कुल पाठक

गुरुवार, 12 मार्च 2020

नवगछिया : अनुमंडल क्षेत्र में ईंट की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा भाकपाराजेश भारती की रिपोर्ट GS.News



नारायणपुर : प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर में भाकपा नारायणपुर अंचल सचिव बिमल यादव की अध्यक्षता में अनुमंडल में  चिमनी भट्ठा पर ईंट के मनमानी कीमतों के विरोध में  बैठक किया। बैठक में कहा गया कि अनुमंडल में सभी ईंट चिमनी भट्ठा पर सरकारी दर से ज्यादा कीमत लिया जा रहा है। भट्ठा मालिक कुछ सुनने को तैयार नहीं है। ईंट के दर में मनमानी राशि लेने पर प्रधानमंत्री आवास सहायक के लाभुक घर नहीं बना सकते हैं क्योंकि ज्यादा राशि ईंट में देना होता है। बैठक में गंगा कटाव से विस्थापित हुए लोगों को अभी तक पुनर्वास नहीं मिल सका है। सक्ष्म अधिकारी इस तरफ उदासीन है। लोग सरकारी जमीन पर जैसे तैसे रह रहे हैं। सरकारी जमीन पर से अब सरकार हटा रहा है। ऐसे में पुनर्वास की समस्या बनी है। बिमल यादव ने कहा कि ईंट के मनमाने कीमतों पर नवगछिया एसडीएम से शुक्रवार को मिला जायगा। 21 मार्च को नारायणपुर में इस समस्या पर फिर भाकपा बैठक करेगी। बैठक में युगलकिशोर, नागे यादव, बीरबल मंडल,मदन मंडल,अली हसन, चंद्रदेव मंडल, पवन मुनी, सरिता देवी, कल्पना देवी, लाखो देवी,लोधी साह आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें