जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी त्यागी के बहन और बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि केसी त्यागी की बहन शगुन त्यागी और बहनोई नीरज त्यागी परिवार के साथ उत्तराखंड के मसूरी में थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में शगुन और नीरज त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि केसी त्यादी की भांजी आरुषी त्यागी और चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है।
जेडीयू के राज्यसभा सांसद केसी त्यादी दिल्ली में ही रहते हैं जबकि उनकी बहन और बहनोई नोएडा के सेक्टर-40 में रहते थे। किसी काम से वे उत्तराखंड गए हुए थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें