही रंगरा पुलिस को इसकी भनक लगी । पुलिस ने जब घेराबंदी की तो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे  सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया ।  इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चोरों  से गहन पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं ।  वही बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी चोरों की निशानदेही पर घटना के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार किए गए सभी चोर अंतर जिला वाहन चोर  गिरोह से जुड़े हुए हैं। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी  को जेल भेज दिया गया।

रंगरा से चंद्र शेखर सुमन की रिपोर्ट

नारायणपुर :- मनोहरपुर में मनरेगा की योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने काम में सुधार का माँग करते हुए काटा बवाल, काम में मुखिया को सुधार का निर्देश: कुमार सुंदरम मनरेगा पीओ GS NEWS



राजेश भारती की रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के रायपुर  पंचायत के मनोहरपुर गांव में मनरेगा से करीब नौ लाख की लागत से बन रहे नाला पर ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता निर्माण पर बवाल काटा। यह नाला मनरेगा से ढक्कन सहित बनाया जा रहा है। ग्रामीण अरुण शर्मा, मिथिलेश शर्मा दिनेश शर्मा,नंदलाल शर्मा ने कहा की नाला का सतह के ढलाई की मोटाई कम है। ढक्कन कमजोर बनाया गया है जो टूटने लगा है। मंगलवार को सफेद बालू से कम सीमेंट मिलाकर मुखिया उमाकांत शर्मा द्वारा काम करवाया जा रहा था। इस योजना की राशि,लंबाई आदि के बारे में ग्रामीणों को कुछ जानकारी नहीं है क्योंकि योजना का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है।जबकि योजना शुरू होने पर शिलापट्ट लगाना आवश्यक है।मुखिया द्वारा मजदूर से सफेद बालू मिलाकर काम करवाने पर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया
ग्रामीणों वकील, सोनेलाल, सदानंद,उदय,मुकेश, मदन मुनी,अखिलेश ने कहा कि जो भी निर्माण किया गया है उसमें गिट्टी की भी मात्रा बहुत कम है जिससे नाला का आधार, साइड दीवार, ढक्कन कमजोर बना है। इस तरह से नाला बनाने का मतलब है कि मनरेगा के सरकारी राशि का दुरुपयोग करना। क्योंकि ऐसा नाला किसी काम का नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने कमजोर ढक्कन को तोड़कर दिखाया। मुखिया उमाकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे लेकिन वह काम में सुधार नहीं करवा सका। वहाँ से ग्रामीणों की समस्या सुनकर लौट गया। जबकि मुखिया उमाकांत शर्मा चाहता तो घटिया काम में सुधार करवाकर बढ़िया काम ग्रामीणों के सामने करवा सकता था। लेकिन मुखिया ने वहाँ मौजूद मजदूर को काम करने नहीं कहा। सिर्फ मुखिया काम में सुधार की बात कहकर खिसक गए । मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम ने कहा कि योजना का शिलापट्ट लगाना चाहिए।मुखिया उमाकांत शर्मा को कार्य में सुधार करवाने का निर्देश दिया गया है।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

नारायणपुर:- बलहा में मिला दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ,महाराष्ट्र से तीस व्यक्ति के साथ आया था भागलपुर GS NEWS





नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहरपुर बलाहा पंचायत में वार्ड संख्या चार से एक, वार्ड संख्या सात से एक सहित बलाहा में दो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों व्यक्ति तेरह मई को तीस साथियों के साथ महाराष्ट्र से भागलपुर पहुंचा था। 13 मई को हीं भागलपुर से क्वारंटाइन सेंटर नगरपारा बलाहा के तीनों व्यक्ति को पहुंचाया। अन्य व्यक्ति में श्रीपुर से पांच, पकड़ा तेतरी से दो, धरहरा से एक अंबाइचरवा अलौली से एक, पसराहा से 17 था। जिसे प्रशासन के द्वारा अन्य वाहनों से भागलपुर से उसके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बालाहा के तीनों व्यक्ति को 13 मई से अठारह मई क्वारंटाइन सेंटर नागरपारा में रखा गया। बलाहा के समाजसेवी शिक्षक रमेश सिंह के प्रयास से अधिकारी द्वारा अठारह मई को बलाहा के तीनों व्यक्ति को क्वारंटाइन सेंटर से नवगछिया भेजा गया। जहाँ से तीनों का सैंपल नवगछिया से जाँच के लिए अठारह मई को भेजा गया जिसमें दो पॉजीटिव औऱ एक का निगेटिव रिपोट आया है। वार्ड संख्या सात का कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति को सेंटर पर पांच दिनों तक घर से भी खाना पहुंचाया जाता था। मोबाइल भी घर से चार्ज करके पहुंचाया जाता था। प्रशासन ने पांच दिनों तक सेंटर पर रखा। इस बीच वह किसके संपर्क में आया अधिकारी यह तलाश रहे हैं।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

बिहार:-डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेने बताया, लॉकडाउन के चौथे चरण में किन क्षेत्रों में मिली है छूट GS NEWS



पटनाः लॉकडाउन का चौथा चरण लागू हो गया है. राज्यों को कुछ क्षेत्रों में इससे राहत दी गई है. जनता को किन क्षेत्रों में छूट मिली है, इसे लेकर कंफ्यूजन है. इसको देखते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आम जनता को छूट मिली क्षेत्रों की जानकारी दी है.
सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना जरूरी
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि ड्राई क्लीनर, कपड़ा, फर्नीचर, स्पोर्ट्स, स्टेशनरी, बर्तन की दुकान खोलने को लेकर निर्देश दिया गया है. जिला अधिकारी के आदेश पर यह सभी दुकानें 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक ही खुलेंगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना, सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करना जरूरी होगा.
आम जनता के लिए पहले जैसे नियम
गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पहले जैसे ही शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद, चर्च और सभी धार्मिक स्थलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के सामूहिक कार्यक्रम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. आम जनता के लिए पहले जैसे ही नियम लागू है.

पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा जारी 
डीजीपी गुप्तेश्वर ने कहा कि पास वाले व्यक्ति भी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नहीं निकल सकते हैं. बिहार में पूरी तरह से कर्फ्यू जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में डिप्टी डायरेक्टर के ऊपर के अधिकारी और उसके नीचे के सिर्फ 33% पदाधिकारी ही कार्यालय में मौजूद रहेंगे. वहीं, निजी कार्यलय में मात्र 33% ही लोग कार्य कर सकते हैं
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

भागलपुर के नवगछिया सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जतायी शोक संवेदना GS NEWS

भागलपुर सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश दिया है.

सीएम नीतीश ने भागलपुर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य और साहस देने की प्रार्थना ईश्वर से की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराया जाए. घायलोंं को इलाज के बाद उनके घर भेजा जाएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों और राज्य के बाहर से आने वाले लोगों से अपील की है कि वह किसी भी हाल में छिपकर पैदल, रेल ट्रैक या ट्रकों के जरिए आवाजाही ना करें. उन्होंने ने कहा कि हम प्रवासी बिहारियों को वापस लाने के लिए लगातार लेने चला रहे हैं और धैर्य के साथ लोगों को वापसी का इंतजार करना चाहिए.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, छूट में खुल सकती है सिर्फ कपड़े की दुकान GS NEWS



दुकान खोलने को लेकर जिलाधिकारी करेंगे फैसला
मरीज और ट्रेन से आने वालों के लिए होगी कैब सर्विस

बिहार सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, बिहार में नई छूट बस इतनी है कि जो इलाके कंटेनमेंट जोन और रेड जोन से बाहर है, वहां पर कपड़े की दुकानें खुल सकती हैं.
कपड़े की दुकानों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी फैसला लेंगे. जिलाधिकारी तय करेंगे कि दुकानें किन-किन दिनों में खुलेंगे और कितने समय के लिए खुलेंगे. बिहार सरकार ने सभी प्रखंड मुख्यालयों को रेड जोन घोषित कर दिया है.
सरकार का मानना है कि बिहार में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रोजाना आ रहे हैं और प्रखंडों में स्थित क्वारनटीन सेंटर में रह रहे हैं. इससे उन इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. प्रदेश के रेड जोन इलाके में राज्य सरकार ने कोई भी नई छूट नहीं दी है.- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

बिहार में 19 और मिले कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1442 हुई GS NEWS



बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को 19 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. जिसके बाद बिहार में कुल मरीजों की संख्या अब 1442 हो गई है. पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 473 हो गयी है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है.
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को 19 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. जिसके बाद बिहार में कुल मरीजों की संख्या अब 1442 हो गई है. मंगलवार को राज्य के 10 जिलों से 19 मरीज मिले हैं. आज मिलने वाले मरीजों में पटना, कैमूर , बक्सर, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, नवादा, मधेपुरा जिले शामिल हैं. इसकी जानकारी बिहार के स्वाथ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

सोमवार, 18 मई 2020

बिहार बोर्ड टॉपर्स के इंटरव्यू पर भी कोरोना का असर, नतीजे कल GS NEWS





बिहार मैट्रिक के मूल्यांकन के बाद अब टॉपर्स के इंटरव्यू पर भी कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है।  पिछले साल की तरह इस बार टॉपर्स का ऑफलाइन इंटरव्यू नहीं हो रहा है।  बिहार बोर्ड के मैट्रिक के टॉपर्स से ऑनलाइन ही प्रश्न पूछे जा रहे हैं। बिहार बोर्ड के इन टॉपर्स का आज भी इंटरव्यू चलेगा। मेरिट लिस्ट बनाने से पहले उच्चतम अंक लाने वाले लगभग 100 छात्रों का इंटरव्यू हो रहा है। इसलिए अब संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड कल दोपहर तक नतीजे जारी कर सकता है। 
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही खत्म हो चुका है। अब बोर्ड सिर्फ टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आधे टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम तकरीबन समाप्त कर लिया गया है। इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन में डेढ़ महीने की देरी हो गई थी। बिहार बोर्ड के पहले के शेड्यूल से कार्य होता तो नतीजे मार्च अप्रैल में ही जारी हो जाते। बोर्ड ने इंटर के नतीजे  24 मार्च को ही जारी कर दिए थे। 
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com 

बोर्ड के सूत्र बता रहे हैं कि सबकुछ तय कार्यक्रम के तहत हुआ तो 20 मई को मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा देने वाले 15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194