कुल पाठक

गुरुवार, 5 मार्च 2020

नवगछिया शहर से निकाली गई श्री श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा G.s News





नवगछिया  में  श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में गुरूवार   को मारवाड़ी विवाह भवन से  सुबह 6:00 बजे 201 श्याम भक्तों द्वारा निशान पूजन कर श्याम प्रेमी श्याम के भजनो पे झुमते नाचते गाते  हुए संग रासमंडली  अबीर गुलाल खेलते श्याम भक्त नवगछिया नगर के मुख्य मार्ग दुर्गा स्थान चौक स्टेशन रोड होते हुए NH31 होते हुए भागलपुर मंदरौजा स्थित श्याम मंदिर  पहुचे इस निशान यात्रा में भक्तों के ऊपर नगर वासियों के तरफ से पुष्प वर्षा भी की जा रही थी जो आकर्षण का केंद्र था इस निशान पदयात्रा में नवगछिया एवं भागलपुर कि  पुलिस प्रशासन भी साथ साथ चल रही थी इस विशाल निशान पद शोभा यात्रा में  पूरे रास्ते जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं के द्वारा निशान  लिए भक्तों के लिए कई प्रकार की सेवा  प्रदान की गई जिसमें नवगछिया स्टेशन रोड में सेवार्थ  हरीकुंज के पास एनएच 31  नवगछिया जीरोमाइल फूड प्लाजा में फूड प्लाजा के संचालक  संतोष कुमार एवं श्याम दिवाने के तरफ से खगड़ा में वैभवव होटल में बाबा का हुक्म तथा जगतपुर में अवधेश साहू के तरफ से पेट्रोल पंप पर  भागलपुर जीरोमाइल के पास चाणक्य कॉलोनी में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा सेवा दि गई उसके बाद   बहाँ विश्राम कर निशान पुनः मंदरौजा  स्थित श्याम मंदिर के लिए अबीर गुलाल  खेलते हुए झूमते नाचते श्याम बाबा को अपना निशान अर्पण किया निशान अर्पण करने के बाद देवी बाबू की धर्मशाला भागलपुर में  महा प्रसाद की व्यवस्था कि गई थी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि इस निशान  यात्रा में फारबिसगंज से से भी श्याम भक्त निशान यात्रा में भाग लेने हर साल आते हैं श्री श्याम भक्त मंडल के  अध्यक्ष अनिल केजरीवाल मनोज चौधरी रवि सर्राफ नंदलाल तिवारी रूपेश रुंगटा संदीप चिरानिया शंभू रुंगटा अशोक केडिया बिनय केजरीवाल गौरीशंकर सर्राफ एवं सभी सदस्य गण श्याम प्रेमी इस निशान यात्रा में साथ साथ चल रहे थे .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें