कुल पाठक

गुरुवार, 2 जुलाई 2020

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत GS NEWS



भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में एक अज्ञात कोरोना मरीज की मौत गुरुवार की रात करीब आठ बजे हो गई। शव को सुरक्षित रखा गया है। अस्पताल में कोरोना मरीज की पहली मौत है।

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि उसे 30 जून को डॉ. एके राय की यूनिट में भर्ती किया गया था। अस्पताल परिसर के बाहर वह गिरा हुआ था, उसे कोई लाकर इमरजेंसी में भर्ती करवाया। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष है। उसके पैर में जख्म था। 30 जून को ही कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बीएचटी में उसका नाम, पता कुछ भी अंकित नहीं है। बताया गया कि वह बोल नहीं पा रहा था। पैर में जख्म था इसलिए उसकी ड्रेसिंग की जा रही थी।
पहले उसका इलाज इमरजेंसी के फर्श पर किया जा रहा था। कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी सैपलिंग की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें