नारायणपुर - प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव के वार्ड संख्या चार में गुरुवार को पीएचसी नारायणपुर के स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा कालाजार से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव करवाया गया.आश्य् की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जहॉ जहॉ गत वर्ष कालाबाजार का रोगी मिला था. ऐसे स्थानों पर छिड़काव किया जाएगा.
कुल पाठक
गुरुवार, 7 मई 2020
नवगछिया:मास्क या गमछा जरूर पहनें कहते हैं जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव सह मुख्य कोच घनश्याम GS NEWS
नवगछिया - जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव सह मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सरकार ने गमछा या मास्क से सुरक्षा करने के लिए नियम बनाया है. नवगछिया मे 25 प्रतिशत लोग ही नियम का पालन कर रहे हैं. मैं नवगछिया के नागरिको से अनुरोध करता हूँ कि इस नियम का पालन करें ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके. मैं लोगों से अनुरोध करता हूँ कि बेवजह बाहर ना निकले घर पर रहे सुरक्षित रहे. खिलाड़ी गण जब तक लाँक डाउन है घर पर अभ्यास करे. अभी घर पर शाररिक स्टेमिना बढाने, लचीलापन एवं संतुलन आदि का व्यायाम करें.
नवगछिया के ख़रीक अठनिया में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, प्रशासनिक टीम हरकत में, 3 किलोमीटर तक सील करने की तैयारी शुरू GS NEWS
खरीक के अठनियां में मिला कोविड 19 का पॉजिटिव मरीज नोयडा से आया था. ग्रामीणों को जानकारी है कि उक्त किशोर नोयडा में काम करता था और लॉक डाउन में वहां फंस गया था. 30 अप्रैल को वह साइकिल से अपने गांव आया था. गांव पहुंचते ही उसे घरवालों और ग्रामीणों ने सलाह दिया कि वह सबसे पहले खरीक पीएचसी जा कर जांच करवा ले. युवक एक मई को खरीक पीएचसी पहुंचा. जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे संदिग्ध पाया. इसके बाद उसे मध्य विद्यालय अठगामा स्थित क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को उसकी सेम्पलिंग किया गया.
इलाके में दहशत-
खरीक में कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत है. कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना से प्रशासनिक पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम हरकत में आ गई है. गुरुवार को अठनिया के युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय अठगामा क्वारन्टीन सेंटर पहुंच कर कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर डॉक्टर नीरज ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज 30 अप्रैल को दिल्ली के नोएडा से घर खरीक का अठनियाया आया था. 1 मई को संदिग्ध मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में इलाज कराने आया था. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक से मरीज को स्क्रीनिंग कर क्वारन्टीन सेंटर मध्य विद्यालय अठगामा भेज दिया गया.रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को आइसोलेशन के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया.
तीन किलोमीटर तक सील करने की तैयारी शुरू-
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद नवगछिया प्रशासन द्वारा तीन किलोमीटर तक सील करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जानकारी मिली है कि 30 अप्रैल से सात मई तक युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सेम्पलिंग के लिये लोगों को चिन्हित करने के लिये संक्रमित युवक से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूछताछ भी शुरू कर दिया है. सूत्र बता रहे हैं कि युवक के संपर्क में 25 से 30 लोग शामिल हैं.
कहते हैं बीडीओ-
नवगछिया में हैदराबाद से आए 80 मजदूरों को कोरनटाइन सेंटर में किया गया शिफ्ट GS NEWS
नवगछिया : भगालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हैदराबाद से मजदूरों को लेकर आई ट्रेन में नवगछिया अनुमंडल के कुल 80 मजदूर नवगछिया के बिहपुर, नारायणपुर, खरीक एवं नवगछिया प्रखंड के कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है. भागलपुर पहुची मजदूर की पहली ट्रेन में चार बस से सभी मजदूरों को कोरनटाइन सेंटर भेजा गया है. सभी मजदूर हैदराबाद से नवगछिया पहुचे है. नवगछिया प्रखंड के कुल 21 मजदूर जो बस से नवगछिया पहुचे सभी मजदूरों को बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में बनाए गए कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है. नारायणपुर प्रखंड में आई बस पर प्रखंड के मोजमा , गनोल एवं रायपुर के पांच बच्चे, तीन महिला सहित कुल 23 लोग शामिल हैं. सभी लोगो को नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल में बनाए गए कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है. खरीक प्रखंड में कुल 21 मजदूर आए है जिसे बुनियादी उच्च विद्यालय में बनाए गए कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है. बिहपुर प्रखंड में आई बस में कुल 15 मजदूर बिहपुर पहुचे है. जिसे सर्वोदय विद्यालय में बनाए गए कोरनटाइन सेंटर में रखा गया है. मालूम हो कि बिहपुर सर्वोदय विद्यालय में अबतक 46 मजदूर पहुच चुके हैं. बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि 15 मजदूर गुरुवार को आए हैं. जबकि 30 मजदूर पूर्व से थे. जिसमें एक मजदूर को सेंपल के लिए मदन अहल्या महिला महाविद्यालय भेज दिया गया है. जहां आईसुलेशन वार्ड में उसे रखा गया है.
सुखद समाचार : बभनगामा के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव GS NEWS
नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव एवं रंगरा प्रखंड के जहाँगीरपुर वैसी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद संक्रमित व्यक्ति के संपर्क आए लोगों की जांच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच के लिए सेंपल भेजा गया था. जिन लोगों का जांच सेंपल लिया गया था सभी को नवगछिया आईसुलेशन वार्ड में रखा गया था. गुरुवार को सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे आईसुलेशन वार्ड से रिलीज कर दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार को जिन लोगो का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मालूम हो कि बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के चेन के कुल 12 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. जांच में मरीज की पुतहू, नाती, नतनी, एक ग्रामीण चिकित्सक, एक दवा विक्रेता सहित सर्वे करने वाले तीन सदस्य शामिल थे. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है. जहांगीरपुर पंचायत के मरीज के चेन के सभी नो लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. मालूम हो कि सोमवार को 26 एवं मंगलवार को दस लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि बुधवार को 21 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है.
नवगछिया में दिन रात कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे सफाई कर्मी / कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित GS NEWS
नवगछिया - क्लीन नवगछिया - ग्रीन नवगछिया के सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह के नेतृत्व में नवगछिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को संस्था द्वारा अंग वस्त्र दे ताली बजाकर उनका सम्मान एवं हौसला बुलंद किया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने सफाई कर्मियों को संबोधन करते हुए कहा कि आज हम लोग जिस महामारी से गुजर रहे हैं इस महामारी में आप सफाई कर्मियों के द्वारा जिस तरह से सफाई की समुचित व्यवस्था अपनी जान जोखिम में डालकर आप लोग कर रहे हैं यह कार्य बहुत हौसला बुलंद करने वाला कार्य है ऐसे में हम लोगों का दायित्व बनता है कि हम लोग आपका मनोबल बढ़ाएं और आप लोग इसी तरह साफ सफाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें इस अवसर पर चंद्रगुप्त साह ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हमारे ये योद्धा अपनी जान की परवाह किये बगैर दिन रात एक किये हुए हैं. निःसंदेश नवगछिया नगर पंचायत के सफाई कर्मी सम्मान के पात्र हैं. इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, संयोजक श्रीधर शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सूचित गाड़ोदिया, शंभू सराफ, शंभू चिरानिया, मोहम्मद शमीम आदि अन्य मौजुद थे.
नवगछिया के गोपालपुर में मुख्य अभियंता ने किया ध्वस्त हुए कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण, 3 दिनों में दिया नए सिरे से कार्य को पुनः पूरा करने का निर्देश GS NEWS
गोपालपुर - इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्पर संख्या पाँच एन टू से लेकर स्पर संख्या छह तक जल संसाधन विभाग द्वारा बल्ला गाडकर जिओ बैग पीचिंग का किया गया कार्य ध्वसत होने पर अभियंता प्रमुख के निर्देश पर मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे ने गुरुवार की दोपहर को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि तीन दिनों के अन्दर नये सिरे से पुनः कार्य को पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है.बताते चलें कि विभागीय प्राक्कलन के अनुसार जिओ बैग व एनसी में बालू की जगह मिट्टी भर दिये जाने के कारण बल्ला सहित जिओ बैग नदी में समा गया तथा अधिकांश भाग में दरार हो गया.जिस कारण अफरा -तफरी मच गई .लगातार कटाव होने के कारण स्पर संख्या पाँच से लेकर नौ तक गंगा नदी सुरक्षात्मक बाँध के करीब पहुँच गई है.जिस कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर भारी तबाही से इन्कार नहीं किया जा सकता है. मौके पर मौजूद अधिवक्ता मुकेश कुमार ने मुख्य अभियंता से कहा कि कटाव निरोधी कार्य सही तरीके से करवाया जाय ताकि जलस्तर में वृद्धि होने पर कटाव का दंश नहीं झेलना पडे.मौके पर अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद,कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ,ग्रामीण सह सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन कुँवर,ठेकेदार जयप्रकाश साह व किशोर कुमार आदि की मौजूदगी देखी गई. राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे,ग्रामीण सह वार्ड सदस्य निलेश सिंह, सरपंच शंभू यादव आदि ने बताया कि विभागीय अभियंताओं की मिली भगत से कटाव निरोधी कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.कहते हैं मुख्य अभियंता- ई शशिधर पांडे-तीन दिनों के अन्दर कराये गये कार्य को हटा कर नये सिरे से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया. हर हाल में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवा कर बाढ व कटाव से पूरे इलाके को बचाया जायेगा.
नवगछिया में नवयुवकों नें किया सुखें राशन का वितरण GS NEWS
नवगछिया के रेलवे स्टेशन परिसर में शहर के नव युवकों ने युवा मोर्चा नवगछिया के नगर-अध्यक्ष सलिल कसेरा के नेतृत्व में विस्थापित परिवार,जो की महाराष्ट्र और राजस्थान के निवासी हैं और लॉकडॉउन के कारण नवगछिया में फंसे हुए हैं एवं मालगोदाम में शरणार्थी के रुप में बसे हैं,कुल 50 परिवार को सूखा राशन वितरण किया गया। इसमें युवा अंकित गुप्ता,विकास कसेरा, अभिषेक कसेरा,गोपी आजाद,कुणाल,प्रिंस गुप्ता,गौरव भगत का अतुलनीय सहयोग रहा।
BREAKING : कुर्सेला में यात्रियों से भरी दो नाव पलटी,5 तैरकर निकलें , 7 लापता GS NEWS
कटिहार जिला अंतर्गत कुर्सेला थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी दो नाव पलटी, एक दर्जन से अधिक महिला पुरूष बच्चे थे नाव पर सवार, पांच लोगों ने तैर कर बचाई अपनी जान, सात लोगों के लापता होने की सूचना, तरबूज लेकर गंगा दियारा से लौट रही थी नाव, कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत के मधेली गुमटी टोला की घटना, कुर्सेला अंचलाधिकारी एवम थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची, गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं लापता लोगों की तलाश कर रहें हैं
बिहार में राहत : अप्रैल में रहा कारोबार ठंडा, तो कारोबारी अपनें रजिस्टर्ड मोबाइल से दाखिल करें रिटर्न GS NEWS
लॉकडाउन को ध्यान में रखकर उद्योग-व्यापार जगत को जीएसटी में दी गई बड़ी राहत
पटना. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उद्यमी और व्यापारी को जीएसटी में बड़ी राहत दी है। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने के साथ ई-वे बिल की अवधि विस्तार और डिजिटल सिग्नेचर से छूट दी गई है।
मोदी ने बताया कि वैसे व्यापारी जिनका अप्रैल माह में कारोबार शून्य रहा है वे कम्प्यूटर की जगह आधार आधारित अपने निबंधित मोबाइल से एसएमएस के जरिए अपनी रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। 5 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा पहले 31 मार्च से बढ़ा कर 30 जून की गई थी। जिसे और बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। वहीं, 5 करोड़ से कम टर्नओवर वालों को वार्षिक विवरणी दाखिल करने से मुक्त पहले कर दिया गया था।
24 मार्च से पहले निर्गत ई-वे बिल की वैघता 31 मई तक
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार अंतर्राज्यीय व्यापार के लिए 24 मार्च से पहले निर्गत ई-वे बिल की वैघता जो 15 अप्रैल तक थी उसे बढाकर 31 मई तक कर दी गई है। अब कारोबारी 24 मार्च तक जारी ई-वे बिल से 31 मई तक माल मंगा सकते हैं। वहीं कंपनी एक्ट के तहत निबंधित प्रतिष्ठानों को पहले रिटर्न दाखिल करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर की आवश्यकता पड़ती थी, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए उन्हें अब बिना डिजिटल सिग्नेचर के रिटर्न दाखिल करने की छूट दी गई है।
बिहार में महिला सुरक्षा पर सवाल .? किशनगंज में मकई के खेत से मिली नाबालिग की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका GS NEWS
पोठिया थाना क्षेत्र में बुधवार को मकई के खेत से एक नाबालिग लड़की का शव मिला. लड़की मंगलवार की शाम से लापता थी. इस मामले में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है.
किशनगंज: जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का शव मकई के खेत से पुलिस ने बरामद किया है. ग्रामीणों ने मामले पर प्रथम दृष्टयता सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
लापता थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार नाबालिग मंगलवार की शाम से ही लापता थी, जिसका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक मकई के खेत से बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की शाम लड़की अपनी मां को खेत से मवेशी लाने की बात कह कर घर से निकली थी. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर मां ने आस-पड़ोस के घरों में काफी खोजबीन की, लेकिन कही कोई अता-पता नहीं चल सका. अगले दिन मजदूरों ने खेत में शव देखकर शोर मचाया.घटनास्थल पहुंची पुलिस
शव मिलने की खबर पर माखनपोखर सहित नजदीक के दर्जन भर गांव के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. वहीं, घटना की सूचना पोठिया थाने को मिलते ही थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए भीड़ को खाली कराकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया.जांच में जुटी पुलिस
वहीं, एसपी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और नाबालिग की मां से पूछताछ की. एसडीपीओ ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और इस कांड में संलिप्त जो भी दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)