कुल पाठक

गुरुवार, 11 जून 2020

कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के जज्बे सलाम किया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे GS NEWS

बिहार में कोरोना का कोहराम जारी है. इस कोरोना संकट काल में पुलिस कोरोना योद्धा की तरह काम कर रही है. कोरोना संक्रमण के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है. हालांकि ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.


58 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव
कोरना संकट काल में बिहार पुलिस की छवि बदली है. पुलिसकर्मियों ने संकट के काल में जान हथेली पर रख कर काम किया है. उससे आम लोगों के मन में भी पुलिसकर्मियों को लेकर सकारात्मक छवि बनी है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम किया है.


डीजीपी गुप्तेश्वर ने कहा मैं सिपाही से लेकर एसपी तक के अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सैल्यूट करता हूं. जिस तरीके से पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर कोरोना संकट काल में काम किया है, उससे पुलिस विभाग का सर ऊंचा हुआ है. हालांकि कोरोना से एक पुलिसकर्मी की मौत पर डीजीपी ने चिंता भी व्यक्त की.
कोरोना से एक पुलिसकर्मी की मौत
बता दें कि बिहार में अब तक 58 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है. जबकि 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं, बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5807 पहुंच गया है और प्रदेश में अब तक कुल 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है.



बिहार में कोरोना वायरस के 109 नये मामले सामने आये, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5807 GS NEWS

बिहार में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है  इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर  से मिले अपडेट के मुताबिक बिहार में 109 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5807 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 34 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.




 बताते चलें  की सिवान में 23, मधेपुरा में 16, कैमूर में 10, भोजपुर में 09, रोहतास में 06, सारण में 05, कटिहार में 04, भागलपुर में 04, किशनगंज में 03, बेगूसराय में 03, शेखपुरा में 03, समस्तीपुर में 03, बक्सर में 02, जमुई में 02, औरंगाबाद में 02, पूर्णिया में 02, गया में 02, जहानाबाद में 02, लखीसराय में 01, दरभंगा में 01, मुजफ्फरपुर में 01, सीतामढ़ी में 01, मधुबनी में 01, अररिया में 01, सहरसा में 01 और नवादा में 01 मामले सामने आये.


बिहार में अब तक 34 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले   एक  मरीज की मौत हो चुकी है

बुधवार, 10 जून 2020

लालू यादव के 73 वें जन्मदिन पर 73 संपत्तियों का ब्यौरा देकर विपक्ष ने लगाया पोस्टर GS NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में आरजेडी और जेडीयू एक दूसरे पर पोस्टर जारी कर लगातार हमले कर रही है. इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर जेडीयू की तरफ से नया पोस्टर जारी किया गया है. जिसमें लालू परिवार की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है.
संपत्ति का ब्यौरा:- 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार प्रवासियों के मुद्दे पर सरकार पर हमलावार हैं. जिसके बाद जेडीयू आरजेडी पर आक्रामक हो गई. पार्टी के जारी पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन पर उनकी 73 संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है.चौक-चौराहे पर लगाए गए पोस्टर

जेडीयू ने पोस्टर में लालू परिवार का संपत्ति नामा लगाया है. इसमें पिछले कुछ सालों में लालू परिवार ने जो संपत्ति अर्जित की है, उसका ब्यौरा दिया गया है. जिसमें कुल मिलाकर 73 भूखंड का देवरा है, जो ज्यादातर पटना में स्थित है. पार्टी ने ये पोस्टर आयकर गोलंबर और राजधानी के कई चौक-चौराहों लगाए हैं.

सरकार पर निशाना
बता दें कि बिहार में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था कि प्रवासियों के आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा सकती है. इसको लेकर तेजस्वी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

बिहार विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए 90 प्लस 10 का मंत्र दिया :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार GS NEWS

जदयू के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें पिछले दो चुनावों में जीत सरकार के पांच वर्षों के कामकाज के आधार पर मिली है। अगली जीत भी इसी आधार पर मिलेगी। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए 90 प्लस 10 का मंत्र दिया। कहा कि सभी जदयू नेता व कार्यकर्ता सरकार के कामकाज को लोगों तक तथ्यों के साथ पहुंचाने में अपना 90 फीसदी समय लगाएं। 10 प्रतिशत समय विपक्ष के अनाप-शनाप बातों के जवाब देने पर खर्च कीजिए। 
नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में पूरे राज्य में किया गया ढांचागत एवं बुनियादी विकास ही हमारी पूंजी है। समाज में शांति, सौहार्द व भाईचारा की स्थापना के लिए सेवाभाव के साथ काम करना ही हमारा धर्म है।

 पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी देने के अलावा फेसबुक और वाट्सएप ग्रुपों के जरिये भी उनसे संवाद स्थापित करने को कहा। कहा कि बिहार में शराबबंदी सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर ने लागू की थी, 


लेकिन उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद लोगों ने इस फैसले को पलट दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से शराबबंदी लागू होने से महिलाओं में खुशी है और राज्य में अपराध काफी घट गया है। 
तीन कृषि रोडमैप से बिहार में आया क्रांतिकारी परिवर्तन : आरसीपी सिंह

जदयू के संगठन महासचिव आरपीसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किये गये तीन कृषि रोडमैप के कारण कृषि प्रधान राज्य बिहार में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है और किसानों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। बिहार में पिछले पंद्रह वर्षों में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की, जबकि महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु जैसे विकसित कहे जाने वाले राज्यों से बराबर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें आती रही हैं।

बिहार में गाइडलाइंस के साथ खुलेंगे स्कूल , बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी की एडवाजरी GS NEWS

बिहार में अगले महीने स्कूल खुलने की संभावना जताई जा रही है. इसको लेकर बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है. पत्र में कोविड-19 को लेकर कई दिशा-निर्देशों दिए गए है.


बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रमुख आदेश:-


स्कूलों को खोलने से पहले सैनिटाइज करना होगा

पीने के पानी और हाथ धोने के पानी की समुचित व्यवस्था करनी होगी


प्रत्येक क्लास के बाद हाथ धोने की व्यवस्था
बच्चों के बैठने के बीच 6 फीट की दूरी होनी
 चाहिए


विद्यार्थियों को कोरोना से संबंधित जागरूक करना होगा


स्कूल के शौचालय की सफाई दिन में दो से तीन बार होनी चाहिए.


स्कूल में यूनिफार्म और जूते मोजे अनिवार्य नहीं हो. ताकि विद्यार्थी धुले हुए कपड़े और सामान्य जूते-चप्पल पहनकर स्कूल आ सकें

55 सीट स्कूल बस में 25 बच्चों को ही बैठाया जाए


प्रतिदिन स्कूल वाहन को सैनिटाइज होने का प्रमाण पत्र प्राचार्य को देना होगा


स्कूल में बच्चे लंच अपने बैठने की जगह पर ही करें
लंच से पहले हाथ होना अनिवार्य हो

बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल को दो पारियों में भी चलाया जा सकता है

हर पीरियड के बाद बच्चों का हाथ धुलवाया जाए


स्कूल के सभी शिक्षक, गार्ड, सफाई कर्मी आदि की स्क्रीनिंग की जाए और हाथ सैनिटाइज किए जाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिले



स्कूल में मास्क लगाना अनिवार्य हो


सर्दी जुकाम या अन्य कोई परेशानी होने पर स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाए

अभिभावकों के लिए गाइडलाइन :-



अभिभावक अपने बच्चे के स्वस्थ होने पर ही स्कूल भेजें


अभिभावक बच्चों के स्वस्थ होने का घोषणा पत्र भी भेजें

सर्दी जुकाम या अन्य कोई परेशानी होने पर स्कूल नहीं भेजें


बच्चों के यूनिफार्म बैग और जूते मोजे की साफ सफाई का ध्यान रखें


घर पहुंचने पर कॉपी किताब को छूने के बाद हाथ सेनीटाइज करें


बच्चों को मास्क और ग्लब्स पहना कर ही स्कूल भेजें


बच्चे जब स्कूल जाएं. तो उनके साथ सैनिटाइजर भी भेजें

बोले मुख्यमंत्री : जल्द बनेगा नवगछिया जिला - नवगछिया वासियों में दौड़ी खुशी की लहर GS NEWS

 नवगछिया - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल सम्मेलन में कहा कि नवगछिया में हमने बहुत विकास कार्य किया है. बहुत जल्द नवगछिया जिला बनेगा. विक्रमशिला सेतु के समानांतर पूल का कार्य भी बहुत जल्द प्रारंभ होगा. वर्चुवल सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड के कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 साल भय बनाम 15 साल भरोसे की लड़ाई है. आम जनता के बीच 15 साल के जंगलराज और उसके बाद 15 साल के विकास के कार्यो को पहुंचाने का काम करें. हमने हर क्षेत्र में काम किया है इसलिए हमें अपने विकास कार्यों के मुद्दे पर ही जनता के बीच जाना है. सभी कार्यकर्ता अनावश्यक रूप से किसी वाद विवाद में पड़ने के बजाय आम जनता के बीच हमारे काम को बताएं. कोरोना वाइरस के खिलाफ हमने मजबूती से लड़ाई लड़ी और बिहार की जनता ने भरपूर साथ दिया है. ये कहने की जरूरत नहीं है. बिहार के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अभी और सतर्क रहने की जरूरत है. मुख्यमंत्री द्वारा सम्मेलन में नवगछिया के जिला बनाने की चर्चा करने पर नवगछिया में खुशी की लहर दौड़ गयी है. मालूम हो कि इस मुद्दा नवगछिया के प्रत्येक राजनीतिक दल के घोषणा पत्र में रहा है. यहां के लोग नवगछिया को जिला बनाने को लेकर संघर्षरत भी रहे हैं. जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में नवगछिया के जिला बनने की बात कह कर नवगछिया वासियों का एक बार फिर से दिल जीत लिया है. नवगछिया जैसे छोटे से जगह पर मुख्यमंत्री का ध्यान होना यहां के लोगों के लिये उपलब्धि है. जदयू राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता अशोक दादा, हुलास सिंह, ज्ञानसक सिंह, पारसनाथ साहू, त्रिपुरारी कुमार भारती, गुलशन कुमार आदि अन्य ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है.

नवगछिया : मुख्यमंत्री के संबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष GS NEWS

ढोलबज्जा : 10 जून को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जदयू कार्यकर्ताओं को किए गए संबोधन कार्यक्रम में नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल भी शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने बताया कि- जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्य रूप से आगामी विस चुनाव की तैयारी व कोरोना संक्रमण पर विस्तार से चर्चा करते हुए ‌उससे निपटने की बात कह कर रहे थे.


नवगछिया : चंद्रगुप्त बने जिलाध्यक्ष और प्रवीण बने प्रदेश महामंत्री GS NEWS

संपूर्ण वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने नवगछिया के समाजसेवी  चंद्रगुप्त साह को सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है जबकि नवगछिया के समाजसेवी प्रवीण कुमार भगत को बिहार प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया गया है. मनोनयन पर गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, गायक  मिथुन मद्धेशिया, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के श्रीधर, संतोष, राजीव गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, कौशल जयसवाल, अशोक केडिया  आदि ने खुशी व्यक्त की है.

नारायणपुर के पांच पैक्स अध्यक्ष के लिए सितंम्बर में होगा चुनाव GS NEWS


 नारायणपुर - प्रखंड के पॉच पैक्स अध्यक्ष की कार्यअवधि नारायणपुर के विभिन्न पंचायत में अक्टुबर माह में पूरा होने वाला है. इससे पूर्व चुनाव होने की संभावना बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बलाहा पैक्स, नगरपारा उत्तर, आशाटोल, सिंहपुर पूरब, भवानीपुर का कार्यकाल अक्टूबर 2020 में समाप्त हो रहा है. इसलिए कार्यकाल समाप्त होने तक में चुनाव होने की विभागीय निर्देशानुसार संभावना है.

नवगछिया के मख्खातकिया में किया गया मास्क वितरण GS NEWS




नवगछिया - सामाजिक संस्था वन  हर्ट के सौजन्य से नवगछिया के मख्खातकिया चौक पर मास्क का वितरण किया गया. इस अवसर पर ताईक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर जेम्स, समाजसेवी गौतम कुमार यादव, प्रभात खबर के विक्रय प्रतिनिधि संतोष कुमार मौजूद थे.




नारायणपुर के नगरपारा और रायपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज GS NEWS

 नारायणपुर -  प्रखंड के नागरपारा में 60 वर्षिय वृद्ध एवं रायपुर में 19 वर्षिय युवक में बुधवार को एक एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की गई है.आश्य की जानकारी देते हुए पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि संक्रमित पाया गया प्रवासी रायपुर का मरीज चंडीगढ़ से आया था तो नगड़पारा में पाए गए प्रवासी संक्रमित वृद्ध मरीज दिल्ली से आकर नगड़पारा स्थित कोरनटाइंन सेंटर में रहा था.घर जाने पर कोरोना का लक्ष्ण  पाए जाने पर दोनों को सैंपलिंग जॉच के लिए नवगछिया मदन अहिल्या सेंन्टर भेजा गया था.दोनों मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर  दोनों को भागलपुर में आइसोलेट किया गया है.साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित किया जा रहा है जिसे सेंपलिंग जॉच के लिए नवगछिया भेजा जाएगा.




नवगछिया के गोपालपुर में पाए गए चार कोरोना पॉजिटिव मरीज GS NEWS

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में तीन पुरुष एवं एक महिला कोरोना पोजेटिव मरीज की पुष्टि हुई है. पोजेटिव पाए गए चारों मरीज प्रखंड के अंतर्गत धरहरा गांव के रहने वाले हैं. पूर्व में धरहरा गांव के मुंबई से आए प्रवासी के पोजेटिव पाए जाने के बाद चारों की जांच उसके चेन में की गई थी. चारो की रिपोर्ट बुधवार को पोजेटिव आई है. गोपालपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सुधांशु कुमार ने बताया कि दो प्रवासी है जो महराष्ट्र से आए हुए थे और दो पचगछिया क्वारेंटिन सेंटर में था. जिसके बाद इसके रिलेटेड में दो लोग भी आ गए जो एक मां और बेटा है. इस तरह प्रखंड में 4 मरीज पोजेटिव पाए गए है.