नवगछिया - किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की हत्या पर भाजपा नेता शोक प्रकट करते हुए कहा है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में छोड़ेंगे नहीं. ई शैलेन्द्र ने पूरे मामले से उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी को अवगत कराया है. श्री शैलेन्द्र ने कहा कि श्री मोदी ने कहा है हर हालत अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होगी.अपराधी किसी भी हालत में नहीं बख्से जाएंगे. अपराधी या तो सरेंडर करें या क्षेत्र छोड़े. एक ईमानदारी से अपना व्यवसाय करने वाले को अपराधी ने हत्या किया है और दूसरे व्यवसायी को डराने का प्रयास किया है. अपराधी को पुलिस का खौफ नहीं रहने के कारण घटना हो रही है. पुलिस प्रसाशन से विनम्र आग्रह है आप जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ें नहीं तो मैं कानून का ध्यान रखते हुए अपराधियों पर नकेल कसने के लिये किसी भी हद तक जा सकता हूं. श्री शैलेन्द्र ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी है.
कुल पाठक
मंगलवार, 19 मई 2020
नवगछिया:ढोलबज्जा के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के बरामदे पर रहने को मजबूर हैं 60 प्रवासी मजदूर, रूम के अंदर फैले हैं कचड़े हुए इंसानों के मल मूत्र GS NEWS
ढोलबज्जा: आदर्श उवि कदवा में, हरियाणा से आ कर रह रहे करीब 60 प्रवासी मजदूर तीन दिनों से स्कूल के बरामदे पर दिन-रात काटने को मजबूर हैं. वहीं अब तक लाइट की भी समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है. ना हीं रूम के साफ-सफाई की जा सकी है. स्कूल के सीढ़ी पर कचरे के साथ पान गुटखा खाकर थूका हुआ है तो, वहीं रूम के अंदर इंसानों के मल-मूत्र से चारों तरफ गंदगी फैले हुए हैं. वहां रह रहे प्रवासियों ने बताया कि- यहां तीन शौचालय में सिर्फ एक शौचालय चालू है. वह भी गंदगी से भरा हुआ है. उसमें शौच के लिए जाते हैं तो बदबू से दम घुटने लगती है. सुबह नाश्ते के बाद 1:00 बजे व 8:00 बजे रात को दोनों वक्त चावल' दाल व सब्जी भोजन के रूप में दिया जाता है. वह भी गीले चावल के साथ बेस्वाद सब्जी व दाल मिलता है. बार-बार बोलने पर सिर्फ स्कूल परिसर में चापाकल तक ही बिजली लगाई गई है. सभी प्रवासी मजदूरों ने नवगछिया बीडीओ व वहां के जनप्रतिनिधियों से सही व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं. पंचायत के मुखिया अशोक सिंह ने बताया कि- सफाई कर्मी को रूम की सफाई करने कहा गया है. जो अपने किसी आवश्यक काम को लेकर नहीं आ पाए. बुधवार को हर जगहों की साफ-सफाई करवा कर सेंटर पर समुचित व्यवस्था कर दी जायेगी.
नवगछिया:गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने की संभावना के कारण अपने-अपने पंचायतों के स्कूल में रहेंगे प्रवासी, संबंधित HM होंगे कैंप प्रभारी GS NEWS
गोपालपुर - बडी संख्या में महानगरों से प्रवासी मजदूरों के आने के कारण प्रखंड स्तरीय क्वारंटिन कैंप को अब पंचायत के स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ प्रियंका ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित पंचायतों के प्रवासी मजदूरों को उनके पंचायतों के स्कूलों में ही क्वारंटिन हेतु रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैम्प प्रभारी व शिक्षक व्यवस्था में तथा संबंधित विद्यालय की रसोईया द्वारा भोजन बनाने तथा खिलाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक - दो दिनों में दो हजार के आसपास प्रवासी मजदूरों के आने की संभावना है. अब तक 778 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटिन किया जा रहा है. पीएचसी गोपालपुर में मंगलवार को एक सौ से अधिक लोगों का स्क्रीनिंग कर क्वारंट्न कैम्प भेजा गया.
नवगछिया में मजदूरों का महज 15 किलोमीटर का सफर बन गया जीवन का अंतिम सफर GS NEWS
खरीक लोहे की पिलर से लदे ट्रक पर सवार प्रवासी मजदूरों को क्या पता कि महज 15 किलोमीटर का सफर उसके जीवन का अंतिम सफर साबित होगा.लोहे का पिलर लदे ट्रक का लिफ्ट लेना बिहारी मजदूरों के लिए काल बनकर सामने आया. मजदूरों को क्या पता ट्रक का लिफ्ट लेना उसके लिए प्राणघातक सिद्ध होगा. कटिहार और नवगछिया के सीमा क्षेत्र पर जब मजदूरों ने ट्रक चालक को लिफ्ट के लिए हाथ दिया और ट्रक चालक ने सभी मजदूरों को पीछे में बैठा लिया. सभी मजदूर इस उम्मीद में थे की ट्रक का सहारा लेकर बहुत जल्द ही अपने घर पहुंच जाएंगे. लिफ्ट लेने की स्थल से महज 15 किलोमीटर है दूरी ट्रक से तय कर सका था. और यही दूरी मजदूरों के जीवन की अंतिम सफर बनकर सामने आई. अम्भो के समीप फोन नियंत्रित बसने ट्रक में टक्कर मार दी तो ट्रक चालक ने अपने ट्रक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया.जोरदार धक्के से ट्रक के पीछे में ट्रक पर लगे भारी भरकम लोहे के पिलर के ऊपर बैठे बेतिया और मोतिहारी के 9 प्रवासी मजदूर कुछ ही क्षणों में ट्रक के भारी-भरकम मलवे के चपेट में आकर दम कर दम तोड़ दिया. मजदूरों के शरीर पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मलवे का वजन इतना अधिक और भयावह था कि जीवन के अंतिम क्षण में मदद के लिए मजदूरों की चीख तक नहीं निकल सकी. सब के सब नौ मजदूर कुछ ही पल में रख पर लगे भारी भरकम पिलर के मलबे के नीचे दम तोड़ दी. इस हृदय विदारक मार्मिक घटना को देख कर सबों का दिल पसीज गया.लोग इस बात को सोच सोच कर विह्वल सो रहे थे की हार मांस कि इस नाजुक मानव शरीर पर जब कई टन लोहे के पिलर का दबाव बना होगा तो मजदूरों को कुछ क्षण के लिए कितनी दर्दनाक पीड़ा हुई होगी.मजदूरों की इस ह्रदय विदारक पीड़ा का चिंतन मात्र से मानव हृदय सिहर उठा.घर पर बच्चे कर रहे थे पिता का इंतजार मोबाइल पर मजदूरों का घर वाले से संपर्क हो रहा था. जब साइकिल चलाते-चलाते मजदूर थक चुका था तो उन लोगों ने ट्रक वाले को लिफ्ट के लिए हाथ लिया. ट्रक रुकने और लिफ्ट देने मात्र से मजदूरों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी. रथ पर साइकिल लेकर सवार होकर मजदूरों ने एक बड़ी राहत की सांस ली थी. बेतिया और मोतिहारी के परिजनों को फोन पर जानकारी देकर मजदूरों ने अपने परिजनों को यह बताया था कि वह बहुत ही जल्द घर पहुंच गए पहुंचने वाला है.घर पर छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता का घर सुरक्षित आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे.मजदूरों में से एक मजदूर बेतिया यमुनियाँ का हाशिम अपने घर का इकलौता भाई था.जिसके सर पर से पिता का साया दो साल पहले उठ चुका था.एक भाई था वह भी कुछ माह पहले इस संसार से चल बसा. एक हासिम अपने पीछे तीन लड़का और दो लड़की छोड़ गए. पांच संताने पिता के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी.पुत्र की आस में बूढ़ी मां की आंखें पथरा गई बूढ़ी मां इस उम्मीद में थी कि अब उसका बेटा आ जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा.लेकिन जैसे ही मोबाइल से सूचना मिली कि उसका बेटा अभी संसार में नहीं रहा सब कुछ तहस-नहस हो गया. घर में कोहराम मच गया .उस बूढ़ी मां को क्या पता आज उसके पुत्र का अंतिम दिन है.हासिम घर का कमाऊ इकलौता बेटा था. मौत की सूचना मिलते ही बेतिया के पगड़सीपुर थाना के यमुनियाँ चितपरी गांव में सन्नाटा छा गया. हाशिम की पत्नी को जब पति की मौत की सूचना मिली तो मानो उसका संसार ही उजड़ गया हो. हाशिम पर ही उसके पांच छोटे छोटे बच्चे पत्नी और बूढ़ी मां की जिंदगी निर्भर थी एक हसीन की मौत से पूरे के पूरे 6 लोग उजड़ने के कगार पर आ गया है. मृतक मजदूर हाशिम कोलकाता में गद्दा बनाकर रुई धुनने का का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था.मजदूर की मौत हो जाने से पूरा घर बिखर गया. अन्य 5 मजदूरों के परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो वे सन्न रह गए मृतक के परिजन अपने निजी वाहन लेकर घटनास्थल की ओर चल पड़े हैं. खरीक थाना अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने बताया की सभी मृतकों के परिजन देर रात नवगछिया पहुंच जाने की उम्मीद है इस बाबत खरीक पुलिस भी लाश लेकर नवगछिया में परिजनों का इंतजार कर रही है
नवगछिया में भाजपा के सभी मंडल प्रभारियों के नामों की हुई घोषणा GS NEWS
नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने भाजपा नवगछिया जिला प्रभारी अभय वर्म्मन से विचारोपरांत नवगछिया संगठन जिला के मंडल प्रभारीयों की घोषणा की है. जिलामंत्री अरविंद चौधरी को नारायनपुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव को बिहपुर, जिला उवाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास को खरीक, जिला मंत्री मुकेश राणा को इस्माइलपुर, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह को नवगछिया ग्रामीण, जिला उवाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को रंगरा, जिला मंत्री विरेंद्र दास को गोपालपुर, पूनम चौरसिया को नवगछिया नगर का प्रभारी बनाया गया है. जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल प्रभारियों को प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर आईटी सेल का एक संयोजक एवं प्रत्येक बुथ (मतदान केंद्र) पर सप्त ऋषि का गठन में मंडल अध्यक्षों को सहयोग करते हुए संगठन के दिए गए निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
नवगछिया स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के ठहराव को लेकर डीएम ने तैयारी का लिया जायजा दिए कई निर्देश GS NEWS
नवगछिया स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के ठहराव एवं बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को नवगछिया स्टेशन पर नवगछिया पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा की गई व्यवस्था का भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीटीओ भागलपुर के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बड़ी संख्या में प्रवासी के आगमन को लेकर डीएम ने किसी प्रकार की परेशानी ने हो इसको लेकर तैयारी चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. डीएम ने स्टेशन से बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में एक स्थाई काउंटर बनाने का निर्देश एसडीओ मुकेश कुमार को दिया. इसके अलावे विभिन्न जिले के लिए जाने वाली बस के को एक तरफ कतारबद्ध तरिके से लगाने एवं सभी बसों के सामने उक्त जिले का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. लोकल प्रवासियों के लिए अलग वाहन का पार्किंग बनाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि स्थाई काउंटर की व्यवस्था होने से यात्रियों को वही से चैनलाइज किया जाएगा. जिससे यात्री निकल कर सीधे अपने अपने जिले की बस में जाकर बैठ सके और बस पर निर्धारित लोग पूरी होने पर तत्काल प्रस्थान कर सके. उक्त काउंटर से ही यात्रियों को प्रशासन मिलने वाली जो सुविधा उपलब्ध कराई जाती है वहीं से उपलब्ध कराई जाएगी. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर स्टेशन पर यात्रियों को किस टार स्क्रिनिंग को जाएगी. मेडिकल टीम के काउंटर व अन्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.
नवगछिया में आज बुधवार को होगा तेतरी पंचायत सील GS NEWS
नवगछिया प्रखंड के तेतरी निवासी पीएचसी में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सील करने का आदेश दिया है. मंगलवार की सुबह भीषण दुर्घटना एवं नवगछिया स्टेशन में बड़ी संख्या में ट्रेन से आए प्रवासियों को गंतव्य तक पहुचाने की व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगे रहे. एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि बुधवार को तेतरी पंचायत को सील करने की कार्रवाई की जाएगी.
नवगछिया : कटिहार से प्रवासी मजदूरों को पहुंचा कर लौट रही बस पलटी बाल- बाल बचे चालक और खलासी GS NEWS
नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित अजय ढाबा के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर प्रवासी मजदूरों को कटिहार से पहुंचा कर लौट रही बस पलट गई ।दुर्घटना में बस के चालक और दो खलासी बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर रंगरा पुलिस के पहुंचने के पूर्व बस के चालक और दोनों खलासी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि बस बेगूसराय से प्रवासी मजदूरों को कटिहार से पहुंचा कर लौट रही थी ।इसी दौरान अजय ढाबा के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।दुर्घटनाग्रस्त बस को रंगरा पुलिसद्वारा जप्त कर लिया गया है।
रंगरा से चंद्र शेखर सुमन की रिपोर्ट
नवगछिया : एनएच 31 मुरली चौक पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के टायर और पार्ट्स खोलते हुए रंगरा पुलिस ने पांच चोरों को किया गिरफ्तार, ट्रेक्टर और एक मोटरसाइकिल को भी किया बरामद GS NEWS
नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टायर और अन्य पार्ट्स खोलते हुए रंगरा पुलिस ने 5 चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है । मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर और एक बिना नंबर की यामहा FZ मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है । गिरफ्तार किये गये चोर अलग-अलग जगह के बताए जाते हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान मिथुन कुमार, पिता बिलास सिंह, अनंत कुमार राज, पिता नरेश मंडल, ग्राम नारायणपुर चंडीस्थान, थाना ईस्माईलपुर, जिला भागलपुर , सुनील कुमार, पिता चन्द्रकांत मंडल , ग्राम कुतरू दास टोला, आशुतोष मंडल पिता रामदास मंडल, दोनों ग्राम ज्ञानी दास , थाना रंगरा चौक ,जिला भागलपुर एवं मोहम्मद पांचू ,पिता मोहम्मद भोलन मियां , ग्राम बरीयारपुर, थाना ढोली सकरा , जिला मुजफ्फरपुर के रूप में की गई है। बताते चलें कि पिछले एक माह पूर्व मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक चालक और एक खलासी की मौत हो गई थी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क पर ही अब तक पडा हुआ था। चोरों द्वारा लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए चोरी की इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मगर एनएच 31 सड़क मार्ग पर गश्त लगा रही रंगरा पुलिस को इसकी भनक लगी । पुलिस ने जब घेराबंदी की तो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चोरों से गहन पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं । वही बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी चोरों की निशानदेही पर घटना के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार किए गए सभी चोर अंतर जिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
रंगरा से चंद्र शेखर सुमन की रिपोर्ट
नारायणपुर :- मनोहरपुर में मनरेगा की योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने काम में सुधार का माँग करते हुए काटा बवाल, काम में मुखिया को सुधार का निर्देश: कुमार सुंदरम मनरेगा पीओ GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत के मनोहरपुर गांव में मनरेगा से करीब नौ लाख की लागत से बन रहे नाला पर ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता निर्माण पर बवाल काटा। यह नाला मनरेगा से ढक्कन सहित बनाया जा रहा है। ग्रामीण अरुण शर्मा, मिथिलेश शर्मा दिनेश शर्मा,नंदलाल शर्मा ने कहा की नाला का सतह के ढलाई की मोटाई कम है। ढक्कन कमजोर बनाया गया है जो टूटने लगा है। मंगलवार को सफेद बालू से कम सीमेंट मिलाकर मुखिया उमाकांत शर्मा द्वारा काम करवाया जा रहा था। इस योजना की राशि,लंबाई आदि के बारे में ग्रामीणों को कुछ जानकारी नहीं है क्योंकि योजना का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है।जबकि योजना शुरू होने पर शिलापट्ट लगाना आवश्यक है।मुखिया द्वारा मजदूर से सफेद बालू मिलाकर काम करवाने पर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया
ग्रामीणों वकील, सोनेलाल, सदानंद,उदय,मुकेश, मदन मुनी,अखिलेश ने कहा कि जो भी निर्माण किया गया है उसमें गिट्टी की भी मात्रा बहुत कम है जिससे नाला का आधार, साइड दीवार, ढक्कन कमजोर बना है। इस तरह से नाला बनाने का मतलब है कि मनरेगा के सरकारी राशि का दुरुपयोग करना। क्योंकि ऐसा नाला किसी काम का नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने कमजोर ढक्कन को तोड़कर दिखाया। मुखिया उमाकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे लेकिन वह काम में सुधार नहीं करवा सका। वहाँ से ग्रामीणों की समस्या सुनकर लौट गया। जबकि मुखिया उमाकांत शर्मा चाहता तो घटिया काम में सुधार करवाकर बढ़िया काम ग्रामीणों के सामने करवा सकता था। लेकिन मुखिया ने वहाँ मौजूद मजदूर को काम करने नहीं कहा। सिर्फ मुखिया काम में सुधार की बात कहकर खिसक गए । मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम ने कहा कि योजना का शिलापट्ट लगाना चाहिए।मुखिया उमाकांत शर्मा को कार्य में सुधार करवाने का निर्देश दिया गया है।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर:- बलहा में मिला दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ,महाराष्ट्र से तीस व्यक्ति के साथ आया था भागलपुर GS NEWS
नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहरपुर बलाहा पंचायत में वार्ड संख्या चार से एक, वार्ड संख्या सात से एक सहित बलाहा में दो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों व्यक्ति तेरह मई को तीस साथियों के साथ महाराष्ट्र से भागलपुर पहुंचा था। 13 मई को हीं भागलपुर से क्वारंटाइन सेंटर नगरपारा बलाहा के तीनों व्यक्ति को पहुंचाया। अन्य व्यक्ति में श्रीपुर से पांच, पकड़ा तेतरी से दो, धरहरा से एक अंबाइचरवा अलौली से एक, पसराहा से 17 था। जिसे प्रशासन के द्वारा अन्य वाहनों से भागलपुर से उसके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बालाहा के तीनों व्यक्ति को 13 मई से अठारह मई क्वारंटाइन सेंटर नागरपारा में रखा गया। बलाहा के समाजसेवी शिक्षक रमेश सिंह के प्रयास से अधिकारी द्वारा अठारह मई को बलाहा के तीनों व्यक्ति को क्वारंटाइन सेंटर से नवगछिया भेजा गया। जहाँ से तीनों का सैंपल नवगछिया से जाँच के लिए अठारह मई को भेजा गया जिसमें दो पॉजीटिव औऱ एक का निगेटिव रिपोट आया है। वार्ड संख्या सात का कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति को सेंटर पर पांच दिनों तक घर से भी खाना पहुंचाया जाता था। मोबाइल भी घर से चार्ज करके पहुंचाया जाता था। प्रशासन ने पांच दिनों तक सेंटर पर रखा। इस बीच वह किसके संपर्क में आया अधिकारी यह तलाश रहे हैं।
बिहार:-डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेने बताया, लॉकडाउन के चौथे चरण में किन क्षेत्रों में मिली है छूट GS NEWS
पटनाः लॉकडाउन का चौथा चरण लागू हो गया है. राज्यों को कुछ क्षेत्रों में इससे राहत दी गई है. जनता को किन क्षेत्रों में छूट मिली है, इसे लेकर कंफ्यूजन है. इसको देखते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आम जनता को छूट मिली क्षेत्रों की जानकारी दी है.
सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना जरूरी
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि ड्राई क्लीनर, कपड़ा, फर्नीचर, स्पोर्ट्स, स्टेशनरी, बर्तन की दुकान खोलने को लेकर निर्देश दिया गया है. जिला अधिकारी के आदेश पर यह सभी दुकानें 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक ही खुलेंगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना, सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करना जरूरी होगा.
आम जनता के लिए पहले जैसे नियम
गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पहले जैसे ही शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद, चर्च और सभी धार्मिक स्थलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के सामूहिक कार्यक्रम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. आम जनता के लिए पहले जैसे ही नियम लागू है.
पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा जारी
डीजीपी गुप्तेश्वर ने कहा कि पास वाले व्यक्ति भी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नहीं निकल सकते हैं. बिहार में पूरी तरह से कर्फ्यू जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में डिप्टी डायरेक्टर के ऊपर के अधिकारी और उसके नीचे के सिर्फ 33% पदाधिकारी ही कार्यालय में मौजूद रहेंगे. वहीं, निजी कार्यलय में मात्र 33% ही लोग कार्य कर सकते हैं
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)