कुल पाठक

सोमवार, 27 जुलाई 2020

बिहार में कोरोना व बाढ़ की दोहरी मार :- रामविलास पासवान ने कहा, दो से तीन महीने का राशन एक साथ दे बिहार सरकार GS NEWS

बिहार में जानलेवा वायरस कोरोना और बाढ़ का प्रकोप  से बिहार में काफी त्रासदी मची हुई है  इसी बीच केंद्रीय खाद्य, आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने  कहा बिहार में कोरोना संक्रमण व बाढ़ की दोहरी मार पड़ रही है। इससपर केंद्रीय खाद्य, आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने भरोसा दिलाया है कि बिहार के लोगों के लिए राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अनाज की कमी नहीं है। हालांकि, राशन के वितरण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। पासवान ने बिहार की नीतीश सरकार को सलाह दी है कि वह दो से तीन महीने का राशन एक साथ बांटे।
राज्य सरकार के पर है कि कितना अनाज देती है

रामविलास पासवान ने कहा कि हालात को देखते हुए राज्‍य सरकार को दो से तीन तहीने का राशन एक साथ देना चाहिए। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी मदद मिलेगी। बाढ़ प्रभावित व्यक्ति राहत शिविर में या कहीं और सुरक्षित स्थान पर जाएगा तो उसे फायदा मिलेगा। अब यह राज्य सरकार के पर है कि वह कितना अनाज उठाती और क्या करती है।
एकमुश्‍त राशन देने से बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी मदद

बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बड़ी संख्‍या में लोग विस्थापित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में में केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई मुफ्त अनाज देने की योजना के तहत एकमुश्‍त राशन देना उनके लिए लाभदायक है।
कोरोना व बाढ़ से त्रस्‍त लोगों को मिलेगी राहत

विदित हो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को दो रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं और तीन रुपए प्रति किलो की दर से चावल पहले से ही दिया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत इन 80 करोड़ लोगों को अलग से पांच किलो मुफ्त अनाज भी दिया जा रहा है। यह लाभ छठ महापर्व तक (नवंबर तक) दिया जाना है। रामविलास पासवान के अनुसार अगर राज्‍य सरकार दो से तीन महीने का पूरा अनाज एक साथ दे तो कोरोना और बाढ़ से त्रस्‍त लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें