नवगछिया - मशहूर चिकित्सक एपी झा के निधन पर नवगछिया के लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि डॉ झा कार चले जाना चिकित्सा और समाजसेवा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि डॉक्टर झा और उनकी पत्नी डॉ इरा झा ने समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे नवगछिया कभी भूल नहीं पाएगा. पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा कि डॉक्टर झा गरीब रोगियों के लिए भगवान थे. रोगी के पास पैसे रहे या ना रहे डॉक्टर झा सेवा भाव से उसका इलाज करते थे. जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव, राजद नेता विश्वास झा, भाजपा नेता गुलाब सिंह, आलोक कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, नवगछिया ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें