कुल पाठक

गुरुवार, 28 मई 2020

नवगछिया:गोपालपुर में जल संसाधन विभाग पटना के द्वारा अभियंताओं की टीम ने कटाव निरोधी कार्यों के सुदृढ़ीकरण हेतु किया कार्य स्थल का निरीक्षण GS NEWS

 गोपालपुर - बाढ व कटाव से बचाव हेतु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा लगभग चालीस करोड रुपये की लागत से इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है. पिछले एक दशक से लगाता कटाव होने के कारण गंगा नदी स्पर संख्या पाँच से लेकर सात के डाउन स्ट्रीम तक सुरक्षात्मक बाँध के करीब बह रही है.जिस कारण दर्जनों गाँवों पर गंगा के कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस वर्ष जल संसाधन विभाग द्वारा स्पर संख्या पाँच एन टू से लेकर स्पर संख्या छह तक बल्ला व जिओ बैग का कार्य करवाया गया है. पिछले दिनों अनुवीक्षण दल के अध्यक्ष सेवा निवृत मुख्य अभियंता ई उमाशंकर सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान बल्ला -जिओ बैग कार्य को बाढ के दौरान और आगे तक कार्य करवाये जाने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यालय को अपना प्रतिवेदन दिया था. इसी कडी में जल संसाधन विभाग पटना से डिजाइन के अधीक्षण अभियंता ई सफदर आलम अपने सहयोगी अभियंता के साथ कार्यस्थल पर पहुँचे और मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे, अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद व कार्यपालक अभदियंता ई अनिल कुमार व सैदपुर के ग्रामीण सह अधिवक्ता मुकेश कुमार व सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन कुँवर के साथ गहन विचार विमर्श किया.उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट मुख्यालय में रखी जाएगी. एक -दो में मुख्यालय से निर्देश मिल जायेगा. मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे ने बताया गंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि होने पर पानी का दवाब तटबंध पर कम से कम आये. इस पर चर्चा किया गया. पायलट चैनल सहित अन्य विकल्पों पर बातचीत की गई. फिलहाल प्राक्कलन के अनुसार कार्य करवाया जा रहा है.

नवगछिया में इस्माइलपुर से लेकर जाहन्वी चौक तक तटबंध कार्य पूरा नहीं होने से पुनः बाढ़ का होगा तांडव - मुख्य अभियंता ने किया रिपोर्ट तलब GS NEWS

 गोपालपुर - पिछले तीन सालों से इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक जल संसाधन विभाग द्वारा आधा -अधूरा तटबंध बनाये जाने के कारण पुनः इस वर्ष इस्माइलपुर प्रखंड सहित अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया को बाढ की त्रासदी को झेलने के लिये मजबूर होना पडेगा.बताते चलें कि बाढ से बचाव हेतु दस किलोमीटर लंबा निर्माणाधीन तटबंध पिछले तीन वर्षों से पूरा नहीं हो सका है.जिला पार्षद विपिन मंडल द्वारा लगातार तटबंध निर्माण कार्य पूरा कराये जाने को लेकर मुख्य अभियंता से आग्रह किया जाता रहा है.जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जमीन अधिग्रहण कार्य नहीं होने के कारण तटबंध निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है.मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे ने बताया कि गाँवों में शिविर लगा कर भूस्वामियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है. जिला पार्षद विपिन मंडल ने बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव से पूर्व पुनः हमलोग चुनाव बहिष्कार व धरना -प्रदर्शन आयोजित कर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे.

नवगछिया में 1062 लीटर देशी व विदेशी शराब का हुआ विनष्टीकरण GS NEWS

 नवगछिया थाना क्षेत्र के थाना कैंपस में ही गुरुवार को उत्पाद अधिक्षक राज कुमार व नवगछिया अंचलाधिकारी विद्यानंद राय, नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा के नेतृत्व में देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. जिसमें नवगछिया थाना, रंगरा थाना, बिहपुर झंडापुर थाना, ढोलबज्जा थाना के कई कांडों में पकड़ाया गया शराब का विनष्टीकरण किया गया है. जिसमें विदेशी शराब कुल  519.345 लीटर और देशी शराब 543 लीटर को मट्टी के अंदर गड्ढा खोदकर उसमें आग लगाकर विनष्ट किया गया.

नवगछिया के ख़रीक PHC सड़क पर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से टला बड़ा हादसा , सड़क हुआ अवरुद्ध GS NEWS

 खरीक बाजार उर्दू चौक से उच्च विद्यालय खरीक  कोरेंटिन सेंटर  कस्तूरबा विद्यालय  मध्य विद्यालय खरीक  होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक से गोटखरीक तक जाने वाली महत्वाकांक्षी सड़क जर्जर और जीर्ण हालत में है. लाखों की लागत से गोटखरीक पंचायत मुखिया की ओर से मिट्टी भराई का काम किया गया लेकिन सड़क चलने लायक नहीं है.जर्जर सड़क निर्वाचित सांसद विधायक और निर्वाचित मुखिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है.
सड़क पर गिट्टी लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त आवागमन बाधित
खरीक पीएचसी जर्जर संपर्क पथ पर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा जिससे बड़ा हादसा टल गया. बीच सड़क ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचना हुआ मुश्किल
सड़क पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक और उच्च विद्यालय खरीक कोरेंटिन सेंटर पहुंचना चिकित्सकों की टीम और पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए मुश्किल हो गया है. बीती रात देर रात्रि से आवागमन बाधित है. गिट्टी लदे ट्रक से गिट्टी को निकालकर टेलर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ज्यादा मात्रा में गिट्टी लदे होने के कारण ओवरलोडेड ट्रक को खाली कर सड़क पर से हटाने में काफी परेशानी हो रही है जिससे आप लोग परेशान हैं. सड़क पर पैदल साइकिल और मोटरसाइकिल वाले का भी गुजरना मुश्किल हो गया है. इसके पूर्व भी कई बार खरीक पीएचसी सड़क पर हादसा हो चुका है लेकिन सांसद, विधायक जिला पार्षद और मुखिया को इसकी तनिक भी सुध नहीं है.चुनाव के सभी प्रत्याशियों ने आम लोगों से वायदा किया था कि चुनाव जीतने के बाद इस सड़क का पक्की करण जरूर कराएंगे स्थानीय लोगों भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद यादव और उस जगह आसपास के व्यवसाय मोहम्मद मंटू मोहम्मद सत्तार मोहम्मद पप्पू नरेश यादव मोहम्मद छक्कों मोहम्मद रोशन ने बताया कि सड़क पर चुनाव जीतने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं रहा है. इस सड़क से इलाके की लड़कियां स्कूल पढ़ने जाती है. कोरोना संकट के समय इसी रोड में उच्च विद्यालय खरीक कोरेंटिन सेंटर बनाया गया इसी रोड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक है दिन-रात लोगों का अस्पताल आना आना जारी रहता है. प्रसूता महिलाओं को अस्पताल जाना होता है. कई बार हम लोगों ने सांसद विधायक जिला पार्षद मुखिया को ज्ञापन दिया लेकिन आश्वासन और कुछ टेलर  टूटी फूटी  ईट के सिवा कुछ नहीं मिला सड़क की स्थिति नार की बनी हुई है बारिश होने पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है.
क्या कहते हैं मुखिया
गोट खरीक पंचायत के मुखिया रोजी कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि निर्भय शर्मा ने कहा कि पीएचसी सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराई का काम मनरेगा के तहत पूरा कराया. सांसद और विधायक ने सड़क पीसीसी करण करने  का आश्वासन दिया था किन सड़क नहीं बन पाया.सड़क को तत्काल मोरटेबल बनाने के लिए गड्ढे पर ईट डाल देंगे और विधायक से मिलकर सड़क का पक्की करण कराने का प्रयास करवाएंगे.
क्या कहते हैं कार्यक्रम पदाधिकारी
मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुंदरम ने कहा कि मनरेगा से किया जा रहा अधूरा सड़क निर्माण कार्य का जांच कराया जाएगा. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सड़क बनवाने की दिशा में पहल की जाएगी.

नवगछिया के टिनटंगा करारी में मारपीट के कारण युवक की मौत के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार GS NEWS

 गोपालपुर - थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव के आजाद नगर में जमीन संबंधी विवाद के कारण दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल रूपेश ठाकुर की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मंगलवार की देर रात को हो गई थी. इस मामले के दो नामजद आरोपितों विभाष ठाकुर व निवास ठाकुर को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने दी.

नवगछिया में बैठक कर आईटी सेल के संयोजकों की घोषणा GS NEWS


नवगछिया - आनंद विवाह भवन नौगछिया में भाजपा जिला आईटी सेल के जिला संयोजक सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आईटी सेल की बैठक की गई. नवगछिया जिला अंतर्गत स्थित दोनों विधानसभा आईटी सेल संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई. बिहपुर विधानसभा का आईटी सेल संयोजक संजय कुमार को तथा सहसंयोजक कृष्ण कुमार एवं रूपेश झा को बनाया गया है. जबकि गोपालपुर विधानसभा आईटी सेल संयोजक विभाकर झा, सहसंयोजक रवि पोद्दार एवं मितेश रंजन को बनाया गया है.
बैठक में नौगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा जी, अनिल यादव और सुबोध सिंह कुशवाहा ने आईटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व मार्गदर्शन किया. इस मौके पे जिला प्रवक्ता राजेश मणि, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, रमेश कुमार, सुमित भगत, बिजेंद्र शर्मा सहित आईटी सेल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवगछिया:शंभु मिश्र बने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक GS NEWS


नवगछिया - भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की विधिवत घोषणा करते हुए नवगछिया जिला वायु सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी बिहपुर निवासी शम्भु मिश्रा को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नवगछिया के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. मालूम हो कि श्री मिश्र वायु सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं और वे पूर्व में भी इस दायित्व को निभा चुके हैं. इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि अवकाश प्राप्त करने के बाद वे लगातार पार्टी में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. इस मौके पर भाजपा जिलध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र, सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, महंत नवलकिशोर दास, गगन चौधरी, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, भोला कुवर, मुकेश राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इन्हें बधाई दी. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार साह ने प्रेस को दी.

नवगछिया:खरीक में सात प्रवासी कोरोना से संक्रमित, पांच कोसी पार लोकमानपुर के, दो पूर्वी घरारी के, चेन की तलाश करने में जुटी चिकित्सकों की टीम GS NEWS


नवगछिया  : खरीक में सात प्रवासी कोरोना पॉजटिव पाये गये हैं.जानकारी के अनुसार सबों की सैंपलिंग मंगलवार को हुई थी. सातो संक्रमित पुरूष हैं और सबों की उम्र 40 वर्ष से कम है. इनमें चार की उम्र 18 से बीस वर्ष की है. सातों प्रवासियों में से पांच खरीक के लोकमानपुर गांव के
हैं तो दो पूर्वी घरारी के हैं. सातो को नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय कोरेंटिन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड मायागंज भेज दिया गया है. जानकारी मिली है कि लोकमापुर गांव के पांच संक्रमित प्रवासी लोकमानपुर गांव के ही पंचायत स्तरी कोरेंटिन सेंटर पर रह रहे थे. सभी लोग सड़क मार्ग से 14 मई को नवगछिया पहुंचे थे. स्क्रीनिंग के बाद सबों को पंचायत के कोरेंटिन सेंटर में ही रहने को कहा गया था. पिछले दिनों पांच लोगों में कोरोना प्रारंभिक लक्षण पाये गये थे. लक्षण मिलते ही पांचों का जांच करवाने का निर्णय लिया गया और सैंपलिंग कर पांचों को मदन अहल्या कोरेंटिन सेंटर में कोरेंटिन किया गया था. दूसरी तरफ खरीक के पूर्वी घरारी के दोनों कोरोना पॉजटिव तुलसीपुर स्थित कोरेंटिन सेंटर में रह रहे थे. ये लोग 16 मई को एक बड़े जत्थे के साथ दिल्ली से नवगछिया पहुंचे थे. जानकारी मिली थी कि दरभंगा तक सभी ट्रेन से आये और वहां से एक पीक अप वान रिजर्व कर नवगछिया पहुंचे. पीकअप पर दरभंगा के भी कुछ प्रवासी मौजूद थे. जानकारी मिली है कि दिल्ली से आये सभी लोगों को तुलसीपुर के पंचायत कोरेंटिन सेंटर में रखा गया था. चार दिन इसी कारेंटिन सेंटर से खरीक बाजार के दो प्रवासियों की रिर्पोट पॉजटिव आयी थी. इसके बाद दोनों के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच की गयी तो गुरूवार को दोनों कोरोना पॉजटिव निकले. खरीक पीएचसी के चिकित्सक डा नीरज ने कहा कि विभागीय स्तर से सातों सक्रमित लोगों के चेन की तलाश शुरू कर दी गयी है. दोनों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच की जायेगी.

नवगछिया स्टेशन पर पहुंची, 20 से अधिक ट्रेनें, 4500 सौ से अधिक प्रवासी उतरे नवगछिया - अफरा तफरी का माहौल घंटे बस के इंतजार करते रहे प्रवासी दिल्ली और मुंबई से आये अधिकांश प्रवासी GS NEWS

 नवगछिया स्टेशन पर गुरूवार को रिकार्ड 20 से अधिक ट्रेनों का ठहराव हुआ जिससे करीब 45 सौ मजदूर उतरे. सभी प्रवासियों को बसों से उनके संबंधित जिलों के कोरेंटिन सेंटरों को भेजा गया. गुरूवार को दिन भर में एक साथ कई मजदूरों के उतरने पर स्टेशन पर अफरा तफरी रही तो बड़ी संख्या में मजदूरों को घंटे नवगछिया स्टेशन पर ही रह कर बसों के आने का इंतजार करना पड़ा. स्टेशन पर प्रवासियों को बाजार घूमते और बस की व्यवस्था तुरंत नहीं होने पर खुद ही एनएच 31 बस स्टैंड जा कर भी रवाना होते देखा गया. स्थानीय लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बसों की संख्या में इजाफा किया जाय और स्टेशन पर उतरने वाले सभी मजदूरों को प्रशासनिक स्तर की बसों से ही उनके जिलों तक भेजा जाय नहीं तो आये दिन अनजाने में ये प्रवासी नवगछिया के सामान्य लोगों को भी कोरोना संक्रमित कर सकते हैं. 
दिल्ली और मुंबई से आये अधिकांश प्रवासी 
नवगछिया स्टेशन पर उतरने वाले अधिकांश प्रवासी दिल्ली और मुंबई से आये थे. जिन्हें पूर्णियां, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, गोड्डा आदि जगहों पर जाना था. नवगछिया में प्रशासनिक स्तर से अलग अलग जगहों के लिए आठ बसों की व्यवस्था की गयी है. जिस कारण प्रवासी लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ा. 

