कानपुर के बिकरू में हुए शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं एमपी पुलिस को सैल्यूट करता हूं।
हमलोग भी अलर्ट थे। अगर वह यहां आता तो हम भी उसे दबोच लेते। वह बिहार नहीं आया क्योंकि मैंने पहले ही कहा था कि अगर यहां आएगा तो बचकर भाग नहीं पाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें