नवगछिया पीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मी के एक साथ रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल है. तीन स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद प्रशासन स्तर से उनके चेन को खंगालने में जुट गई है. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि एक स्वास्थ्य कर्मी कहलगांव से आते जाते थे. इस लिए कहलगांव में कॉन्टेनमेट जोन बनाया गया है. जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी का घर तेतरी गांव में है वहीं से वो आती जाती थीं. इस लिए तेतरी गांव को सील किया जाएगा. तीसरा स्वास्थ्य कर्मी कहा रहती थी उसका पता अभी लगाया जा रहा है.
कुल पाठक
सोमवार, 18 मई 2020
नवगछिया के खरीक क्वारेंटाइन सेंटर में जगह नहीं ढाई सौ की संख्या में रोज आ रहें प्रवासी मजदूर GS NEWS
क्वारन्टीन सेंटर में जगह नहीं ढाई सौ की संख्या में रोजाना आ रहे प्रवासी मजदूर खरीक प्रतिनिधि खरीक केक वारंट इन सेंटरों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. रोजाना औसतन 250 से अधिक प्रवासी मजदूर खरीक केक वारंटी सेंटर में भर्ती हो रहे हैं नतीजतन अब का रैंकिंग सेंटर में मजदूरों को रखने के लिए जगह नहीं बचा है. आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन द्वारा खरीक प्रखंड के 13 पंचायत के सभी मध्य विद्यालयों को वारंटिंग सेंटर घोषित कर दिया गया है. अचानक वारंटिंग सेंटर घोषित किए जाने से नए बनाए गए पेंटिंग सेंटर मध्य विद्यालयों में व्यवस्था नहीं बन पाई है. लेकिन प्रवासी मजदूरों का ज्यादा संख्या में लगातार आने का सिलसिला जारी है नहीं बनाए गए वारंटिंग सेंटर में खाने-पीने और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं रहने से प्रवासी मजदूर इधर-उधर भटक रहे हैं.चोरहर में करंट इन सेंटर से बाहर घूम रहे प्रवासी मजदूर चोरहर के ग्रामीणों ने बताया कि चोरहर में भेजे गए वारंटिंग सेंटर में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्रवासी मजदूर वारंटिंग सेंटर के बाहर यत्र तत्र घूम रहे हैं. पांच-छह मजदूर वारंटिंग सेंटर से बाहर चले गए हैं. वारंटिंग सेंटर से बाहर घूम रहे मजदूरों की खोजबीन की जा रही है.उच्च विद्यालय खरीक के एक मजदूर की हालत बिगड़ी भेजा मायागंज खरीक उच्च विद्यालय वारंटिंग सेंटर में सोमवार को एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ जाने से जांच के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंची मजदूर के बाहर नहीं निकलने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मजदूर को मायागंज अस्पताल भेज दिया है.क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी खरीक पीएससी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि खरीक में बस और ट्रेन से अमूमन 200 से 250 की संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं पेंटिंग सेंटरों पर मजदूरों को भेजा जा रहा है प्रवासी मजदूरों के आने का यह सिलसिला लगातार जारी रहा तो कुछ ही दिनों में वारंटिंग सेंटर भर जाएंगे.अतिरिक्त बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के कारण टीम के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी. चोरहर वारंटिंग में सोमवार को 25 मजदूरों को भेजा गया है.
नवगछिया में कोरेक्स की डिलीवरी नहीं करने पर ऑटो चालक को पीटा GS NEWS
नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा वार्ड नंबर एक निवासी राजा राम कुमार यादव, नयाटोला निवासी विकास कुमार मंडल मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घटना के संदर्भ में उन्होंने नवगछिया थाना में प्राथिमिकी के लिए आवेदन दिया है. विकास कुमार ने बताया कि नयाटोला के गोविंद कुमार, मन्नू, पंकज कुमार, अमित मिश्रा कोरेक्स को लेकर नारायणपुर में डिलीवरी करने के लिए कह रहा जा रहा था. जिसपर हम लोग ने इनकार कर दिया. इंकार करने पर उनलोगों ने थ्रीनट सटा दिया. इस दौरान उन लोगों ने टेबल के पौवे से सर फोड़ दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
नवगछिया के बिहपुर बाजार में व्यवसाई पप्पू पंडित की गोली मारकर हत्या, दुकान के सामने आकर अपराधियों ने मारी गोली GS NEWS
बिहपुर बाजार में अपने दुकान के सामने बैठे व्यवसायी करीब 48 वर्षीय पप्पू पंडित की सोमवार की शाम करीब सात बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया जिस समय यह घटना हुई उस समय लाकडाउन के निर्देशों के मुताबिक लगभग सारी दुकाने बाजार की बंद थी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू पंडित अपने दुकान के सामने बैठे थे ,तभी दो अपराधकर्मी वहां आ धमके पप्पु पंडित के दोनो छोटे भाई भूषण व रिंकू दुकान को बंद करने के लिए दुकान के अंदर समानों का समेटने में लगे हुए थे।इधर एक अपराधकर्मी पप्पू पंडित से बात करते करते उसपर गोली चला दिया ,जबकि दूसरा अपराधी बाजार के सड़क पर खड़ा रहा इधर दोनो अपराधी बाजार खाली रहने के कारण आराम से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया ,मौके पर दल बल के साथ तुरंत थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पहुंचे जहां उन्होंने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने पप्पू पंडित को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है वहीं खबर लिखें जाने तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं पाया था । देर रात प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही थी वही पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है ।
नवगछिया PHC की दो एएनएम व आशा डीसीएम कोरोना पॉजिटिव GS NEWS
नवगछिया में पाए गए तीन कोरोना संक्रमित मरीज में तीनों मरीज स्वास्थ्य कर्मी है. जिसमें दो एएनएम और एक आशा बीसीएम है. तीनो स्वास्थ्य कर्मी नवगछिया पीएच सी में कार्यरत हैं. शनिवार को नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय स्थित अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर में सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था. तीनो स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी के द्वारा कोरोना महामारी दल में चलंत स्वास्थ्य दल में शामिल थे. तीनो स्वास्थ्य कर्मी पीएचसी क्षेत्र में सर्वे का कार्य कर रहे थे. दोनो एएनएम चलंत स्वास्थ्य दल में होने के कारण दोनो घर घर जाकर स्क्रिनिंग का कार्य करती थीं. इसके अलावा वे क्वारनटिन सेंटर में प्रवासी मजदूरों का भी स्क्रिनिंग का काम करती थी. वहीं आशा के बीसीएम सर्वे दल की मॉनरिंग का कार्य करते थे. बताया जाता है बीसीएम नवगछिया के मिल टोला में रहते थे. इस बीच वे अपने पैतृक घर कहलगांव भी गए हुए थे. इधर एक एएनएम का नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में घर बनाई हैं वे वहीं रहती थी. जबकि दूसरी एएनएम नवगछिया के राजेन्द्र कालोनी में रहती थी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए एक एक एएनएम अस्पताल में बनाए गए फ्लू सेंटर में थी जो प्रवासी मजदूरों का स्क्रिनिंग करती थी. एक एएनएम चलंत दाल में थी जो प्रवासी मजदूरों के फॉलोअप में जाती थी. जबकि बीसीएम मोनेटरिंग का काम करता था. उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पताल के जो स्वास्थ्य कर्मी पोजेटिव पाए गए थे. उसके चेन के सभी लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रवासी मजदूर के फॉलोअप एवं फ्लू सेंटर में प्रवासी मजदूरों के स्क्रिनिंग के दौरान संक्रमित होने की संभवना है.
नारायणपुर : सड़क दुर्घटना में शिक्षक हुए जख्मी GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
खगड़िया जिला के मध्य विद्यालय भिंभरी नवटोलिया में बने क्वॉरंटाइन सेंटर पर ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे शंकरपुर निवासी शिक्षक कौशल किशोर नारायणपुर एनएच 31 पर साइकिल के धक्के से जख्मी हो गए । बताया जा रहा हैं कि कौशल किशोर मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहें थे कि अचानक सामने से आ रही साइकिल से टक्कर हुआ जिससे इसका दाहिना हाथ टूट गया। कौशल ने अपना प्राथमिक उपचार पीएससी नारायणपुर में कराया जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया हैं।
नारायणपुर में क्वारंटाइन सेंटर से प्रवासी फरार, जनप्रतिनिधि ने खोजकर पहुंचाया सेंटर GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय नागरपारा क्वारंटाइन सेंटर कर्मी को चकमा देकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।प्रवासी युवक कोयला डीपो गली के दिलीप पोद्दार का पुत्र अभिषेक पोद्दार बताया जा रहा है जो ट्रक पर दिल्ली से सोमवार को अपने घर जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव के कोयला डीपो गली में पहुंचा और परिजनों के साथ आसपास के युवकों के साथ घुमते देखा गया और तेरे को मेरे को भाषा सुनने के उपरांत मुहल्ले में चर्चा होने लगी।ग्रामीणों द्वारा भवानीपुर पुलिस को दुरभाष से जानकारी देने पर बलाहा क्षेत्र के चौकीदार जर्मनी पासवान द्वारा घर से उसे क्वारंटाइन सेंन्टर जाने को कहा तो दिल्ली से निकलने के दौरान बने कागज को दिखाकर घर में रहने को लेकर नोंकझौक के बाद भवानीपुर पुलिस ने क्वारंटाइन सेंन्टर भेजवाया।देर शाम युवक सेंन्टर में कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया है। पंचायत समाजसेवी रमेश कुमार,उपसरपंच अमरेंद्र यादव द्वारा बलाहा मुहल्ले जाने पर परिजनों द्वारा मधुरापुर बाजार जाने की बात कही गई। समाजसेवी शिक्षक रमेश सिंह, उपसरपंच अमरेंद्र यादव व ग्रामीणों के सहयोग से उसे खोज कर सेंटर पहुंचाया।
बिहार में कोरोना से 9वीं मौत, 37 नए केस के साथ 1363 हुई मरीजों की संख्या GS NEWS
बिहार में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का कहर
बिहार में कोरोना से 9वीं मौत, 37 नए केस के साथ 1363 हुई मरीजों की संख्या
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक पटना में दो और मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली, खगड़िया और सीतामढ़ी जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.
लॉकडाउन 4.0 : भागलपुर में इन गतिविधियों पर प्रतिबंध और छूट GS NEWS
भागलपुर : लॉकडाउन-4 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मई तक विस्तारित किया है. इस संदर्भ में रविवार को आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने लॉकडाउन के दौरान दिशा-निर्देश जारी किये. जारी निर्देश को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में क्रियान्वित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी
1. सभी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा को अनुमति होगी और इन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा.
2. आतिथ्य सेवाएं (उन्हें छोड़ कर, जिन्हें उक्त आदेश के तहत विशिष्ट रूप से अनुमति दी गयी है).
3. सभी सिनेमाघर, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, जिम्नाजियन, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल व ऐसे ही अन्य स्थान बंद रहेंगे. स्पोर्ट कांप्लेक्स व स्टेडियम में दर्शकों की अनुमति नहीं होगी.
4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, एकेडेमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह व अन्य जमावड़ा नहीं होगा.
5. सभी धार्मिक स्थान व पूजा के स्थान जन सामान्य के लिए बंद रहेंगे.
6. अंतिम संस्कार के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी.
7. गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का आवागमन सात बजे अपराह्न से सात बजे पूर्वाह्न तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
8. 65 वर्ष की अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और को-मोर्बिडिटिज से ग्रस्त व्यक्ति सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी कारणों और आवश्यक जरूरतों के लिए ही बाहर निकल सकेंगे.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
रविवार, 17 मई 2020
कोरोना संकट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करेंगे मन की बात, लोगों से मांगे सुझाव GS NEWS
देश को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत आज से कर दी गई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है. बताया जा रहा है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से अपने मन की बात करेंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इस दिन मन की बात के जरिए कोरोना पर देश की स्थिति पर भी चर्चा करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम में चर्चा के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं. पीएम मोदी ने सोमवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और लोगों से सुझाव की अपील की. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ’31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतज़ार करूंगा’इसके लिए 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजा जा सकता है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप और माइ जीओवी पर सुझाव मांगे हैं.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महासंकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तीसरी मन की बात होगी, जो वो लॉकडाउन में ही संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी मार्च, अप्रैल महीने के आखिर में देशवासियों से बात कर चुके हैं. इसी दिन लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से आगे की रणनीति के लिए सुझाव भी मांगे हैं.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
आर्थिक पैकेज पर डिप्टी CM की प्रतिक्रिया:-कर्ज की सीमा 3 से बढ़ाकर 5 फीसदी करने से बिहार 12,922 करोड़ का ले सकेगा अतिरिक्त लोन GS NEWS
केंद्र ने मानी मांग, 3 की जगह अब एसजीडीपी का 5% तक राज्य ले सकेंगे लोन
पटना. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार सहित अन्य राज्यों द्वारा ऋण लेने की सीमा सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) को 3 से बढ़ाकर 5 फीसदी करने की मांग को मान लिया है। इसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में की। अब राज्य अपने एसजीडीपी के 5 फीसदी तक ऋण ले सकता है। यह सीमा बढ़ने से बिहार 12,922 करोड़ का अतिरिक्त लाेन ले सकेगा। पहले के प्रावधान के अनुसार बिहार को एसजीडीपी के 3 फीसदी के दायरे में 39,341 करोड़ का लाेन लेने की अनुमति थी।
कर्ज लेने की सीमा 5 फीसदी करने से बिहार अब कुल 52,263 करोड़ की उगाही कर सकता है। प्रावधान के तहत बिना शर्त 0.5 फीसदी तक कर्ज लेने की अनुमति दी गई है। इसके तहत बिहार अतिरिक्त 3,230 करोड़ रुपए लाेन ले सकता है। वहीं निर्धारित 4 शर्तों मसलन ‘एक देश, एक राशन कार्ड’, ऊर्जा वितरण, शहरी निकाय व इज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार कर अतिरिक्त 1.5 प्रतिशत के अंतर्गत 6,661 करोड़ का कर्ज ले सकेगा।
मनरेगा के लिए अप्रैल में मिल चुका 1124 करोड़ का आवंटन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार के लिए 40 हजार करोड़ के अतिरिक्त आवंटन का लाभ भी बिहार को मिलेगा। बिहार को वर्ष 2020-21 का 1,124 करोड़ का आंवटन पिछले महीने मिल चुका है। मनरेगा के तहत राज्य में 3.50 लाख योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं तथा 2.17 लाख प्रवासी मजदूरों के नए जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं। लॉकडाउन के कारण स्कूल-कॉलेजों के बंद रहने के बावजूद कक्षा 1 से 12 के लिए समर्पित चैनल, डिजिटल प्लेटफाॅर्म व सामुदायिक रेडियो के व्यापक विस्तार के जरिए आनॅलाइन पढ़ाई की सुविधा से भी बिहार लाभान्वित होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के तहत हर जिले में संक्रामक रोग अस्पताल व हर प्रखंड में टेस्ट लैब आदि की स्थापना का लाभ बिहार को मिलेगा।
3230 करोड़ बिना शर्त और शेष राशि कुछ शर्तों के साथ मिलेगी
आद्री के सदस्य सचिव डॉ. शैबाल गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा राज्यों की निर्धारित ऋण लेने की सीमा को बढ़ाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा बिहार को भी मिलेगा। हालांकि, पूरी राशि बाजार से यूं ही लोन के रूप में नहीं मिलेगी। 0.5% यानी 3230 करोड़ ही बिना शर्त के हैं। बाकी 6661 करोड़ के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा। आधा फीसदी के लिए एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के लिए, आधा फीसदी बिजली सुधार के लिए और आधा फीसदी इज ऑफ डूइंग बिजनेस शर्तों को पूरा करना होगा। केंद्र सरकार ने फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट (एफआरबीएम) एक्ट राज्यों के राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए ऋण लेने की सीमा निर्धारित कर दी है। डाॅ. गुप्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी दूरदर्शी हैं। वह वर्ष 2020-21 के बजट सत्र के दौरान ही एफआरबीएम एक्ट के तहत ऋण लेने की निर्धारित सीमा 3 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी का संशोधन विधेयक पास करवा चुके हैं।
पीएम का हर कदम देश-गरीबों के हित में, सशक्त भारत की नींव डाली
पटना|केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर कदम देशहित व गरीबों के हित में होता है। गत 6 वर्षों में उन्होंने एक सशक्त भारत की नींव डाली है और उनके नेतृत्व में भारत लगातार उस दिशा में बढ़ता जा रहा है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि संकट के समय देश के किसानों, गरीबों, मजदूरों, छोटे उद्यमियों समेत विभिन्न क्षेत्रों को केंद्र ने जो आर्थिक मदद दी है, वह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है।
तेजस्वी ने कहा- एक समय में दो-दो आपदाओं से जूझ रहे बिहारी श्रमिक
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासियाें काे दिए जा रहे खराब खाना, नाश्ता के वीडियो वायरल हो रहे हैं। देश में लाखों श्रमिक पैदल चल रहे हैं। उनकाे राहत और सहायता प्रदान करने के दावे लगातार उजागर हो रहे हैं। खासकर बिहारी एक समय में दो आपदाओं से जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की कहीं कोई पूछ नहीं है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। तरह-तरह की गड़बड़ी है। रेल किराया तथा दूसरे मसलाें के नियम लगातार बदल रहे हैं
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)