कुल पाठक

सोमवार, 23 मार्च 2020

भागलपुर - डॉक्टर पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप GS.NEWS

 भागलपुर - बबरगंज थाने में महिला ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट  
ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
बबरगंज थाना क्षेत्र के शैलबाग कॉलोनी की सरिता भारती ने डॉक्टर पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद रविवार को महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानेदार पवन कुमार घटना की जांच कर रहे हैं। 
शैलबाग कॉलोनी के नंदन सिंह यादव की पुत्री सरिता की शादी करीब पांच साल पहले मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाने के शंकरपुर गांव के स्व. विनय यादव के पुत्र डॉ. गौरव कुमार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार 20 लाख नकद और चार लाख रुपए का जेवरात दिया गया था। इस दौरान एक बेटी का भी जन्म हुआ। शादी के समय महिला का पति कनार्टक के एक मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आगे की पढ़ाई के लिए 14 लाख,  24 हजार रुपए दिया गया था। पढ़ाई के बाद घर लौटे। आरोप है कि थलसेना में नौकरी के बाद अलग-थलग रहने लगे। मिलिट्री अस्पताल, गया में पोस्टिंग की जानकारी भी नहीं दी गई। पता लगाने के बाद बेटी और पिता के साथ तीन अक्टूबर, 2019 को गया गए लेकिन पति का रवैया ठीक नहीं था। इस दौरान तीन बार गया गए लेकिन पति ने कोई मतलब नहीं रखा। सरिता ने रिपोर्ट में कहा है कि पति जिस वक्त पढ़ाई करते थे। उस वक्त वह पंचायत शिक्षक के पद पर काम कर रही थी। छठ में ससुराल गए तो वहां पर प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि गया जाने के दौरान पति ने बैंक खाते से सात लाख, 46 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। रिपोर्ट में पति के अलावा सास मंजू देवी, ननद वंदना कुमारी और देवर सौरभ कुमार को आरोपी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें