कुल पाठक

सोमवार, 23 मार्च 2020

नवगछिया - तेतरी में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज GS.NEWS


नवगछिया :  थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना के संदर्भ में दोनो पक्षों से नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। प्रथम पक्ष के रतन कुमार झा पिता यशोधरा झा ने चाकू व खंती से मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने पड़ोस के ही अनुज कुमार झा उर्फ जनार्दन झा, मनीष कुमार झा उर्फ टुट्टू झा को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष के जनार्दन झा पिता दामोदर झा ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने रतन कुमार झा, भानू झा, गौरव झा, ब्रह्मदेव झा , कद्दू झा को  नामजद किया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दोनो पक्षों से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के संदर्भ में। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें