नवगछिया - तेतरी पंचायत में नवगछिया पीएचसी में कार्यरत एक कर्मी के कोरोना पॉजीटिव हो जाने पर बुधवार को पंचायत को पूरी तरह से सील कर कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया गया है. गांव में प्रशासनिक स्तर से जगह जगह बैरिकेटिंग की गयी है. नवगछिया प्रशासन ने प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नवगछिया प्रखंड के तेतरी ग्राम अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में कोरोनावायरस से संक्रमित महिला के घर से 3 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जॉन घोषित किया है. इस जॉन में आने वाले सभी संस्थान प्रतिष्ठान अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इस क्षेत्र में आम जनों का आवागमन भी निषेध रहेगा. कंटेनमेंट जान में आने वाले आवासीय क्षेत्रों का सर्वे रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा किया जाएगा. इसके लिये चिकित्सकों की तीन टीम का गठन किया गया है. इसमें डॉ वरुण कुमार, डॉक्टर देवव्रत कुमार, डॉक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका नमूना संग्रहण कराएंगे.
कुल पाठक
बुधवार, 20 मई 2020
गोपालपुर के गोसाई गांव पंचायत को किया गया सैनिटाइज GS NEWS
गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव पंचायत के सभी गाँव मोहल्ले में पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार उर्फ़ दमदम यादव के नेतृत्व में पंचायत के हरनाथचक , सिंघिया मकंदपुर , संत नगर टोला, हरिपुर टोला सहित गोसाईं गाँव में सेनेटाइज करवाया गया ,मौके पर सत्यम यादव, संकेत शिवम , बाबू साहब , चाँद सूरज सहित अन्य सभी वार्ड के सदस्य सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।
नवगछिया स्टेशन पर 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे 1744 प्रवासी GS NEWS
नवगछिया स्टेशन पर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक कुल चार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए कुल 1744 प्रवासी पहुचे जिससे स्वास्थ्य टीम के द्वारा स्क्रिनिंग के बाद अपने गंतव्य प्रखंड के लिए भेज गया. मंगलवार की संध्या 7:10 बजे जलालपुर से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 522 यात्री नवगछिया पहुचे. इसके बाद करमनासा स्टेशन से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन रात एक बजे नवगछिया पहुची. यइस ट्रेन से 1076 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. कल्याण स्टेशन से आई ट्रेन रात 12:45 बजे नवगछिया स्टेशन पर पहुची. उक्त ट्रेन से कुल 48 प्रवासी उतरे. सुबह पांच बजे आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 98 प्रवासी उतरे. सभी की प्रवासियों की जांच के बाद अपने अपने गंतव्य तक भेजा गया.
नारायणपुर बलाहा के सूरज झा बनें भाजयुमो नवगछिया जिलाउपाध्यक्ष GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
भाजयुमो नवगछिया जिलाउपाध्यक्ष पद पर नारायणपुर प्रखंड के बलाहा का सूरज झा मनोनीत हुआ। इसकी विधिवत घोषणा भाजयुमो नवगछिया जिलाध्यक्ष रूपेश कु रूप ने किया। उपाध्यक्ष पद पर सूरज के साथ अभिषेक भारद्वाज, राजेश कुमार,संदीप गुप्ता, अभिषेक राज को महामंत्री पद पर मनोज सिंह, डबलू मंडल जबकि मंत्री पद पर अमरजीत, सौरभ, अंजली चौरसिया, मिथिलेश यादव, मंत्री पद पर राहुल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन, सोशल मीडिया आईटी सेल पर कल्याण झा, प्रवक्ता प्रीतम चौधरी, प्रिंस प्रभु को मनोनीत किया गया। कार्यसमिति सदस्य में सौरभ, कन्हैया, निकेश गोस्वामी, अश्विनी कुमार, अनीश यादव, राहुल सिंह चंदन मोदी, मिथिलेश चौधरी, आलोक यादव, सौरभ कुमार,मुकेश कुमार, सौरभ चौधरी,मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार,महानंद सिंह, अभिषेक रोहित को मनोनीत किया गया।
बिहार में मिले छह नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1585 GS NEWS
बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिससे भोजपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 44 जो गई है. इस जिले में अब तक कुल 18 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. फ़िलहाल यहां 26 सक्रीय मामले हैं.
बिहार में अब तक कुल 1585 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें से 548 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि अभी भी इस राज्य में फिलहाल 1028 केस एक्टिव हैं.
नारायणपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय जल नल योजना में मार्क्स कंपनी कर रहा गड़बड़ी GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल का काम चल रहा है। काम के दौरान पीएचईडी जेई मंटू कुमार ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंटू कुमार ने पाया टंकी लिए जो आधार का निर्माण होगा उसके लिये मार्क्स कंपनी द्वारा आठ एमएम के छड़ से जाली तैयार किया गया है। इस पर जेई मंटू कुमार ने दूरभाष पर मार्क्स के जेई मनोज कुमार और मार्क्स के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस छड़ को बदलकर दस एमएम का छड़ लगाया जाये। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। ऐसा नहीं करने पर पीएचडी के वरीय अधिकारी को विभागीय सूचना दिया जाएगा।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर में 24 प्रवासी को कारंटाइन सेंटर नगरपारा से भेजा गया घर GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के पीटीईसी क्वॉरंटाइन सेंटर नगरपारा से 24 प्रवासी को घर भेजा गय। इन 24 प्रवासी को 14 दिनों तक सेंटर पर रखा गया था। जहां स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ खाने-पीने की भी सुविधा दी गई। घर भेजने से पूर्व डॉ विनोद कुमार पीएचसी नारायणपुर के मेडिकल टीम ने सभी का स्वास्थ्य जांच किया। उसके बाद नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय, सीओ रामजपी पासवान सहित कई अधिकारियों ने ताली बजाकर फल देकर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए भेजा। डॉ विनोद कुमार ने बताया कि घर भेजने से पूर्व स्वास्थ्य जांच में सभी स्वस्थ दिखे।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर में ब्रूसेलोसिस टीकाकरण शुरू GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड में आठ माह तक के गाय की बाछी को बांझपन दूर करने के लिये टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी नारायणपुर के डॉ पप्पू राम ने बताया कि इसके लिये वेक्सीनेतटर सुजीत मलाकार, सुजीत कुमार, यमुना दास, विवेकानंद सुजान, शैलेश कुमार शीस को लगाया गया है !
नारायणपुर में ब्रूसेलोसिस टीकाकरण शुरू
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड में आठ माह तक के गाय की बाछी को बांझपन दूर करने के लिये टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा पदाधिकारी नारायणपुर के डॉ पप्पू राम ने बताया कि इसके लिये वेक्सीनेतटर सुजीत मलाकार, सुजीत कुमार, यमुना दास, विवेकानंद सुजान, शैलेश कुमार शीस को लगाया गया है।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला, उदय सिंह कुमावत को मिली जिम्मेदारी GS NEWS
BREAKING
कोरोना संकट का सामना कर रहे हैं नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हैं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है. संजय कुमार की जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला किन परिस्थितियों में किया गया है यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है. लेकिन उन्हें पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. जबकि पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव पद पर तैनात उदय सिंह कुमावत को अब बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य का प्रधान सचिव बनाया गया है.
1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार पिछले साल ही झारखंड से वापस बिहार आए थे. झारखंड में अपनी पोस्टिंग के दौरान संजय कुमार तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेहद करीबी अधिकारियों में गिने जाते थे. बिहार आने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया था और कोरोना महामारी के बीच लगातार सोशल मीडिया के जरिए तमाम आंकड़े शेयर कर रहे थे. लेकिन अचानक से सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हटाते हुए पर्यटन विभाग में पोस्टिंग दे दी है.
संजय कुमार राज्य परामर्श दात्री समिति के सदस्य सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. जबकि स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए उदय सिंह कुमावत महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. हालांकि उदय सिंह कुमावत को जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
मंगलवार, 19 मई 2020
बिहार :- चक्रवाती तूफान 'एम्फान' का असर, मौसम विभाग ने बिहार के दो दर्जन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है GS NEWS
बंगाल की खाड़ी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तरफ आने वाला तूफान 'एम्फान' का असर बुधवार को बिहार के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। इस दौरान पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की और मध्य दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही जिन हिस्सों में बारिश नहीं होगी, वहां आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे उमस भरी गर्मी पड़ेगी। एम्फान तूफान का असर मंगलवार को देर शाम झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दिया। इससे झारखंड के कई इलाकों में मध्य स्तर की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने गया, नवादा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण समेत दो दर्जन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह-शाम आसमान में बादल और दोपहर में तेज धूप होने से शाम होते ही उमसभरी गर्मी हो रही है।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।। तेज धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
बिहार में फिर मिले 54 नए कोरोना मरीज, 12 भागलपुर से, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1573 GS NEWS
बिहार में कोरोना के 54 नये मामले सामने आए हैं। कुल मामला 1573 पर पहुंच गया है। इनमें कटिहार, भागलपुर, बांका, नालंदा, गोपालगंज, खगड़िया, मधुबनी और सुपौल से नए मरीज पाए गए हैं।
भागलपुर के 12 नये मरीजों की पुष्टि हूई है।भागलपुर के जगदीशपुर से 2, कहलगांव से 1,मदरगंज से 4,भवानीपुर से 4,महेशखोर से एक मरीज की पुष्टि हूई है। बांका से भी 11 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हूई है।स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है ।
बिहार में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह आंकड़ा 753 तक पहुंच गया है. अब कहा जा रहा है कि आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजे जाने के पहले ही उनकी जांच हो जाती और उनका इलाज हो जाता, तो शायद कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सकता था.
नवगछिया NH 31 पर ख़रीक अम्भो चौक के समीप बस ट्रक की भीषण टक्कर में ट्रक पर सवार नौ मजदूरों की मौत GS NEWS
नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अम्भो के समीप मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे दरभंगा से प्रवासी मजदूरों को लेकर बांका जा रही बस और लोहे का भारी पिलर लदे ट्रक की भीषण टक्कर में ट्रक के खाई में पलटने से भारी भरकम पिलर के नीचे दब जाने से ट्रक पर सवार सभी नौ मजदूरों की मौके पर मौत हो गई.बस पर सवार तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए.जख्मी लोगों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है.बस पर सवार गंभीर रूप से जख्मी बांका की बौसी निवासी प्रमोद यादव,जगदीश यादव और बांका के कटोरिया निवासी बच्चू खेड़ा और पूरण खेड़ा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया.गया.घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.पोस्टमार्टम के बाद नौ अज्ञात लाशों में से छःमजदूरों की लाश की शिनाख्त कर ली गई है.सड़क हादसे में ट्रक पर सवार जिन नौ मजदूरों की मौत हुई उनमें मोतिहारी के सिरनी,मलाही निवासी गुलशन पिता सुलेमान मियां और उसी गांव के रुस्तम,पूर्वी चंपारण मोतिहारी के पहाड़पुर,सरैया मिसाइन टोला निवासी शौकत अली पिता नूर मियां,पश्चिम चंपारण बेतिया के विशनपुर चौरिया टोला निवासी जालिम मियां 36 वर्ष पिता महबूब मियां, बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के यमुनियाँ,चित्त्तपट्टी निवासी मोहम्मद हाशिम पिता शमसुद्दीन मियां,पश्चिम चंपारण बेतिया के बिशुनपुरा,चौरिया टोल निवासी नूरहोदा मियां 40 वर्ष पिता झकर मियां समेत तीन अज्ञात शामिल है.अज्ञात तीन मजदूरों की लाश को शिनाख्त करने के लिए पोस्टमार्टम के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.देर शाम तक परिजन नवगछिया नहीं पहुंच सके थे.मृतक मोहम्मद हासिम के परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर कोलकाता में रुई धुनने और गद्दा बनाने का काम करते थे.लॉक डाउन हो जाने की वजह से पास में जो भी पैसे थे वे सभी खर्च हो गए.आखिरकार सभी मजदूर साइकिल लेकर कोलकाता से मोतिहारी जाने के लिए रवाना हो गए.नवगछिया पुलिस जिला और कटिहार के सीमा क्षेत्र पर लोहे का पिलर लदे ट्रक को मजदूरों ने हाथ दिया.ट्रक चालक ने ट्रक रोककर सभी साइकिल सवार मजदूरों को अपने ट्रक पर चढ़ा लिया.सभी मजदूर साइकिल लेकर ट्रक के पीछे लगे लोहे के पिलर के ऊपर बैठे हुए थे.अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खरीक अम्भो के समीप और नियंत्रित बस ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के दक्षिण की ओर खाई में पलट गयी.ट्रक के खाई में पलटने से उस पर सवार सभी मजदूर ट्रक पर लदे लोहे के पिलर के मलबे के नीचे दब गए जिससे सभी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.बस पर सवार मजदूरों ने बताया कि सभी मजदूर बेंगलुरु से स्पेशल ट्रेन से दरभंगा स्टेशन आए.दरभंगा से बस पर सवार होकर सभी मजदूर बांका के लिए रवाना हुए.रास्ते में बस के चालक ने मानसी के समीप बस रोका और शराब पिया.उसके बाद बस चालक ने अनियंत्रित गति से बस को तीव्र रफ्तार में चलाते हुए खरीक अम्भो के समीप गलत साइड में जाकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.ट्रक चालक ने बचाव करने की कोशिश की जिससे ट्रक खाई में पलट गई और बस पर सवार तकरीबन दो दर्जन मजदूर जख्मी हो गए. मजदूरों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. बस ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में बहुत बड़ा हादसा होता जो टल गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पर तकरीबन 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे.गंभीर रूप से घायल मरीजों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. बस चालक बस पर सवार मजदूरों को लेकर भागने में सफल रहा.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक और खलासी जख्मी था लेकिन भीड़ जुटने के बाद ट्रक का चालक और खलासी भी भागने में सफल रहा.पुलिस बस और ट्रक के चालक और खलासी की खोजबीन कर रही है.घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी घटना की सूचना मिलने पर भागलपुर डीआईजी, नवगछिया पुलिस जिला एसपी निधि रानी, नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा, खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर सह खरीक थानाध्यक्ष एन. एस. चौहान मौके पर पहुंचकर लगातार कैंप कर रहे हैं. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष एन.एस. चौहान ने कहा कि ट्रक पर सवार सभी मजदूरों की लाश को निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.मुआवजे की मांग राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान नंदू यादव खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने इस विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है कि हादसा बिहार सरकार की लापरवाही की वजह से हुई है हादसे में मारे गए प्रत्येक मजदूर को 4 लाख रुपये और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की की है.
नवगछिया:प्रणाम डॉक्टर साहब, बाबा जितेंद्र बोली रहलो छियै, मड़वा से, जिसने आदेश नहीं माना, उसने हस्र देख लिया, मारे ब्लास्ट का उड़ा देंगे GS NEWS
नवगछिया - बिहपुर में पप्पू पंडित के हत्या में आरोपी जितेंद्र का रंगदारी मांगने वाला एक ऑडियो वायरल हुआ है. वायरल ऑडियो में जितेंद्र इस्माइलपुर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी से दस लाख की रंगदारी की मांग की है. देर शाम सात बजे बाद वायरल हुआ यह आडियो देखते ही देखते महज दो घंटे में हर किसी के मोबाइल पर था. वीडियो में कथित रूप से जितेंद्र पूरी तरह से नाटकीय अंदाज में बोल रहा है. व्हाट्सएप के पर्सनल मैसेज के जरिये यह आडियो इतना वायरल है. किसी ने इसे ग्रुप तक में डालने की जहमत नहीं कि है. बिहपुर में किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की मामूली बात पर हत्या करने और आज फिर ऑडियो जारी होने से लोग दहशत में है. बात यह भी सामने आ रही है कि जितेंद्र नाम से बिहपुर में कुछ और लोहों से रंगदारी मांगी है. कुछ डर के मारे जुबान नहीं खोल रहे हैं तो कुछ जितेंद्र से खुद ही निपट लेने का भी मन बना रहे हैं. प्रस्तुत है बात चीत के प्रमुख अंश
डॉक्टर - हेलो
जितेंद्र - जी प्रणाम डॉक्टर साहब, चिन्हलियै
डॉक्टर - आवाज त लगे छैन, जानल पहचानल
जितेंद्र - जी नय नय नय जानी रहल छियै, बाबा जितेंद्र बोली रहलो छियै, मड़वा से, पिता के नाम - स्व नरेश प्रसाद राय, घर - मड़वा, थाना - बिहपुर, जिला - भागलपुर। जिनका नाम है बाबा जितेंद्र, जिसने आदेश का पालन नहीं किया उसने हश्र देख लिया. पप्पू पंडित को प्रसाद पर बुलाये थे. उस मा......... मेरा प्रसाद खाने नहीं आया. इसलिये उसका वही हश्र हुआ. अगर आपको मेरे साथ जीना है तो दश लाख रुपया कल, विकास फाइटर के घर के नीचे जो बैंक है, उस बैंक अकाउंट में दस लाख रुपया लगा दीजिये, नहीं लगाइएगा तो परिवार बाल बच्चा सबको तबाह कर देंगे. मारे ब्लास्ट से उड़ा देंगे. आगर आदेश का पालन करिएगा तो जीवन भर बाबा जितेंद्र आपके साथ रहेगा. कहीं कोई दिक्कत होगा तो बाबा जितेंद्र पूरा करेगा, आदेश का पालन करना सर्वमान्य है. जय भोलेनाथ।
कहते हैं चिकित्सक
पहले भी उनसे रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. एक बार फिर फोन से रंगदारी मांगी गयी है. उन्होंने पहली बार रंगदारी मांगे जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस बार उन्होंने पुलिस के सभी पदाधिकारियों को मोबाइल से सूचना दे दी है. लिखित नहीं दिया है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)