नवगछिया - गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के खिलाफ सोशल मीडिया पर सौरभ कुमार निषाद व कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा आपतिजनक विडियो वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने का षडयंत्र रचा जा रहा है. युवा जदयू नवगछिया के वाट्सएपप समूह में भी सौरभ कुमार निषाद नाम के व्यक्ति ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक विडियो वायरल किया. इस तरह के अनैतिक कार्य के लिए जनता दल यूनाइटेड इसकी भर्त्सना करती है और प्रशासन से मांग करती है कि इसकी जांच कर उचित करवाई की जायें. जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे विधायक के खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है. हमारे क्षेत्र के विकास पुरुष गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल की छवि को धूमिल करने वाले के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड चुप नहीं रहेगी. जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई के लिए हम बाध्य होंगे .
कुल पाठक
बुधवार, 6 मई 2020
नवगछिया:खरीक के उस्मानपुर के ग्रामीणों के लिए पंचायत भवन में करवाया अनाज उठाव की व्यवस्था GS NEWS
नवगछिया - खरीक प्रखंड के उष्मानपुर पंचायत के बड़ी संख्या में खाद्यान्न उपभोक्ताओं की एक माह से चली आ रही समस्या पर खरीक दक्षिण की जिलापार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी और भाजपा नेता गगन चौधरी ने पहल कर समस्या को दूर किया और पंचायत भवन में खाद्यान्न वितरण करवाना सुनिश्चित करवाया. मामला यह था कि पंचायत में एक डीलर का निधन हो जाने के बाद आपूर्ति विभाग ने उक्त डीलर के सभी उपभोक्ताओं को पंचायत के ही दूसरे डीलर के यहां मर्ज कर दिया गया. दूसरे डीलर का दुकान उपभोक्ताओं के घर से काफी दूर थी और उपभोक्तओं ने उक्त डीलर के यहां जा कर राशन लेने में कई तरह की आपत्ति भी व्यक्त किया था. मामला जब जिलापार्षद के संज्ञान में आया तो जिलापार्षद ने विभागीय स्तर पर पहल किया फिर गांव में पंचायती लगाकर विवाद को सुलझाया और राशन का वितरण पंचायत भवन में करवाना सुनिश्चित करवाया. महापंचयती में जिलापार्षद ने मास्क का भी वितरण किया और डीलर को पीजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन का वितरण करवाना सुनिश्चित करवाया. इस अवसर पर जिलापार्षद कुमकुम देवी, गगन चौधरी, प्रमुख झाड़ी यादव, समाजसेवी महेंद्र प्रसाद यादव, उप प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रमीण मौजूद थे.
नवगछिया के राहुल हत्याकांड में विधायक के पहल पर तीन आरोपियों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण, 30 अप्रैल को अपराधियों ने कर दी थी राहुल की हत्या GS NEWS
नवगछिया : गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के पहल पर छोटी परवत्ता निवासी राहुल हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने गांव में ही पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है. समर्पण किये गए आरोपियों में महंथा कापरी, सुखो कापरी और विकास कापरी है. तीनों द्वारा समर्पण किये जाने के बाद विधायक ने एक प्रेस नोट भेज कर कहा है कि राहुल को इंसाफ मिल गया है. तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि राहुल की हत्या के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में थे तो दूसरी तरफ गांव का माहौल तनावपूर्ण था. बुधवार को विधायक ने तीनों के परिजनों पर दबिश देकर हाजिर करवाया फिर इस्माइलपुर थानाध्यक्ष को मौके पर बुला कर उसके हवाले कर दिया. मालूम हो कि 30 अप्रैल की रात को राहुल अपने घर के छत पर था, इसी क्रम में अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष प्रेम साह ने कहा कि हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अत्यधिक दबाव बनाया था. तीनों की गिरफ्तारी में विधायक गोपाल मंडल ने भी पुलिस की मदद की है. इस हत्याकांड में कुल आठ आरोपियों को नामजद किया गया था. अभी भी पांच आरोपी फरार चल रहे हैं.
नवगछिया में एसडीएम ने अपने सहयोगियों के संग किया क्वारेंटीन सेंटरों का निरीक्षण - दिए कई आवश्यक निर्देश GS NEWS
गोपालपुर - नवगछिया के एसडीएम मुकेश कुमार ने पीजीआरओ मुकेश कुमार व पीएचईडी के सहायक अभियंता के साथ रंगरा, इस्माइलपुर व गोपालपुर प्रखंडों के क्वारंटिन सेंटरों का निरीक्षण कर सभी सेंटरों में सभी तरह की सुविधा को ततकाल उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ व सीओ को दिया. रंगरा की बीडीओ के दुर्घटना में घायल होने के कारण सीओ को प्रभार देने की जानकारी उन्होंने दी. रंगरा मध्य विद्यालय स्थित कस्तूरबा में संचालित क्वारंटिन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता की शिकायत किया. एसडीएम मुकेश कुमार ने ततकाल इसे दुरुस्त करने का निर्देश सीओ जितेन्द्र राम को दिया तथा पीएचईडी के सहायक अभियंता को स्नानागार, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
नारायणपुर में तीन कोरेंटिन सेंटर पर तीन नोडल पदाधिकारी 30 शिक्षकों किया गया तैनात GS NEWS
नारायणपुर - प्रवासी मजदुर के लिए नारायणपुर प्रखंड में तीन क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है जिसमें टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नागरपारा,नवोदय विद्यालय नागरपारा, उच्च विद्यालय नारायणपुर को बनाया गया है.पीटीइसी नागरपारा में नोडल पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह, वरीय पदाधिकारी में बीआरपी मिथिलेश कुमार के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को तीन तीन पाली में लगाया गया है.जेएनवी नागरपारा में नोडल पदाधिकारी में मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम के साथ वरीय अधिकारी में मध्य विद्यालय बिरबन्ना के प्रधानाध्यापक जयशंकर ठाकुर के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को लगाया गया है.उच्च विद्यालय नारायणपुर में नोडल पदाधिकारी जीविका बीपीएम बुद्धिमान नाथ विहंगम के साथ वरीय पदाधिकारी में मध्य विद्यालय मनोहरपुर के प्रधानाध्यापक मुकेश पासवान के साथ नौ शिक्षक सहित अन्य को लगाया गया है.सभी को तीन पाली मेंआठ - आठ घंटे का ड्यूटी दिया गया है.
नवगछिया:ढोलबज्जा में पोखर जीणोद्धार का पहला काम हुआ शुरू, मुखिया ने मजदूरों को बांटे साबुन मास्क और सैनिटाइजर GS NEWS
ढोलबज्जा: जल जीवन हरियाली अभियान के तहत ढोलबज्जा पंचायत के लूरी दास टोला में वहां के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल के द्वारा बुधवार को पोखर की साफ-सफाई कर जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है. करीब एक एकड़ में फैले इस पोखर जीर्णोद्धार के कार्य में दो दर्जन से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को काम में लगाया गया है. मजदूरों को रोजगार मिलने से सभी ने अपनी खुशी जाहिर की है. वहीं मुखिया ने काम कर रहे मजदूरों को साबुन, मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे. कार्य स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मनरेगा पीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि- इस पोखर का जिर्णोद्धार कर चारों तरफ से पक्की सीढ़ी बनाकर वृक्षारोपण भी कराया जायेगा. इससे छठ व्रतियों को भी सुविधा होगी. वहीं कदवा के तीनों पंचायतों में अन्य पोखरों का जिर्णोद्धार करने की प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक लोग अपने नीजी जमीन पर भी पोखर बनवा सकते हैं.
नवगछिया में 21 लोगों का जांच के लिए लिया गया सैंपल GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के द्वारा नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना सेंटर में बुधवार को 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया जांच में लिए गए लोगों में नारायणपुर प्रखंड के सात व्यक्ति, खरीक प्रखंड के पांच व्यक्ति, बिहपुर प्रखंड के तीन व्यक्ति, रंगरा प्रखंड के दो, गोपालपुर प्रखंड के दो व्यक्ति, इस्माइलपुर प्रखंड के एक व्यक्ति एवं नवगछिया प्रखंड के व्यक्ति का सैंपल लिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन लोगों का सैंपल लिया गया है उन सभी लोगों को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में रखा गया है. मालूम हो कि सोमवार को 26 लोगो एवं मंगलवार को दस लोगो का सेंपल पूर्व में भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि सोमवार को भेजे गए सेंपल की जांच रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है. सेंपल को जांच के लिए एम्स भेजा गया है.
गोपालपुर में कटाव निरोधी कार्य के तहत किया गया बल्ला व जियो बैग का कार्य हुआ धारासायी GS NEWS
गोपालपुर - बाढ व कटाव से निजात दिलाने हेतु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच लगभग पैंतीस करोड रुपये की लागत से दो ठेकेदारों द्वारा कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है. कटाव की भयावहता के कारण पहली बार इस क्षेत्र में विभाग द्वारा गंगा नदी में छह मीटर बल्ला गाडकर ब्रेकेटिंग कर जिओ बैग से कार्य करवाया जा रहा है. विभाग द्वारा इस वर्ष जिओ बैग व सिमेंट की बोरियों में बालू की जगह कार्यस्थल से खुदाई से प्राप्त मिट्टी को भरवा कर कार्य करवाया गया. जिस कारण जिओ बैग की मिट्टी गीली हो गई और बल्ला सहित छह -सात मीटर में धराशाई हो गई तथा लगभग तीस मीटर में दरार आ गई. इसकी सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद व कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार बुधवार की दोपहर को कार्यस्थल पर पहुँचे.अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए भाग को पुनः नये सिरे से बनाने का निर्देश ठीकेदार को दिया गया है. परन्तु बालू की जगह मिट्टी से भरी हुई जिओ बैग बाढ के दौरान कितना कारगर होगा. यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा. फिलहाल विभाग द्वारा बचाव हेतु एनसी में बालू भरी बोरियों से कार्य करवाया जा रहा है.बताते चलें कि गंगा नदी स्पर संख्या पाँच से लेकर नौ तक सुरक्षात्मक बाँध के बिलकुल करीब पहुँच गई है.जिस कारण सैदपुर सहित तटवर्त्ती गाँव के लोगों की धडकनें तेज हो गई हैं.
नवगछिया में राजद ने किया गोपालपुर कमेटी का विस्तार GS NEWS
गोपालपुर- राजद के गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद चौबे के नेतृत्व में गोपालपुर कमिटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के रूप में नीरज कुमार भगत, शंभू यादव, दिलीप यादव, प्रधान महासचिव राजीव कुमार, महासचिव अमर कुमार, करनजीत सिंह, सुबोध यादव, मो० मंसूर, सचिव मनोज झा, मनोज राम, संतोष मंडल, लक्ष्मण मंडल, सच्चिदानंद यादव, राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष अमरीश रजक, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों में शंभू रजक, अजीत सिंह, नरेश यादव, सुनील मंडल, परमानंद पासवान, श्यामल किशोर यादव, गोपाल यादव, मिथिलेश यादव एवं मो बाबर को मनोनीत किया गया. पार्टी के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि पार्टी द्वारा मूल संगठन के साथ हीं पार्टी के प्रकोष्ठों को भी चुस्त दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है. इस लॉकडाउन की स्थिति का भरपूर उपयोग करते हुए हम सभी बूथ स्तर तक पार्टी नेटवर्किंग को व्यापक और मजबूत बनाने के अभियान में लगे हुए हैं. इसी क्रम में नयी कमिटी में सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. सभी मनोनीत सदस्यों को जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, युवा नेता शैलेश यादव, संतोष मंडल, प्रिंस कुमार, प्रदेश नेत्री प्रतिमा सिन्हा आदि ने बधाई दी है.