नवगछिया पहुंचने के बाद प्रवासियों की चाहत रहती है खाना खाने की 
नवगछिया पहुंचते ही प्रवासियों की चाहत रहती है कि वे किसी हॉटल में बैठ कर भर पेट भोजन करे. लेकिन नवगछिया में सभी हॉटल बंद रहने से प्रसासियों के हिस्से में यह सुविधा नहीं हो पाती है. दिल्ली से आने वाले बांका के जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह दो दिनों से भूखा है. रास्ते में उन्हें चूरा या मूढ़ी खा कर ही संतोष करना पड़ा है. रास्ते में कई जगहों पर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भोजन वितरण तो किया जा रहा था लेकिन वह इतना कम था कि कोई ले पाया और कोई देखाता ही रह गया. जितेंद्र ने कहा कि उसने सोच रखा था कि नवगछिया पहुंचने के बाद वह किसी हॉटल में भरपेट भोजन करेगा लेकिन नवगछिया पहुंचने के बाद पता चला कि यहां सभी दुकानें बंद हैं. अनाधिकृत रूप से खुली एक चाय की दुकान पर चाय पिया और एक नाश्ते की दुकान पर फिर भूजा कर बस का इंतजार करना पड़ रहा है.

नारायणपुर के 5 कोरोना पॉजिटिव हुए नेगेटिव किया गया होम कोरनटाइन GS NEWS

 नारायणपुर - प्रखंड के  बलाहा गॉव से तीन एवं रायपुर से एक व  गनौल से एक पॉजीटिव मिलाकर नारायणपुर से पॉच कोराना पोजिटिव मरीज पाया गया था.जिसे भागलपुर में आइसोलेट किया गया था.आइसोलेट के साथ ही जॉच रिपोर्ट में निगेटिव पाए जाने पर उसे चिकित्सय टीम के द्वारा होम क्रोनटाइन रहने की सलाह के साथ ही इलाजरत रहने के लिए मशविरा दिया गया है. उक्त जानकारी सीओ रामजपी पासवान ने देते हुए बताया की आइसोलेट करने के बाद निगेटिव पाया गया है.

नवगछिया के खरीक बगड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट तीन घायल GS NEWS

 खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी में मकई का भुट्टा तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को जमकर मारपीट की घटना हुई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में हुआ. धर्म में खरीद थाना में पुलकित यादव ने बगड़ी के भिखो यादव और उसके पुत्र कान्हा यादव पर मकई का भुट्टा  तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर सूचक के पुत्र के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट करने का विरोध करने पर लाठी-डंडे और पत्थर से सर पर प्रहार कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है उधर द्वितीय पक्ष की ओर से कन्हा यादव ने  पुलकित यादव और उसके पुत्र पर  मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. मारपीट में  पुलकित यादव उसका पुत्र और कन्हाय यादव सर फट जाने से लहूलुहान हो गए परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक लाया. इस संदर्भ में दोनों पक्ष की ओर से खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नारायणपुर के मौजमा में लगी आग 10 घर जलकर राख, 6 परिवार के लोग हो गए बेघर 5 बकरी व बक्सा में 3 लाख रखा जलकर हुआ खाक GS NEWS

 नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमाबाद गांव  में गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से मौजमा निवासी कारे ठाकुर, कांग्रेस ठाकुर, पप्पू ठाकुर, उमेश ठाकुर, राजू ठाकुर, नेपाली ठाकुर व अन्य करीब दस घर जल कर पूरी तरह से रख गये हैं. आग लगने के बाद किसी को घर से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला. न तो लोग अपने मवेशियों को खूंटे से खोल पाये और न ही जरूररत की सामग्री को निकाल पाये. बस लोग अपनी अपनी जान को बचा कर भागे. आग लगी में तीन लाख नगदी, पांच बकरी और एक गाय के जल जाने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग ने तब विकराल रूप धारण कर लिया जब छ: घरों में रखा रासोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. आग लगी की सूचना मिलते ही दमकल के साथ भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल व ग्रामीणों के सहयोग से पौनै घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया. जानकारी मिलते ही सीओ रामजपी पासवान,राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है और सभी प्रकार के प्रावधनों के तहत मुआवजा देने की बात कही है. जानकारी मिली है कि आग लगने के बाद छ: पीड़ित परिवार पूरी तरह से बेघर हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात चीत कर बेघर लोगों को पास के ही विद्यालय में ठहराया है. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा है कि सभी पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पूर्व से ही दयनीय रही है. आग लगी में सब कुछ राख हो जाने के बाद ये लोग अपना जीविकोपार्जन करने में भी सक्षम नहीं हैं. पैक्स अध्यक्ष निलाब चौधरी, पंचायत समिति प्रतिनिधि रंधीर मंडल, कांग्रेस नेता कुंन्दन यादव ने भी स्थल पर पहुंच कर पीड़ितों की सुध ली है और सरकार से मुआवजे की मांग की है. 
भाजपा नेत्री ने दिया दो दिनों की राहत सामग्री 
आग लगी की सूचना मिलते ही भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सह खरीक उत्तरी क्षेत्र की जिला पार्षद कुमकुम देवी ने मौके पर पहुंच कर तुरंत पीड़ित परिवारों को दो दिनों के भोजन का इंतजाम करवाया और जरूरत की सामग्री भी दिया. कुमकुम देवी ने कहा कि उन्होंने प्रशासनिक स्तर से पीड़ितों को जल्द से जल्द समुचित राहत सामग्री और मुआवजे की रकम देने की मांग की है. साथ ही मारे गये मवेशियों के एवज में भी तुरंत नियमत: मुआवजे की मांग की है. इधर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल मंडल ने स्थल से जायजा लेने के बाद नारायणपुर सीओ के पास पहुंच कर समुचित मुआवजा तत्काल देने को कहा और भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल से बात कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए पदाधिकारी को मारे गये पशुओं के एवज में मुआवजा देने की मांग की. इस अवसर पर भाजपा नेता गगन चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, राजेश यादव, सुबोध चौधरी, मिंटू जी, सोनू राजा, अखिलेश कुमार, मुरारी कुमार, उषा देवी, पंकज पोद्दार आदि भी मौजूद थे. 
 
सीओ ने कहा 
आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि गाय, बकरी मरने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया है. इसके लिये सरकारी सहायता राशि मिलेगा साथ ही आवास योजना के तहत अग्नीपीड़ीत सभी को आवास भी मिलेगा.

मां के शव पर पड़ी चादर हटाता रहा मासूम, गुजरात से आने वाली ट्रेन में हुई थी मौत GS NEWS

सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन आयी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतारे गए महिला के शव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मासूम महिला के ऊपर पड़ी चादर को हटाता दिख रहा है.

कोरोना  महामारी के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो झकझोर कर रख देती हैं. ऐसी एक तस्वीर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से आई है. जहां एक बच्चा के शव के पास खड़ा है और अपनी कफन को बार-बार हटाने की कोशिश कर रहा है. कैमरे पर कैद हुआ यह दृश्य तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो कोई इस वीडियो को देख रहा है, उसका कलेजा पसीज जा रहा है.
मामला 25 मई सोमवार का है, जब गुजरात से चलकर आई मुजफ्फपुर पहुंची स्पेशल श्रमिक ट्रेन से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. महिला का नाम कटिहार निवासी अरवीना खातून बताया जा रहा है. पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एक बच्चा अरवीना खातून के शव पर पड़े चादर को खींचता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर बच्चे को महिला का पुत्र बताया जा रहा है.  अरविना खातून अपनी बहन और जीजा मोहम्मद वजीर के साथ गुजरात से कटिहार जा रही थी.
भूख से मौत की खबर
आरजेडी नेता संजय यादव ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'छोटे बच्चों को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है वह हमेशा के लिए मौत में गहरी नींद सो चुकी उसकी मां का कफन है. 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे रहने के कारण इस मां की मौत हो गई. ट्रेनों में हुई इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?' वहीं, कई अन्य ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया जा रहा है. जिसमें मां के कफन के साथ मासूम को दिखाया जा रहा है.