कुल पाठक

शनिवार, 30 मई 2020

नवगछिया में खुलने लगे हैं मॉल, एसडीओ ने कहा जल्द ही जाँच कर होगी कार्रवाई GS NEWS

सरकार के लॉक डाउन 04 के निर्देशों के अनुसार मॉल को बंद रखना है लेकिन नवगछिया में दो मॉल अब खुलने लगे हैं. शनिवार को पोस्ट ऑफिस रोड स्थित ट्रेंड्स नाम मॉल खुला देखा गया जहां लोग खुले आम खरीददारी करते देखे गए थे तो दूसरी तरफ नवगछिया के महाराज जी चौक स्थित सिटी कर्ट का मॉल शुक्रवार को खुला था. ट्रेंड्स मॉल के स्थानीय संचालक विशाल ने बताया कि सरकार ने कपड़े की दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने का निर्देश दिया है. उसी निर्देशों का पालन करते हुए वे ट्रेंड्स को खोल रहे हैं. हर ग्राहक का स्क्रीनिंग और सैनिटाइज्ड किया जा रहा है. सभी स्टाफ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रख कर ग्राहकों से सोसल डिस्टेंसिंग में खरीददारी करवाया जा रहा है.
उनका संस्थान मॉल नहीं है एक कपड़े की दुकान है. इधर सिटी कार्ट के संचालक से शुक्रवार को संपर्क करने का प्रयास किया गया था लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. मामले में नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि दोनों मॉल कैसे और किस निर्देश के आलोक में खुल रहे हैं यह जांच का विषय है. जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

अनलॉक 1 में क्या मिलेगी छूट? जानिए पूरी डिटेल GS NEWS

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन 4 के बाद अनलॉक वन की तरफ बढ़ते हुए जो गाइडलाइन जारी की है उसमें छूट का दायरा 1 जून से 30 जून के बीच चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा । सरकार ने जो फैसला किया है उसके मुताबिक किन जगहों पर लोगों को छूट मिलेगी और कहां पाबंदी है लागू रहेगी इसकी पूरी डिटेल गाइडलाइन में दी गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कंटेनमेंट जून के बाहर सरकार की तरफ से चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी कंटेनमेंट जून में किसी तरह की गतिविधि पर अभी भी पाबंदी लागू रहेगी अनलॉक के फेस वन में क्या खुलेगा एक नजर डालिए...
1. मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुलेंगे।

2. राज्य सरकार स्कूल-कॉलेज खोलने पर फैसला लेगी। 

3. एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं होगी। 

4. मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे और चर्चे खोल दिए जाएंगे। 



अनलॉक फेज वन में जो सेवाएं बंद रहेंगी वह इस प्रकार है ... 

1. मेट्रो सेवा सिनेमा हॉल पहले की तरह बंद रहेगी।

2. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी जारी रहेगी। 

3. शॉपिंग मॉल 8 जून तक बंद रहेंगे, होटल रेस्टोरेंट 8 जून के बाद खुलेंगे।

बिहार में फिर मिले कोरोना के 150 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 3509 GS NEWS

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में एक बार फिर कोरोना के 150 नए मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 3509 पहुंच गया. 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोहतास के सासाराम में 3 मरीज मिले हैं.  कैमूर में 3 मरीज संक्रमित हुए हैं. भागलपुर 2 मरीज मिले है. वैशाली जिले के हाजीपुर में एक मरीज मिला है. सारण में 1, भोजपुर में 14 मरीज मिले हैं. शेखपुरा में 16, गया में 5 मरीज मिले हैं. 
राजधानी पटना में तीन नए मरीज मिले हैं. एक मरीज धनरूआ का है. सीवान एक बार फिर 6 कोरोना संक्रमित मिले है. बेगूसराय में 19 संक्रमित मरीज मिले हैं. जहानाबाद में 6, नालंदा में 2, अररिया में 8,मधेपुरा में 7, सहरसा में 1,शिवहर में 2, दरभंगा में 17 कोरोना के मरीज मिले है.

नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव बोले ,झूठे मामले दर्ज कर डराने का भ्रम न पाले GS NEWS

लॉकडाउन तोड़ने पर तेजस्वी यादव,राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव समेत कई आरजेडी नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर भड़के हुए है. तेजस्वी ने कहा कि आग झूठे केस दर्ज करा डरा नहीं सकते हैं.


भ्रम में नीतीश
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आपको लगता है कि आप मेरे और मेरे पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर हमें डरा सकते हैं तो आप बहुत बड़े भ्रम में जी रहे हैं. जब तक आपका पसंदीदा अपराधी और आतंकी प्रवृति का विधायक गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हम आराम नहीं करेंगे और नरसंहार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे.तेजस्वी ने कहा कि आप क्या चाहते है सत्ताधारी गुंडे ऐसे ही ग़रीबों का क़त्लेआम करते रहे और चुप बैठे रहें. हम बीजेपी के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार को बिहार में अराजकता नहीं फैलाने देंगे. 

92 नेताओं पर केस दर्ज

गोपालगंज हत्याकांड को लेकर यात्रा पर निकलने की तैयारी करने वाले तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ आरजेडी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.  शुक्रवार की दोपहर ही इस बात की जानकारी दी कि सरकार तेजस्वी और उनके नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है. तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत राजद के 32 नेताओं को नामजद किया गया है जबकि 60 अज्ञात नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. सरकार ने पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू कर रखा है. इसमें किसी तरह के सियासी जमावड़े पर पूरी तरह रोक है. पुलिस कह रही है कि तेजस्वी ने और उनके समर्थकों ने आज सुबह न केवल लॉकडाउन  का उल्लंघन किया  बल्कि फिजिकल डिस्‍टेंसिंग के सरकार के निर्देश को भी ताक पर रख दिया गया था. जिसके बाद प्रशासन ने केस दर्ज कराया है.

शुक्रवार, 29 मई 2020

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत GS NEWS



जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बांका के कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई. इसके बाद डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेज दिया.
भागलपुर जिले के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवानी राय के रुप में की गई है. वे बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र के सामुखिया मोड़ के समीप तेतरियावरण का रहने वाला थे.

बताया जाता है कि मरीज को गुरुवार शाम को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. कोरोना संदिग्ध के लक्षण पाए जाने के कारण डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेज दिया.

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
मृतक के परिजन सावित्री देवी ने बताया कि दीवानी राय रोज की तरह कल भी मजदूरी कर शाम को घर लौटा था. रात में अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगा. इसके बाद बांका के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने भागलपुर का मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था और उसकी मौत हो गई. सावित्री देवी ने बताया कि वे पहले से डायबिटीज के मरीज थे और इलाज चल रहा था.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के कईं जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बारिश GS NEWS

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार रात से शनिवार तक के लिए बिहार के आरा, अरवल और गोपालगंज को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए निगरानी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मौसम बदलता रहेगा. 
बता दें कि आईएमडी की ओर से चेतावनी, निगरानी और सतर्क  नहीं बल्कि एक पूर्वानुमान जारी किया जाता है. शनिवार को नवादा, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, बांका, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर में बिजली चमकने, ठनका गिरने, तेज हवा के झोंके और धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट दिया गया है. 
वहीं  बाकि के बचे 14 जिलों में धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट नहीं लेकिन बिजली चमकने, ठनका गिरने और तेज हवा के झोंके का पूर्वानुमान है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिनों से पटना समेत कई जिलों में देखने को मिल रहा है. तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

भागलपुर:आख़िरकार सबौर में मिलें संक्रमित नें बनाना शुरू किया चेन , भागलपुर में 25 नये पॉजिटिव से फ़टा कोरोना बम GS NEWS



भागलपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना लैब में जांच में शुक्रवार को 25 लोग पॉजिटिव मिले.इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 98 हो गयी है. वहीं जगदीशपुर में गुरुवार को जिस व्यक्ति की मौत हो गयी थी, उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आयी है.इस तरह भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला सामने आया है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार कोरोना वार्ड में 73 मरीज भर्ती हैं. संभावना है शुक्रवार को जो मरीज मिले हैं उन सभी को देर रात या शनिवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती कर लिया जाये.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 28 सैंपल की जांच की गयी है. आसपास इलाके के 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसकी रिपोर्ट जिले के अधिकारियों के पास भेज दी गयी है. सबौर, गोराडीह, जगदीशपुर, कहलगांव, नवगछिया व पीरपैंती में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.यह सभी मुंबई से आये हैं. इन सभी का सैंपल 27 मई को अल्प संख्यक कल्याण छात्रावास में लिया गया था. यहां से जांच के लिए सैंपल को सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना लैब में भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट सामने आयी. रिपोर्ट में जगदीशपुर के आठ, सबौर के सात, गोराडीह के पांच, कहलगांव के दो, नवगछिया के रंगरा चौक के दो व पीरपैंती के एक लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं.

सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज का ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई है. इनमें से कई लोग एक साथ आये थे. सबौर में पिछले दिनों मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने यहां चेन बना दिया है ।

नवगछिया के रंगरा में मां-बेटी कोरोना से संक्रमित ,गृहस्वामी कोरेन्टीन 17 मई को मुंबई से आया था पूरा परिवार नवगछिया के साधुवा गांव के रहने वाले हैं कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

 नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित सधुवा गांव निवासी मां बेटी के कोरोना से संक्रमित हो जाने की सूचना है. कोनोना पॉजटिव की रिर्पोट सामने आते ही हरकत में आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मां बेटी को भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. दोनों अपने घर में रह रही थी. महिला की उम्र 28 वर्ष है तो बच्ची की उम्र आठ वर्ष है. जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बच्ची के साथ 17 मई को मुंबई से रंगरा आयी थी. महिला के पति को रंगरा प्रखंड के कोरेंटिन सेंटर में कोरेंटिन कर दिया तो महला के साथ उसकी बच्ची को होम कोरंटिन किया गया था. जानकारी मिली है कि पिछले दिनों सबौर में संक्रमित पाये गये लोगों से महिला का संपर्क हुआ था. मुंबई से रंगरा आने के क्रम में सबौर के भी कुछ लोग सहयात्री थे. पिछले दिनों महिला और उसके पति के सहयात्री रहे सबौर निवासी कोरोना पॉजटिव पाये गये और बच्ची और महिला में कोरोना के लक्षण सामने आने पर 27 मई को दोनों की सैंपलिंग रंगरा पीएचसी के स्तर से कराया गया. रंगरा पीएचसी प्रभारी के चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजन कुमार ने कहा कि शुरूआती लक्षण पूरी तरह से मामूली थे लेकिन चूकि महिला सबौर में संक्रमित पाये गये लोगों के संपर्क में आयी थी इसलिए दोनों को संदिग्ध घोषित करते हुए जांच करवाया है. यह भी जानकारी मिली है कि अपने घर में रहने के क्रम में 17 मई से सैंपलिंग होने तक कई दूसरे लोगों के संपर्क में भी आयी है. दूसरी तरफ गांव में भी महिला के एक दूसरे से संपर्क में आने की चरचा परवान पर है. उक्त सक्रम का चेन जानने के लिए चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला और उसकी आठ वर्षीय बच्ची से पूछ ताछ कर रही है. शनिवार को सभी लोगों के सैंपलिंग करने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया है.

नवगछिया में अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर जमकर बरसे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, कहा - परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी 50 लाख की मोटी रकम की कर रहे प्रतिमाह अवैध वसूली GS NEWS


शुक्रवार को गोपालपुर विधानसभा के विधायक एवं सत्तारूढ़ जदयू के सचेतक गोपाल मंडल ने अपने ही सरकार के अधिकारीयों के उपर  हमला बोलते हुए कहा है कि वर्तमान समय में बिहार में अफसर पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं ।भ्रष्टाचार पर  सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को धता बताते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पैसे वसूली के खेल खेलने में लगे हुए हैं ।उक्त बातें उन्होंने नवगछिया स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही ।

उन्होंने इस दौरान कहा है कि खासकर भागलपुर एवं नवगछिया में  कानून व्यवस्था व्यवस्था पूरी ध्वस्त हो चुका है ।यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रकों को निकलवाने के लिए वाहन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से प्रति माह ट्रक चालकों से पचास लाख  की वसूली हो रही है।  इस खेल में एनएच एवं एस एच से जुड़े थाने के दारोगा के अलावे बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं ।सड़कों पर ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार में मौत बनकर दौड़ रही है ।हालात यह है कि जगह-जगह चेक पोस्टों पर खड़े पुलिस को देखकर ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार से आम लोगों को रौंदते हुए भाग रही है ।इसकी कीमत आम लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है ।
डीएम से मिलकर करेंगे इसकी शिकायत-
 इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि भागलपुर एवं नवगछिया में अफसरों की मनमानी के खिलाफ वे जिलाधिकारी से बात करेंगे। अगर इससे भी सुधार नहीं हुआ तो वह सिधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बात करेंगे ।उन्होंने आगे  बताया कि 5 दिन पूर्व ही उनके एक करीबी रिश्तेदार को जहांन्वी चौक स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस को देख क कर ओवरलोड ट्रक द्वारा भागने के दौरान कुचल दिया गया था। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।
गोपालपुर विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना तय-
 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि राजग के भाजपा जदयू गठबंधन के तहत उनका गोपालपुर से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है ।यह पूछे जाने पर की गठबंधन के तहत गोपालपुर विधानसभा के सीट भाजपा में जाने पर वे क्या करेंगे। तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह गोपालपुर के सीटिंग विधायक और सत्तारूढ़ दल के सचेतक हैं। यह सीट भाजपा के खाते में जाने का सवाल ही नहीं उठता है ।उनके पास गोपालपुर विधानसभा में जनता का अपार जनसमर्थन हासिल है। हर हाल में वे गोपालपुर से ही चुनाव लडेगे और अपार मतों से जीत हासिल करेंगे। 

नारायणपुर:प्रियंका गाँधी के ट्वीट पर कांग्रेस ने जरूरतमंदों को दिया राहत सामग्री GS NEWS


 नारायणपुर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गॉधी के टियूटर पर भागलपुर जिला के भ्रमरपुर निवासी श्रवण कुमार शर्मा सुरदास जो ऑखों से लाचार है इन्होने  लॉकडाउन के वजह से लगातार भूखे रहने के चलते आपनी परेशानी को ट्वीट कर प्रियंका गाँधी  को बताया.इस ट्वीट पर गाँधी ने संज्ञान लेकर अबिलंब अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाव नदीम जाबेद को श्रवण शर्मा को भोजन  सामग्री उपलब्ध कराने की जानकारी दी.एवं अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाव मिन्नत रहमानी को जानकारी दिया. अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जनाव मोहम्मद शारीक खांन नवाब को जानकारी देकर उक्त जरूरतमंदो को भ्रमरपुर गॉव पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया. शुक्रवार को इन्होने  बिहपुर खॉनकाह मोहब्वतिया के सज्जादा नशी अली कौनेन फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम के सहयोग से श्रवन कुमार शर्मा को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ गरीब जरूरतमंदो को भी राहत सामग्री दिया. जिसमे प्रेम कुमार,अशोक साह, महरूना खातुन, जाकिर मंसुरी, मुसद्दी मंडल, राहत सामग्री पहुँचाने में मौजूद बिहपुर खाँनकाह मोहब्बतीया के सज्जादा नशी बाबु अली कौनेन खां फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम बरिष्ट कांग्रेस सुमन झा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शारीक खान मोहम्मद साईन सहित अन्य मौजूद थे.

नवगछिया के चोरहर में मुख्यमंत्री नल जल योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी से किया शिकायत GS NEWS

 खरीक प्रखंड के भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चोरहर पंचायत के बगड़ी में मुख्यमंत्री नलजल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिला पदाधिकारी से की है.
ग्राम बगरी ग्राम पंचायत चोरहर प्रखण्ड खरीक जिला भागलपुर  के ग्रामीणों ने डीएम और अनुमंडलाधिकारी नौगछिया को मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना के नाम एक आवेदन पत्र समर्पित किया है जिसमे भाकपा -माले कार्यकर्ता सहित ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि नल जल योजना में पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों द्वारा करवाये गए नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.ग्रामीणों  का कहना है कि पंचायत में सात बोरिंग हुआ है जिसमें 300 प्लस बोर करने के बजाय मात्र 150 फ़ीट किया है.बोरिंग भवन भी मानक अनुरूप नहीं है. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने कहा कि ये हमारे केबिनेट का फैसला है और हम यही करेंगे.बगरी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि योजना का जांच करवाकर ग्रामीणों के लिए स्वच्छ जल पिलाने की गारंटी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाय.

मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर नवगछिया जदयू ने जताया शोक GS NEWS

 ढोलबज्जा: छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत योगी के निधन पर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल व अभिषेक भगत  ने गहरी दु:ख संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति की कामना की है. सोनू ने कहा है कि- अजीत योगी एक लोकप्रिय राजनेता और कुशल प्रशासक थे. उनके द्वारा देश के विकास के लिए दिया गया योगदान हमेशा याद रहेगा.

नारायणपुर में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार एक युवक नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी के तो दूसरे गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी GS NEWS

 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में डीएपी जवान की मदद से वाहन जॉच के दौरान बिना नंबर प्लेट की हीरो कंपनी की हाफ डिल्क्स बाईक के साथ सवार तीन में से एक चकमा देकर फरार हो गया जबकि प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया निवासी चंदन कुमार एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी खंतर मंडल को  पुछ ताछ के दौरान चोरी की बाईक समेत दोनो युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार दोनों युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.