नवगछिया में लोक डॉन का सख्ती से नहीं हो रहा पालन , चोरी छुपे खुल रही दुकानें , पुलिस को देखते ही लोग गिरा लेते हैं शटर GS NEWS
नवगछिया बाजार में लॉक डाउन का पालन नहीं के बराबर हो रहा है. जबकि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र से अबतक तीन कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं और वर्तमान में 50 से अधिक लोग संदिग्धों की श्रेणी में है. ऐसी स्थिति में भी नवगछिया में लॉक डाउन सिर्फ नाम का ही रह गया. स्टेशन रोड में अभी भी सब्जी मंडी सज रही है जबकि दो जगहों को सब्जी मंडी के लिये चिन्हित किया गया है. दूसरी तरफ नवगछिया के विभिन्न बैंकों में लोगों की अत्यधिक भीड़ लग रही जहां किसी प्रकार के फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. दिन भर स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक के सामने की स्थिति विस्फोटक हो जाती है. बाजार में भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नवगछिया बाजार में दिन भर कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है. इधर बाजार के हड़िया पट्टी की दोनों गलियों में पुलिस द्वारा लाख समझाने बुझाने के बाद भी कपड़े, जूते, श्रृंगार प्रसाधन, पूजा पाठ की सामग्री से संबंधित दुकानें खुलती रही. हालांकि दुकानदारों का एक बड़ा वर्ग संजीदगी से लॉक डाउन का पालन कर रहा है लेकिन कुछ दुकानदार ही उसका उलंघन कर रहे हैं. जसके कारण लॉक डाउन का संजीदगी से पालन करने वाले दुकानदारों का सब्र और हौसला जबाव दे रहा है. बड़ी संख्या में दुकानदारों ने प्रभात खबर को बताया कि अगर लॉक डाउन लागू नहीं करना है तो प्रशासन को सभी प्रकार की दुकानों खोल देने का आदेश देना चाहिये. नहीं तो दुकान खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये.कहते हैं एसडीपीओ नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि हर हालत लॉक डाउन का सख्ती से पालन करना होगा. लॉक डाउन का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
नारायणपुर प्रखंड के कछुआ मौजमाबाद बहियार में डकैती की योजना बनाते समय चार बदमाश को 1 करबाईन, 30 कारतूस के साथ गिरफ्तार GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड में बुधवार की रात्रि भवानीपुर ओपीक्षेत्र के कछुआ मौजमाबाद बहियार से गुप्त सूचना पर भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत मंडल, झंडापुर,पसराहा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नारायणपुर के तूफानी यादव, दिलीप यादव,अभिमन्यु यादव, खगड़िया जिला के पसराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत बसुआ के पप्पू यादव को डकैती की योजना बनाते समय एक कारबाईन,तीस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पप्पू यादव पर पसराहा थाना में हत्या का कई मामला दर्ज है। छापेमारी दल में भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत मंडल, झंडापुरओपीध्यक्ष शिवप्रसाद रमानी, पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, भवानीपुर ओपी से एसआई गणेश सिंह,एएसआई सुभाष यादव थे।
बिहार के गया एयरपोर्ट पहुँचा शहीद संतोष का शव सीआरपीएफ और गया जिला प्रशासन ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर GS NEWS
गया में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सिपाही के पद पर तैनात सीआरपीएफ के जवान संतोष मिश्रा का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा, इस हवाई अड्डे पर सीआरपीएफ के जवानों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से औरंगाबाद जिले के देवहरा स्थित उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया है को डीएम और एसएसपी ने भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मौके पर डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि हंदवाड़ा में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर गया हवाई अड्डे लाया गया और जहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है शहीद के शव को विशेष वाहन से उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए थे संतोष मिश्रा', कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों की ओर किये गए हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे जिसमें बिहार के औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के देवहरा गांव के रहने वाले संतोष मिश्रा भी शहीद हो गए थे बुधवार को शहीद का शव गया एयरपोर्ट पर पहुंचा है 159 वीं बटालियन सीआरपीएफ और जिला प्रशासन ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है
जिलाधिकारी ने बताया कि वे और एसएसपी ने बिहार सरकार की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया है और इस मौके पर सीआरपीएफ आईजी राजकुमार, डीआइजी संजय कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट निशित कुमार, कोबरा बटालियन कमांडर दिलीप श्रीवास्तव, एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, मोतीलाल के अलावा गया के जिलाअधिकारी अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे हैं!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)