संगठन जिला नवगछिया के महिला मोर्चा जिला कमिटी की घोषणा रविवार को जिलाध्यक्ष विनोद मंडल एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने बताया की जिला कमिटी में उपाध्यक्ष सीता देवी, सुमन भरद्वाज, अहल्या देवी एवं अन्नपूर्णा सिंह , जिला महामंत्री बबीता देवी एवं चंपा देवी, जिला मंत्री स्वीटी चौरसिया, सुमन शर्मा, श्वेता देवी राधा देवी, हवा देवी, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रवक्ता रूबी देवी, महिला मोर्चा अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष चनकी देवी को मनोनीत किया गया है।महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष में नारायणपुर मंडल से उषा देवी, बिहपुर मंडल से मीरा देवी, नवगछिया ग्रामीण से कंचन देवी, खरीक से रीता कुमारी, नवगछिया नगर से रेखा कुमारी, रंगरा से यशोदा देवी, गोपालपुर से सरीता देवी, इस्माईलपुर से टीना देवी कुमारी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि जिला कार्य समिति में 11 सदस्यों को रखा गया है।
कुल पाठक
रविवार, 17 मई 2020
नवगछिया के रंगरा में कोरनटाइन सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर प्रवासी मजदूरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, आधे दर्जन मजदूर हुए घायल GS NEWS
रंगरा प्रखंड क्षेत्र के न्यू मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन में बनाए गए प्रखंड स्तरीय कोरनटाईन सेंटर में रविवार को रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर प्रवासी मजदूरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई ।आलम यह था कि एक दूसरे को परास्त करने के लिए दर्जनों लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े ।आधे घंटे तक कोरनटाईन सेंटर पूरी तरह से रणक्षेत्र बना रहा। इस मारपीट के दौरान दोनों गुटों के लगभग आधे दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रंगरा पीएचसी पहुंचाया गया । इलाज के बाद एक पक्ष के सभी घायलों को न्यू माॅडल बिल्डिंग स्थित कोरनटाईन सेंटर में भेज दिया गया ।जबकि दूसरे गुट के घायलों को वहां से जगह बदल कर थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा स्थित कोरनटाईन सेंटर में भेज दिया गया ।वहीं दूसरी ओर इस संबंध में रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि रंगरा गांव के लगभग एक दर्जन प्रवासी मजदूरों को पिछले 13 मई को कोरनटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था इसके बाद आज रविवार को बनिया गांव के कुछ प्रवासी मजदूरों को हॉस्पिटल में चेक करवाने के बाद सेंटर पर भेजा गया था ।सभी मजदूर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउन्टर पर लाइन में लगे हुए थे इसी दौरान एक गुट के मजदूर लाइन से निकलकर आगे चले गए ।इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई ।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर एक गुट के लोगों को न्यू मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन में रखा गया है जबकि दूसरे गुट के 3 लोगों को तीन टंगा दियारा स्थित कोरंटाईन सेंटर में भेज दिया गया है ।ताकि पुनः इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो ।एहतियात के तौर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर में अतिरिक्त पुलिस बलों को लगा दिया गया है ।
नारायणपुर में दुकानदार ने अंडा खरीदने पर रुपये मांगा तो हुई मारपीट, शरीर पर फेंका गर्म चाट दो आरोपी गिरफ्तार GS NEWS
दुकानदार ने अंडा खरीदने पर रुपये मांगा तो मारपीट किया।
शरीर पर फेका गरम चाट
दो आरोपी गिरफ्तार
नारायणपुर: प्रखंड के भवानीपुर ओपीक्षेत्र में मधुरापुर बाजार में अंडा, चाट दुकानदार हरीश कुमार से मधुरापुर के मो नूर, मो शानू ने अंडा खरीदा। अंडा खरीदने पर रुपये मांगा तो दोनों ने मिलकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ किया। बचाव करने आये हरीश के भाई संतोष को भी पीटा। मारपीट करने मो नूर की बहन गुलबसा भी आ गई। उसने दौड़ कर घर से तलवार लाकर भाई को दिया। सभी ने मिलकर दुकान के गरम चाट को शरीर पर फेक दिया। दुकान के गल्ले से रुपए ले लिया। जख्मी हालत में हरीश ने पुलिस को सूचना दिया तो दोनों नामजद के विरुद्ध हरीश के दिये गये आवेदन पर उसे गिरफ्तार किया गया है ।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर:-भाजयुमो महामंत्री की हत्या पर शोक कार्यक्रम GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर:भाजयुमो मोर्चा बेगूसराय जिला महामंत्री रहे धीरज का अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए बलाहा में श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा क़ी शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। भाजयुमो ने अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने का मांग किया। श्रद्धांजलि देने में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवगछिया रूपेश कुमार, भाजयुमो नेता सूरज कुमार झा, अभिषेक राज, राजेश कुमार, नारायणपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज पोद्दार, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, बिहपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, खरीके भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, कल्याण कुमार झा, सौरभ कुमार समेत कई भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संक्षिप्त में करते हुए शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर:-स्वस्थ समाज से मजबूत राष्ट्र के निर्माण पर वेब संगोष्ठी GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर में स्वस्थ समाज से ही मजबूत राष्ट्र का नव निर्माण संभव है इस दिशा में इलेक्ट्रो होम्योपैथी(इएच)के चिकित्सक बन्धु अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। उक्त बातें मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कौंसिल के द्वारा इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक विकास में ईएच चिकित्सकों का दायित्व विषय पर आयोजित वेब संगोष्ठी में उद्घाटन वक्तव्य देते हुए कोशी स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सह ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ एन के यादव ने कहा । इन्होंने कहा कि ईएच रस एवं रक्त को शुद्ध कर निरोग करने की सिद्धांत पर आधारित एक बहुत ही अच्छी चिकित्सा पद्धति है । इस अवसर पर विक्रमगंज के डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ईएच के विकास हेतु हम सभी चिकित्सक अपनी दवा से आधी से अधिक रोगियों को ठीक करें ताकि आम जनता भी इस चिकित्सा को जान सके , इसके लिए ज्यादा से ज्यादा अध्ययन भी करने की आवश्यकता है । डॉ सीताराम पंडित नें कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक विकास में सभी चिकित्सकों का अपने अपने तरीके से भरपूर योगदान है सरकार एवं न्यायालय भी इसके प्रति सकारात्मक पहल कर रही है । कौंसिल के निदेशक एवं कार्यक्रम संचालक डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा कि इसकी कुल 38 औषधियाँ हैं जो 114 वनस्पतियों से निर्मित है । इनके आविष्कारक महात्मा डॉ काउंट सीजर मैटी नें अपनी औषधियों में किसी केमिकल का प्रयोग न कर विशुद्ध हर्बल औषधि तैयार की जो शरीर के ब्लड और लिम्फ को शुद्ध कर समस्त रोगों को समूल ठीक करने की क्षमता रखती है । इस कार्यक्रम में डॉ चंद्रशेखर मंडल , डॉ राम उदय शर्मा , डॉ राम कुमार साह , दिल्ली से डॉ कपिल सिंह ठाकुर , डॉ सुब्रतो कुमार आचार्या , डॉ एल बी प्रसाद , डॉ सुभाष चंद्र सुमन , डॉ राम कुमार , डॉ आर के मिश्रा , डॉ सुधांशु कुमार , डॉ गौतम राज , डॉ शिवराज कुमार सहित कई ई एच् चिकित्सकों ने ऑन लाईन भाग लेकर अपनी अपनी इलेक्ट्रो होम्योपैथी पर विचार को रखा ।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
नारायणपुर :- छात्र जदयू जिला उपाध्यक्ष रौशन को सम्मानित किया गया GS NEWS
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर के बलाहा में छात्र जदयू नारायणपुर प्रखंड इकाई के तत्वावधान में प्रदेश सचिव अजय रविदास के नेतृत्व में रौशन को छात्र जदयू के नवगछिया जिला उपाध्यक्ष बनने व रौशन द्वारा 29 मार्च को प्रधानमंत्री राहत कोष में 31 हजार दान करने के लिए रौशन सहित उसके परिवार को सम्मानित किया गया। पर पूनम सिंह,भवानीपुर पंसस रमेश कुमार ,दीपक,कुंदन, मनीष,आदि उपस्थित थे।
लॉकडाउन 4.0: केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, कल से इन कामों में छूट GS NEWS
नई दिल्ली. देश भर में कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन 3.0 की मियाद 17 मई को खत्म हो रही है. इससे पहले गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. कोरोना वायरस के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसमें लोगों को ज्यादा रियायत और लचीलापन देखने को मिलेगा. देश में सभी तरह की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्राएं बंद रहेंगी. हालांकि घरेलू मेडिकल सेवाओं, घरेलू एयर एंबुलेंस को छूट रहेगी.
इन कामों पर रहेगी रोक
-मेट्रो रेल सेवाओं पर रोक जारी रहेगी. स्कूल, कॉलेज, सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. ऑनलाइन पढ़ाई पर कोई रोक नहीं है.
-होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे.
-सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी.
-सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थान बंद रहेंगे. धार्मिक बैठकों पर पूरी तरह से रोक रहेगी
कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी यहां सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी और ई-कॉमर्स के जरिए भी जरूरी सामान ही मंगवाया जा सकेगा.
कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी जगहों पर शुरू हो जायेंगीं ये गतिविधियां-
1. यात्री गाड़ियों और बसों से अंतरराज्यीय यात्राएं. हालांकि इसमें राज्यों की अनुमति होना भी जरूरी होगा.
2. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश का राज्य के अंदर शुरू किया गया यातायात.
3. लोगों की गतिविधियों के लिए तय किए गये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत गतिविधियां.
लॉकडाउन के तीसरे चरण (Lockdown 3.0) में कोरोना वायरस के केस के मुताबिक देश के हिस्सों को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन के आधार पर बांटा गया था. इनमें जहां पिछले दिनों में एक भी केस सामने नहीं आया था उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया था. रेड जोन में अधिक संक्रमण दर और केस दोगुने होने की रफ्तार के हिसाब से तय किए गए क्षेत्रों को रखा गया था. वे जिले, जिन्हें न तो रेड और न ही ग्रीन जोन में रखा गया था वे सभी जिले ऑरेंज जोन के अंतर्गत शामिल किए गए थे. ये वर्गीकरण इसी प्रकार जारी रहेगा.
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने को लेकर देश के सबसे संवेदनशील इलाकों को कंटेनमेंट जोन कहा जाता है. यह रेड और ऑरेंज जोन में आते हैं. इन क्षेत्रों में संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
ग्रीन जोन में इस कार्यों की थी इजाजत
लॉकडाउन के तीसरे चरण में सभी जोन में जरूरी सेवाएं दे रहे लोगों को छोड़कर अन्य सभी के लिए शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक आवाजाही की कड़ी पाबंदी लगाई गई थी.
ग्रीन जोन में उन सभी चीजों को छोड़कर सभी कार्यों की अनुमति दी गई थी जिनपर देश भर में पूर्ण प्रतिबंध लागू है. यहां बसें 50% तक बैठने की क्षमता के साथ काम कर रही हैं और बस डिपो 50% क्षमता पर चल रहे हैं. यहां भी स्कूल-कॉलंज समेत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, बार बंद हैं. इसके अलावा दूसरे राज्यों के लिए परिवहन भी बंद है.
बेजोड़ काम : लॉक डाउन में पढ़ाई ना हो बाधित इसलिए छात्रों के घर जाकर क़िताब पहुँचा रहें ABVP नवगछिया के कार्यक्रर्ता GS NEWS
लॉक डाउन में छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो और किताबों के कारण बच्चे पढ़ने में दिक्कत ना हो को ध्यान में रखतें हुए ABVP नवगछिया के कार्यकर्ता लगातार 10 दिनों से छात्रों को किताबो की फ्री में होम डिलीवरी कर रहे है। इस बाबत अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य है कि जिस किसी भी छात्र एवं छात्राओं को किताब की आवश्यकता हो जो इस लॉक डाउन में उनके इलाके में किताब की दुकान ना खुलने के वजह से नहीं मिल पा रही है उन सभी को abvp नवगछिया के कार्यकर्ता लगातार पिछले 10 दिनों से उनके घरों तक किताब पहुंचा रहे है। अभी तक काढ़ागोला, कुर्सेला, रंगरा, कटारिया, चौसा, ढोलबज्जा, कदवा, भिट्ठा, लक्ष्मीपुर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक किताब पहुंचाया जा चुका है ।
वहीं ABVP के सुजीत सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक 200 लोगों तक किताब पहुंचाया जा चुका है। लगातार छात्र एवं छात्राओं के द्वारा किताबों कि मांग की जा रही हैं। ABVP नवगछिया के सभी कार्यकर्ता इस काम में लगे हुए है।
कॉलेज अध्यक्ष अविश कुमार ने बताया कि लॉक डाउन में हर किसी के लिए ये संभव नहीं है कि वो किताब दुकानों तक जा सके बहुत सारे ऐसे जगह है जहां कंटेंटमेंट जॉन भी है खासकर वहां के छात्रों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ABVP नवगछिया के कार्यकर्ता की कोशिश है जो भी छात्र किताबों कि मांग करे उन तक किताब की डिलीवरी कर सकें।
नवगछिया में रंगरा क्वारेंटाइन सेंटर में भिड़ गए मजदूर अचानक शुरू हो गया 'दे लाठी - दे लाठी' GS NEWS
नवगछिया के रंगरा न्यू मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर अचानक ही जमकर हंगामा के बाद आपस में ही दो पक्षों के बीच जमकर लाठी चलनें लगी वहीं घटना में कई मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए है जिसका इलाज रंगरा पीएचसी में करवाया जा रहा हैं ।
बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद को लेकर क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती मजदूरों के दो गुटों के बीच पहले झड़प हुई उसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। तकरीबन आधे घंटे तक दोनो ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कई मजदूर घायल हुए है। इधर घटना की सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।
वहीं घायलों को रंगरा पीएचसी में इलाज कर पुनः वापस कोरनटाईन सेंटर भेज दिया गया है।
रंगरा से समर्थ झा की रिपोर्ट
प्रवासी मजदूरों को देखते हुए क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार GS NEWS
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासी मजदूरों को देखते हुए पंचायत और ग्राम स्तरीय क्वारेंटाइन सेंेटर की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए। आने वाले लोगों को कठिनाई नहीं हो। इसकी मॉनिटरिंग में शिक्षक, किसान सलाहकार, चौकीदार, पंच और वार्ड सदस्यों का सहयोग लें।
मुख्यमंत्री, शनिवार को कोविड-19 की रोकथाम के उपायों के साथ एईएस और जेई से बचाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा-अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रवासी पैदल या ट्रकों से आवाजाही नहीं करें। मुख्य सचिव दीपक कुमार को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों विशेषकर बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सभी बाजारों में सैनिटाइजेशन हो। सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। हम एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं।
मुख्यमंत्री के अन्य निर्देश
एईएस और जेई को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। जागरूकता के साथ टीकाकरण में तेजी लाएं।
शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन क्लासेज की मॉनिटरिंग की जाए। छात्रों के हित में निर्णय लें।
माॅनसून का समय निकट आ रहा है। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
भागलपुर :- 2 घंटे में मिल जाएगी कोरोना जांच रिपोर्ट, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को मिली RT PCR मशीन GS NEWS
2 घंटे में मिल जाएगी कोरोना जांच रिपोर्ट, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को मिली RT PCR मशीन
भागलपुर: जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अब आरटी पीसीआर मशीन (रिवर्स ट्रांसमिशन पॉलीमर्स चैन रिएक्शन) से होगी. भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट अब 2 घंटे में मिल जाएगी.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने इस मशीन को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को टेस्ट के लिए दिया है. ये मशीन अमेरिका निर्मित है.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय कुमार ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कृषि विश्वविद्यालय को चना की पैदावार बढ़ाने वाले जिन की तलाश के लिए आरटी पीसीआर मशीन दी थी.
फिलहाल कोरोना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज को ये मशीन दे दी गई है. इस अत्याधुनिक मशीन से कोरोना के संक्रमण की भी जांच की जा सकती है. कुलपति ने कहा कि कोरोना से लड़ाई सिर्फ सरकार की ही नहीं सबकी है. आरटी पीसीआर मशीन के जरिए पौधे के आरएनए और डीएनए की जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है. इसी आधार पर वायरस का पता लगाकर उसका ट्रीटमेंट होता है. अब उसी आधार पर कोरोना वायरस की जांच भी की जाएगी.
