कुल पाठक

सोमवार, 23 मार्च 2020

नवगछिया : कोरोना पर आचार्य चंद्रकांत झा की कविता GS.NEWS



नवगछिया : 💐      💐      कोरोना।    💐      💐
जग के दुःख दैन्य घड़ी में, छिपकर आई यह महामारी।कुटिल चीन ने जन्म दिया, सृष्टि में छाई विपदा मारी।।

इस हरी-भरी बगिया के, रक्षक माली को ललकारा है।
वेहोशी को दूर करो, उसने मानवता को धिक्कारा है।।

हे विश्व वन्धु ,हो मनु सुत तुम, दुसह कोरोना का प्रतिकार करो।
जगती का रक्षक बनकर तुम ,कोरोना को ललकार अड़ो।।

मायापति की रचना को,दुष्टो ने दुत्कारा है।
विस्तार वादी की नीति से, मुर्ख  बना वंजारा है।।

अश्रुपात करती यह दुनियाँ, सबके आँसू पोछ निदान करो ।
कोरोना तांडव नृत्य बना ,विष पीकर  जन  कल्याण करो।।
      
हे विश्व मित्र, हे हिन्द वन्धु , फैली है  विषाणु जगती में।
कुछ भी  विषम नहीं प्यारे ,बल है समष्ठि की शक्ति में।।  

द्रुत गति से बढ़े चलो मानव,जय -जयहो विश्व विधाता की ।
मानवता की रक्षा का ,जय बोलो भारत माता की।।

हे सूयदेव,  हे पवन देव , हे अखिल ब्रह्माण्ड के मन चेतन ।
कुछ कर्ज चुका नियंता का ,कर कोरोना का शीघ्र पतन।।

हे शिव -शक्ति उतरो नग से ,मनु पुत्रों की चित्कार 
सुनो ।
सर्वत्र मचा कोलाहल है, भूमंडल हाहाकार सुनो ।।

दारूण विपदा की र्धाड़यों में नर जीवन रूगना वाला।कोरोना अब तो पीठ दिखा ,हम बने मनुज रखवाला ।।

अखिलेश जगत के रक्षक बन, अब अधम चीन आभिमान मरो।
  ब्रह्माण्ड विश्व के रक्षक  बन ,भारत में स्वभिमान भरो।।

स्थाई पता-
चंद्रकांत झा "आचार्य" श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया।

कार्यालय पता-
चंद्रकांत झा "आचार्य" 
गोदावरी देवी स o शिशु मंदिर रोजेंद्र कॉलोनी नवगछिया  मोo-9955649466

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें