कुल पाठक

शुक्रवार, 29 मई 2020

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत GS NEWS



जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बांका के कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई. इसके बाद डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेज दिया.
भागलपुर जिले के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवानी राय के रुप में की गई है. वे बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र के सामुखिया मोड़ के समीप तेतरियावरण का रहने वाला थे.

बताया जाता है कि मरीज को गुरुवार शाम को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. कोरोना संदिग्ध के लक्षण पाए जाने के कारण डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेज दिया.

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
मृतक के परिजन सावित्री देवी ने बताया कि दीवानी राय रोज की तरह कल भी मजदूरी कर शाम को घर लौटा था. रात में अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगा. इसके बाद बांका के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने भागलपुर का मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था और उसकी मौत हो गई. सावित्री देवी ने बताया कि वे पहले से डायबिटीज के मरीज थे और इलाज चल रहा था.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के कईं जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बारिश GS NEWS

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार रात से शनिवार तक के लिए बिहार के आरा, अरवल और गोपालगंज को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए निगरानी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मौसम बदलता रहेगा. 
बता दें कि आईएमडी की ओर से चेतावनी, निगरानी और सतर्क  नहीं बल्कि एक पूर्वानुमान जारी किया जाता है. शनिवार को नवादा, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, बांका, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर में बिजली चमकने, ठनका गिरने, तेज हवा के झोंके और धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट दिया गया है. 
वहीं  बाकि के बचे 14 जिलों में धूल भरी आंधी का निगरानी अलर्ट नहीं लेकिन बिजली चमकने, ठनका गिरने और तेज हवा के झोंके का पूर्वानुमान है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिनों से पटना समेत कई जिलों में देखने को मिल रहा है. तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

भागलपुर:आख़िरकार सबौर में मिलें संक्रमित नें बनाना शुरू किया चेन , भागलपुर में 25 नये पॉजिटिव से फ़टा कोरोना बम GS NEWS



भागलपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना लैब में जांच में शुक्रवार को 25 लोग पॉजिटिव मिले.इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 98 हो गयी है. वहीं जगदीशपुर में गुरुवार को जिस व्यक्ति की मौत हो गयी थी, उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आयी है.इस तरह भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला सामने आया है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार कोरोना वार्ड में 73 मरीज भर्ती हैं. संभावना है शुक्रवार को जो मरीज मिले हैं उन सभी को देर रात या शनिवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती कर लिया जाये.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 28 सैंपल की जांच की गयी है. आसपास इलाके के 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसकी रिपोर्ट जिले के अधिकारियों के पास भेज दी गयी है. सबौर, गोराडीह, जगदीशपुर, कहलगांव, नवगछिया व पीरपैंती में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.यह सभी मुंबई से आये हैं. इन सभी का सैंपल 27 मई को अल्प संख्यक कल्याण छात्रावास में लिया गया था. यहां से जांच के लिए सैंपल को सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना लैब में भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट सामने आयी. रिपोर्ट में जगदीशपुर के आठ, सबौर के सात, गोराडीह के पांच, कहलगांव के दो, नवगछिया के रंगरा चौक के दो व पीरपैंती के एक लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं.

सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज का ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई है. इनमें से कई लोग एक साथ आये थे. सबौर में पिछले दिनों मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने यहां चेन बना दिया है ।

नवगछिया के रंगरा में मां-बेटी कोरोना से संक्रमित ,गृहस्वामी कोरेन्टीन 17 मई को मुंबई से आया था पूरा परिवार नवगछिया के साधुवा गांव के रहने वाले हैं कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

 नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित सधुवा गांव निवासी मां बेटी के कोरोना से संक्रमित हो जाने की सूचना है. कोनोना पॉजटिव की रिर्पोट सामने आते ही हरकत में आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मां बेटी को भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. दोनों अपने घर में रह रही थी. महिला की उम्र 28 वर्ष है तो बच्ची की उम्र आठ वर्ष है. जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बच्ची के साथ 17 मई को मुंबई से रंगरा आयी थी. महिला के पति को रंगरा प्रखंड के कोरेंटिन सेंटर में कोरेंटिन कर दिया तो महला के साथ उसकी बच्ची को होम कोरंटिन किया गया था. जानकारी मिली है कि पिछले दिनों सबौर में संक्रमित पाये गये लोगों से महिला का संपर्क हुआ था. मुंबई से रंगरा आने के क्रम में सबौर के भी कुछ लोग सहयात्री थे. पिछले दिनों महिला और उसके पति के सहयात्री रहे सबौर निवासी कोरोना पॉजटिव पाये गये और बच्ची और महिला में कोरोना के लक्षण सामने आने पर 27 मई को दोनों की सैंपलिंग रंगरा पीएचसी के स्तर से कराया गया. रंगरा पीएचसी प्रभारी के चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजन कुमार ने कहा कि शुरूआती लक्षण पूरी तरह से मामूली थे लेकिन चूकि महिला सबौर में संक्रमित पाये गये लोगों के संपर्क में आयी थी इसलिए दोनों को संदिग्ध घोषित करते हुए जांच करवाया है. यह भी जानकारी मिली है कि अपने घर में रहने के क्रम में 17 मई से सैंपलिंग होने तक कई दूसरे लोगों के संपर्क में भी आयी है. दूसरी तरफ गांव में भी महिला के एक दूसरे से संपर्क में आने की चरचा परवान पर है. उक्त सक्रम का चेन जानने के लिए चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला और उसकी आठ वर्षीय बच्ची से पूछ ताछ कर रही है. शनिवार को सभी लोगों के सैंपलिंग करने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया है.

नवगछिया में अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर जमकर बरसे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, कहा - परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी 50 लाख की मोटी रकम की कर रहे प्रतिमाह अवैध वसूली GS NEWS


शुक्रवार को गोपालपुर विधानसभा के विधायक एवं सत्तारूढ़ जदयू के सचेतक गोपाल मंडल ने अपने ही सरकार के अधिकारीयों के उपर  हमला बोलते हुए कहा है कि वर्तमान समय में बिहार में अफसर पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं ।भ्रष्टाचार पर  सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को धता बताते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पैसे वसूली के खेल खेलने में लगे हुए हैं ।उक्त बातें उन्होंने नवगछिया स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही ।

उन्होंने इस दौरान कहा है कि खासकर भागलपुर एवं नवगछिया में  कानून व्यवस्था व्यवस्था पूरी ध्वस्त हो चुका है ।यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रकों को निकलवाने के लिए वाहन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से प्रति माह ट्रक चालकों से पचास लाख  की वसूली हो रही है।  इस खेल में एनएच एवं एस एच से जुड़े थाने के दारोगा के अलावे बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं ।सड़कों पर ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार में मौत बनकर दौड़ रही है ।हालात यह है कि जगह-जगह चेक पोस्टों पर खड़े पुलिस को देखकर ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार से आम लोगों को रौंदते हुए भाग रही है ।इसकी कीमत आम लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है ।
डीएम से मिलकर करेंगे इसकी शिकायत-
 इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि भागलपुर एवं नवगछिया में अफसरों की मनमानी के खिलाफ वे जिलाधिकारी से बात करेंगे। अगर इससे भी सुधार नहीं हुआ तो वह सिधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बात करेंगे ।उन्होंने आगे  बताया कि 5 दिन पूर्व ही उनके एक करीबी रिश्तेदार को जहांन्वी चौक स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस को देख क कर ओवरलोड ट्रक द्वारा भागने के दौरान कुचल दिया गया था। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।
गोपालपुर विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना तय-
 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि राजग के भाजपा जदयू गठबंधन के तहत उनका गोपालपुर से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है ।यह पूछे जाने पर की गठबंधन के तहत गोपालपुर विधानसभा के सीट भाजपा में जाने पर वे क्या करेंगे। तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह गोपालपुर के सीटिंग विधायक और सत्तारूढ़ दल के सचेतक हैं। यह सीट भाजपा के खाते में जाने का सवाल ही नहीं उठता है ।उनके पास गोपालपुर विधानसभा में जनता का अपार जनसमर्थन हासिल है। हर हाल में वे गोपालपुर से ही चुनाव लडेगे और अपार मतों से जीत हासिल करेंगे। 

नारायणपुर:प्रियंका गाँधी के ट्वीट पर कांग्रेस ने जरूरतमंदों को दिया राहत सामग्री GS NEWS


 नारायणपुर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गॉधी के टियूटर पर भागलपुर जिला के भ्रमरपुर निवासी श्रवण कुमार शर्मा सुरदास जो ऑखों से लाचार है इन्होने  लॉकडाउन के वजह से लगातार भूखे रहने के चलते आपनी परेशानी को ट्वीट कर प्रियंका गाँधी  को बताया.इस ट्वीट पर गाँधी ने संज्ञान लेकर अबिलंब अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाव नदीम जाबेद को श्रवण शर्मा को भोजन  सामग्री उपलब्ध कराने की जानकारी दी.एवं अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाव मिन्नत रहमानी को जानकारी दिया. अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जनाव मोहम्मद शारीक खांन नवाब को जानकारी देकर उक्त जरूरतमंदो को भ्रमरपुर गॉव पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया. शुक्रवार को इन्होने  बिहपुर खॉनकाह मोहब्वतिया के सज्जादा नशी अली कौनेन फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम के सहयोग से श्रवन कुमार शर्मा को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ गरीब जरूरतमंदो को भी राहत सामग्री दिया. जिसमे प्रेम कुमार,अशोक साह, महरूना खातुन, जाकिर मंसुरी, मुसद्दी मंडल, राहत सामग्री पहुँचाने में मौजूद बिहपुर खाँनकाह मोहब्बतीया के सज्जादा नशी बाबु अली कौनेन खां फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम बरिष्ट कांग्रेस सुमन झा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शारीक खान मोहम्मद साईन सहित अन्य मौजूद थे.

नवगछिया के चोरहर में मुख्यमंत्री नल जल योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी से किया शिकायत GS NEWS

 खरीक प्रखंड के भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चोरहर पंचायत के बगड़ी में मुख्यमंत्री नलजल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिला पदाधिकारी से की है.
ग्राम बगरी ग्राम पंचायत चोरहर प्रखण्ड खरीक जिला भागलपुर  के ग्रामीणों ने डीएम और अनुमंडलाधिकारी नौगछिया को मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना के नाम एक आवेदन पत्र समर्पित किया है जिसमे भाकपा -माले कार्यकर्ता सहित ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि नल जल योजना में पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों द्वारा करवाये गए नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.ग्रामीणों  का कहना है कि पंचायत में सात बोरिंग हुआ है जिसमें 300 प्लस बोर करने के बजाय मात्र 150 फ़ीट किया है.बोरिंग भवन भी मानक अनुरूप नहीं है. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने कहा कि ये हमारे केबिनेट का फैसला है और हम यही करेंगे.बगरी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि योजना का जांच करवाकर ग्रामीणों के लिए स्वच्छ जल पिलाने की गारंटी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाय.

मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर नवगछिया जदयू ने जताया शोक GS NEWS

 ढोलबज्जा: छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत योगी के निधन पर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल व अभिषेक भगत  ने गहरी दु:ख संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति की कामना की है. सोनू ने कहा है कि- अजीत योगी एक लोकप्रिय राजनेता और कुशल प्रशासक थे. उनके द्वारा देश के विकास के लिए दिया गया योगदान हमेशा याद रहेगा.

नारायणपुर में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार एक युवक नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी के तो दूसरे गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी GS NEWS

 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में डीएपी जवान की मदद से वाहन जॉच के दौरान बिना नंबर प्लेट की हीरो कंपनी की हाफ डिल्क्स बाईक के साथ सवार तीन में से एक चकमा देकर फरार हो गया जबकि प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया निवासी चंदन कुमार एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया निवासी खंतर मंडल को  पुछ ताछ के दौरान चोरी की बाईक समेत दोनो युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार दोनों युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

नारायणपुर में साइड मांगने के दौरान हुई मारपीट ,पुलिस द्वारा PHC नारायणपुर में किया गया इलाज हेतु भर्ती GS NEWS

 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी तटबंध बड़ी मस्जिद के पास शुक्रवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे दुधैला निवासी मुकेश यादव एवं राजैश मंडल के साथ साइड को लेकर ट्रेक्टर ले जाने के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे सअनि सुभाष यादव,अनि गणेश सिंह,सअनि हसीन अहमद खान मुखिया इशो यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जख्मी राजैश व मुकेश का इलाज पीएचसी नारायणपुर में कराया गया. मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस जॉच में जुटे थे.

नवगछिया के गोपालपुर में बूथ लेवल की मजबूती के लिए राजद ने किया बैठक GS NEWS


गोपालपुर- राष्ट्रीय जनता दल गोपालपुर प्रखण्ड अंतर्गत कमलाकुंड पंचायत में गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद चौबे की अध्यक्षता में शनिवार को मुखिया अमर यादव के आवास पर बैठक आयोजित कर पंचायत कमेटी का विस्तार करते हुए गोसाईं गाँव पंचायत में अशोक यादव, मकंदपुर पंचायत में शंकर शर्मा, अभिया पचगछिया पंचायत में डाॅ बबलू कुमार,  डुमरिया चपरघट में रासबिहारी मधुकर, सैदपुर पंचायत में मुकेश भारती एवं प्रमोद पंडित, सुकटिया बाजार में दिवाकर मंडल एवं मंकर हरिजन, तिनटंगा करारी में रविशंकर यादव उर्फ रविंद्र यादव, बाबू टोला कमलाकुंड में कुंदन कुमार को विशेष दायित्व देते हुए बुथ लेबल तक की मजबूती के लिए 31-31 सदस्यों की कमेटी बनाने को निदेशित किया गया है. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा नेता शैलेश यादव, प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंहा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव, गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, महिला जिलाध्यक्ष अभिलाषा देवी, गोपालपुर मीडिया सह सचिव प्रभारी संतोष मंडल, सौगंध साह, प्रधान महासचिव राजीव उर्फ प्रिंस, गोपाल यादव, दिलीप यादव, जियाऊर रहमान, रंगराचौक प्रखण्ड महासचिव विकास यादव, गौरीशंकर यादव, हिमांशु शेखर झा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

भागलपुर के खलीफाबाग चौक पर हृदयगति रुकने से कपड़ा व्यवसायी की मौत GS NEWS



भागलपुर के कोतवाली थाने के मारवाड़ी टोला लेन के कपड़ा व्यवसायी राम गोपाल डोकानिया (60 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब चार बजे खलीफाबाग चौक के पूरब सड़क किनारे एक दुकान के पास गिर गए। सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पानी डालकर होश में लाने की कोशिश करने लगे। इस बीच कोतवाली और जोगसर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गयी। जोगसर थाने की पुलिस के सहयोग से उन्हें पास के एक क्लीनिक में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने कहा कि व्यवसायी को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर बाल सुबोधनी पाठशाला स्थित घर चले आए। सूचना पर शहर के व्यवसायियों की घर पर भीड़ जुट गई। व्यवसायी राम गोपाल डोकानिया का सूजागंज बाजार स्थित बड़ी बाटा के पीछे कपड़े की दुकान है। परिचितों का कहना था कि व्यवसायी हार्ट के मरीज थे और कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। सूचना पर व्यवसायी अशोक जिवराजिका, रतन संथालिया और राकेश शर्मा समेत अन्य लोग व्यवसायी के घर पहुंचे।

बिहार में फिर मिले 84 और कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 3359 GS NEWS

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 84 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3359 हो गई है. बिहार के पटना और रोहतास दो ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 84 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 3359 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा अपडेट के मुताबिक पटना से 4, भागलपुर से 25, नालंदा से 2, नवादा से 2, औरंगाबाद से 2, बांका से 4, कैमूर से 10, भोजपुर से 8, पूर्णिया से 8, अरवल से एक, मधुबनी से 7, खगड़िया से 2, रोहतास से एक, अररिया से एक, शेखपुरा से 2, लखीसराय से 2, किशनगंज से एक, अरवल से एक और समस्तीपुर से नए मामले सामने आये हैं.
बिहार में अब तक 19 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. एक दिन में तीन लोगों की मौत का रिकार्ड है. बिहार में  पटना, भोजपुर, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर,जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.