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मशीन देने के लिए मैंने खुद विभाग से बात की थी, जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच भागलपुर में हो सके. आरटी पीसीआर मशीनआरटी पीसीआर मशीन'1 दिन में 180 सैंपलों की होगी जांच'
वहीं, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल के डॉक्टर शिव शंकर शर्मा ने कहा कि आरटी पीसीआर मशीन लाई गई है. विशेषज्ञों की टीम इसके सिस्टम को अपडेट करेगी, फिर इसका इस्तेमाल कोरोना जांच में किया जाएगा. ये काफी कारगर साबित होगा. 1 दिन में 180 से अधिक लोगों की रिपोर्ट मिल जाएगी, जिससे इलाज में काफी सुविधा मिलेगी. कई शिक्षा संस्थानों के पास है आरटी पीसीआर मशीन
बता दें कि आरटी पीसीआर मशीन दिन भर में 180 कोरोना नमूनों की जांच कर सकता है. इस मशीन को बीएयू ने 2018 में यूएसए से खरीदा था.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने मशीन को मेडिकल कॉलेज में देने को कहा. इसके बाद मशीन कॉलेज को सौंप दी गई. हालांकि आरटीपीसीआर मशीन पूसा कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, पटना विमेंस कॉलेज, पटना वेटनरी कॉलेज और बिहार कृषि विश्वविद्यालय सहित बिहार शिक्षा संस्थानों के पास भी है.
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
शनिवार, 16 मई 2020
90 हजार के पार पहुंचा भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में करीब पांच हजार नए केस GS NEWS
कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना रोगियों की संख्या 90927 तक पहुंच गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 2872 तक पहुंच गया है। देश में अब तक 34109 रोगी कोरोनो को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना रोगियों का स्वस्थ होने का प्रतिशत 35 के करीब दर्ज किया गया है। इस समय 53,035 रोगियों का देश के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोनो से मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 1068 रिकॉर्ड की गई है। इनमें से 49 मौतें बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस दौरान संक्रमण के 438 नए मामले मिले। राहत की बात यह रही कि राजधानी में शनिवार को 408 लोग ठीक हुए।कोरोना वायरस के मामले देश में 90 हजार के पार पहुंच गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी देश में 90927 कोविड 19 के मामले हैं।
वहीं, पिछले 24 घंटे में तकरीबन पांच हजार नए मामले सामने आए हैं।
प्रवासियों को पैसे देने में सरकार का नया पेंच, बिहार में बैंक खाता नहीं हुआ तो मदद से वंचित GS NEWS
प्रवासी बिहारियों की घर वापसी पर आर्थिक मदद देने का एलान कर चुकी नीतीश सरकार अब प्रवासियों को पैसे देने में नए-नए पेंच लगा रही है। सरकार ने अब नया फरमान जारी करते हुए यह घोषणा कर दी है कि आर्थिक मदद केवल उन्हीं प्रवासियों के बैंक खाते में जाएगी जिनका अकाउंट बिहार के अंदर होगा। सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिन प्रवासियों का बैंक खाता बिहार के बाहर होगा उन्हें सरकारी मदद नहीं मिलेगी।
सरकार के इस नए फैसले की बाबत आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी साझा की है। प्रत्यय अमृत की तरफ से सभी जिलों के डीएम को यह आदेश दिया गया है कि वह नए गाइडलाइन को फॉलो करें। सभी डीएम को कहा गया है कि प्रवासियों को रेल किराए के अलावा 500 रुपये या कम से कम एक हजार की रकम बैंक खातों में दिया जाना है लेकिन तथ्यों पर विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि यह फैसला केवल उन्हीं प्रवासियों को दिया जाएगा जिनका बैंक अकॉउंट बिहार में है।
सरकार के इस नए फरमान के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी आर्थिक मदद से वंचित हो जाएंगे। लॉकडाउन के बीच घर वापसी करने वाले ज्यादातर प्रवासियों का बैंक अकाउंट बिहार के बाहर है। यह प्रवासी जिन राज्यों में काम कर रहे थे वहां उन्होंने बैंक खाते खुलवा रखे हैं। ऐसे में बिहार के अंदर इनका बैंक अकाउंट नहीं होने के कारण राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद इन्हें नहीं मिल पाएगी। जाहिर है सरकार के इस नए पेंच से प्रवासियों को झटका लगा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)