कुल पाठक

शनिवार, 7 मार्च 2020

नवगछिया : भाजपा की जिलास्तरीय पदाधिकारी की हुई बैठक G.S.News



नवगछिया : नवगछिया भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक की गई. बैठक में सभी शक्ति केन्दों को सेक्टर के अंतर्गत वगीकृत किया गया. बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा में कुल 30 सेक्टर का गठन किया गया. बैठक के दौरान ही सभी सेक्टर के प्रभारी को नियुक्त कर दिए गए हैं. भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश मणि ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही सेक्टर के प्रभारी की सूची जारी कर दी जाएगी. बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला महामंत्री नीलाम्बर झा नीलू, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, अजित चौधरी, अजय कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, महंत नवलकिशोर दास, पूनम चौरसिया, जिला प्रवक्ता राजेश मणि, सत्यप्रकाश झा, जिलामंत्री मुकेश राणा,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, क्रीड़ा मंच जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी चिरनियाँ, भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी गगन चौधरी, सलिल केसरा, दीपक कुमार भगत आदि सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें